अब लाइव

पश्चिम बंगाल में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भारी सुरक्षा तैनात

Latest Agriculture News in Hindi: भीषण गर्मी और लू के बीच अब देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर बन रहे चक्रवाती सिस्टम के कारण अगले कुछ घंटों में 9 राज्यों में तेज हवाएं (करीब 75 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की आशंका है. इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, खासकर किसानों को फसलों को बचाने के लिए सावधान रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बेमौसम बारिश से नुकसान हो सकता है.

Agriculture News in Hindi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 अप्रैल 2026 को सिक्किम दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राज्य के 50 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 27 अप्रैल को वे लिबिंग हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से लोक भवन तक रोड शो होगा. 28 अप्रैल को वे पालजोर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे.

नोएडा | Updated On: 27 Apr, 2026 | 07:39 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 Apr 2026 08:40 AM (IST)

    असामान्य मौसम की घटनाएं डेयरी सप्लाई और दूध की लॉजिस्टिक्स को प्रभावित कर सकती हैं

    असामान्य मौसम की घटनाएं डेयरी सप्लाई और दूध की लॉजिस्टिक्स को अचानक प्रभावित कर सकती हैं. बाढ़ जैसी स्थिति में सड़कें और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क खराब हो सकते हैं, जिससे दूध की कलेक्शन और सप्लाई बाधित हो जाती है. क्योंकि दूध जल्दी खराब होने वाला उत्पाद है, इसलिए लॉजिस्टिक्स में थोड़ी सी रुकावट भी बड़ा असर डाल सकती है. ऐसे जोखिमों से बचने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से दूध खरीदने की रणनीति अपनाना जरूरी है, ताकि किसी एक इलाके में मौसम खराब होने पर भी सप्लाई प्रभावित न हो. साथ ही कोल्ड चेन सिस्टम को मजबूत करना भी जरूरी है, जिससे दूध की गुणवत्ता बनी रहे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 Apr 2026 08:25 AM (IST)

    जलवायु परिवर्तन का असर अब भारतीय डेयरी उद्योग पर, किसान परेशान

    जलवायु परिवर्तन का असर अब भारतीय डेयरी उद्योग पर भी साफ दिखने लगा है. बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के कारण पशुओं में ‘हीट स्ट्रेस’ बढ़ रहा है, जिससे उनकी सेहत और दूध उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे हालात में डेयरी किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. दरअसल, ज्यादा तापमान में उनकी भूख कम हो जाती है, जिससे दूध उत्पादन घट जाता है. साथ ही उनकी प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है और उन्हें ठीक होने में ज्यादा समय लगता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 Apr 2026 08:10 AM (IST)

    गेहूं खरीद के लिए राज्य भर में 3,500 से ज्यादा खरीद केंद्र बनाए गए हैं

    मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सीधी आर्थिक मदद मिलती रहेगी. इस योजना में पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं. गेहूं खरीद के लिए राज्य भर में 3,500 से ज्यादा खरीद केंद्र बनाए गए हैं. इस साल खरीद का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है और केंद्रों की रोजाना खरीद क्षमता भी बढ़ाई गई है.  किसानों को अब अपने जिले के किसी भी खरीद केंद्र पर अपनी फसल बेचने की अनुमति दी गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 Apr 2026 07:55 AM (IST)

    अब एमपी को गेहूं खरीद मानकों में मिली ढील, बोनस का भी ऐलान

    Wheat Procurement: मध्य प्रदेश सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन के दौरान गेहूं खरीद के लिए गुणवत्ता नियमों में बदलाव किया है, ताकि खराब मौसम से प्रभावित किसानों को राहत मिल सके. नए नियमों के अनुसार, अधपके (कम विकसित) दानों की सीमा 6 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दी गई है. साथ ही खराब दानों की स्वीकार्य मात्रा भी बढ़ाई गई है. इसके अलावा, कम चमक (लस्टर) वाले गेहूं को भी कुछ शर्तों के साथ खरीद के लिए मंजूरी दी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि ये बदलाव पानी की कमी और मौसम से जुड़े असर को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे इस सीजन में फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है. वहीं, सरकार ने ऐलान किया है कि उड़ खरीदी पर किसानों को  600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी मिलेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 Apr 2026 07:36 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भारी सुरक्षा तैनात

    पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित भाटपारा में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. घटना के दौरान पत्थर फेंके गए. स्टेशन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 Apr 2026 07:18 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

    आईएमडी के अनुसार 27 से 29 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी, सागर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया है, जिससे खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, इस मौसम बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. 26 अप्रैल से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, साथ ही बादल छाए रहेंगे, मध्यम हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 Apr 2026 07:03 AM (IST)

    17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी, होगी प्री-मॉनसून बारिश

    आईएमडी (भारत मौसम विभाग) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत 17 राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है. अगले 36 घंटों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है, जिसमें हवा की रफ्तार 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. यह बदलाव जहां भीषण गर्मी से राहत देगा, वहीं तेज़ हवाएं और खराब मौसम नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 27 Apr, 2026 | 07:00 AM