PM Modi Cabinet फैसले, Railway बदलेगा किसानों की तकदीर, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे फोरलेन
केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को तेजी से आगे बढ़ा रही है। रेलवे के सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-लाइन यानी क्वाड्रुपल करने की योजना पर काम चल रहा है। ये करीब 11,000 किलोमीटर के कॉरिडोर हैं और रेलवे के लगभग 40% ट्रैफिक का भार संभालते हैं। मुंबई-कोलकाता, मुंबई-चेन्नई समेत कई महत्वपूर्ण रूट्स पर ट्रैक क्षमता बढ़ाई जा रही है। सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं से रेल यातायात में भीड़ कम होगी, नई ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी और माल ढुलाई ज्यादा तेज व सुगम होगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से देश की लॉजिस्टिक्स लागत कम करने, रोजगार बढ़ाने और पर्यावरणीय लाभ हासिल करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
Published: 9 Sep, 2026 | 09:22 PM