E20 Petrol पर सियासी संग्राम! अरविंद केजरीवाल पहुंचे PM आवास, 2 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा

नोएडा | Published: 4 Aug, 2026 | 03:30 PM

ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आज दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाल रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि इस दौरान दो लाख से अधिक हस्ताक्षरों वाली याचिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जाएगी. लेकिन इस मार्च से पहले बड़ा झटका भी लगा है. देश और दिल्ली की कई प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों ने इस प्रदर्शन से दूरी बना ली है. उनका कहना है कि यह आंदोलन परिवहन क्षेत्र की समस्या का समाधान निकालने के बजाय राजनीतिक स्वरूप ले चुका है, इसलिए वे इसमें शामिल नहीं होंगे.

Topics: