27 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे पंजाब के किसान, ट्रैक्टर मार्च से फिर गरमाएगा आंदोलन
जंतर-मंतर पर चल रहे युवा आंदोलन को लेकर अब किसान संगठनों की एंट्री की खबर सामने आ रही है. वीडियो में दावा किया गया है कि भारतीय किसान यूनियन उग्राहा ने युवाओं के आंदोलन के समर्थन में पंजाब से ट्रैक्टरों का बड़ा जत्था लेकर 27 तारीख को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है. वीडियो में कहा गया है कि देश के 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन हो चुके हैं और अब युवा और किसान एक साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं. क्या किसानों के इस ऐलान से आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है? क्या पंजाब से दिल्ली तक ट्रैक्टर मार्च की तैयारी हो रही है? जानिए इस पूरे मामले में क्या दावा किया जा रहा है और आंदोलन को लेकर आगे क्या हो सकता है.
और पढ़ें
Published: 26 Jul, 2026 | 08:38 PM