आधार-PAN मांगने पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- पहले BJP नेताओं का हिसाब लो
किसान नेता राकेश टिकैत ने किसान संगठनों से पुलिस प्रशासन की ओर से मांगी जा रही जानकारी को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसान संगठनों से Aadhaar Card, PAN Card, जमीन और आमदनी से जुड़ी जानकारी मांगी जा रही है, तो ऐसी जानकारी सभी राजनीतिक संगठनों और सरकार से जुड़े लोगों से भी मांगी जानी चाहिए. टिकैत ने कहा कि किसान संगठन इस तरह की जानकारी देने से डरते नहीं हैं, लेकिन प्रशासन को डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसानों का डेटा पहले से ही सरकार के पास मौजूद है और जरूरत पड़ने पर संगठन अपना हिसाब-किताब देने के लिए तैयार हैं.