Tissue Culture Technique : गन्ने की खेती में नई क्रांति! सिर्फ 2 साल में तैयार होगी गन्ने की किस्म!
गन्ने की खेती में अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ अच्छी किस्म ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और रोगमुक्त पौध सामग्री भी बेहद जरूरी है। इसी दिशा में टिश्यू कल्चर तकनीक गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। इस खास वीडियो में किसान इंडिया की टीम पहुंची बलरामपुर चीनी मिल की टिश्यू कल्चर लैब, जहां हमने करीब से समझा कि आखिर लैब में गन्ने के छोटे से पौधे को तैयार करके खेत तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया कैसे होती है. वीडियो में जानिए टिश्यू कल्चर की लैब से खेत तक गन्ने का पूरा सफर, किसानों को इससे क्या फायदा मिल सकता है और स्वस्थ पौध सामग्री गन्ने की खेती की productivity को कैसे बेहतर कर सकती है। बलरामपुर चीनी मिल ने भी high-yielding, high-sugar और disease-free varieties के तेजी से multiplication के लिए tissue culture laboratory में निवेश की जानकारी दी है।