PM Kisan योजना 2026: किसे मिलेगा लाभ, कैसे चेक करें स्टेटस और कब आएगी 22वीं किस्त

इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि तीन बराबर किस्तों में, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये के हिसाब से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे खाते में पहुंचता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 4 Jan, 2026 | 02:35 PM

PM Kisan Yojana 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए साल 2026 की शुरुआत एक बार फिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) को लेकर अहम खबरों के साथ हुई है. खेती की बढ़ती लागत, मौसम की अनिश्चितता और महंगाई के बीच यह योजना किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है. हाल के दिनों में 22वीं किस्त को लेकर किसानों में खासा उत्साह है. कई किसानों के मन में सवाल हैं—पैसा कब आएगा, किसे मिलेगा, कहीं नाम तो नहीं कट गया, और भुगतान स्टेटस कैसे चेक करें. तो चलिए जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर जरूरी बात.

पीएम किसान योजना क्या है और क्यों बनी किसानों की जरूरत

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख आय सहायता योजना है, जिसकी शुरुआत किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि तीन बराबर किस्तों में, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये के हिसाब से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है.

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे खाते में पहुंचता है. इसमें किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं होती, जिससे कटौती, देरी या भ्रष्टाचार की गुंजाइश बेहद कम हो जाती है.

कौन किसान हैं पात्र

इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं, जो तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हों. देश के सभी छोटे और सीमांत किसान, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है, इस योजना के पात्र माने जाते हैं. किसान किसी भी राज्य या जिले से हों, अगर उनके पास वैध कृषि भूमि है और वे सरकारी नियमों के तहत आते हैं, तो उन्हें योजना का लाभ मिल सकता है.

हालांकि, कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा गया है. आयकर देने वाले किसान, नियमित सरकारी कर्मचारी, ऊंची पेंशन पाने वाले अधिकारी, संवैधानिक पदों पर रहे लोग और संस्थागत भूमि धारक इस योजना के पात्र नहीं होते. 2026 में भी यही नियम लागू हैं.

आधार, बैंक खाता और ई-केवाईसी क्यों है जरूरी

पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए तीन चीजें सबसे अहम हैं आधार कार्ड, बैंक खाता और e-KYC . किसान का आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए. इसके साथ ही e-KYC पूरी होना अनिवार्य है.

2026 में सरकार ने e-KYC को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं होती, उनकी किस्त रोक दी जाती है. किसान घर बैठे ऑनलाइन या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर अपनी e-KYC पूरी करा सकते हैं.

पीएम किसान योजना में पंजीकरण कैसे करें

अगर कोई किसान अभी तक पीएम किसान योजना से नहीं जुड़ा है, तो वह 2026 में भी आवेदन कर सकता है. इसके लिए किसान को अपनी जमीन से जुड़े कागजात, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी देनी होती है. पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या फिर नजदीकी सेवा केंद्र पर कराया जा सकता है.

आवेदन के बाद किसान का डेटा राज्य सरकार और केंद्र स्तर पर सत्यापित किया जाता है. सत्यापन पूरा होने पर किसान का नाम लाभार्थी सूची में जुड़ जाता है और किस्त मिलना शुरू हो जाती है.

भुगतान कैसे होता है और पैसा कहां आता है

पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. आमतौर पर एक किस्त चार महीने के अंतराल पर आती है.

यह पैसा डीबीटी प्रणाली के जरिए भेजा जाता है, जिससे किसी तरह की कटौती या गड़बड़ी की संभावना नहीं रहती. अगर किसी किसान के खाते में पैसा नहीं आता, तो अक्सर वजह आधार-बैंक लिंक या e-KYC की समस्या होती है.

पीएम किसान स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका

अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं.

आधार नंबर से स्टेटस कैसे चेक करें

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  • “Get Data” पर क्लिक करें.
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका नाम, जिला और किस्त की स्थिति दिखाई दे जाएगी.

बैंक खाता नंबर से स्टेटस कैसे देखें

  • “Beneficiary Status” पेज खोलें.
  • आधार नंबर की जगह “Account Number” का विकल्प चुनें.
  • अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें.
  • जानकारी भरते ही आपकी किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.

मोबाइल ऐप से पीएम किसान स्टेटस चेक करें

  • अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें.
  • “PM Kisan” ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलकर आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  • कुछ ही सेकंड में आपकी भुगतान स्थिति सामने आ जाएगी.
  • अपना लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें
  • अगली किस्त मिलने की पात्रता जांचने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप अपनाएं.

वेबसाइट से लाभार्थी स्टेटस देखने का तरीका

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें.
  • या पेज खुलेगा, इसमें ये जानकारी भरें:
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • कैप्चा कोड
  • “Get OTP” पर क्लिक करें.
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.\
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं?

  • उसी पेज पर “Know Your Registration Number” पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
  • आपका रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर मिल जाएगा.

अपना लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें (आसान तरीका)अगर आप यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें—

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in
  • होमपेज पर “Know Your Status” (या लाभार्थी स्टेटस) के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको जरूरी जानकारी भरनी होगी.
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर डालें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  • अब “Get OTP” पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.
  • ओटीपी दर्ज करते ही सत्यापन पूरा हो जाएगा और आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी.

कब आएगी 22वीं किस्त

अब किसानों की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हुई हैं. अब तक पीएम किसान योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिनका लाभ करोड़ों किसानों को मिल चुका है. योजना के नियमों के अनुसार हर किस्त करीब चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है. पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी. ऐसे में इसी गणना के आधार पर माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, इसलिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

आम में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला विटामिन कौन सा है?