देसी गुड़ बनाने का पारंपरिक तरीका बना किसानों की कमाई का जरिया, बाजार में बढ़ी जबरदस्त डिमांड
फतेहपुर के करमपुर गांव में 40 साल से देसी गुड़ बनाने का काम किया जा रहा है. किसान शिशुपाल और श्याम बाबू पांडेय दिनभर मेहनत कर शुद्ध गुड़ तैयार करते हैं. एक कढ़ाई में 25 किलो गुड़ पकाया जाता है, जिसे बनने में करीब 4 घंटे लगते हैं. रोजाना लगभग 50 किलो गुड़ तैयार होता है, जिसकी कीमत 80 रुपये प्रति किलो है. खास बात यह है कि यह गुड़ एक साल तक खराब नहीं होता. आगरा और कानपुर जैसे शहरों से लोग खास तौर पर यह देसी गुड़ खरीदने आते हैं.
और पढ़ें