यूपी में गेहूं खरीद शुरू… सरकार 50 लाख टन खरीदेगी, MSP में 160 रुपये बढ़ोतरी से किसानों को बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर है. प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 15 जून तक चलेगी. खरीद शुरू होने से पहले ही 2.24 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया है. किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य में अब तक 3,574 क्रय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि कुल 6,500 क्रय केंद्र खोले जाने हैं. इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये अधिक है. ऐसे में चलिए सबसे पहले आपको ग्राउंड से दिखाते हैं यूपी में गेहूं उपज का हाल, हमारे वरिष्ठ पत्रकार रिजवान नूर खान के साथ…
और पढ़ें
Published: 2 Apr, 2026 | 07:12 PM