Weather Update: अगले 24 घंटों के लिए IMD की चेतावनी, 27 राज्यों में भारी बारिश का खतरनाक अलर्ट!
मॉनसून में बड़े बदलाव को लेकर खबरें सामने आ रही है, इस बीच जहां मॉनसून की रफ्तार तेज बनी हुई है, तो वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में यूपी, बिहार समेत 27 राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.. ऐसे में चलिए वेदर एक्सपर्ट डॉ एस एन पांडेय जी से जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है. आईएमडी के मुताबिक , कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हवा की रफ्तार 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की आशंका जताई गई है, जबकि पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Published: 20 Aug, 2026 | 09:22 PM