Weather Update Today : जाते-जाते कहर बरपाएगा मॉनसून, अगले 24 घंटों में इन इलाकों में भारी बारिश!
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 3 सितंबर 2026 को देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा खतरा पूर्वी मध्य प्रदेश में है, जहां उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर सक्रिय मजबूत निम्न दबाव के प्रभाव से कुछ स्थानों पर 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
Published: 2 Sep, 2026 | 08:22 PM