लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की किस्त जारी करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए सरकार काम कर रही है. किसानों के लिए कई कृषि योजनाएं चलाई जा रही हैं.
मध्य प्रदेश सरकार आज लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का पैसा जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव भिंड में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कई कृषि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने यहां वह 322 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इस दौरान उन्होंने लाडली बहना योजना का पैसा महिलाओं के बैंक खातों में जारी किया.
किसानों और महिलाओं के लिए काम कर रही सरकार- सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को जिला भिंड के लहार में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. साथ ही क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं और किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार काम कर रही है और कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.
1.25 करोड़ महिलाओं को भेजे 1835 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधा ट्रांसफर कर दिया है. मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए सरकार काम कर कर रही है. महिलाओं को खुद भी मजबूत बनने के लिए आगे आना होगा.
सीएम ने लाडली बहना योजना का पैसा जारी किया.
नवंबर में किस्त की राशि बढ़ाई गई थी
राज्य सरकार की ओर से माह नवंबर 2025 से इस मासिक आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता मिल रही है. योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जून 2026 तक सरकार की ओर से कुल 37 किश्तों का नियमित ट्रांसफर सफलता पूर्वक किया जा चुका है.
LIVE: लहार, जिला भिंड में आयोजित लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कार्यक्रम https://t.co/awGgG5aTXe
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 12, 2026
सीएम ने सागर से जारी की थी 37वीं किस्त
मध्य प्रदेश के सागर जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की लाभार्थियों को राशि जारी की थी. तब उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार की ओर से आज 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास और आत्मनिर्भरता की ओर उन्हें बढ़ाने के लिए उनकी सरकार काम कर रही है. इसीलिए लाडली बहना योजना के तहत हर महिला के खाते में 1500 रुपये भेजे जाते हैं.
3 साल से महिलाओं को दी जा रही लाडली योजना की किस्त
मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए लाडली बहना योजना की राशि जारी करती है. यह राशि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आत्मविश्वास भी देती है. लाड़ली बहनों की राशि डालते डालते लगभग तीन साल हो गए हैं. बता दें कि इससे पहले 36वीं किस्त का पैसा 13 मई को जारी किया गया था और 35वीं किस्त का पैसा 12 अप्रैल 2026 को खाते में जारी किया गया था.