महाराष्ट्र के किसानों का बिजली बिल माफ करने की घोषणा, 48 हजार करोड़ भरेगी सरकार
Maharashtra Farm electricity Bills Waive off : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने किसानों के पुराने बकाया बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है. वहीं, दिन में किसानों को 12 घंटे बिजली दी जाएगी और उसके लिए बिल नहीं लिया जाएगा.
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए फसलों की सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने किसानों के पुराने बकाया बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है. वहीं, दिन में किसानों को 12 घंटे बिजली दी जाएगी और उसके लिए बिल नहीं लिया जाएगा. सरकार के इस फैसले से सूखे के चलते आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों को राहत मिली है. वहीं, कम मॉनसूनी बारिश के बाद बिजली से सिंचाई संकट को भी दूर करने का रास्ता साफ किया है.
किसानों का 48 हजार करोड़ बकाया बिजली बिल माफ
महाराष्ट्र सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्ज माफी योजना के बाद अब एक और खुशखबरी दे दी है. महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य के किसानों को बकाया 48 हजार करोड़ रुपये बिल माफ करने का फैसला किया गया है. कहा गया है कि 7.5 HP तक के किसानों के 48,000 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल माफ़ करने की योजना पर मुहर लगी है.
फसलों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
महाराष्ट्र सरकार ने खेती में इस्तेमाल होने वाले पंपिंग सेट के लिए मुफ्त बिजली आपूर्ति मिलेगी. अब जिन किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए इलेक्ट्रिक पंप पर निर्भर रहना पड़ता है, उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. इस योजना का मकसद किसानों पर आर्थिक बोझ कम करना और राज्य में खेती की पैदावार बढ़ाना है.
सभी किसानों को दिन के 12 घंटे मुफ्त बिजली
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू की गई हैं- पहली सोलर एग्रीकल्चरल चैनल और दूसरी सोलर एग्रीकल्चरल पंप. इसके तहत राज्य के 76 फीसदी किसानों को दिन के समय बिजली दी जा रही है. लेकिन, अब सरकार ने यह फैसला किया है कि साल के आखिर तक राज्य के सभी किसानों को हर दिन 12 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी.
शेतकऱ्यांचे जुने थकीत वीजबील माफ!
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजनेपाठोपाठ शेतकऱ्यांच्या 7.5 एचपीपर्यंतचे ₹48,000 कोटींचे थकीत वीजबिल माफ करणार.@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #PowerBillWaiver #ShetkariKarjmafi #MahaCMforFarmers pic.twitter.com/IuO0Oa29Q9
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 15, 2026
किसान मोर्चा के कार्यक्रम बोले सीएम – किसानों का आत्मनिर्भर बनाना
बीजेपी किसान मोर्चा ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान ऋण माफी योजना की घोषणा के लिए आज मुंबई में सम्मान समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार का मकसद योजनाबद्ध प्रयासों के जरिए कृषि अर्थव्यवस्था में बदलाव लाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है. उद्योग और सेवा क्षेत्र से ज्यादा निवेश और भागीदारी के जरिए खेती को ज्यादा कुशल और समृद्ध बनाने की कोशिश की जा रही है.