पंजाब से सस्ता आलू हरियाणा की मंडियों में, गिरकर 250 रुपये क्विंटल हुआ रेट.. जानें यूपी, बिहार का हाल

उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आलू के रेट बिहार के मुकाबले कम हैं, जबकि हरियाणा और पंजाब में 500 रुपये क्विंटल से भी कम है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसान इंडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार को आलू की एमएसपी पर खरीदी करनी चाहिए, ताकि किसानों को घाटे से बचाया जा सके.

नोएडा | Updated On: 28 Mar, 2026 | 11:43 AM

देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रेट बिहार के मुकाबले काफी कम है. ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है. बड़ी बात यह है कि देश में सबसे कम आलू का रेट अभी हरियाणा और पंजाब की मंडियों में देखने को मिल रहा है. इन दोनों राज्यों में आलू के रेट 500 रुपये क्विंटल से भी कम हो गए हैं. ऐसे में किसान नेताओं ने सरकार से समर्थन मूल्य (MSP) पर आलू खरीदने की मांग की है. पंजाब के प्रमुख किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि सरकार को आलू किसानों को घाटे से निकालने के लिए एमएसपी पर खरीदी करनी चाहिए.

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसान इंडिया से बात करते हुए कहा है कि जब तक सरकार किसानों को फसल की गारंटी नहीं देती है, तब तक अन्नदाताओं की हालत अच्छी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पंजाब- हरियाणा की मंडियों  में किसानों से 2 से 4 रुपये किलो की दर से आलू खरीदा जा रहा है, जबकि खेती में लागत 8 से 10 रुपये किलो आता है. ऐसे में फायदा तो दूर किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. इसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि धान-गेहूं की तरह सरकार को आलू की भी एमएसपी पर खरीदी करनी चाहिए.

बिहार में 1,200 रुपये क्विंटल है आलू

Agmarknet के आंकड़ों के अनुसार, बिहार की अलग-अलग मंडियों में 25 मार्च को आलू के रेट में अंतर देखने को मिला. Agmarknet के मुताबिक, आरा एपीएमसी में 25 मार्च को 1.33 मीट्रिक टन आलू आया. इन दिन मिनिमम कीमत 1,000 रुपये क्विंटल और मैक्सिम रेट 1,200 रुपये प्रति क्विंटल रहा. जबकि, मोडल प्राइस 1,100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया. वहीं, बक्सर एपीएमसी में 5 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई, जिसकी कीमत 1,100 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल रही और मोडल प्राइस 1,100 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

25 मार्च के Agmarknet के आंकड़ों के अनुसार राज्यों की मंडियों में आलू की आवक और रेट

 

राज्य मंडी आवक (मीट्रिक टन) किस्म / ग्रेड न्यूनतम कीमत (₹/क्विंटल) अधिकतम कीमत (₹/क्विंटल) मोडल प्राइस (₹/क्विंटल)
बिहार आरा एपीएमसी 1.33 Jyoti (FAQ) 1,000 1,200 1,100
असम डूमडुमिया एपीएमसी 20.00 Potato (FAQ) 1,100 1,300 1,200
हरियाणा अंबाला सिटी (सब्जी मंडी) 58.00 Other (Local) 250 250 250
उत्तर प्रदेश अनोप शहर एपीएमसी 3.20 F.A.Q. (FAQ) 300 700 500
पंजाब खन्ना एपीएमसी 23.70 Potato (Grade A) 400 400 400
पश्चिम बंगाल बलरामपुर एपीएमसी 8.00 Other (Local) 700 1,000 800

बात अगर असम की करें तो यहां पर दो एपीएमसी मंडियों में 25 मार्च को आलू की कीमत अलग-अलग दर्ज की गई. इस दिन ढिंग एपीएमसी में 25 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई, जिसकी कीमत 1,100 रुपये से 1,260 रुपये प्रति क्विंटल तक रही. खास बात यह है कि इस दिन मोडल प्राइस 1,180 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं, डूमडुमिया एपीएमसी में 20 मीट्रिक टन FAQ ग्रेड के आलू की आवक हुई, जिसकी कीमत 1,100 रुपये से 1,300 रुपये प्रति क्विंटल रही. इस दिन मोडल प्राइस 1,200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

25 मार्च को मंडी में आलू की 58 मीट्रिक टन आवक

वहीं, हरियाणा के अंबाला सिटी एपीएमसी में आलू का रेट देशभर में सबसे कम रहा. 25 मार्च को मंडी में आलू की 58 मीट्रिक टन आवक हुई. इस दिन आलू की मिनिमम, मैक्सिमम और मॉडल प्राइस  सभी 250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. ऐसे में मंडी आए किसानों को नुकसान उठाना पड़ा. वहीं, पंजाब की मंडियों में 25 मार्च को आलू के अलग-अलग रेट देखने को मिले. इस दिन खामानो एपीएमसी में 0.50 मीट्रिक टन आलू आया, जिसकी कीमत स्थिर रही और न्यूनतम, अधिकतम और मोडल प्राइस सभी 500 रुपये प्रति क्विंटल रहे. वहीं, खन्ना एपीएमसी में 23.70 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई, जिसकी कीमत भी स्थिर रही और न्यूनतम, अधिकतम और मोडल प्राइस सभी 400 रुपये प्रति क्विंटल रहे.

उत्तर प्रदेश में क्या है आलू का रेट

25 मार्च को उत्तर प्रदेश के अहिरोरा एपीएमसी में 25 मीट्रिक टन मध्यम आकार के आलू आया. इस दिन मंडी में आलू की कीमत 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल रही. वहीं, अनोप शहर एपीएमसी में 3.20 मीट्रिक टन FAQ ग्रेड आलू की आवक हुई, जिनकी कीमत 300 से 700 रुपये प्रति क्विंटल रही और मोडल प्राइस  500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. Agmarknet के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो पश्चिम बंगाल के बलरामपुर एपीएमसी में 8 मीट्रिक टन स्थानीय किस्म के अन्य आलू की आवक हुई. इसकी कीमत 700 से 1,000 रुपये प्रति क्विंटल रही और सबसे ज्यादा बिकने वाली कीमत 800 रुपये प्रति क्विंटल रही. यानी उत्तर प्रदेश से ज्यादा कमाई पश्चिम बंगाल के आलू किसान कर रहे हैं.

Published: 28 Mar, 2026 | 11:25 AM

Topics: