महाराष्ट्र से ज्यादा असम में प्याज का होलसेल रेट, 1800 रुपये क्विंटल ताजा भाव.. किसानों की बंपर कमाई
11 अप्रैल मंडी रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कुरनूल एपीएमसी में करीब 97.20 टन प्याज की आवक हुई. यहां प्याज की कीमत 484 से 945 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि औसत (मॉडल) भाव 584 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं असम के पी.ओ. उपरहली गुवाहाटी एपीएमसी में 5 टन प्याज की आवक हुई.
Onion Mandi Bhav: मुंबई और नवी मुंबई में प्याज के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली है. एपीएमसी वाशी में थोक कीमत घटकर 8 से 12 रुपये प्रति किलो रह गई है. हालांकि, मुंबई में खुदरा बाजार में कीमतें अभी भी 20 से 24 रुपये प्रति किलो बनी हुई हैं. बाजार जानकारों के अनुसार, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में प्याज की कीमतें करीब 50 फीसदी तक गिर चुकी हैं. ऐसे में किसानों को नुकसान हो रहा है. वे लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. बड़ी बात यह है कि अभी महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात से ज्यादा प्याज का होलसेल रेट असम की मंडियों में है. पीओ उपरहली गुवाहाटी APMC में 11 अप्रैल को प्याज का अधिकतम रेट 1800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. जबकि, इसी दिन महाराष्ट्र के अकोला एपीएमसी में 63.50 टन प्याज की आवक दर्ज की गई. यहां लोकल किस्म के प्याज का न्यूनतम भाव 400 रुपये और अधिकतम भाव 1100 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि औसत (मॉडल) कीमत 800 रुपये प्रति क्विंटल रही.
खास बात यह है कि मुंबई के अलग-अलग इलाकों में खुदरा भाव अलग-अलग दिखने को मिल रहे हैं. अंधेरी के लोखंडवाला में 30 रुपये प्रति किलो, गोरेगांव पूर्व में 20-25 रुपये और चेंबूर में 20- रुपये 24 प्रति किलो प्याज बिक रहा है. गोरेगांव के वीरा ट्रेडर्स के मालिक ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को बताया कि जब भी प्याज के दाम गिरने की खबर आती है, तो अक्सर सबसे कम गुणवत्ता वाले प्याज को ही आधार माना जाता है. उन्होंने कहा कि थोक कीमत में बाजार शुल्क, टैक्स, ट्रांसपोर्ट और लोडिंग जैसे खर्च भी जुड़ जाते हैं.
11 अप्रैल को अलग-अलग मंडियों में प्याज का होलसेल रेट (Source- Agmarknet)
| राज्य | मंडी | आवक (मीट्रिक टन) | किस्म | ग्रेड | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मॉडल भाव (₹/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| आंध्र प्रदेश | कुरनूल APMC | 97.20 | लोकल | लोकल | 484 | 945 | 584 |
| असम | पी.ओ. उपरहली गुवाहाटी APMC | 5.00 | प्याज | FAQ | 1700 | 1800 | 1700 |
| गुजरात | आनंद (वेज, यार्ड) APMC | 103.40 | प्याज | ग्रेड B | 1000 | 1500 | 1250 |
| गुजरात | भरूच APMC | 27.50 | अन्य | लोकल | 800 | 1250 | 1000 |
| महाराष्ट्र | अकोला APMC | 63.50 | अन्य | लोकल | 400 | 1100 | 800 |
| महाराष्ट्र | अमरावती (फल एवं सब्जी मंडी) APMC | 38.90 | लाल | लोकल | 400 | 1600 | 1000 |
क्या कहते हैं प्याज व्यापारी
उन्होंने कहा कि उन्होंने अलग-अलग क्वालिटी का प्याज थोक में 4 से 15 रुपये प्रति किलो तक खरीदा है. इन सभी खर्चों को जोड़कर वे खुदरा में प्याज 16 रुपये, 20 रुपये और 25 रुपये प्रति किलो बेचते हैं. उनका कहना है कि अगले हफ्ते स्टोरेज वाला प्याज बाजार में आएगा, जो लंबे समय तक रखा जा सकता है और तब व्यापारी स्टॉक जमा करना शुरू करेंगे.
- प्याज खरीद की तैयारियां तेज, 2 लाख टन है लक्ष्य.. सरकार के फैसले से शेतकरी संगठन के नेता नाराज
- ब्लैक थ्रिप्स से आम की फसल प्रभावित.. उत्पादन कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी, 23000 रुपये क्विंटल रेट
- देश में 180 लाख टन से ज्यादा है खाद का स्टॉक, खरीफ सीजन में उर्वरक आपूर्ति को लेकर केंद्र ने बनाई रणनीति
- सरसों के उत्पादन में 3.64 फीसदी की बढ़ोतरी, राजस्थान पहले स्थान पर.. जानें MP, यूपी, हरियाणा का हाल
खुदरा कीमतें थोक से लगभग 5 रुपये ज्यादा
वहीं, चेंबूर के सिमोन ट्रेडर्स के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से थोक दाम 15- 20 रुपये प्रति किलो पर स्थिर हैं, जबकि खुदरा कीमतें थोक से लगभग 5 रुपये ज्यादा चल रही हैं. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण शिपिंग रूट बाधित हो गए हैं, जिससे खाड़ी देशों को होने वाला प्याज का निर्यात लगभग 45 फीसदी तक घट गया है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस वजह से व्यापार लगभग ठप पड़ गया है.
इस वजह से आई कीमतों में गिरावट
एपीएमसी वाशी के प्याज-पटैटो बाजार यार्ड के निदेशक अशोक वलुंज ने कहा कि निर्यात बंद होने से रबी सीजन का प्याज घरेलू बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में जमा हो गया है, जिससे कीमतें उत्पादन लागत से भी नीचे चली गई हैं. अशोक वलुंज के अनुसार, मौजूदा सीजफायर से स्थिति में थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि शिपिंग सामान्य होने पर कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद है. जानकारों के अनुसार, देश में प्याज का ज्यादा स्टॉक होने और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण निर्यात कम हुआ है. इसी वजह से बाजार में प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.