रिटेल से लेकर होलसेल तक टमाटर महंगा, 15 दिनों में 166 फीसदी उछले दाम.. जानें ताजा रेट

दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुग्राम में टमाटर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जबकि पंजाब की मंडियों में 15 दिनों के भीतर थोक भाव में 166.7 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कम आवक और बढ़ती मांग के कारण उपभोक्ताओं के रसोई बजट पर असर पड़ रहा है.

नोएडा | Updated On: 17 Jun, 2026 | 03:19 PM

Tamatar Mandi Rate: मॉनसून की दस्तक से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में महंगाई का असर दिखने लगा है. गुरुग्राम में टमाटर अचानक महंगा हो गया है. पिछले एक सप्ताह में टमाटर के दाम 35-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि होलसेल में भी टमाटर महंगा हो गया है. 15 दिनों के अंदर कीमतों में लगभग 166.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ती कीमतों के कारण कई परिवारों ने टमाटर की खरीद कम कर दी है.

वहीं, सब्जी विक्रेताओं और थोक कारोबारियों का कहना है कि प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्य  पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आवक घटने के कारण कीमतें बढ़ी हैं. खराब मौसम की वजह से फसल की कटाई और परिवहन प्रभावित हुआ है, जिससे बाजार में टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है. गुरुग्राम की थोक सब्जी मंडी के व्यापारयों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में टमाटर की आवक काफी कम हुई है, जबकि मांग पहले जैसी बनी हुई है. इसी कारण बाजार में टमाटर के दाम तेजी से बढ़े हैं.

टमाटर के होलरेट में बंपर बढ़ोतरी

व्यापारियों का कहना है कि पंजाब की मडियों में टमाटर महंगा हो गया है. इससे रिटेल में कीमतें बढ़ रही हैं. खासकर मंडियों में पिछले 15 दिनों के अंदर टमाटर की कीमतों में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई है. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, आदमपुर मंडी में 1 जून को टमाटर का होलसेल रेट 1,500 रुपये क्विंटल था, जो 16 जून को  बढ़कर 4000  रुपये क्विंटल हो गया. यानी कीमतों में लगभग 166.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह अहमदगढ़ मंडी में 1 जून को टमाटर 1100 रुपये क्विंटल था, जो 17 जून को बढ़कर 2000 रुपये क्विंटल हो गया. यानी पंजाब की मंडियों में टमाटर महंगा हो रहा है, जिसका असर रिटेल मार्केट पर पड़ रहा है.

मंडी का नाम तारीख आवक (मीट्रिक टन) किस्म न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
आदमपुर APMC 01/06/2026 3.60 टमाटर 1,200 1,500 1,500
आदमपुर APMC 02/06/2026 2.50 टमाटर 700 1,200 1,200
आदमपुर APMC 16/06/2026 2.10 टमाटर 2,500 4,000 4,000
आदमपुर APMC 17/06/2026 2.50 टमाटर 2,000 4,000 4,000
अहमदगढ़ APMC 01/06/2026 0.10 लोकल 900 1,100 1,100
अहमदगढ़ APMC 16/06/2026 0.30 लोकल 1,400 1,600 1,600
अहमदगढ़ APMC 17/06/2026 0.20 लोकल 1,800 2,000 2,000
बस्सी पठाना APMC 02/06/2026 1.50 टमाटर 1,500 1,800 1,600
बस्सी पठाना APMC 17/06/2026 1.00 टमाटर 3,000 4,000 3,500

मंडियों में कम हुई टमाटर की आवक

बड़ी बात यह है कि एक तरफ मंडियों में टमाटर की कीतमें बढ़ रही हैं, तो दूसरी ओर आवक में गिरावट भी आ रही है. एक जून को आदमपुर APMC में 3.60 टन टमाटर की आवक हुई थी. लेकिन 17 जून को आवक घटकर 2.50 टन रह गई. इसी तरह अहमदगढ़ APMC में 10 जून को 2.00 टम टमार आया था, पर 17 जून को  0.20 टन की आवक दर्ज की गई. यानी जैसे-जैसे बरसात का मौसम करीब आ रहा है, मंडियों में टमाटर की आवक कमजोर हो रही है. इससे भी कीमतें बढ़ रही है.

 

 

 

Published: 17 Jun, 2026 | 03:16 PM

Topics: