किसानों की बल्ले-बल्ले! स्ट्रॉबेरी की खेती पर मिल रही लाखों की सब्सिडी, ऐसे उठाएं सरकारी योजना का फायदा

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026: बिहार सरकार की स्ट्रॉबेरी विकास योजना 2026 के तहत किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती और पैकेजिंग पर 40% तक सब्सिडी दी जा रही है. योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

नोएडा | Updated On: 11 Mar, 2026 | 07:35 PM

Strawberry Farming: भारत में खेती के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ अब किसान नई और हाई वैल्यू फसलों की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इन्हीं में से एक है स्ट्रॉबेरी की खेती, जो कम समय में तैयार होने वाली और अच्छा मुनाफा देने वाली फसल मानी जाती है. इसी को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना 2026 शुरू की है.

इस योजना के तहत किसानों को खेती से लेकर पैकेजिंग तक पर सरकारी अनुदान दिया जा रहा है, जिससे उनकी लागत कम हो और बाजार में बेहतर कीमत मिल सके. अगर किसान आधुनिक खेती अपनाना चाहते हैं तो यह योजना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.

क्यों खास है बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना?

बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य के किसानों को उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है. स्ट्रॉबेरी की मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में इस योजना के जरिए किसानों को खेती के साथ-साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग में भी मदद दी जा रही है. कृषि विभाग के अनुसार, सुरक्षित पैकेजिंग से स्ट्रॉबेरी की गुणवत्ता बनी रहती है और किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिलते हैं. इसी वजह से सरकार पैकेजिंग सामग्री पर भी भारी सब्सिडी दे रही है.

पैकेजिंग पर मिलेगा सरकारी अनुदान

स्ट्रॉबेरी उत्पादन में पैकेजिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह फल जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए सरकार किसानों को पैकेजिंग के लिए आर्थिक सहायता दे रही है.

योजना के तहत किसानों को

दी जाएगी. इससे किसानों की पैकेजिंग लागत कम होगी और वे अपने उत्पाद को सुरक्षित तरीके से बाजार तक पहुंचा सकेंगे.

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए भी मिल रही है सब्सिडी

खेती के लिए भी मिल रही है सब्सिडी

सिर्फ पैकेजिंग ही नहीं, बल्कि स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू करने के लिए भी किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है. सरकार के मुताबिक किसानों को प्रति हेक्टेयर 3,02,400 रुपये की सहायता दी जाएगी, जो कुल लागत का लगभग 40 प्रतिशत है. स्ट्रॉबेरी की खेती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है. ऐसे में किसान कम समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं.

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं.

अगर किसान इन शर्तों को पूरा करते हैं तो वे आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करते समय किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जैसे:

इन दस्तावेजों की मदद से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर Schemes सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद फल से संबंधित योजनाओं का विकल्प चुनें.
  4. स्ट्रॉबेरी विकास योजना (राज्य योजना) पर क्लिक करें.
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.

कहां से मिलेगी ज्यादा जानकारी?

अगर किसी किसान को योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहिए तो वे अपने प्रखंड या जिला उद्यान कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) या कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं. यहां से उन्हें योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और खेती से जुड़ी पूरा जानकारी मिल सकती है.

Published: 12 Mar, 2026 | 06:00 AM

Topics: