Today’s Top News List: पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले हुए कम, हरियाणा में कपास का रकबा हुआ 70 फीसदी कम, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री 6 जून को करनैलगंज तहसील के चकरौत गांव पहुंचेंगे, जहां वे करनैलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं. कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास की सफाई के लिए 100 से अधिक सफाईकर्मियों को लगाया गया है. इसके अलावा टेंट लगाने, बैरिकेडिंग करने, पेयजल और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुचारु रूप से हो सके.

देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 जून के लिए 17 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है.

नोएडा | Updated On: 6 Jun, 2026 | 07:19 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 06:59 PM (IST)

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे

    TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 06:40 PM (IST)

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गवि गंगाधरेश्वर मंदिर के दर्शन किए

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गवि गंगाधरेश्वर मंदिर के दर्शन किए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 06:25 PM (IST)

    चेन्नई में टीवीके सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई मुद्दों पर लिया गया फैसला

    चेन्नई में टीवीके सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में सरकार ने 436 लंबे समय के विकास कार्यों का एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है. इसका मुख्य फोकस भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर रखा गया है. ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री सी. टी. आर. निर्मल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के लिए विकास योजनाएं “वेत्री तमिझागम” नाम से पेश कीं. उन्होंने कहा कि हर विभाग के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं और यह भी बताया गया है कि उन्हें किस दिशा में काम करना होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 06:10 PM (IST)

    CM फडणवीस बोले- महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति उम्मीद से बेहतर रही

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले आर्थिक वर्ष की आखिरी तिमाही में राज्य की आर्थिक स्थिति उम्मीद से बेहतर रही है. इस दौरान विकास दर (ग्रोथ रेट) भी अनुमान से अधिक दर्ज की गई. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी राज्य की आर्थिक वृद्धि अच्छी रहेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 05:55 PM (IST)

    बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को 2 लाख रुपये देने का वादा करके वोट प्रभावित किए गए- प्रशांत किशोर

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को 2 लाख रुपये देने का वादा करके उनके वोट प्रभावित किए गए और 10 हजार रुपये देकर वोट खरीदे गए. उन्होंने कहा कि इस तरह लोगों के वोट को प्रभावित किया गया, जिसके खिलाफ जन सुराज पार्टी पहले भी आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी. प्रशांत किशोर ने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने वोट के लिए 2 लाख रुपये का लालच दिया, चुनाव के बाद खुद दिल्ली चले गए और अपने करीबी लोगों को सरकार में पद दे दिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 05:37 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में चावल मिलिंग चार्ज बढ़ाने को मंजूरी दी

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में चावल मिलिंग चार्ज बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. इसका मकसद किसानों से धान की खरीद प्रक्रिया को सुचारू और आसान बनाना है. नई दरों के अनुसार, अब परबॉयल्ड चावल (उसुना) की मिलिंग चार्ज 20 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है. वहीं, कच्चे चावल (अरुआ) की मिलिंग दर 10 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 05:23 PM (IST)

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिंगरीहाटा पॉइंट का दौरा किया

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिंगरीहाटा पॉइंट का दौरा किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रही.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 05:04 PM (IST)

    नितिन नबीन ने रांची में पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक की

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रांची में पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक की. बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान पार्टी को मजबूत बनाने, गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 04:45 PM (IST)

    तेज प्रताप यादव बोले- उनकी सुरक्षा वापस लेने जाने की खबरें केवल अफवाह

    JJD के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी सुरक्षा वापस लेने जाने की खबरें केवल अफवाह हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी माता राबड़ी देवी से स्पष्ट बातचीत हुई है और सुरक्षा वापस नहीं ली गई है. तेज प्रताप यादव के अनुसार, सुरक्षा में तैनात कर्मियों को एक दस्तावेज मिला था, जिसमें उनके कमांड में बदलाव की बात कही गई थी. इसी कारण उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा में कोई कटौती नहीं हुई है।

     

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 04:30 PM (IST)

    राज्यसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल की जीत होगी

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल दोनों चुनाव में जीत हासिल करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों प्रत्याशी पार्टी के मजबूत और अनुभवी नेता हैं तथा उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 04:15 PM (IST)

    भाजपा नेता पवन सिंह का बड़ा बयान, कही ये बात

    भाजपा नेता पवन सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकित होने पर कहा कि बहुत अच्छी बातें हुई. कलाकारों, बिहार के विकास को लेकर बात हुई. 8 तारीख को नामांकन होगा।.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 03:58 PM (IST)

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में चयनित होने पर बधाई दी

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में चयनित होने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि वैभव ने कम उम्र में अपनी प्रतिभा से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. प्रेम कुमार ने कहा कि क्रिकेट में वैभव की उपलब्धियों से बिहार को सम्मान मिला है और उनकी सफलता की चर्चा देश-दुनिया में हो रही है. उन्होंने वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 03:45 PM (IST)

    पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले हुए कम, इस वजह से मिली सफलता

    पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की समस्या को कम करने के लिए चलाए गए एक अभियान को बड़ी सफलता मिली है. एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल 'परिवर्तन' के तहत वर्ष 2025 में 3.78 लाख एकड़ कृषि भूमि में से करीब 88 प्रतिशत क्षेत्र को पराली जलाने से बचाया गया. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा है. इस पहल के तहत पंजाब के लुधियाना और संगरूर तथा हरियाणा के फतेहाबाद जिले के 380 से अधिक गांवों के करीब 86,000 किसानों तक पहुंच बनाई गई.

    यह तीन वर्षीय कार्यक्रम अक्टूबर 2023 में लुधियाना से शुरू किया गया था. बाद में वर्ष 2024 में इसका विस्तार संगरूर और फतेहाबाद तक किया गया. अब तक इस अभियान के तहत आठ गांवों ने पराली जलाने की प्रथा पूरी तरह बंद कर दी है, जबकि 174 गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने पराली नहीं जलाने के नियम का पालन किया है. संस्था ने इसे फसल अवशेष प्रबंधन (क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिली है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 03:31 PM (IST)

    भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया

    भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया है. नए उत्पादों और नए बाजारों में पहुंच बनाने की रणनीति के चलते देश को करीब 20.2 करोड़ डॉलर (202 मिलियन डॉलर) का अतिरिक्त निर्यात हासिल हुआ. इसमें समुद्री उत्पाद, दालें और कृषि प्रसंस्करण (एग्री-प्रोसेसिंग) से जुड़े उत्पादों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसी दौरान भारत का कृषि निर्यात 2.8 प्रतिशत बढ़कर 52.55 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि दुनिया के कई हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई जैसी चुनौतियां बनी हुई थीं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 Jun 2026 03:15 PM (IST)

    हरियाणा में कपास का रकबा हुआ 70 फीसदी कम

    हरियाणा में इस खरीफ सीजन के दौरान कपास की खेती में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में कपास का रकबा 70 प्रतिशत घटकर 2.82 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले सात वर्षों का सबसे निचला स्तर है. विशेषज्ञों के अनुसार, कीटों के हमले, मौसम की मार और जलभराव से लगातार हो रहे नुकसान के कारण किसानों का कपास की खेती से मोहभंग हो रहा है. इसी वजह से बड़ी संख्या में किसान अब धान, बाजरा और अन्य फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. हरियाणा के सिरसा, हिसार और फतेहाबाद जिले, जिन्हें राज्य का प्रमुख कपास क्षेत्र माना जाता है और जहां कुल कपास क्षेत्र का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा आता है, वहां भी कपास की खेती में बहुत अधिक कमी देखी गई है. इससे राज्य के कपास उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 03:10 PM (IST)

    असम कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस का हमला, रिपुन बोरा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने असम कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा स्पीकर बिस्वजीत दैमारी को मंत्री बनाए जाने का राज्य के कई लोग समर्थन नहीं करते थे, फिर भी उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया. बोरा ने आरोप लगाया कि दैमारी के स्पीकर कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें सामने आई थीं और इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. उन्होंने भाजपा की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के दावे और उसके फैसलों में विरोधाभास दिखाई देता है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कैबिनेट में भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों को जगह दी गई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 02:56 PM (IST)

    रांची में भाजपा की अहम बैठक, नितिन नवीन ने सांसदों-विधायकों के साथ की चर्चा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में रांची स्थित राज्य भाजपा कार्यालय में पार्टी सांसदों और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. पार्टी नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विचार-विमर्श किया. भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया. बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 02:41 PM (IST)

    विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका, बोलीं CM रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को शानदार पहल बताते हुए कहा कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि देश का युवा रचनात्मक, ऊर्जावान और दूरदर्शी है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. रेखा गुप्ता ने युवाओं से देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच और क्षमता ही विकसित भारत के सपने को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 02:26 PM (IST)

    राबड़ी-लालू की सुरक्षा पर BJP का जवाब, शाहनवाज हुसैन बोले- सिर्फ श्रेणी बदली गई है

    भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा को लेकर उठे विवाद पर कहा कि उनकी सुरक्षा वापस नहीं ली गई है, बल्कि केवल सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा कि किसी को निशाना बनाकर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. शाहनवाज हुसैन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर आकलन किया जाता है और उसी आधार पर निर्णय लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का कर्तव्य है कि जरूरत के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध कराए और यह जिम्मेदारी निभाई भी जा रही है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि RJD इस मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रंग दे रही है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 02:10 PM (IST)

    राज्यसभा चुनाव में दिखेगी गठबंधन की एकजुटता, बोले कांग्रेस नेता प्रदीप यादव

    झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि जो गठबंधन पहले से एकजुट है, वह चुनाव में भी अपनी एकता का प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य और देश की जरूरत है कि धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट रहें. प्रदीप यादव ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में दूरी बढ़ाना केवल एक राज्यसभा सीट का मामला नहीं, बल्कि देश और जनता के हितों से जुड़ा विषय है. उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन के सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अपनी मजबूती दिखाएंगे.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 01:56 PM (IST)

    राज्य का दर्जा नहीं मिला तो दिल्ली तक मार्च करेंगे: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी

    जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर को अब तक राज्य का दर्जा नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे बेरोजगारी, विकास कार्यों और पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर असर पड़ रहा है. चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार अपना वादा पूरा नहीं करती है तो वे दिल्ली तक मार्च करेंगे और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 01:41 PM (IST)

    8 जून को दिल्ली में होगी INDIA गठबंधन की बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

    विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक 8 जून को दिल्ली स्थित Constitution Club of India में आयोजित होगी. बैठक में गठबंधन के प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है. माना जा रहा है कि इसमें आगामी राजनीतिक रणनीति, विभिन्न राज्यों के चुनावों की तैयारी और मौजूदा राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. INDIA गठबंधन के घटक दलों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हो सकता है. बैठक को विपक्षी एकजुटता के लिहाज से अहम माना जा रहा है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 01:26 PM (IST)

    राबड़ी-लालू की सुरक्षा पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कहा- ये सरकार का विषय

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर कहा कि यह सरकार से जुड़ा विषय है. उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और आवश्यकता के आधार पर सुरक्षा मुहैया कराती है. इस मामले में RJD नेताओं की प्रतिक्रिया उनका अपना विषय है. वहीं, बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर कुशवाहा ने कहा कि यह एक सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है. उन्होंने इस मुद्दे पर अधिक टिप्पणी करने से परहेज किया.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 01:10 PM (IST)

    रांची पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- झारखंड मेरा दूसरा घर

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची पहुंचने पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए झारखंड से अपने विशेष जुड़ाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह उनका जन्मस्थान है और यहां आना उनके लिए सौभाग्य का क्षण है. नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड उनके लिए दूसरा घर है और यहां आकर उन्हें अपने घर जैसा महसूस होता है. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र धरती को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राज्य के लोगों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 12:56 PM (IST)

    राज्यसभा चुनाव: भाजपा के दोनों उम्मीदवार आसानी से जीतेंगे, बोले मंत्री जोगाराम पटेल

    राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा में 200 विधायक हैं और भाजपा के पास सामान्य तौर पर 125 से अधिक विधायकों का समर्थन है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा तय किए गए दोनों उम्मीदवार आसानी से चुनाव जीत जाएंगे. पटेल ने बताया कि कांग्रेस के पास 51 से अधिक विधायक हैं, इसलिए उसका एक उम्मीदवार भी जीत सकता है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार की जीत की संभावना नहीं दिखती. मंत्री ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 तारीख से शुरू होगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 12:41 PM (IST)

    लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर RJD का हमला, मृत्युंजय तिवारी बोले- यह बदले की राजनीति

    RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और उनकी सुरक्षा में कटौती करना सरकार की बदले की भावना को दर्शाता है. तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है. उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षा तय करने के मानक क्या हैं. तिवारी ने कहा कि जनता सब देख रही है और लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी सुरक्षा जनता का समर्थन है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 12:26 PM (IST)

    राजनीति में युवाओं को मिल रहा मौका, पीएम की पहल पर बोलीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर

    भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति में ऐसे 1 लाख युवाओं को लाने की पहल का वह भी हिस्सा हैं, जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है. उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए गर्व का विषय बताया. मैथिली ठाकुर ने कहा कि ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के दौरान कई युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है जहाँ युवाओं की उपलब्धियों और सफलता का सम्मान किया जाता है, जो नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 12:10 PM (IST)

    बिहार MLC चुनाव 2026: अशरफ अंसारी होंगे LJP (रामविलास) के उम्मीदवार

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के लिए अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है. अशरफ अंसारी लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उम्मीदवार घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ चुनाव में मिलेगा. बिहार MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 11:56 AM (IST)

    रांची में भाजपा कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को मिलेगा मार्गदर्शन- संजय सेठ

    रांची, झारखंड में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहली बार रांची आ रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक लगातार संगठनात्मक मंथन होगा और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा. संजय सेठ ने कहा कि इस बैठक में भविष्य की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा होगी. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यकर्ताओं को आगे की दिशा बताएंगे, जिसके अनुसार पार्टी आगे की गतिविधियों को गति देगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 11:41 AM (IST)

    गोंडा में विकास पर बोले सीएम योगी, तुष्टिकरण पर साधा निशाना

    गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जनपद अत्यंत ऊर्जावान है और यहां के युवा, किसान और महिलाएं सभी प्रतिभाशाली हैं. उन्होंने कहा कि जनपद का पौराणिक इतिहास रहा है और इसने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई. सीएम ने कहा कि आजादी के बाद अपेक्षित विकास नहीं हो सका और यह तुष्टिकरण, अराजकता, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की भेंट चढ़ गया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास के परिणाम सामने आए हैं. जनता अब बदलाव और प्रगति देख रही है तेजी से.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    06 Jun 2026 11:25 AM (IST)

    कोच्चि में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव

    कोच्चि, केरल- लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोच्चि शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निचले इलाकों में पानी घुसने से स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नगर निगम की टीमें जल निकासी के प्रयास में जुटी हुई हैं, लेकिन तेज बारिश के कारण हालात सामान्य होने में समय लग रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन अलर्ट पर है.(ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 11:10 AM (IST)

    जंतर-मंतर पर उमड़ी भीड़! CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. पार्टी के समर्थक अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं. प्रशासन पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा जांच भी बढ़ा दी गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 10:56 AM (IST)

    भुवनेश्वर में शुरू होगा ‘चिंतन शिविर-2026’… राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति करेंगे उद्घाटन

    ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले ‘चिंतन शिविर-2026’ का उद्घाटन करेंगे. शिविर का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श, नई सोच को बढ़ावा देना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना है. आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसके सफल संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 10:40 AM (IST)

    अस्थि विसर्जन के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार, पंजाब में ट्रक-जीप की टक्कर से 9 लोगों की मौत

    पंजाब के फिरोजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए. यह हादसा एक ट्रक और जीप की जोरदार टक्कर के कारण हुआ. जानकारी के अनुसार, सभी लोग अपने परिवार के एक सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी जीप दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 10:25 AM (IST)

    मालवीय नगर अग्निकांड में नया खुलासा, होटल का रसोइया गिरफ्तार, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही

    दिल्ली के मालवीय नगर में 3 जून को हुए होटल अग्निकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति होटल का रसोइया (कुक) बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि रसोइये की लापरवाही भी आग लगने की एक वजह थी. पुलिस ने बताया कि मामले में कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 10:10 AM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की दी अनुमति

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दिल्ली में अपने प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए बड़ी राहत मिली है. दिल्ली पुलिस ने पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति दे दी है. संगठन पहले से ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहा था.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 09:56 AM (IST)

    पुरी में रथ यात्रा की तैयारियां तेज, भगवान जगन्नाथ के तीन भव्य रथों का निर्माण जोरों पर

    ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए बनाए जाने वाले तीन भव्य रथों का निर्माण कार्य जारी है. कारीगर पारंपरिक तरीके से रथों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. हर साल होने वाली इस विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं. प्रशासन और मंदिर प्रबंधन भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 09:40 AM (IST)

    ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी पर अमृतसर में जुटे लोग, श्री अकाल तख्त साहिब में लगे नारे, दिखे पोस्टर

    पंजाब के अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी और जरनैल सिंह भिंडरांवाले की पुण्यतिथि के मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा खालिस्तान समर्थक नारे लगाए गए और भिंडरांवाले के पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 09:26 AM (IST)

    सुबह-सुबह गांव पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, ग्रामीणों से की सीधी बातचीत... लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

    राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के लांबा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह की सैर के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की और उनसे सीधे संवाद किया. इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के सामने रखा. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की बातें ध्यान से सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. उनके साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे. गांव में मुख्यमंत्री के पहुंचने से स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखने को मिला.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 09:12 AM (IST)

    दिल्ली पहुंचे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके! जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले समर्थकों से की अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने की अपील की.

    दिपके ने कहा कि प्रदर्शन में आने वाले लोग अपने साथ एक किताब और तिरंगा जरूर लेकर आएं. उन्होंने समर्थकों से पुलिसकर्मियों को सम्मान और आभार के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करने की भी अपील की. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को प्रेम, शांति और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाना है. जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 08:57 AM (IST)

    कोचिंग संस्थानों का दबदबा खत्म किए बिना नहीं रुकेगा खेल, NEET पेपर लीक पर प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप

    NEET-UG पेपर लीक मामले पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पेपर लीक कोई एक-दो घटनाओं की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे सिस्टम की खामी है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में कोचिंग संस्थानों का बढ़ता प्रभाव पेपर लीक जैसी घटनाओं की बड़ी वजह बन गया है.

    प्रशांत किशोर ने कहा कि, आज हालात ऐसे हो गए हैं कि शायद ही कोई बड़ी परीक्षा बची हो, जिसके पेपर लीक होने की खबर न आती हो. उनके मुताबिक, पिछले 10 से 15 वर्षों में कोचिंग संस्थानों का दबदबा इतना बढ़ गया है कि अधिक से अधिक छात्रों को आकर्षित करने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षा व्यवस्था में कोचिंग संस्थानों के प्रभाव को नियंत्रित नहीं करेगी, तब तक पेपर लीक की घटनाएं रुकना मुश्किल होगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 08:42 AM (IST)

    बलरामपुर में CM योगी ने की गौसेवा! मंदिर परिसर की गौशाला में गायों को खिलाया गुड़ और चारा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर की गौशाला का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ और चारा खिलाया. मुख्यमंत्री ने गौशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और पशुओं की देखभाल से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. मंदिर परिसर में हुई इस गौसेवा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 08:26 AM (IST)

    लालू-राबड़ी का बड़ा फैसला! सुरक्षा कर्मियों को घर से लौटाया, Z+ सुरक्षा हटने के बाद बढ़ी सियासी हलचल

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने पटना स्थित अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है. यह कदम बिहार सरकार द्वारा दोनों नेताओं की Z+ सुरक्षा वापस लेने के बाद उठाया गया है.

    जानकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद जो सुरक्षाकर्मी उनके आवास पर तैनात थे, उन्हें भी अब वापस कर दिया गया है. इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का फैसला निर्धारित नियमों और समीक्षा के आधार पर लिया गया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 08:10 AM (IST)

    दिल्ली में शुरू हुई महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली ई-टैक्सी सेवा! सुरक्षा के लिए कार में लगे 3 कैमरे

    दिल्ली सचिवालय से पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ग्रीन एसएम की इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह पूरी तरह से भारत में निर्मित परियोजना है और इन वाहनों का निर्माण तमिलनाडु स्थित प्लांट में किया गया है.

    उन्होंने बताया कि इन ई-टैक्सियों में सुरक्षा के लिए तीन कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें एक ड्राइवर, एक सड़क और एक यात्री पर नजर रखेगा. महिलाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है. साथ ही, इन टैक्सियों को महिला ड्राइवर चलाएंगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 07:59 AM (IST)

    असम सरकार का बड़ा तोहफा, 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA-DR बढ़ा

    असम सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही DA और DR की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है. यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा. इस बढ़ोतरी का लाभ 8 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स, असाधारण पेंशनर्स और अनुकंपा के आधार पर पेंशन पाने वाले परिवारों को मिलेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 07:44 AM (IST)

    भुवनेश्वर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की खास स्क्रीनिंग, CM मोहन माझी और कंगना रनौत रहे मौजूद

    भुवनेश्वर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव भी शामिल हुए. इस दौरान सभी ने फिल्म देखी और उसके विषय पर चर्चा की.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    रांची की महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, रक्षा मंत्रालय की कंपनी ने बांटी सिलाई मशीनें, बढ़ेगा स्वरोजगार

    रांची में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. रक्षा मंत्रालय की सरकारी कंपनी मिधानी (MIDHANI) की CSR योजना के तहत महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं. इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे. सिलाई मशीन मिलने से महिलाओं को घर बैठे रोजगार शुरू करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी कमाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Jun 2026 07:14 AM (IST)

    दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग कर रहा है. CJP के सोशल मीडिया हैंडल के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार सुबह करीब 8 बजे दिल्ली पहुंचकर इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 6 Jun, 2026 | 07:04 AM