Todays Top News List: मुफ्त राशन में मिलेगा आटा, लाडली योजना बंद करेगी सरकार, बर्ड फ्लू से हजारों मुर्गियां मरीं, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारी शुरू कर दी गई है. गत वर्ष के अनुरूप जिलेभर में कुल 38 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं. ई-उपार्जन परियोजना के तहत गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा. इस अवधि में किसान अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं. आज दिनभर के कृषि समाचार यहां पढ़ें..

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने दो से तीन दिन तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा अनुमान व्‍यक्‍त किया है. वहीं, जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, कुछ मैदानी हिस्सों में सुबह शाम के मुकाबले दिन का तापमान अधिक रहने वाला है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 10 Feb, 2026 | 08:17 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 06:53 PM (IST)

    जो मुख्यमंत्री पहले उर्दू के खिलाफ थे अब वही कयामत की बातें कर रहे हैं- अखिलेश यादव

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो मुख्यमंत्री पहले उर्दू के खिलाफ थे, अब वही कयामत की बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कयामत के बजाय कोई और शब्द इस्तेमाल किया जा सकता है. उनका कहना है कि जब मुख्यमंत्री घिर जाते हैं और भाजपा कमजोर होती है, उनकी कुर्सी जाने का डर बढ़ता है, तब वे सांप्रदायिक रुख अपनाते हैं. जितना उनका पद खतरे में होगा, उतना ही उनका रुख सांप्रदायिक होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 06:40 PM (IST)

    विपक्ष को जो अधिकार हैं वे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं- त्रिवेंद्र सिंह रावत

    भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विपक्ष को जो अधिकार हैं, वे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें किसी को आपत्ति नहीं है. लेकिन यह सब मर्यादा और नियमों के अनुसार होना चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 06:25 PM (IST)

    वर्ष 2024-25 में कॉफी का निर्यात 1.8 बिलियन डॉलर रहा- कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया

    बेंगलुरु: कॉफी बोर्ड घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफा बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है और पिछले साल के निर्यात लक्ष्य को पार करने का लक्ष्य रखता है. कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के सीईओ और सचिव एम. कूर्मा राव ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में कॉफी का निर्यात 1.8 बिलियन डॉलर था. 1 फरवरी 2026 तक 2025-26 के लिए निर्यात 1.72 बिलियन डॉलर रहा. उन्होंने कहा कि मार्च 2026 के अंत तक यह निर्यात पिछले साल के स्तर को पार कर जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 06:10 PM (IST)

    लाडली योजना को बंद कर देंगे और इसकी जगह नई योजना खोलेंगे- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम लाडली योजना को बंद कर देंगे और इसकी जगह नई योजना खोलेंगे जिसका नाम होगा दिल्ली लखपति बिटिया योजना. जिसमें हम हर बच्ची को जो दिल्ली की निवासी है जिसका परिवार दिल्ली में रहता होगा उनके घर की 2 बच्चियों को लाभ देंगे. इसमें 20 हजार की राशि बढ़ाई जाएगी. पहले जो 36000 था उसे हमने 56000 किया है. 12वीं में पहुंचने पर नहीं ग्रेजुएशन करने पर आपको ये मैच्योरिटी मिलती है जिसमें कम से कम 1 लाख मिलेंगे. हमारा प्रयास रहेगा कि दिल्ली की सभी बेटियां जो इसमें आती हैं उन्हें इसमें जोड़ा जाए. हम कुछ शर्ते लगाएंगे. 18 साल से पहले अगर मां-बाप उसकी शादी करते हैं तो इस योजना का लाभ उसे नहीं मिलेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 05:54 PM (IST)

    T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कही ये बात

    T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खेलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत देर से एहसास किया है कि उनके बिना भी टूर्नामेंट हो सकता है. लेकिन भारत के बिना टूर्नामेंट नहीं हो सकता. वो जितनी भी बातें पहले कर रहे थे कि हम नहीं खेलेंगे, हम बांग्लादेश के साथ हैं, वो उनकी सोच है. हमने पहले ही कहा था कि वो यू-टर्न लेंगे और खेलेंगे और यही हुआ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 05:40 PM (IST)

    केंद्रीय बजट में कॉफी उद्योग को नजरअंदाज करना निंदनीय है- कॉफी किसान

    कॉफी किसान और सामाजिक कार्यकर्ता होलदगद्दे गिरिश ने कहा कि केंद्रीय बजट में कॉफी उद्योग को नजरअंदाज करना निंदनीय है, क्योंकि इसमें किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए कोई योजना नहीं है. उन्होंने बताया कि कॉफी उद्योग देश को विदेशी मुद्रा दिलाता है, पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है और रोजगार भी देता है. गिरिश ने कहा कि यह चिंताजनक है कि बजट में उद्योग के लिए कोई पुनरुद्धार योजना नहीं है, जबकि यह अनियमित मौसम, कीट संक्रमण, मजदूरी की कमी, बाजार की अस्थिरता और जंगली जानवरों से खतरे जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 05:20 PM (IST)

    सरकार नहीं चाहती कि देश की सच्चाई सामने आए- सांसद डिंपल यादव

    समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सभी पार्टियां चाहते थे कि सदन काम करे और विपक्ष के नेता को बोलने दिया जाए. लेकिन सरकार नहीं चाहती कि देश की सच्चाई सामने आए, इसलिए विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि यह कहना कि सांसदों से प्रधानमंत्री को खतरा है, एक भ्रम है और भाजपा महिलाओं के खिलाफ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 05:04 PM (IST)

    AAP सांसद राघव चड्ढा ने बजट भाषण पर दिया बड़ा बयान, कही ये बात

    AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने बजट भाषण में वित्त मंत्री को सुझाव दिया कि भारत में व्यक्तिगत निवेशकों के लिए शेयरों पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स को पूरी तरह से हटा देना चाहिए. उनका कहना है कि इससे लोग स्पेकुलेटिव ट्रेडिंग छोड़कर लंबी अवधि के निवेश और वेल्थ क्रिएशन की ओर ध्यान देंगे. इससे गोल्ड और रियल एस्टेट जैसे गैर-उत्पादक क्षेत्रों में निवेश कम होकर शेयर बाजार में आएगा, बाजार मजबूत होगा और मिडिल क्लास को संपत्ति बनाने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 04:49 PM (IST)

    सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत अब तक चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि की है

    सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 21 किश्तों में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को वितरित की है. कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि यह योजना फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की वित्तीय मदद के लिए शुरू की थी. इसके तहत हर किसान को सालाना 6,000 रुपये का लाभ तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 04:35 PM (IST)

    कुछ लोग अवसर देखकर भगवान राम को याद करते हैं और बाकी समय उन्हें भूल जाते हैं- CM योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग अवसर देखकर भगवान राम को याद करते हैं और बाकी समय उन्हें भूल जाते हैं, इसलिए ऐसे लोगों को अब राम का आशीर्वाद भी नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि जो लोग रामभक्तों पर गोली चलाते थे और राम के काम में रुकावट डालते थे, उनके लिए अब कोई जगह नहीं बची है. बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कभी नहीं होने वाला. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कयामत के दिन का इंतजार करने के बजाय भारत में कानून के अनुसार रहना चाहिए. कानून मानने वालों का भला होगा, लेकिन जो कानून तोड़ेगा, उसके लिए सख्त कार्रवाई तय है और गलत रास्ते पर चलकर जन्नत का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 04:18 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने से लोगों के बीच दहशत

    आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने से लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. खासकर चित्तूर जिले बर्ड फ्लू का खतरा कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. वहीं, बर्ड फ्लू पर लगाने लगाने के लिए चित्तूर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. पशुपालन विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए एक ही दिन में करीब 3,000 मुर्गी और अन्य पक्षियों को नष्ट कर दिया. साथ ही प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने को लेकर अलर्ट जारी किया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 04:02 PM (IST)

    पाकिस्तान के आर्मी चीफ की किताब पढ़ी जाती है तो उस पर कोई रोक नहीं लगती-प्रियंका चतुर्वेदी

    शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान के आर्मी चीफ की किताब पढ़ी जाती है तो उस पर कोई रोक नहीं लगती, लेकिन देश के पूर्व सेनाध्यक्ष की किताब बाजार में आने से ठीक एक दिन पहले रोक दी गई. उन्होंने कहा कि तब तक बहुत लोगों के पास उस किताब की अग्रिम प्रतियां पहुंच चुकी थीं. इसके बाद भी लोगों से कहा जाता है कि इस विषय पर बात न करें. पूर्व सेनाध्यक्ष के बारे में बात करना देशद्रोह बताया जाता है और इसे आपराधिक कृत्य कहकर FIR तक दर्ज कर दी जाती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 03:49 PM (IST)

    अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए नेहरू जी ने कश्मीर को गिरवी रख दिया- गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए नेहरू जी ने कश्मीर को गिरवी रख दिया. उन्होंने अंग्रेजों के सामने सरेंडर भी कर दिया. ये तस्वीरें सब कुछ समझाती हैं. राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 03:30 PM (IST)

    मैं एक राजनेता हूं लेकिन मुझे क्रिकेट और स्पोर्ट्स में राजनीति पसंद नहीं है- शशि थरूर

    T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खेलने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं एक राजनेता हूं लेकिन मुझे क्रिकेट और स्पोर्ट्स में राजनीति पसंद नहीं है. मुझे लगता है कि स्पोर्ट्स एक अलग फील्ड है, एक अलग गेम है. राजनेताओं को अपनी राजनीति कहीं और करने दो और क्रिकेट प्लेयर्स को अपना गेम खेलने दो. मुझे खुशी है कि कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा. कौन जीतेगा और कौन हारेगा, यह दूसरी बात है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 03:15 PM (IST)

    सरकार अब खुद करेगी आटे की बिक्री, 20 रुपये किलो होगा रेट

    आटे की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा कमद उठाया है. राज्य सरकार ने अब खुद आटा बेचने का फैसला किया है. खास बात यह है  कि गेहूं के आटे की बिक्री उचित मूल्य दुकानों के जरिए की जाएगी. यानी राशन कार्ड धारकों को यह आटा 20 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर मिलेगा. इस योजना का शुभारंभ तेनाली में नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर ने किया. सरकार को उम्मीद है कि इस पहले से आम जनता को काफी फायदा मिलेगा. उसे महंगाई से राहत मिलेगी

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 02:58 PM (IST)

    शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा के लिए 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

    मध्य प्रदेश के रायसेन में शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा के लिए 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संभागीय मुख्यालयों पर संचालित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा रायसेन जिल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रायसेन में 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 10 फरवरी को शाम 05 बजे तक निर्धारित है. प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र MPTAAS पोर्टल से 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकते हैं. परीक्षा 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 02:35 PM (IST)

    रेल सेवा विस्तार और सुदृढ़ीकरण से झारखंड को भी मिलेगी गति

    रेल सेवा विस्तार और सुदृढ़ीकरण से झारखंड को भी मिलेगी गति, बारबेंदा-डमरूघुटू दोहरीकरण और बोकारो तक तीसरी तथा चौथी रेल लाइन निर्माण से माल ढुलाई की रफ्तार बढ़ेगी. रेल केन्द्र सरकार रेल सेवा विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर खास जोर दे रही है. सरकार का ध्यान रेल कॉरिडोर को रफ्तार देने की भी है. रेलवे ने इस सिलसिले में करीब आठ सौ पन्द्रह करोड़ रूपये की मल्टी ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी है. रेल अवसंरचना विकास से जुड़ी इन परियोजनाओं का लाभ झारखंड को भी मिलेगा. बारबेंदा-डमरूघुटू दोहरीकरण और बोकारो तक तीसरी तथा चौथी रेल लाइन निर्माण से माल ढुलाई की रफ्तार बढ़ेगी. रेल सेवा सुदृढ़ीकरण से ऊर्जा, खनिज और औद्योगिक कॉरिडोर को संबल मिलेगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 02:24 PM (IST)

    हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों पर दर्ज मामले की जांच पर रोक को रखा बरकरार

    झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों पर दर्ज मामले की जांच पर रोक को रखा बरकरार. झारखंड हाईकोर्ट में संवैधानिक पदों पर रिक्तियों के मामले पर अहम सुनवाई हुई. अदालत ने मौखिक रूप से पूछा कि राज्य सरकार बताए कि कब तक लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग में चेयरमैन पद पर नियुक्ति की जाएगी. इधर अदालत ने एक अन्य मामले की सुनवाई करते हुए ईडी अधिकारियों पर दर्ज हुए मामले की जांच पर रोक को बरकरार रखा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 02:12 PM (IST)

    लीडरशिप का मुद्दा: सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का फैसला आखिरी होगा, हम उस पर कायम रहेंगे

    बेंगलुरु: (10 फरवरी) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि CM बदलने के मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान जो भी फैसला करेगा, वह आखिरी होगा, और लीडरशिप जो कहेगी, वह उस पर कायम रहेंगे. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं, और हाईकमान के बुलाने पर ही जाएंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 01:59 PM (IST)

    महिला स्वरोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपये तक की मिलेगी सहायता राशि- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमने एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है. इस योजना के माध्यम से हम पहले चरण में 2 लाख तक की सहायता राशि दे रहे हैं. जिसमें 75 फीसदी सब्सिडी है, इससे उन सभी महिलाओं को जो किसी भी कारण अकेले जीवन जी रही हैं उनको आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलेगा. हम इस योजना को आगे बढ़ाएंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Feb 2026 01:40 PM (IST)

    आज हम लोगों को बाहर किया गया, हमारी बात की सुनवाई नहीं हुई- राबड़ी देवी

    बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि आज हम लोगों को बाहर किया गया है. हमारी बात की सुनवाई नहीं हुई है. आसन से आदेश मिल गया कि 12 घंटे के लिए बाहर जाइए तो बाहर जा रहे हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 01:24 PM (IST)

    कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान

    श्रीनगर: (10 फरवरी) अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हुई, क्योंकि घाटी में बादल छाए रहने की वजह से रात का तापमान बढ़ गया. उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में सैकड़ों टूरिस्ट सुबह-सुबह बर्फबारी देखकर हैरान रह गए. बाकी घाटी में बादल छाए रहे, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 01:13 PM (IST)

    ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी और उनकी पत्नी को नया समन जारी किया

    नई दिल्ली: (10 फरवरी) एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में अगले हफ्ते पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नया समन जारी किया है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 68 साल की टीना अंबानी, जो पहले एक्ट्रेस थीं, को फेडरल एजेंसी ने सोमवार को यहां पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं आईं.

    अधिकारियों ने बताया कि अब उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है, जिसके बाद 66 साल के अनिल अंबानी को 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है. अधिकारियों ने बताया कि पेश होने के बाद उनके बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत रिकॉर्ड किए जाएंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 12:57 PM (IST)

    बहुत से ऐसे नेता हैं जो संवैधानिक पदों पर बैठकर संविधान को कुचलने का काम कर रहे हैं- सांसद चंद्रशेखर आजाद

    दिल्ली: आज़ाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "बहुत से ऐसे नेता हैं जो संवैधानिक पदों पर बैठकर संविधान को कुचलने का काम कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री द्वारा जिस तरह से मुसलमानों के खिलाफ हिंसक वीडियो वायरल की गई है. पहले इन्होंने बयान दिया कि 5 की जगह 4 रुपए दो, परेशान करो. ये इस बात को स्पष्ट करते हैं कि ऐसे बेलगाम नेता देश के लिए खतरनाक हैं."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 12:49 PM (IST)

    आईटीआई में युवा संगम रोजगार मेला: 130 पंजीयन, 66 युवाओं का चयन

    मध्य प्रदेश के विदिशा शासकीय आई.टी.आई में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार अप्रेंटिशिप मेले का आयोजन किया गया. आई.टी.आई प्राचार्य कविता रघुवंशी ने बताया कि मेले में अपोलो टायर्स (गुजरात), मदरसन सुमी (पीथमपुर), वर्धमान टेक्सटाइल्स (बुधनी) समेत अन्य प्रतिष्ठानों ने भाग लिया. मेले में विदिशा और आसपास जिलों से आए छात्रों का उनकी योग्यता के अनुसार चयन किया गया. कुल 130 पंजीयन हुए, जिनमें से 66 आवेदकों का प्राथमिक चयन हुआ. यह रोजगार मेला शासकीय आईटीआई, जिला रोजगार कार्यालय, आजीविका मिशन एवं जिला उद्योग विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 12:35 PM (IST)

    डिंडीगुल में कौओं की अचनाक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका पर जांच में जुटे अधिकारी

    डिंडीगुल (तमिलनाडु): (10 फरवरी) सूत्रों ने बताया कि जिले के वेदसंदूर के लोगों ने पिछले कुछ दिनों में कौओं की मौत की खबरों पर चिंता जताई है. हालांकि, मंगलवार को एक हेल्थ अधिकारी ने कहा कि मीडिया में जितनी मौतें बताई जा रही हैं, उतनी नहीं हुई हैं और इससे बर्ड फ्लू की चिंता कम हो गई. हालांकि हाल ही में एक या दो कौओं की मौत हुई है, लेकिन अकेले 8 फरवरी को करीब छह से सात कौओं की जान चली गई, जिससे लोगों में कुछ चिंता की स्थिति बन गई, क्योंकि ऐसा बर्ड फ्लू की वजह से हो सकता है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 12:27 PM (IST)

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 957 गर्भवती महिलाओं की जांच, 446 हाई रिस्क में पाई गईं

    गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए बैतूल जिले में भी 9 फरवरी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल नौ सौ सत्तावन महिलाओं की जांच की गई, जिनमें चार सौ छियालीस को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया. सोनोग्राफी, खून व जी.डी.एम जांच सहित सभी आवश्यक परीक्षण किए गए. जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया. अभियान का उद्देश्य हाई रिस्क महिलाओं की समय पर पहचान कर उचित चिकित्सीय प्रबंधन कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Feb 2026 12:04 PM (IST)

    पौंग झील क्षेत्र में इस बार भी यूरोप और पश्चिमी एशिया से लाखों परिंदे पहुंचे

    हिमाचल की जैव विविधता ने एक बार फिर विश्व का ध्यान का अपनी ओर खींचा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जैव विविधता के लिए विख्यात पौंग झील क्षेत्र में इस बार भी यूरोप और पश्चिमी एशिया से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर लाखों परिंदे पहुंचे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 11:54 AM (IST)

    भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर किसानों का विरोध तेज, 12 फरवरी को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

    भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. कई किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने कृषि क्षेत्र को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलकर किसानों के हितों से समझौता किया है. इसी के विरोध में 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल और प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इस डील में किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है. आरएसएस से जुड़े संगठनों ने भी डील को लेकर संतुलित रुख अपनाते हुए सरकार से कृषि क्षेत्र के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की बात कही है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 11:39 AM (IST)

    सौंफ की आड़ में नशे की खेती का भंडाफोड़, सिरोही में 58 क्विंटल से ज्यादा गांजा-अफीम जब्त

    राजस्थान के सिरोही जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रोहिड़ा थाना पुलिस ने सौंफ की फसल के बीच छिपाकर उगाए जा रहे गांजा और अफीम की खेती का खुलासा करते हुए 9 खेतों पर दबिश दी. कार्रवाई में करीब 40.57 क्विंटल अफीम डोडा और 18.87 क्विंटल गांजे के हरे पौधे बरामद किए गए, यानी कुल 58 क्विंटल से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ जब्त हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 11:27 AM (IST)

    मैहर में शिक्षा विभाग का बड़ा घोटाला, 4.37 करोड़ के गबन में 22 लोगों पर एफआईआर

    मध्य प्रदेश के मैहर में शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा लघु निर्माण घोटाला सामने आया है. रामनगर विकासखंड के सरकारी स्कूलों में मरम्मत और अन्य छोटे निर्माण कार्यों के नाम पर करीब 4.37 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि कई स्कूलों में बिना कोई निर्माण कार्य कराए ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया और फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किए गए. एसडीएम जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बीईओ, स्कूल प्राचार्य, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार लोगों समेत कुल 22 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रशासन का कहना है कि आगे की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 11:08 AM (IST)

    दिल्ली में दो दिन पानी की परेशानी, 11–12 फरवरी को कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

    ‘दिल्ली के लोगों को अगले दो दिनों तक पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग का काम कर रहा है, जिसकी वजह से 11 और 12 फरवरी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी. जल बोर्ड के अनुसार, अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा. विभाग ने लोगों से पहले से पानी का इंतजाम करने और जरूरत पड़ने पर टैंकर सेवा का उपयोग करने की सलाह दी है.

    11 फरवरी को हिरनकूदना, बक्करवाला गांव, लोकनायक पुरम, टिकरी गांव, मुंडका गांव, नीलवाल गांव, स्वर्ण पार्क सहित किशनगढ़ और महरौली, एलआईजी पुल प्रह्लादपुर और एचआर-ब्लॉक पीपी पुरम क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी.
    विज्ञापन

    12 फरवरी को अर्जुन पार्क, इंद्रा पार्क, नांगली सकरावती, प्रेम विहार, निरंजन पार्क, नांगली विहार एक्सटेंशन पार्ट-1, जेमिनी पार्क, घासीपुरा गांव, राणा जी एन्क्लेव, श्याम विहार फेज-1 व 2 और उससे सटे इलाके, दीनपुर गांव, पपरावट गांव, नया बाजार, विजय पार्क, साईं बाबा एन्क्लेव, रोशन मंडी, नाथूराम पार्क, दीपक विहार, अजय पार्क, किशनगढ़-महरौली, मक्सूदाबाद, लोकेश पार्क, वीरेंद्र मार्केट, पीटीसी झौड़ादा, पंचमुखी मंदिर, लाल कुआं और चुंगी नंबर-2 लाल कुआं में जलापूर्ति प्रभावित होगी.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 10:48 AM (IST)

    अमेरिका–बांग्लादेश डील पर सियासी घमासान, टेक्सटाइल टैरिफ को लेकर भारत में उठे सवाल

    अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए नए व्यापार समझौते को लेकर भारत में सियासी बहस तेज हो गई है. इस डील के तहत बांग्लादेश से अमेरिका जाने वाले कुछ कपड़ा और परिधान उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य कर दिया गया है, जबकि भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों पर अमेरिकी बाजार में 18 प्रतिशत टैरिफ लागू है. विपक्ष ने इस अंतर को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि इससे भारतीय कपड़ा उद्योग को क्या फायदा मिला. उनका कहना है कि जीरो टैरिफ से बांग्लादेश को अमेरिकी बाजार में बड़ी बढ़त मिल सकती है, जिससे भारतीय निर्यातकों पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 10:31 AM (IST)

    किसानों को 25 लाख का दुर्घटना बीमा देने का प्रस्ताव, संसद में नई योजना की मांग

    राज्यसभा में किसानों और खेतिहर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव रखा गया है. बीजेपी सांसद सतनाम सिंह संधू ने ‘किसान जीवन सुरक्षा एवं दुर्घटना प्रतिपूर्ति विधेयक, 2025’ नाम से प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है. इस बिल के तहत किसानों के लिए अनिवार्य और किफायती यूनिवर्सल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना लागू करने की मांग की गई है. प्रस्ताव में दुर्घटना में मृत्यु पर 25 लाख रुपये, स्थायी विकलांगता पर 10 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1 से 2 लाख रुपये तक मुआवजा देने की बात कही गई है. इसके साथ ही योजना को लागू और निगरानी करने के लिए राष्ट्रीय कृषि जोखिम बीमा प्राधिकरण के गठन का सुझाव दिया गया है. बिल के अनुसार बीमा प्रीमियम का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकारें वहन करेंगी, ताकि खेती जैसे जोखिम भरे पेशे से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 10:19 AM (IST)

    धान खरीदी को लेकर नवीन पटनायक का सरकार पर हमला, बोले– किसान सिस्टमैटिक शोषण झेल रहे

    ओडिशा में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है. राज्य के विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर किसानों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई है. पटनायक ने आरोप लगाया कि राज्य की मंडियों में किसानों को सिस्टमैटिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है और खरीफ खरीद सीजन के दौरान वे भारी मुश्किलों से गुजर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से बीजेपी द्वारा किए गए धान खरीदी से जुड़े चुनावी वादों को जल्द पूरा करने की मांग की और कहा कि राज्य के अन्नदाता गंभीर संकट में हैं, जिस पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 09:59 AM (IST)

    अमेरिका से हुआ समझौता किसानों के हित में, कोई नुकसान नहीं होगा: शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानने कहा है कि अमेरिका के साथ हुआ समझौता पूरी तरह भारतीय किसानों के हित में है और उनकी चिंताओं को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है. मथुरा में गोवर्धन पहाड़ियों की परिक्रमा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि इस डील से किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. चौहान ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कभी भी किसानों के हितों से समझौता नहीं करते. उनके मुताबिक यह समझौता राष्ट्रीय हित में है और इसमें किसानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 09:47 AM (IST)

    पप्पू यादव को आज मिल सकती है राहत? MP/MLA कोर्ट में जमानत पर अहम सुनवाई

    बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज पटना की विशेष MP/MLA कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है. सुनवाई सुबह 11:15 बजे से शुरू होगी और उन्हें बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया जाएगा. 31 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में 6 फरवरी को गिरफ्तारी के बाद से यह पहली अहम सुनवाई मानी जा रही है. कोर्ट के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इससे पहले बम धमकी के कारण सुनवाई टल गई थी, लेकिन अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आज सांसद को जमानत मिलती है या नहीं.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 09:30 AM (IST)

    अमेरिकी सेब आयात पर सरकार का संतुलन प्लान, किसानों के हितों पर रहेगा फोकस

    भारत सरकार अमेरिका से आने वाले सेब के आयात को लेकर नई व्यवस्था बनाने पर विचार कर रही है. इसके तहत सीमित मात्रा में ही अमेरिकी सेब को कम आयात शुल्क पर देश में लाने की अनुमति दी जा सकती है. सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद घरेलू सेब किसानों के हितों की रक्षा करना और बाजार में संतुलन बनाए रखना है. प्रस्ताव में न्यूनतम आयात मूल्य और तय सीमा जैसे प्रावधान शामिल किए जा सकते हैं, ताकि सस्ते दाम पर सेब की भरमार न हो. अधिकारियों के मुताबिक इससे कुल सेब आयात में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी और घरेलू बाजार पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना कम है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 09:15 AM (IST)

    एमपी में दो दिन सर्दी से राहत, 13 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठिठुरन

    मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में धूप के कारण सर्दी का असर कम रहेगा. हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 फरवरी से उत्तर भारत की ओर से ठंडी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे एक बार फिर तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी. फरवरी महीने में मौसम का मिजाज ऐसा ही उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा. फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 09:00 AM (IST)

    अब ऊंटों के पास भी होगा पासपोर्ट, सऊदी अरब ने शुरू की अनोखी व्यवस्था

    सऊदी अरब ने ऊंट पालन और व्यापार को व्यवस्थित करने के लिए एक अनोखी पहल की है. सरकार ने ऊंटों के लिए आधिकारिक पासपोर्ट सिस्टम शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे हर ऊंट की अलग पहचान बनेगी. इस पासपोर्ट में ऊंट के मालिक, स्वास्थ्य, टीकाकरण और पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज होगी. अधिकारियों के मुताबिक इस व्यवस्था से ऊंटों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आएगी, अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और कैमल सेक्टर को आधुनिक ढांचा मिलेगा. यह कदम सऊदी अरब की विजन 2030 योजना के तहत उठाया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 08:44 AM (IST)

    BRICS में भारत को रूस का खुला समर्थन, लावरोव बोले– भारत का एजेंडा समय की जरूरत

    BRICS में भारत की अध्यक्षता को लेकर रूस ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत की अगुवाई में BRICS का एजेंडा मौजूदा वैश्विक हालात के लिहाज से बेहद जरूरी और व्यावहारिक है. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भारत के फोकस की सराहना की. लावरोव के मुताबिक भारत जो दिशा तय कर रहा है, वह न सिर्फ आज की चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी, बल्कि भविष्य के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेगी. रूस ने साफ किया कि वह भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत तय किए गए हर अहम मुद्दे पर सक्रिय सहयोग करेगा.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 08:22 AM (IST)

    एचपीएससी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी युवा कांग्रेस, 17 फरवरी को पंचकुला में घेराव का एलान

    कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने एचपीएससी को लेकर बड़ा एलान किया है. दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग चयन की बजाय युवाओं को रिजेक्ट करने का काम कर रहा है और राज्य के युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों में बाहर के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि हरियाणवी युवा धरने पर बैठे हैं. इसी के विरोध में 17 फरवरी को युवा कांग्रेस पंचकुला स्थित एचपीएससी दफ्तर का घेराव करेगी. हुड्डा ने प्रदेश के युवाओं से बड़ी संख्या में पंचकुला पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की और कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 08:06 AM (IST)

    देहरादून में विंडलास बायोटेक पर औषधि विभाग की कार्रवाई, कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई रोकी

    देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक में औषधि प्रशासन की टीम ने औचक छापा मारकर जांच की, जिसमें अनियमितताएं सामने आईं. जांच के दौरान कोडीन युक्त कफ सिरप में गड़बड़ी मिलने पर उसकी आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामलों के बाद उत्तराखंड में सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसी के तहत दवा निर्माता कंपनियों और मेडिकल स्टोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने संबंधित औषधि का अनुमोदन भी अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया है और आगे भी सख्त जांच अभियान जारी रखने की बात कही है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 07:56 AM (IST)

    बिहार में ठंड का जोर कायम, कोहरे बढ़ाएगा लोगों की मुश्किलें

    बिहार में मौसम अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाया है और अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं के असर से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई जा रही है. दिन में धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन सुबह और रात की सर्दी अब भी लोगों को परेशान कर रही है. कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता घट गई है और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धीरे-धीरे कोहरे और ठंड दोनों के असर में कमी आ सकती है, जिससे मौसम कुछ हद तक सामान्य होने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    यूपी में दिन खुशनुमा, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाओं से होगी ठिठुरन

    उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों मिला-जुला बना हुआ है. पछुआ हवाओं की वजह से सुबह और शाम ठंड का असर बना हुआ है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से मौसम काफी सुहावना लग रहा है. करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं ठंडक जरूर बढ़ा रही हैं, लेकिन धूप के आगे उनका असर कम नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के चलते कोहरे में काफी कमी आई है और तराई क्षेत्रों को छोड़ दें तो ज्यादातर इलाकों में अब हल्का कोहरा ही दिखाई दे रहा है. फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को धूप और बादलों की हल्की आवाजाही रह सकती है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 07:33 AM (IST)

    हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

    हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर सख्त होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राज्य के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की रफ्तार तेज रहने की संभावना है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी. चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी और ताबो जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं, जहां तापमान शून्य से नीचे जा सकता है. वहीं मैदानी जिलों में बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है. मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 07:18 AM (IST)

    राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा थोड़ा, ठंड का असर बना रहेगा

    राजस्थान में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले एक–दो दिनों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा, जिससे आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल नजर आ सकते हैं. दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन तेज पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम की ठंड अब भी परेशान करेगी. राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, हालांकि ठंड का एहसास कम नहीं होगा. आने वाले दिनों में ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम सामान्य से शुष्क बना रहने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में बादल और धूप की आंख-मिचौली, तापमान में हल्की राहत

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है. सोमवार और मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा, हालांकि फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री और अधिकतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और देर शाम हल्की सर्दी बनी रहेगी. तेज हवाओं के चलते हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है, मगर प्रदूषण अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के तीसरे हफ्ते में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम और हवा दोनों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 10 Feb, 2026 | 06:41 AM