Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Today’s Top News List: PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, राजस्थान में कल से आंधी बारिश का दौर फिर शुरू होने का अनुमान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज तेज हवाओं के साथ कहीं कही हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. विभाग ने आज 10 जून से 14 जून तक प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हल्की बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
मालवीय नगर अग्निकांड के घायलों को राहत, 7 मरीज कल हो सकते हैं डिस्चार्ज
मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में फिलहाल 9 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 7 मरीजों को कल छुट्टी दिए जाने की तैयारी है. अस्पताल के अनुसार, एक मरीज आईसीयू में भर्ती है, जबकि 8 मरीज सामान्य वार्ड में इलाज करा रहे हैं. सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है और उनकी रिकवरी संतोषजनक है. डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है और सभी को जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
कोलकाता में झमाझम बारिश! गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. बारिश के कारण कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ, जबकि लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया.
-
Posted By: Isha Gupta
रोहित शर्मा के नाम एक और बड़ा सम्मान, पद्मश्री से सम्मानित हिटमैन ने रचे कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित गुरुनाथ शर्मा को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है. रोहित दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीता. शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व के दम पर रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु BJP को बड़ा झटका, 13 साल बाद अमर प्रसाद रेड्डी ने छोड़ी पार्टी
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश सचिव अमर प्रसाद रेड्डी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. अमर प्रसाद रेड्डी का भाजपा के साथ करीब 13 साल पुराना जुड़ाव था. उनके इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने इस्तीफे के पीछे की वजहों पर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
NDA बैठक में दिखा PM मोदी का अलग अंदाज, नेताओं के साथ बैठकर खाया झालमुड़ी
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NDA बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. बैठक के बीच उन्होंने NDA के अन्य नेताओं के साथ झालमुड़ी का स्वाद लिया और उनसे अनौपचारिक बातचीत भी की. इस दौरान नेताओं के बीच हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी की यह तस्वीर और अंदाज बैठक के दौरान आकर्षण का केंद्र बना रहा.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi shares Jhalmuri with fellow NDA leaders at the NDA meeting today at Delhi's Bharat Mandapam.
(Source: Narendra Modi/Instagram) pic.twitter.com/JbTckJSjGP
— ANI (@ANI) June 10, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
भारत मंडपम में NDA का शक्ति प्रदर्शन! PM मोदी ने देशभर के नेताओं के साथ की अहम बैठक
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर से आए एनडीए नेताओं के साथ अहम बैठक की. इस दौरान गठबंधन से जुड़े कई मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में अलग-अलग राज्यों के एनडीए नेता शामिल हुए. माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक और विकास से जुड़े एजेंडे पर भी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया. यह बैठक एनडीए के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड! बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री
देशभर के एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने पद पर 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. इस उपलब्धि को लेकर एनडीए नेताओं ने इसे भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक पल बताया है.
-
Posted By: Isha Gupta
पाकिस्तान कनेक्शन वाले नेटवर्क की जांच तेज, 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत 5 दिन बढ़ी
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने कथित आईएसआई-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों, ‘हरविंदर सिंह, मनजीत सिंह, गगनदीप सिंह और आंग कामी लामा’, की पुलिस हिरासत 5 दिन के लिए बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा कि मामले में बड़े षड्यंत्र, आरोपियों के सहयोगियों, फंडिंग करने वालों और मददगारों की पहचान के लिए आगे पूछताछ जरूरी है. जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) भी लगाया गया है. पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क के संचालक पाकिस्तान में बैठे हैं और मामले की गहन जांच जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
पाकिस्तान सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश! उड़ान भरते ही हुआ हादसा, सभी जवान शहीद
पाकिस्तान सेना का एक हेलिकॉप्टर मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग शहीद हो गए. हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
UPSC अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! अप्रैल 2026 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अप्रैल 2026 में हुई भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए परीक्षा या इंटरव्यू दिया था, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. उम्मीदवार आगे की जानकारी और जरूरी निर्देश आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट! होटल मालिक और अकाउंटेंट 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
दिल्ली के चर्चित मालवीय नगर अग्निकांड मामले में अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज और होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई! विदेश जा रहे यात्री से 4.4 किलो चरस बरामद
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर CISF ने बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी. टर्मिनल-3 के अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में एक यात्री के पास से 4.411 किलोग्राम चरस बरामद की गई. यह चरस 20 पैकेटों में छिपाकर ले जाई जा रही थी. CISF के अनुसार, यात्री शारजाह के रास्ते अम्मान जाने वाला था. उसे 9 जून की रात जांच के दौरान पकड़ा गया. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
अनिल अंबानी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर लगाई रोक
कारोबारी अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने आयकर विभाग को निर्देश दिया है कि ब्लैक मनी एक्ट के तहत उनके खिलाफ फिलहाल कोई भी सख्त या जबरन कार्रवाई न की जाए. आयकर विभाग ने अनिल अंबानी पर स्विस बैंक खातों में कथित तौर पर छिपाई गई 814 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी संपत्ति के मामले में करीब 420 करोड़ रुपये के कर की चोरी का आरोप लगाया था. विभाग का दावा था कि, यह संपत्ति घोषित नहीं की गई थी. फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और अदालत के निर्देश के बाद अनिल अंबानी को अस्थायी राहत मिली है.
-
Posted By: Isha Gupta
राज्यसभा से सुष्मिता देव का इस्तीफा मंजूर, अचानक फैसले से तेज हुई सियासी चर्चा
राज्यसभा के सभापति ने सुष्मिता देव का उच्च सदन की सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इस्तीफा मंजूर होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले PM बने, PMO ने दी बधाई
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले लोकतांत्रिक रूप से जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. PMO ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को स्थिर सरकार, बेहतर प्रशासन और कई बड़े विकास कार्यों की दिशा मिली है. PMO के मुताबिक, इस दौरान सरकार ने जनकल्याण योजनाओं, विकास कार्यों और देश की प्रगति पर खास जोर दिया. अधिकारियों ने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.
-
Posted By: Isha Gupta
भीषण गर्मी के बीच जंगल में भड़की आग! उधमपुर के रंग वन क्षेत्र में मचा हड़कंप
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर स्थित रंग वन क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच जंगल में आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. प्रशासन के अनुसार, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. माना जा रहा है कि लगातार पड़ रही गर्मी के कारण आग तेजी से फैली. अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
अहमदाबाद नगर निगम मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की तलाशी
गुजरात के अहमदाबाद में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (AMC) मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड दल मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों द्वारा हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और धमकी की सत्यता की जांच जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
एयरपोर्ट से स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक मेट्रो! कैबिनेट की मंजूरी के बाद अहमदाबाद को मिली बड़ी सौगात
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के तहत कोटेश्वर रोड-एयरपोर्ट कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. यह कॉरिडोर करीब 6 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.
इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे एयरपोर्ट को सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव से सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी, जिसे कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के मद्देनजर विकसित किया जा रहा है. सरकार के अनुसार, इस मेट्रो परियोजना को अगले चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
विकसित भारत 2047 पर होगा बड़ा मंथन! PM मोदी 11 जून को नीति आयोग की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक की थीम 'विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास' रखी गई है. बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विकास, मानव संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जयपुर पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों की संख्या 8 पहुंची, अवैध संचालन की जांच शुरू
जयपुर, 10 जून। राजधानी के खोह नागोरियान क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद हुए विस्फोट और भीषण आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. राहत एवं बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही थी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सोशल मीडिया पर आलीशान जीवनशैली के वीडियो डालना यू-टयूबर को पड़ा भारी, चोरों ने साफ कर दिया माल
शिवपुरी (मध्यप्रदेश): 10 जून (भाषा) सोने-चांदी के आभूषणों के साथ आलीशान जीवनशैली से जुड़े वीडियो साझा कर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने वाली मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की एक यू-ट्यूबर के घर से चोरों ने सफाई से हजारों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर लिए और घटना के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिनसे चोरों के शीघ्र पकड़े जाने की संभावना बढ़ गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान में कल से आंधी बारिश का दौर फिर शुरू होने का अनुमान
जयपुर: 10 जून (भाषा) राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से कई इलाकों में आंधी बारिश का दौर फिर से शुरू होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी भाग भीषण गर्मी की चपेट में रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में रहा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पहली बार रांची के मोरहाबादी मैदान में लगेगा भव्य 'कृषि व्यापार मेला'
रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक पहली बार तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले का उद्देश्य झारखंड के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों से जोड़ना है. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि मेले में कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां किसानों, पशुपालकों और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई जानकारी और व्यापारिक संभावनाओं का लाभ मिलेगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बलरामपुर में खाद वितरण हुआ डिजिटल, कालाबाजारी पर लगेगी रोक
यूपी के बलरामपुर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने एप आधारित डिजिटल उर्वरक वितरण व्यवस्था लागू की है. नई व्यवस्था के तहत सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर खाद वितरण की जानकारी दी जा रही है. किसान अपने मोबाइल पर प्राप्त संदेश के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित समिति से खाद प्राप्त कर रहे हैं. इससे किसानों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ रहा है और वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो गई है.
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी खतौनी, कृषि योग्य भूमि और अन्य जरूरी विवरण संबंधित सहकारी समिति में सही तरीके से दर्ज कराएं. प्रशासन के अनुसार किसानों को उनकी भूमि और फसल के रकबे के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से खाद वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, वास्तविक किसानों को लाभ मिलेगा और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लग सकेगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रोहतक अग्निकांड: सीएम सैनी ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की
चंडीगढ़: 10 जून (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक शहर के डी-पार्क मार्केट इलाके में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मंगलवार को रोहतक के सबसे पुराने बाज़ारों में से एक में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग दस दुकानें जलकर खाक हो गईं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हस्ताक्षर में धोखाधड़ी का मामला: कलकत्ता हाई कोर्ट TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा
कोलकाता: (10 जून) कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा. इस याचिका में उन्होंने पार्टी विधायकों के हस्ताक्षर में कथित धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में राज्य CID की किसी भी सख्त कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है.
जस्टिस कौशिक चंदा की अदालत में, TMC नेता के वकील कल्याण बनर्जी ने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि डायमंड हार्बर के सांसद की गैर-मौजूदगी में मंगलवार को CID ने उनके कार्यालय पर छापा मारा था. जस्टिस चंदा ने कहा कि याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
BMS ने पश्चिम एशिया के टकराव का मजदूरों पर असर पड़ने की बात कही और गिग वर्कर्स के लिए सुरक्षा मांगी
नई दिल्ली: (10 जून) RSS से जुड़ी संस्था भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव का मजदूरों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई है. संघ का कहना है कि इस तनाव से विदेशों में रोजगार के मौकों, रेमिटेंस (विदेश से आने वाली कमाई) के प्रवाह और माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) के टिके रहने की क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है.
मंगलवार को जिनेवा में इंटरनेशनल लेबर कॉन्फ्रेंस (ILC) के 114वें सेशन को संबोधित करते हुए, BMS के प्रतिनिधि बोज्जी सुरेंद्रन ने कहा कि इस इलाके में हो रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं. उन्होंने शांतिपूर्ण बातचीत और स्थायी समाधान को बढ़ावा देने में ट्रेड यूनियनों की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया.
उन्होंने कहा, "टकराव से भरी इस दुनिया में, हम शांतिपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देने, पॉलिसी में बदलाव लाने, स्थायी समाधान पर चर्चा करने और लोगों में भरोसा जगाने में ट्रेड यूनियनों की बढ़ती भूमिका को समझते हैं."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
इंदौर में सरकारी अधिकारी के यहां लोकायुक्त पुलिस की रेड, 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला
इंदौर: (10 जून) अधिकारियों ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की और उनके तथा उनके परिवार के पास लगभग 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया. उन्होंने बताया कि यह संपत्ति अधिकारी की 30 साल की नौकरी के दौरान मिली कुल सैलरी (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) से लगभग चार गुना ज्यादा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल: कोलकाता में सरकारी इमारत में आग, कोई घायल नहीं
कोलकाता: (10 जून) अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह कोलकाता के अलीपुर इलाके में एक बहुमंजिला सरकारी इमारत में भीषण आग लग गई. उन्होंने बताया कि बुधवार को कामकाज का दिन होने के बावजूद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है; इस इमारत में राज्य सरकार के कई विभाग हैं. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
IMD ने 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, पूरे केरल में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान
तिरुवनंतपुरम: (10 जून) IMD ने बुधवार को केरल के दो जिलों में सुबह के समय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया, जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अलाप्पुझा और एर्नाकुलम ज़िलों में सुबह 10 बजे से तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 11 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की. यह पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने और उनके देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर की गई. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संतुलित और प्रभावी तरीकों से देश का नेतृत्व किया है. उन्होंने कहा कि मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री बने हैं और विकसित भारत के उनके संकल्प को पूरा करने में सभी लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जब संकल्प मजबूत हो तो इतिहास अपने आप बनता है- सांसद बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जब संकल्प मजबूत हो तो इतिहास अपने आप बनता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुनावी प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनकी सेवा, सुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय देश के करोड़ों मतदाताओं को जाता है, जो लगातार उन पर विश्वास दिलाते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की नई दिशा दी है- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की नई दिशा दी है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में देश और दुनिया में उनकी लोकप्रियता और जितनी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गाजियाबाद में औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब 4:55 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्याज किसानों को राहत, सरकार ने एक्सपर्ट पैनल का किया गठन
Maharashtra Onion Farmers: महाराष्ट्र के प्याज किसानों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने प्याज की गिरती कीमतों से परेशान किसानों को राहत देने और प्याज क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए एक विशेषज्ञ उप-समिति ( एक्सपर्ट पैनल ) का गठन किया है. यह समिति प्याज के दामों में लगातार आ रही गिरावट के कारणों की जांच करेगी और किसानों के हित में तात्कालिक तथा दीर्घकालिक उपाय सुझाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज का दिन देश और पार्टी के लिए गर्व का विषय है-संबित पात्रा
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज का दिन देश और पार्टी के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो ऐतिहासिक उपलब्धि है. पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी देश की सेवा करते रहें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है- जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार देश की सेवा करते हुए कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा जारी रखने की कामना के लिए देशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्होंने भी बिरला मंदिर में प्रार्थना की और भगवान से कामना की कि प्रधानमंत्री मोदी को विकसित भारत के सपने को साकार करने की शक्ति मिले.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनकी लंबी उम्र व देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाराष्ट्र के नासिक जिले में प्याज खरीद व्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है
महाराष्ट्र के नासिक जिले में प्याज खरीद व्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है. राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नाफेड) ने आवश्यक बैंक गारंटी जमा नहीं करने पर 18 में से 12 सहकारी समितियों के खरीद आईडी ब्लॉक कर दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद अब केवल 6 समितियां ही किसानों से प्याज खरीदने के लिए पात्र रह गई हैं. इससे लासलगांव समेत प्रमुख कृषि उपज मंडियों (APMC) में प्याज खरीद प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेजपुर लीची की पहली खेप दुबई निर्यात, अब मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
सम की प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त तेजपुर लीची की पहली खेप दुबई निर्यात की गई है. वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एक टन तेजपुर लीची दुबई भेजी गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खास फल को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. तेजपुर लीची अपनी बेहतरीन मिठास, चमकदार लाल रंग और खास खुशबू के लिए जानी जाती है. केंद्र सरकार उत्तर-पूर्वी राज्यों के कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और यह निर्यात उसी दिशा में एक अहम पहल है. मंत्रालय के अनुसार, तेजपुर क्षेत्र में बॉम्बाया, बिलाती, इलायची, पियाजी और साही जैसी कई प्रसिद्ध लीची किस्मों की खेती की जाती है. सरकार का कहना है कि जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग मिलने से तेजपुर लीची की अलग पहचान और बाजार में प्रतिष्ठा मजबूत हुई है. इससे विदेशी खरीदारों के बीच इसकी मांग बढ़ने की संभावना है और असम के किसानों को निर्यात के नए अवसर मिल सकते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने PM मोदी को दी बधाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल पूरा करने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और उनका यह रिकॉर्ड पूरे एनडीए के लिए गर्व की बात है. विजय चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों को राहत, 11 जून से नर्मदा नहरों में सिंचाई का पानी छोड़ने का फैसला
गुजरात सरकार ने खरीफ बुवाई कर रहे किसानों को राहत देने के लिए 11 जून से नर्मदा नहरों में सिंचाई का पानी छोड़ने का फैसला किया है. इससे किसानों को फसल की शुरुआती बुवाई और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा. राज्य में अब तक 1.73 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के 15 जून के बाद गुजरात पहुंचने की संभावना है. ऐसे में मॉनसून आने से पहले सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर में दर्शन किए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर में दर्शन किए.
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर में दर्शन किए। pic.twitter.com/5zwv8S84F4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
10 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लगभग सभी हिस्से भीषण गर्मी का अलर्ट
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लगभग सभी हिस्से भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में आ सकते हैं. हालांकि 11 जून से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से मौसम बदल सकता है. हरियाणा के कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मई में यूरिया की बिक्री घटकर 21.55 लाख टन रह गई
मार्च और अप्रैल में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में आशंका पैदा होने से कई क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा खरीदारी हुई थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से संपर्क कर अनावश्यक खरीदारी पर रोक लगाने और खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भरोसा बनाए रखने के लिए कदम उठाने को कहा था. इन प्रयासों का असर मई में दिखाई दिया, जब उर्वरकों की खपत सामान्य स्तर पर लौटती नजर आई.
एमओपी की बिक्री में गिरावट
देश में मई 2026 के दौरान प्रमुख उर्वरकों की कुल खपत लगभग पिछले साल के बराबर रही, लेकिन उर्वरकों की मांग के पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिला. सरकारी सूत्रों के अनुसार, मई में यूरिया, डीएपी, म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) और कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की कुल बिक्री 39.5 लाख टन रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 39.4 लाख टन थी. मई में यूरिया की बिक्री घटकर 21.55 लाख टन रह गई, जो पिछले साल 23.6 लाख टन थी. इसी तरह डीएपी की बिक्री 5.69 लाख टन से घटकर 5.51 लाख टन और एमओपी की बिक्री 1.45 लाख टन से मामूली घटकर 1.42 लाख टन रह गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उर्वरकों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी, सरकार की बढ़ी टेंशन
ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते मार्च और अप्रैल में किसानों के बीच खाद की खरीद को लेकर काफी उत्साह देखा गया था, जिससे उर्वरकों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी हुई थी. हालांकि, केंद्र सरकार और राज्यों के प्रयासों के बाद मई महीने में प्रमुख उर्वरकों की खपत को नियंत्रित करने में सफलता मिली है.मई 2026 में यूरिया और डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) जैसे प्रमुख उर्वरकों की बिक्री न केवल अनुमानित मांग से कम रही, बल्कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में भी घट गई. वहीं, एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश का मिश्रित उर्वरक) की बिक्री में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि एनपीके की मांग बढ़ी, लेकिन कुल मिलाकर चार प्रमुख उर्वरकों की बिक्री पिछले साल के स्तर के आसपास ही रही.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा और पंजाब में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा और पंजाब में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान बढ़ने की संभावना है. IMD का कहना है कि राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन तक गर्म मौसम बना रहेगा. इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों ममें भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मॉनसून के महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में 14 जून तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, तेलंगाना के लिए 10 जून को बहुत भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है.