Todays Top News List: मूंग बिक्री के लिए 15 जूुन तक रजिस्ट्रेशन का मौका, रसायन मुक्त अनाज उपजाकर लोगों को बीमारियों से बचाएं किसान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: इंदौर में 9 से 13 जून तक ब्रिक्स कृषि कार्यसमूह की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. बैठक में दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के कृषि मंत्री और प्रतिनिधि वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और किसानों के भविष्य जैसे अहम मुद्दों पर मंथन करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन केवल एक अंतरराष्ट्रीय बैठक नहीं, बल्कि वैश्विक कृषि नीतियों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है. बैठक में कई ऐसे मुद्दों पर चर्चा होगी जो आज पूरी दुनिया की कृषि व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: यूपी के कई जनपदों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है. आज शामली और महराजगंज मे देर रात तेज हवा के साथ शुरू हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया. जौनपुर, सहारनपुर, अमरोहा और चंदौली में भी सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है. साथ ही पश्चिमी जनपदों में तेज हवाओं के साथ, बिजली और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 12 Jun, 2026 | 07:49 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 07:23 PM (IST)

    बाराबंकी में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पद्मश्री किसान राम शरण वर्मा के फार्म हाउस का किया दौरा

    बाराबंकी में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवं स्वतंत्र देव सिंह ने पद्मश्री सम्मानित किसान राम शरन वर्मा के फार्म हाउस का दौरा कर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचार आधारित खेती के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया.  इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए खेती में तकनीक, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया.

    मंत्री ने किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली और सफल कृषि मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 07:05 PM (IST)

    रसायन मुक्त अनाज उपजाकर लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाएं किसान: बागडे

    जयपुर: 12 जून । राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को किसानों से आह्वान किया कि वे रसायन मुक्त अनाज उपजाकर लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाएं. बागडे यहां सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं मल्लखम्भ प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 06:54 PM (IST)

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत

    धर्मशाला: 12 जून। भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी.  इस श्रृंखला में जहां रोहित शर्मा की मैच फिटनेस की परीक्षा होगी, वहीं चोटिल हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर भी कड़ी नजर रहेगी.

    आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाने वाले रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के लिए समय रहते पूरी तरह से फिट हो गए हैं, लेकिन भारतीय टीम और दर्शकों को विराट कोहली की कमी खलेगी जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 06:46 PM (IST)

    इंदौर ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा पर साझा सहमति

    जून 11, इंदौर, मध्यप्रदेश : इंदौर - ब्रिक्स देशों (भारत, रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका) के प्रतिनिधि आज इंदौर में आयोजित कृषि कार्यसमूह की बैठक में खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता के रूप में स्थापित करने पर सहमत हुए. बैठक का उद्देश्य बढ़ती आबादी, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधानों से निपटने के लिए समन्वित नीतियाँ और सहयोगी पहलों को तेज करना था.

    सदस्य देशों ने आपूर्ति शृंखला की पारदर्शिता, भंडारण इन्फ्रास्ट्रक्चर और सीमांत किसानों के लिये सामूहिक समर्थन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की. बैठक में जलवायु-सहनीय कृषि तकनीकों, भंडारण और प्रसंस्करण क्षमता के उन्नयन, वीजा, आयात-निर्यात नीतियों के समन्वय जैसे उपायों पर चर्चा हुई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 04:52 PM (IST)

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को दलहन-तिलहन खेती करने के लिए किया प्रेरित

    यूपी के कानपुर नगर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और कृषि कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से विकसित कृषि और धरती संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

    उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करने और जैविक खेती अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि गोबर, गोमूत्र, कम्पोस्ट खाद, बायो फर्टिलाइजर और हरी खाद का प्रयोग मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक है. साथ ही दलहन और तिलहन की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 04:46 PM (IST)

    उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीक से की खेती, जिले के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    जांजगीर-चांपा। जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी एवं अधिक लाभ देने वाली फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदा नगर पंचायत निवासी किसान विष्णु प्रसाद यादव ने बरबट्टी की खेती कर बेहतर उत्पादन हासिल किया है और अच्छी आमदनी अर्जित की है। किसान विष्णु प्रसाद यादव ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करते हुए अपनी निजी भूमि पर बरबट्टी की खेती की। बाजार में बरबट्टी का औसत मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने से उन्हें लगभग 70 हजार रुपये की सकल आय प्राप्त हुई। खेती में कुल 20 हजार रुपये की लागत आने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 03:52 PM (IST)

    ग्रीष्मकालीन उड़द उपार्जन: किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 15 जून तक जारी

    भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत ग्रीष्मकालीन उड़द की फसल के उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 जून तक किया जा रहा है, जिसमें किसानों को बोनस का लाभ भी मिलेगा.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 02:59 PM (IST)

    मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज होने पर विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला

    मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से “दूध का दूध और पानी का पानी” हो गया है. सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर बेवजह हंगामा कर रही थी. उनका कहना था कि हार की आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने स्वयं नामांकन पत्र निरस्त करवाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन वकीलों को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची, यदि उनसे पहले ही नामांकन पत्र की जांच करा ली जाती तो फॉर्म में गलती नहीं होती. मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस को चुनाव में क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक नुकसान का डर था, इसलिए पूरे मामले को लेकर विवाद खड़ा किया गया. हालांकि, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अलग रुख सामने आ सकता है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 02:43 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ दौरे पर गिरिराज सिंह, बोले- पीएम मोदी ने 12 साल में भारत को वैश्विक पहचान दिलाई

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले नेता बने हैं और पिछले 12 वर्षों में भारत को विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का काम किया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 02:27 PM (IST)

    राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया आभार

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर पार्टी नेतृत्व और समर्थकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन का 13वां चुनाव है और उन्हें लगातार जनता तथा पार्टी का विश्वास मिलता रहा है. खरगे ने विशेष रूप से सोनिया गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें लोगों की सेवा करने के कई अवसर दिए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर हमेशा भरोसा जताया और जिम्मेदारियां सौंपीं. कांग्रेस अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 02:11 PM (IST)

    पीएम मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने गिनाए केंद्र सरकार के विकास कार्य

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की पहल से कोलकाता के लोगों को मेट्रो सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि राज्य को वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा भी मिली है. उन्होंने कहा कि AIIMS Kalyani में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं. शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 54 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता मिल रही है. इसके अलावा 3 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में करीब 40 लाख घर उपलब्ध कराए गए हैं. अधिकारी ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़ा बताया.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 01:55 PM (IST)

    FSSAI का बड़ा एक्शन, KFC, Flipkart India, Open Secret और Nestlé को भेजा नोटिस

    भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सोशल मीडिया पर सामने आई उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कई बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किया है. खाद्य सुरक्षा नियामक ने स्वच्छता संबंधी मुद्दों को लेकर KFC India को नोटिस भेजा है. इसके अलावा खजूर से जुड़े एक उत्पाद में कीड़े होने के आरोपों के मामले में Flipkart India और Open Secret से जवाब मांगा गया है. वहीं मैगी के पैकेट में कीड़े या लार्वा मिलने के आरोपों को लेकर Nestlé India को भी नोटिस जारी किया गया है. FSSAI ने संबंधित कंपनियों से इन शिकायतों पर स्पष्टीकरण और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. प्राधिकरण का कहना है कि उपभोक्ताओं की खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और शिकायतों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नोटिस जारी किए गए हैं और मामले की जांच जारी है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 01:41 PM (IST)

    ममता बनर्जी पर अशोक सिंघल का हमला, बोले- जनता को धोखा देने का परिणाम भुगत रही हैं

    असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. धुबरी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जनता के साथ किए गए कथित धोखे का परिणाम भुगत रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने उनके कामकाज को देखा है और अब उसका असर राजनीतिक रूप से दिखाई दे रहा है. सिंघल के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. हालांकि, ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 01:25 PM (IST)

    दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए. डिविजनल फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल के अनुसार, सुबह 2:25 बजे दिल्ली फायर सर्विस को गली नंबर 1 स्थित इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके दो मिनट बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेज दी गईं. उन्होंने बताया कि करीब 110 वर्ग गज में बनी इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच मंजिलें थीं. ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान और पार्किंग की व्यवस्था थी. राहत एवं बचाव अभियान के दौरान दमकलकर्मियों ने 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं. सभी घायलों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल और AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. अधिकारियों के मुताबिक 5 घायल लोगों की हालत फिलहाल स्थिर है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 01:09 PM (IST)

    राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी निभाएं

    मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार और राष्ट्रपति कार्यालय पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश की राष्ट्रपति हैं, किसी एक राजनीतिक दल की नहीं. सिंघार ने आरोप लगाया कि मुलाकात के लिए मना किए जाने संबंधी ईमेल से यह संदेश जाता है कि राष्ट्रपति भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोकतंत्र की रक्षा करना राष्ट्रपति की जिम्मेदारी नहीं है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    12 Jun 2026 12:47 PM (IST)

    AI-171 विमान हादसे की बरसी पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने दी श्रद्धांजलि

    ब्रिटिश हाई कमिश्नर लिंडी कैमरून ने 12 जून 2025 को हुए AI-171 विमान हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को याद किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस विमान दुर्घटना में 12 क्रू मेंबर सहित कुल 241 लोगों की मौत हुई थी. हादसा देश के सबसे दुखद विमान हादसों में से एक माना जाता है. बरसी के अवसर पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और उनकी स्मृति को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.(ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 12:32 PM (IST)

    दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश, ‘रेड अलर्ट’ जारी

    नयी दिल्ली: 12 जून । राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं और बारिश के बाद दिन भर रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये. दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 12:14 PM (IST)

    जर्जर बिजली पोल गिरने 14 मवेशियों की मौत, किसानों की शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंगदई में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा सामने आया है. तेज आंधी-तूफान के दौरान खेत में लगे चार जर्जर विद्युत पोल गिर गए, जिसके बाद विद्युत तारों में करंट प्रवाहित होता रहा. शनिवार सुबह इन तारों की चपेट में आने से 14 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई.

    जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंगदई निवासी किसान सुखीराम साहू के खेत में लगे 4 से 5 सीमेंट के विद्युत पोल लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे. किसान द्वारा इसकी सूचना विद्युत विभाग को कई बार दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से पोल बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 11:59 AM (IST)

    इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक शुरू, खाद्य सुरक्षा एवं छोटे किसानों पर चर्चा

    (मध्यप्रदेश): 12 जून (भाषा) भारत की अध्यक्षता में इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हो गई. इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक खाद्य सुरक्षा एवं छोटे किसानों को सपोर्ट करने के साथ ही जलवायु बदलावों के असर से खेती को बचाने पर मंथन चल रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 11:42 AM (IST)

    भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

    भारत के मशहूर निशानेबाजी कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन हो गया है. वह 49 वर्ष के थे. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार राणा ने बृहस्पतिवार की रात को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.

    राणा जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल की वापसी की उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था. नयी दिल्ली में उतरते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें स्टेंट डाले गए थे. राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई परफार्मेंस कोच’ के रूप में कार्यरत थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    12 Jun 2026 11:32 AM (IST)

    सरकार ने पेट्रोल पंप से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल खरीद पर रोक लगाई

    नयी दिल्ली: 12 जून (भाषा) सरकार ने औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं संस्थागत उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगाते हुए उन्हें थोक बिक्री केंद्रों से ईंधन लेने का निर्देश दिया है. आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। यह प्रतिबंध अधिकतम 90 दिन तक लागू रहेगा जिसे कुछ क्षेत्रों में विशेष रूप से डीजल की असामान्य मांग में वृद्धि के बाद लगाया गया है. थोक उपभोक्ताओं ने मूल्य अंतर के कारण पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदना शुरू कर दिया था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 11:15 AM (IST)

    ममता बनर्जी राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ गई हैं- भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन

    भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ गई हैं. उन्होंने दावा किया कि न तो जनता, न पार्टी कार्यकर्ता और न ही सांसद अब उनके साथ हैं. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कई विधायक भी उनका साथ छोड़ चुके हैं. उन्होंने ममता बनर्जी को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें यह सोचने की जरूरत है कि आखिर उनसे ऐसी कौन-सी गलती हुई, जिसके कारण उन्हें यह राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 11:00 AM (IST)

    पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है- शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है. उन्होंने ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा शुरू हो रही है. उन्होंने बताया कि मंत्रियों के समूह की बैठक में इस बात पर विचार किया जाएगा कि खेती में महिलाओं, खासकर माताओं और बेटियों की भागीदारी को और कैसे बढ़ाया जाए. चौहान ने कहा कि भारत सहित दुनिया के कई देशों में कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है. इसके अलावा खेती में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 10:43 AM (IST)

    भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने भिलाई स्टील प्लांट का दौरा, कही ये बात

    रायपुर में भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने भिलाई स्टील प्लांट का दौरा करने के बाद कहा कि उन्होंने वहां खेती और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तथा विभिन्न लोगों की राय जानी. उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान कई अहम सुझाव मिले हैं. राहुल सिन्हा ने कहा कि अब स्टील उद्योग से जुड़े मुद्दों पर आगे की बातचीत के लिए उनका दल भुवनेश्वर जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 10:28 AM (IST)

    केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने शिवगिरी मठ का दौरा किया

    केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने शिवगिरी मठ का दौरा किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 10:10 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के लोग लंबे समय से गुंडागर्दी और तानाशाही जैसी परिस्थितियों से परेशान थे- ओम प्रकाश राजभर

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग लंबे समय से गुंडागर्दी और तानाशाही जैसी परिस्थितियों से परेशान थे और राज्य में विकास चाहते थे. उन्होंने कहा कि अब वहां भाजपा की सरकार बनने से लोगों में नई उम्मीद जगी है. राजभर के अनुसार, लोगों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के विकास को गति मिलेगी और राज्य में बेहतर प्रशासन तथा विकास कार्य देखने को मिलेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 09:55 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में टारगेट के मुकाबले बहुत कम गेहूं खरीदी

    बंपर उत्पादन और सरकारी प्रयासों के बावजूद उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाई है. 15 जून को समाप्त हो रहे रबी विपणन सत्र में अब तक केवल 19.86 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जो 25 लाख मीट्रिक टन के संशोधित लक्ष्य से काफी कम है. देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य में खरीद की यह स्थिति सरकार और खाद्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है. हालांकि यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक खरीद है और पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है, फिर भी देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य के लिए यह आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 09:40 AM (IST)

    NDA सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवास, खेल, विज्ञान और शासन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है. मोदी के अनुसार, सरकार की नीतियां महिलाओं को सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण प्रदान करने पर केंद्रित रही हैं. इन प्रयासों से ऐसा माहौल बना है, जिसमें महिलाएं अपनी क्षमताओं को बेहतर ढंग से विकसित कर देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    भाजपा नेता रविंदर रैना का बड़ा बयान, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

    भाजपा नेता रविंदर रैना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रधान सेवक के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक विकास के कई बड़े काम किए हैं. रैना के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बीआरओ की परियोजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों को सुविधाएं और उनका अधिकार मिला है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंचा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 09:10 AM (IST)

    जयपुर में दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत

    जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, जयपुर बाग के पास एक ऊंची इमारत के बेसमेंट के लिए खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान खुदाई वाली जगह के किनारे काम कर रही महिलाओं पर अचानक मिट्टी ढह गई, जिससे वे उसके नीचे दब गईं. महिलाओं को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 08:55 AM (IST)

    पंजाब में बड़े पैमाने पर हाइब्रिड धान की खेती से वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

    पंजाब में बड़े पैमाने पर हाइब्रिड धान की खेती बढ़ने से राइस मिलर्स और कृषि वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर-नवंबर में फसल कटाई के बाद खरीद सीजन के दौरान राज्य को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि हाइब्रिड धान की मिलिंग के समय टूटे चावल (ब्रोकन राइस) की मात्रा अधिक निकलती है. अभी राज्य के किसान SAWA 7301, SAWA 7501, SAWA 134, SAWA 127, Kaveri 7299 और Kaveri 471 जैसी हाइब्रिड धान किस्मों की खेती तेजी से अपना रहे हैं. हालांकि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के वैज्ञानिक किसानों को इन किस्मों की खेती से बचने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि इन किस्मों से तैयार होने वाले चावल की गुणवत्ता सरकारी खरीद मानकों पर असर डाल सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 08:40 AM (IST)

    TMC से अलग हुए 20 में से 19 सांसदों की सूची सामने आई, जानें किनके-किनके हैं नाम

    टीएमसी से अलग हुए 20 में से 19 सांसदों की सूची सामने आई है, जिन्होंने 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 08:20 AM (IST)

    पंजाब में बाढ़ ने किसानों के सामने एक नई समस्या खड़ी कर दी

    पंजाब में 2023 और 2025 में आई बाढ़ ने किसानों के सामने एक नई समस्या खड़ी कर दी है. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के वैज्ञानिकों ने पाया है कि बाढ़ के पानी ने कई जिलों में खेतों की खरपतवार स्थिति को बदल दिया है. इसके कारण कुछ नई खरपतवार प्रजातियां सामने आई हैं, जबकि पहले से मौजूद खरपतवारों की संख्या और स्वरूप में भी बदलाव देखा गया है. पीएयू द्वारा होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, रूपनगर (रोपड़), अमृतसर और पटियाला समेत बाढ़ प्रभावित जिलों में किए गए सर्वेक्षण में कई ऐसी खरपतवार प्रजातियां मिली हैं, जिनकी पहले इन इलाकों में मौजूदगी दर्ज नहीं की गई थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 08:05 AM (IST)

    दिल्ली के तुगलकाबाद में इमारत में लगी आग, 3 की मौत

    दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लग गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम ने अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. दिल्ली पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 07:50 AM (IST)

    भोपाल में पटाखे के गोदाम में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

    भोपाल में एक पटाखे के गोदाम में आग लगी. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 07:36 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में तेज मौसम बदलाव हो सकता है

    मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने चक्रवाती दबाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में तेज मौसम बदलाव हो सकता है. इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 12 जून को तेज बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक  के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है. बारिश के चलते इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

     

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 07:21 AM (IST)

    ड्यूटी हटाने से बढ़ गया कपास का निर्यात, 65 लाख गांठ पहुंचा आंकड़ा

    सरकार द्वारा हाल ही में कपास आयात पर लगने वाली ड्यूटी हटाने के फैसले के बाद 2025-26 सीजन में कपास का आयात बढ़कर 60-65 लाख गांठ (एक गांठ = 170 किलोग्राम) तक पहुंचने का अनुमान है. यह कदम घरेलू वस्त्र उद्योग को बेहतर गुणवत्ता वाली कपास उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है. बढ़ते आयात का असर कपास के भंडार पर भी दिखाई देगा. अनुमान है कि अक्टूबर 2026 में शुरू होने वाले 2026-27 सीजन की शुरुआत में कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक 42 प्रतिशत बढ़कर 85 लाख गांठ से अधिक हो जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    12 Jun 2026 07:06 AM (IST)

    आने वाले कुछ घंटों के अंदर भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, अलर्ट जारी

    आने वाले कुछ घंटों के अंदर भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान का अनुमान जताया है. विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उसने कहा है कि 12 जून को दिल्ली-एनसीआर में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इससे लोगों भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही IMD ने अगले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ 40- 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 12 Jun, 2026 | 07:03 AM