Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
मध्य प्रदेश में अब प्राकृतिक पनीर बिकेगा, एनालॉग पनीर पर रोक लगी
Agriculture News in Hindi: असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी गंभीर बनी रही और चार जिलों में 1.12 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं तथा बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों में और बारिश होने का अनुमान है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं, जिससे कुछ नए इलाकों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मार्च-अप्रैल में बढ़ी खाद बिक्री, मई से आई गिरावट; 4 महीने में खपत 19.16 लाख टन कम
ईरान में 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद मार्च और अप्रैल में खाद की बिक्री में तेजी देखी गई थी. हालांकि, मई से इसमें गिरावट शुरू हो गई. इसके चलते चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जुलाई के दौरान कुल खाद की खपत 9 फीसदी घटकर 191.44 लाख टन रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 210.6 लाख टन थी. इन चार महीनों में यूरिया, MOP और कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में गिरावट आई, जबकि DAP की बिक्री करीब 27 लाख टन पर स्थिर रही. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल खरीफ फसलों के कम रकबे के साथ बारिश के अनियमित पैटर्न ने भी किसानों के खाद इस्तेमाल के फैसले को प्रभावित किया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरीफ सीजन में खाद की बिक्री घटी, फसल उत्पादन पर मंडराया संकट
खरीफ फसलों की बुवाई के अहम महीने जुलाई में यूरिया, DAP, MOP और कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है. इससे इस साल फसल उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है. हालांकि, खरीफ फसलों का कुल रकबा अब सामान्य से 2 फीसदी से भी कम रह गया है.आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में कुल खाद बिक्री 13 फीसदी घटकर 77.44 लाख टन रह गई, जो पिछले साल इसी महीने 89.41 लाख टन थी. यूरिया की बिक्री 9 फीसदी घटकर 49.28 लाख टन, DAP 1.4 फीसदी घटकर 10.7 लाख टन, MOP 21 फीसदी घटकर 1.95 लाख टन और कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री 29 फीसदी घटकर 15.51 लाख टन रह गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार, झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 अगस्त को बिहार और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, झारखंड के साहिबगंज, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, सरायकेला, खूंटी, गुमला, रांची, पलामू, रामगढ़ और चतरा में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इन इलाकों में भी 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
16 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 अगस्त को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्य शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. IMD ने दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है.