Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
नीट की दोबारा परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडल सचिव ने एनटीए महानिदेशक के साथ बैठक
Agriculture News in Hindi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच गया है। दुमका, देवघर, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी और और पश्चिमी हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना! G7 समिट में भारत की मजबूत मौजूदगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक विदेश यात्रा पर फ्रांस और स्लोवाकिया के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरे के दौरान वे G7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जो फ्रांस के एवियन में आयोजित किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण यात्रा को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जहां ऊर्जा, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. भारत की भागीदारी से वैश्विक मंच पर उसकी भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
कोलकाता में सियासी हलचल, अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, सर्च ऑपरेशन से मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कालिघाट स्थित आवास पर पुलिस टीमों द्वारा तलाशी लेने का दावा किया गया है. टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि, आज कोलकाता पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं. इस दौरान आवास के बाहर की तस्वीरें और दृश्य सामने आए हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मामले को लेकर अभी तक आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रांची में सीएसीपी की उच्चस्तरीय बैठक, रबी फसलों के एमएसपी पर मंथन
झारखंड के रांची में कृषि मूल्य एवं लागत आयोग (सीएसीपी) की बैठक में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण पर चर्चा हुई है. पूर्वी राज्यों के कृषि प्रतिनिधियों और किसानों ने भाग लिया है. इस दौरान खरीफ सीजन की फसलों के दाम में बढ़ोत्तरी करने की मांग किसानों ने उठाई है.
-
Posted By: Isha Gupta
लखनऊ में बदला मौसम! बारिश से गर्मी से मिली राहत, शहर में छाई ठंडक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंडी हवाओं के साथ लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी हल्के बादल और बारिश की संभावना बनी रह सकती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नीट की दोबारा परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडल सचिव ने एनटीए महानिदेशक के साथ समीक्षा बैठक की
मंत्रिमंडल सचिव टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह के साथ नीट पुन:परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान, डॉ सोमनाथन ने सभी संबंधित हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से परीक्षा का सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया.
-
Posted By: Isha Gupta
डल झील पर बरसी हल्की बारिश! श्रीनगर का मौसम बना और भी खूबसूरत, अगले दिन तक रहेगा बदलाव
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित डल झील के ऊपर हल्की बारिश ने बेहद खूबसूरत नजारा बना दिया. बारिश के बाद झील का दृश्य और भी शांत और मनमोहक हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अगले दिन तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी. मौसम में लगातार बदलाव के चलते तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है.
-
Posted By: Isha Gupta
म्युनिसिपल भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन, TMC विधायक मदन मित्रा से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई म्युनिसिपल भर्ती घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है. जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक की जांच में यह सामने आया है कि मध्यस्थों के जरिए नियुक्तियों के बदले नकद और सोने के रूप में रिश्वत ली गई थी. आरोप है कि कांचरापाड़ा समेत कई नगरपालिकाओं में अयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती की गई. अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में 125 से अधिक अवैध नियुक्तियों से जुड़े लिंक की जांच की जा रही है. मामले की जांच अभी जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
हैदराबाद एयरफोर्स अकादमी में भव्य समारोह, नए अफसरों को मिली कमिशनिंग, राजनाथ सिंह ने दी बधाई
तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयरफोर्स अकादमी में 217वें कोर्स के पिपिंग और कमिशनिंग समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई दी. समारोह में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए नए अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण की सफलता के बाद औपचारिक रूप से पद ग्रहण किया. कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला.
-
Posted By: Isha Gupta
राहुल गांधी का बड़ा प्लान! परीक्षा विवादों पर युवाओं के साथ देशभर में करेंगे छात्र सम्मेलन
कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी देशभर में बड़े छात्र सम्मेलन आयोजित करेंगे. इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी. इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में सम्मेलन होंगे. इन कार्यक्रमों में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों, युवा संगठनों और शिक्षकों को जोड़ा जाएगा. पार्टी का कहना है कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य परीक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की समस्याओं को सामने लाना है.
-
Posted By: Isha Gupta
अन्नामलाई की एक झलक के लिए कोयंबटूर एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत
तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व बीजेपी नेता अन्नामलाई के पहुंचते ही बड़ी संख्या में समर्थक और प्रशंसक जमा हो गए. समर्थकों ने उनका स्वागत फूल मालाओं, शॉल और आशीर्वाद के साथ किया. इस दौरान एयरपोर्ट पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए.
-
Posted By: Isha Gupta
भारत की बड़ी रक्षा सफलता, DRDO ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लगातार तीन फ्लाइट-टेस्ट कर भारत की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया है. इन परीक्षणों में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और मध्यम दूरी की एंटी-शिप क्षमता को सफलतापूर्वक दिखाया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि, सभी इंटरसेप्टर मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा. उन्होंने कहा कि, ये सिस्टम आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं, जो नई और उभरती मिसाइल चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं.
इन सफल परीक्षणों के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) तक को रोकने की क्षमता वाला मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद है.
-
Posted By: Isha Gupta
देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी का भव्य पासिंग आउट परेड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की समीक्षा
उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की समीक्षा की. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. परेड में शामिल होकर युवा अफसरों ने भारतीय सेना में शामिल होने की अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया.
-
Posted By: Isha Gupta
ममता बनर्जी पर FIR के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दर्ज FIR को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद बीजेपी सरकार पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि झूठे मामले और दबाव के जरिए ऐसा किया जा रहा है, लेकिन जनता आने वाले चुनाव में जवाब देगी. कांग्रेस और तृणमूल के साथ आने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और बीजेपी की नीतियों का असर आगे दिखेगा.
-
Posted By: Isha Gupta
TMC में बड़ी हलचल, 19 सांसद दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, स्पीकर से मुलाकात तय
तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा है कि पार्टी के सभी बागी सांसद सोमवार (15 जून) को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे. उन्होंने बताया कि, सभी सांसद शनिवार तक दिल्ली पहुंच जाएंगे और रविवार (14 जून) को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सोमवार को सभी मिलकर अपनी बात स्पीकर के सामने रखेंगे. कुल मिलाकर करीब 19 सांसदों के शामिल होने की बात कही गई है. इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
TMC में अंदरूनी खींचतान की अटकलों पर अभिषेक बनर्जी का जवाब, दिया बड़ा बयान
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी उनसे उम्र में बड़े हैं और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है. अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि कल्याण बनर्जी उन्हें बचपन से जानते हैं और वह उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
प्याज किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने खरीद कीमत बढ़ाकर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल की
केंद्र सरकार ने प्याज किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने प्याज की खरीद कीमत 1,580 रुपये से बढ़ाकर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है. सरकार का कहना है कि इस कदम से किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और बाजार में कीमतों को भी संतुलित रखने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही इस साल बफर स्टॉक के लिए 2 लाख टन प्याज खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले साल यह मात्रा 3 लाख टन थी.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! परीक्षा में मिला 15 मिनट का ग्रेस टाइम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त ग्रेस टाइम देने का फैसला किया है. यह निर्णय उन छात्रों के लिए राहत की खबर है जो परीक्षा के दौरान समय से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे. इससे अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पूरा करने में थोड़ा अतिरिक्त समय मिल सकेगा.