Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: दालों में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन घोषित, मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद एजेंसियों को दिए खास निर्देश, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच गया है। दुमका, देवघर, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी और और पश्चिमी हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
नई शिक्षा नीति विकसित भारत की मजबूत नींव, मातृभाषा में पढ़ाई से बढ़ेगा नवाचार: धर्मेंद्र प्रधान
भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का छठा वर्ष जुलाई में पूरा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विकसित भारत के निर्माण की मजबूत पृष्ठभूमि तैयार कर रही है. इसके तहत भारत की जरूरतों के साथ-साथ वैश्विक आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है. उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 5 तक मातृभाषा में शिक्षा देने से विद्यार्थियों की समझ और स्पष्टता बढ़ेगी, जिससे उनमें नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा. केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि नई शिक्षा नीति में अनुसंधान, कौशल विकास और आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया है, जो देश को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
PM मोदी के 12 साल पूरे, मनोज तिवारी बोले- देश ने देखे कई ऐतिहासिक बदलाव
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. मनोज तिवारी ने कहा कि जनता को सरकार के कामकाज का हिसाब देना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है, इसलिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने ऐसे कई सपनों को साकार किया है, जिन्हें पहले देश पूरा होने की कल्पना भी नहीं करता था. उनके अनुसार, जनता सरकार के कार्यों और विकास योजनाओं को अच्छी तरह समझ रही है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
सभी बेघर और गरीब परिवारों को जमीन देने का लक्ष्य, मंत्री सुरेश पुजारी का बड़ा बयान
भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार के मंत्री सुरेश पुजारी ने अपने विभाग के दो साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पिछले दो वर्षों का अनुभव बेहद शानदार रहा है और इस दौरान विभाग ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कार्यकाल समाप्त होने तक गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले और बेघर सभी ओड़िया परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है ताकि जरूरतमंद लोगों को भूमि का अधिकार मिल सके और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
विकसित भारत 2047 के लिए टिकाऊ कृषि पर जोर, राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए ओम बिरला
दिल्ली में आयोजित 'विकसित भारत 2047 के लिए धारणक्षम कृषि: परंपरा, प्रौद्योगिकी एवं मूर्त परिणाम' विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हिस्सा लिया. इस सम्मेलन में कृषि क्षेत्र के भविष्य, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और पारंपरिक कृषि ज्ञान के समन्वय पर चर्चा की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य टिकाऊ कृषि मॉडल को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित समाधान तलाशना रहा. सम्मेलन में कृषि विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया तथा विकसित भारत के लक्ष्य में कृषि की भूमिका पर विचार साझा किए.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
NHM कर्मचारियों की कई मांगें पूरी, मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में दिया बड़ा भरोसा
रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में NHM कर्मचारी सम्मेलन में पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 18 हजार से अधिक NHM कर्मचारी कार्यरत हैं और लंबे समय से उनकी कुछ मांगें सरकार के सामने रखी जा रही थीं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार किया और कई महत्वपूर्ण मांगों को पूरा किया है. मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है.(ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दालों में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन घोषित किया गया
केंद्रीय बजट 2025-26 में दालों में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन घोषित किया गया है. इसके तहत NAFED और NCCF अगले चार वर्षों तक पहले से पंजीकृत किसानों से तूर, उड़द और मसूर की खरीद करेंगे. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 2027 तक देश को दालों में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है. सरकार का मानना है कि अगर किसानों को दाम स्थिर और लाभकारी मिलते हैं, तो वे दालों की खेती बढ़ाएंगे और उत्पादन में सुधार होगा. हालांकि, इस नीति के लिए जरूरी है कि निजी बाजार और खरीद प्रणाली मजबूत बनी रहे, लेकिन सरकार की कुछ हस्तक्षेप नीतियों से यह ढांचा कमजोर होता दिख रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
क्या दिल्ली में बढ़ने वाली हैं बिजली की दरें, AAP नेता ने का गंभीर आरोप
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार सत्ता में थी, तब दिल्ली के लोग गर्व से कहते थे कि यहां देश में सबसे सस्ती बिजली मिलती है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले ही गैस सिलेंडर, डीज़ल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा चुकी है. अब दिल्ली सरकार भी बिजली की दरें बढ़ाकर मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ डाल रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का लोगों ने मन बना लिया है- CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज रैली में पंजाब के लोगों का उत्साह साफ दिखाई दिया. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का लोगों ने मन बना लिया है. सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने अपने एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार बढ़ा है, नशे की समस्या बढ़ी है और बेरोज़गारी में भी इजाफा हुआ है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CM मोहन यादव ने UCC को लेकर सुझावों से जुड़ी पहल पर वर्चुअल बैठक की
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता(UCC) को लेकर सुझावों से जुड़ी पहल पर एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का लोगों ने मन बना लिया है- CM सैनी
तमिलनाडु दुग्ध उत्पादक कल्याण संघ ने राज्य सरकार से चुनावी वादे के अनुसार दूध खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष आर. राजेंद्रन ने कहा कि वर्तमान में सरकार गाय के दूध के लिए 38 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध के लिए 47 रुपये प्रति लीटर का भुगतान कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पशु चारे की कीमतें करीब 100 फीसदी बढ़ गई हैं. वहीं, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पिछले दो महीनों में 70 किलोग्राम वाले चारे के बैग की कीमत में 250 रुपये की वृद्धि हुई है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के डेयरी किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेज प्रताप यादव ने गायक पवन सिंह के एमएलसी बनने पर बधाई दी
राबड़ी देवी द्वारा सिंगर छोटू छलिया को कंगन गिफ्ट किए जाने के सवाल पर जेडीयू (जे) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि लोग खुशी के मौके पर दान और उपहार देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई कलाकार घर पर आता है, तो उसे खाली हाथ नहीं भेजा जाता. वहीं, गायक पवन सिंह के एमएलसी बनने पर तेज प्रताप यादव ने उन्हें बधाई दी और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खरीद एजेंसियों को दिए खास निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि बढ़ाए गए लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जाए और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को खरीद कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने तथा खरीदे गए गेहूं के सुरक्षित भंडारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, खरीद अवधि बढ़ने से राज्य के हजारों किसानों को फायदा होगा, जो पहले तय समय सीमा तक अपनी उपज खरीद केंद्रों तक नहीं पहुंचा सके थे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जस्थान सरकार ने MSP पर गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ा दी
किसानों के लिए राहत भरी खबर है. राजस्थान सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ा दी है. इससे उन किसानों को फायदा होगा, जो अब तक खरीद केंद्रों पर अपना गेहूं नहीं बेच पाए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. साथ ही सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है. पहले राज्य का लक्ष्य 23.5 लाख मीट्रिक टन था, जिसे अब बढ़ाकर 28.5 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा अर्चना की
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा अर्चना की.
#WATCH | शिमला, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा अर्चना की। pic.twitter.com/lMAtg3tNcy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया.
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया।
(फ़ाइल फ़ोटो) pic.twitter.com/g6CyhDragT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
एक्शन में मुख्यमंत्री योगी, दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती.
योगी ने कहा कि उनके संस्कार में बेटियों का सम्मान सबसे ऊपर है और वे मानते हैं कि "गांव की बेटी सबकी बेटी" और "गांव की बहन सबकी बहन" होती है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इस मामले में कोई भेदभाव नहीं किया. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव से अपील की कि वे अपने समर्थकों और नेताओं को भी भाषा में संयम रखने की सलाह दें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश, वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत
असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई है. को-पायलट बच गया है और उनका इलाज चल रहा है. भारतीय वायु सेना ने क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं: IAF अधिकारी
#UPDATE | असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई है। को-पायलट बच गया है और उनका इलाज चल रहा है। भारतीय वायु सेना ने क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं: IAF अधिकारी https://t.co/WR4eoTJspf pic.twitter.com/41xXuS5L6o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अमित शाह की जनसंख्या में बदलाव पर अहम बैठक, आयोग को दिया खास निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंख्या में बदलाव पर एक बैठक की अध्यक्षता की और आयोग को सीमावर्ती जिलों में जनसंख्या में बदलाव का अध्ययन करने और आकलन के लिए सीमावर्ती इलाकों, मेट्रो शहरों और औद्योगिक कस्बों का दौरा करने का निर्देश दिया.
#WATCH | दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंख्या में बदलाव पर एक बैठक की अध्यक्षता की और आयोग को सीमावर्ती ज़िलों में जनसंख्या में बदलाव का अध्ययन करने और आकलन के लिए सीमावर्ती इलाकों, मेट्रो शहरों और औद्योगिक कस्बों का दौरा करने का निर्देश दिया।
(सोर्स: गृह मंत्रालय) pic.twitter.com/qS1hAwVOnC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश में दो महीने के प्रतिबंध के बाद मछली पकड़ने की गतिविधियां फिर से शुरू होगी
आंध्र प्रदेश में करीब दो महीने के प्रतिबंध के बाद मछली पकड़ने की गतिविधियां फिर से शुरू होने जा रही हैं. इसके साथ ही बाजारों में ताजी समुद्री मछलियां, झींगे और केकड़े पहुंचने लगेंगे. हालांकि, शुरुआती कुछ हफ्तों में आवक कम रहने और मांग अधिक होने के कारण समुद्री खाद्य पदार्थों की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं. ताजा मछली खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बंदरगाहों और फिश लैंडिंग केंद्रों का रुख कर सकते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक पर FIR, केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (PA) सुमित के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं. उनके मुताबिक, पुलिस अधिकारियों के तबादले से लेकर सरकारी काम और ठेके दिलाने जैसे मामलों में सुमित की भूमिका होने के आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई होगी और उसी की जांच के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मदनपल्ली मंडी में 2,800 रुपये प्रति क्विंटल टमाटर का रेट
मदनपल्ली मंडी में 1 जून को स्थानीय किस्म के टमाटर की 940 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई. मंडी में टमाटर का न्यूनतम भाव 2,800 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव 3,300 रुपये प्रति क्विंटल और औसत भाव 3,100 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं, 9 जून को मदनपल्ली एपीएमसी मंडी में स्थानीय किस्म के टमाटर की 1,260 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई. इस दिन मंडी में टमाटर का न्यूनतम भाव 3,400 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 4,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि औसत भाव 3,900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. आवक बढ़ने के बावजूद टमाटर के दाम मजबूत बने हुए हैं, जिससे किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
टमाटर हुआ महंगा, कीमतों में बढ़ोतरी से बिगड़ा बजट
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में अभी मॉनसून नहीं पहुंचा है, लेकिन सब्जियों के दाम पहले ही बढ़ने लगे हैं. परवल, बिन्स और शिमला मिर्च जैसी कई सब्जियां महंगी हो गई हैं. करीब 10 दिन पहले तक 40 रुपये किलो बिकने वाला परवल अब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है. वहीं, बिन्स की कीमत भी बढ़कर 60 रुपये किलो हो गई है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी टमाटर के दाम में देखने को मिली है. मई के आखिरी सप्ताह तक खुदरा बाजार में 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब दिल्ली-एनसीआर में 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है. यानी महज कुछ दिनों में टमाटर की कीमत में करीब 100 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
असम कैबिनेट के बड़े फैसले..आधार कार्ड नियम में बदलाव, गुवाहाटी सैटेलाइट सिटी को मंजूरी
गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि असम कैबिनेट ने 18 वर्ष से अधिक आयु के नए आवेदकों को आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय लिया है. वहीं, SC, ST और चाय बागान समुदायों के लोगों को मार्च 2027 तक आधार कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कैबिनेट ने गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी क्षेत्र के अंतर्गत गुवाहाटी सैटेलाइट सिटी परियोजना को मंजूरी दे दी है. सरकार का मानना है कि इस परियोजना से शहरी विकास को गति मिलेगी, बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और गुवाहाटी पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- हार की वजह बाहर नहीं, पार्टी के भीतर तलाशे
भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर पूरे प्रदेश को गर्व है. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता हासिल की. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपनी क्षमता से कानून-व्यवस्था मजबूत करे और प्रशासन विकास कार्यों को गति दे, ताकि प्रदेश में सुशासन स्थापित हो. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज किए जाने पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी हर हार का ठीकरा सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों पर फोड़ती है. उन्होंने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि उसे अपनी कमजोरियों और गलतियों पर ध्यान देना चाहिए.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
पुलिस मुख्यालय में CM मोहन यादव की उच्चस्तरीय बैठक, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा जनता से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर जोर दिया. इस दौरान प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा की गई.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
असम में वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर बढ़ाई गई सतर्कता
असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना का Antonov An-32 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. घटना के बाद जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर एक फायर इंजन और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचती दिखाई दीं. फिलहाल दुर्घटना के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. भारतीय वायु सेना और संबंधित एजेंसियां स्थिति का आकलन कर रही हैं. घटना से जुड़े विस्तृत विवरण और आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
कांग्रेस में वापसी की अपील, गुलाम अहमद मीर बोले-राहुल गांधी के नेतृत्व में ही विपक्ष मजबूत होगा
अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि देश को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट विपक्ष की जरूरत है. मीर ने कांग्रेस से अलग हुए नेताओं और दलों से पार्टी में वापस विलय करने की अपील करते हुए कहा कि यह देशहित में एक सुनहरा अवसर है. उनके अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में ही विपक्ष मजबूत होकर मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी मुकाबला कर सकता है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बवाना के दीप विहार में विकास कार्यों की शुरुआत, मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने किया शिलान्यास
दिल्ली सरकार में मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने बवाना के दीप विहार इलाके में गली और नाले के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना है. स्थानीय लोगों को लंबे समय से सड़क और नाले की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. विकास कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है. सरकार ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
अभिषेक बनर्जी से पूछताछ पर भाजपा पर बरसे कीर्ति आजाद, बोले- असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
दिल्ली में TMC सांसद कीर्ति आजाद ने CID द्वारा अभिषेक बनर्जी से पूछताछ किए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह भाजपा का पुराना तरीका है और विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है. उनके अनुसार, ऐसी राजनीतिक कार्रवाइयों से देश के महत्वपूर्ण विषय पीछे छूट जाते हैं, जबकि जनता असली समस्याओं का समाधान चाहती है.(ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी का बड़ा बयान! फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर बोले-आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, इस यात्रा के दौरान उनका फोकस आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर रहेगा. पीएम मोदी इस दौरे के दौरान कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे और अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है. इसे भारत की विदेश नीति और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
भोपाल में बड़ी मुलाकात! धर्मेंद्र प्रधान और सीएम मोहन यादव की बैठक से बढ़ी हलचल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके निवास पर मुलाकात की. इस बैठक को शिष्टाचार भेंट माना जा रहा है, हालांकि दोनों नेताओं के बीच विभिन्न शैक्षणिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. मुलाकात के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना! G7 समिट में भारत की मजबूत मौजूदगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक विदेश यात्रा पर फ्रांस और स्लोवाकिया के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरे के दौरान वे G7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जो फ्रांस के एवियन में आयोजित किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण यात्रा को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जहां ऊर्जा, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. भारत की भागीदारी से वैश्विक मंच पर उसकी भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
कोलकाता में सियासी हलचल, अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, सर्च ऑपरेशन से मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कालिघाट स्थित आवास पर पुलिस टीमों द्वारा तलाशी लेने का दावा किया गया है. टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि, आज कोलकाता पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं. इस दौरान आवास के बाहर की तस्वीरें और दृश्य सामने आए हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मामले को लेकर अभी तक आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रांची में सीएसीपी की उच्चस्तरीय बैठक, रबी फसलों के एमएसपी पर मंथन
झारखंड के रांची में कृषि मूल्य एवं लागत आयोग (सीएसीपी) की बैठक में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण पर चर्चा हुई है. पूर्वी राज्यों के कृषि प्रतिनिधियों और किसानों ने भाग लिया है. इस दौरान खरीफ सीजन की फसलों के दाम में बढ़ोत्तरी करने की मांग किसानों ने उठाई है.
-
Posted By: Isha Gupta
लखनऊ में बदला मौसम! बारिश से गर्मी से मिली राहत, शहर में छाई ठंडक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंडी हवाओं के साथ लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी हल्के बादल और बारिश की संभावना बनी रह सकती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नीट की दोबारा परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडल सचिव ने एनटीए महानिदेशक के साथ समीक्षा बैठक की
मंत्रिमंडल सचिव टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह के साथ नीट पुन:परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान, डॉ सोमनाथन ने सभी संबंधित हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से परीक्षा का सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया.
-
Posted By: Isha Gupta
डल झील पर बरसी हल्की बारिश! श्रीनगर का मौसम बना और भी खूबसूरत, अगले दिन तक रहेगा बदलाव
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित डल झील के ऊपर हल्की बारिश ने बेहद खूबसूरत नजारा बना दिया. बारिश के बाद झील का दृश्य और भी शांत और मनमोहक हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अगले दिन तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी. मौसम में लगातार बदलाव के चलते तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है.
-
Posted By: Isha Gupta
म्युनिसिपल भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन, TMC विधायक मदन मित्रा से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई म्युनिसिपल भर्ती घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है. जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक की जांच में यह सामने आया है कि मध्यस्थों के जरिए नियुक्तियों के बदले नकद और सोने के रूप में रिश्वत ली गई थी. आरोप है कि कांचरापाड़ा समेत कई नगरपालिकाओं में अयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती की गई. अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में 125 से अधिक अवैध नियुक्तियों से जुड़े लिंक की जांच की जा रही है. मामले की जांच अभी जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
हैदराबाद एयरफोर्स अकादमी में भव्य समारोह, नए अफसरों को मिली कमिशनिंग, राजनाथ सिंह ने दी बधाई
तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयरफोर्स अकादमी में 217वें कोर्स के पिपिंग और कमिशनिंग समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई दी. समारोह में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए नए अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण की सफलता के बाद औपचारिक रूप से पद ग्रहण किया. कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला.
-
Posted By: Isha Gupta
राहुल गांधी का बड़ा प्लान! परीक्षा विवादों पर युवाओं के साथ देशभर में करेंगे छात्र सम्मेलन
कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी देशभर में बड़े छात्र सम्मेलन आयोजित करेंगे. इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी. इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में सम्मेलन होंगे. इन कार्यक्रमों में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों, युवा संगठनों और शिक्षकों को जोड़ा जाएगा. पार्टी का कहना है कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य परीक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की समस्याओं को सामने लाना है.
-
Posted By: Isha Gupta
अन्नामलाई की एक झलक के लिए कोयंबटूर एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत
तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व बीजेपी नेता अन्नामलाई के पहुंचते ही बड़ी संख्या में समर्थक और प्रशंसक जमा हो गए. समर्थकों ने उनका स्वागत फूल मालाओं, शॉल और आशीर्वाद के साथ किया. इस दौरान एयरपोर्ट पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए.
-
Posted By: Isha Gupta
भारत की बड़ी रक्षा सफलता, DRDO ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लगातार तीन फ्लाइट-टेस्ट कर भारत की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया है. इन परीक्षणों में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और मध्यम दूरी की एंटी-शिप क्षमता को सफलतापूर्वक दिखाया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि, सभी इंटरसेप्टर मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा. उन्होंने कहा कि, ये सिस्टम आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं, जो नई और उभरती मिसाइल चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं.
इन सफल परीक्षणों के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) तक को रोकने की क्षमता वाला मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद है.
-
Posted By: Isha Gupta
देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी का भव्य पासिंग आउट परेड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की समीक्षा
उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की समीक्षा की. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. परेड में शामिल होकर युवा अफसरों ने भारतीय सेना में शामिल होने की अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया.
-
Posted By: Isha Gupta
ममता बनर्जी पर FIR के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दर्ज FIR को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद बीजेपी सरकार पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि झूठे मामले और दबाव के जरिए ऐसा किया जा रहा है, लेकिन जनता आने वाले चुनाव में जवाब देगी. कांग्रेस और तृणमूल के साथ आने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और बीजेपी की नीतियों का असर आगे दिखेगा.
-
Posted By: Isha Gupta
TMC में बड़ी हलचल, 19 सांसद दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, स्पीकर से मुलाकात तय
तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा है कि पार्टी के सभी बागी सांसद सोमवार (15 जून) को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे. उन्होंने बताया कि, सभी सांसद शनिवार तक दिल्ली पहुंच जाएंगे और रविवार (14 जून) को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सोमवार को सभी मिलकर अपनी बात स्पीकर के सामने रखेंगे. कुल मिलाकर करीब 19 सांसदों के शामिल होने की बात कही गई है. इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
TMC में अंदरूनी खींचतान की अटकलों पर अभिषेक बनर्जी का जवाब, दिया बड़ा बयान
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी उनसे उम्र में बड़े हैं और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है. अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि कल्याण बनर्जी उन्हें बचपन से जानते हैं और वह उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
प्याज किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने खरीद कीमत बढ़ाकर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल की
केंद्र सरकार ने प्याज किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने प्याज की खरीद कीमत 1,580 रुपये से बढ़ाकर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है. सरकार का कहना है कि इस कदम से किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और बाजार में कीमतों को भी संतुलित रखने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही इस साल बफर स्टॉक के लिए 2 लाख टन प्याज खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले साल यह मात्रा 3 लाख टन थी.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! परीक्षा में मिला 15 मिनट का ग्रेस टाइम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त ग्रेस टाइम देने का फैसला किया है. यह निर्णय उन छात्रों के लिए राहत की खबर है जो परीक्षा के दौरान समय से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे. इससे अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पूरा करने में थोड़ा अतिरिक्त समय मिल सकेगा.