अब खेत नहीं, गमले में भी उगाएं अंगूर! जानिए आसान तरीका

आप अपनी बालकनी, छत या आंगन में भी गमले में अंगूर उगा सकते हैं. यह न सिर्फ आपको ताजे और जैविक फल देगा, बल्कि आपके घर की शोभा भी बढ़ाएगा.

Kisan India
Noida | Updated On: 11 Mar, 2025 | 05:57 PM

अगर आपको लगता है कि अंगूर उगाने के लिए बड़े खेत या बागान की जरूरत होती है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप अपनी बालकनी, छत या आंगन में भी गमले में अंगूर उगा सकते हैं. यह न सिर्फ आपको ताजे और जैविक फल देगा, बल्कि आपके घर की शोभा भी बढ़ाएगा. सही देखभाल और थोड़े से प्रयास से आप अपने गमले में हरे-भरे पत्तों और रसीले अंगूरों की बेल लहरा सकते हैं. आइए जानते हैं कि गमले में अंगूर उगाने का सही तरीका क्या है और इसकी देखभाल कैसे करें.

सही गमले का चुनाव करें

अंगूर के पौधे की जड़ें गहरी और फैली हुई होती हैं, इसलिए गमला बड़ा और मजबूत होना चाहिए. बेल लगाने के लिए कम से कम 15 से 20 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें, ताकि जड़ों को सही तरीके से फैलने की जगह मिले. मिट्टी के गमले या प्लास्टिक के ड्रेन होल वाले गमले इस काम के लिए सही रहेंगे.

उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल

गमले में अंगूर उगाने के लिए मिट्टी का सही चुनाव बेहद जरूरी है. इसके लिए हल्की, रेतीली और उपजाऊ मिट्टी सबसे अच्छी रहती है, क्योंकि इसमें जल निकासी सही तरीके से होती है. मिट्टी में जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद मिलाने से पौधे को अच्छी ग्रोथ मिलेगी और उसमें जल्दी फल आएंगे.

बीज नहीं, कटिंग से उगाएं पौधा

अगर आप जल्दी फल पाना चाहते हैं, तो बीज से पौधा उगाने की बजाय कटिंग से तैयार पौधा लगाएं. कटिंग से पौधा जल्दी बढ़ता है और 1-2 साल में फल देने लगता है. कटिंग लगाने के बाद मिट्टी को हल्का गीला रखें और तेज धूप से बचाएं, ताकि जड़ें अच्छे से विकसित हो सकें.

धूप और पानी

अंगूर की बेल को बढ़ने के लिए कम से कम 6-8 घंटे की सीधी धूप चाहिए. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें, जहां भरपूर सूरज की रोशनी मिले. पानी देने में सावधानी रखें, क्योंकि ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं. गर्मी के दिनों में रोज हल्का पानी दें, लेकिन बरसात और सर्दी में जरूरत के अनुसार ही सिंचाई करें.

 

बेल को दें सहारा

अंगूर की बेल बढ़ने के लिए उसे सहारे की जरूरत होती है. इसके लिए लकड़ी या लोहे का ट्रेलिस (मचान) लगाएं, जिससे बेल ठीक से चढ़ सके और फैल सके. समय-समय पर सूखी टहनियों और अनावश्यक पत्तों को काटते रहें, ताकि पौधे की ग्रोथ अच्छी हो और ज्यादा फल लगें.

 

खाद और कीट नियंत्रण करें

अच्छी फसल के लिए हर 15-20 दिन में जैविक खाद डालें. घर पर बनी खाद, वर्मीकम्पोस्ट या सड़ी-गली गोबर खाद पौधे के लिए फायदेमंद होती है. इसके अलावा, कीटों से बचाव के लिए केमिकल स्प्रे की बजाय नीम तेल या जैविक कीटनाशक का उपयोग करें, ताकि पौधा प्राकृतिक रूप से सुरक्षित रहे.

कब मिलेंगे अंगूर?

गमले में अंगूर उगाने के बाद पहले साल में पौधा बढ़ेगा और दूसरे साल से आपको फूल और फल दिखने लगेंगे. अगर सही देखभाल की जाए, तो 2-3 साल बाद अच्छी फसल मिलने लगेगी. एक बार जब बेल पूरी तरह विकसित हो जाए, तो हर साल आपको ताजे और रसीले अंगूर मिल सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Mar, 2025 | 05:55 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार