लोकसभा में छात्रों के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन और बल प्रयोग किया गया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और इसकी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि उन्हें सदन में इस मुद्दे पर बोलने नहीं दिया गया। इस वीडियो में जानिए राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या आरोप लगाए, सरकार पर क्या सवाल उठाए और पूरे विवाद पर ताजा अपडेट.
और पढ़ें