अब लाइव

गढ़वाल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की जीत का कांग्रेस ने किया दावा

Latest Agriculture News in Hindi : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बारिश से नुकसान का तत्काल सर्वे कराने के प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए हैं. राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए. प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित की जाए. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है. वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आंशका है. धमतरी स्थित गंगरेल बांध पानी से लबालब हो चुका है. इसके नौ गेट खोले जा चुके हैं. नदी किनारे और निचली बस्ती में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है. वहीं, बारिश के कारण दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 13 Sep, 2026 | 07:51 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    13 Sep 2026 07:59 AM (IST)

    UPSC NDA, CDS 2 Exam आज, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी Do’s ऐंड Don’ts

    UPSC NDA और CDS 2 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जा रही है. CDS की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में होंगी, जबकि NDA में मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर निर्धारित समय पर होंगे. परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सेंटर पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश ध्यान से देख लेने चाहिए. साथ ही, परीक्षा केंद्र पर क्या सामान ले जाना है और किन चीजों पर रोक है, इसकी जानकारी होना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दौरान परेशानी न हो.

  • Posted By: Isha Gupta

    13 Sep 2026 07:46 AM (IST)

    BRICS में दिखा सादगी वाला अंदाज, CM धामी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों संग बस से पहुंचे भारत मंडपम

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने BRICS को लेकर दिल्ली में बस से भारत मंडपम पहुंचने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उन्होंने बस से कार्यक्रम स्थल तक सफर किया. धामी के मुताबिक, यह व्यवस्था मेहमानों की आवाजाही सुचारू रखने और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए की गई थी. उन्होंने इसे बेहतर प्रबंधन, संसाधनों के सही इस्तेमाल और जनसुविधा को प्राथमिकता देने वाला सुशासन का उदाहरण बताया.

  • Posted By: Isha Gupta

    13 Sep 2026 07:30 AM (IST)

    मुंबई में गणेश उत्सव से पहले बड़ा फैसला, 4 पैदल पुल तुरंत बंद

    मुंबई में गणेश चतुर्थी से पहले सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. मध्य रेलवे ने मस्जिद स्टेशन और माटुंगा स्टेशन के पास बने चार पैदल यात्री पुलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है. रेलवे के मुताबिक, ढांचागत ऑडिट में इन पुलों को असुरक्षित पाया गया था. गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में बड़ी संख्या में लोग सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर पहुंचते हैं, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    13 Sep 2026 07:14 AM (IST)

    मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी का असर, 4 दिन से सैकड़ों तेल टैंकर और ट्रक फंसे

    मणिपुर में यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) की ओर से लगाए गए आर्थिक नाकेबंदी का असर अब साफ दिखने लगा है. इंफाल के न्यू कैथेलमनबी इलाके में सैकड़ों खाली तेल टैंकर और मालवाहक ट्रक चार दिनों से ज्यादा समय से फंसे हुए हैं. वाहनों के फंसने से जरूरी सामान की आवाजाही प्रभावित हो रही है. नाकेबंदी के चलते राज्य में परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    13 Sep 2026 07:01 AM (IST)

    मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, एयरपोर्ट के आसपास सड़कों पर भरा पानी

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास भी सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया है. लगातार बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एयरपोर्ट के आसपास जलभराव से यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 13 Sep, 2026 | 07:00 AM