Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: रोहतक में 45 मिनट में 34.5 एकड़ गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान, प्याज के रेट में गिरावट, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: जयपुर मौसम केंद्र ने राजस्थान में इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान होने वाली बारिश के सामान्य से कम होने की संभावना व्यक्त की है. दीर्घकालीक पूर्वानुमान में कहा गया कि इस बार मॉनसून की बारिश 92 प्रतिशत रहने की संभावना है. विभाग ने कहा है कि मॉनसून अवधि में अलनीनो जैसी स्थितियां विकसित होने के भी आसार हैं. इस बीच, राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ने लगा है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हम सब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करेंगे- जेडीयू
NDA विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के चुनाव पर जेडीयू नेता खालिद अनवर ने कहा, "जिन वादों के साथ NDA ने 2025 में वोट मांगा था, उन्हें पूरा किया जाएगा. हम सब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करेंगे."
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सम्राट चौधरी पर मंत्री श्रीयसी सिंह का बड़ा बयान, कही ये बात
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सांसद संजय राउत ने सम्राट चौधरी को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा- उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नेशनल प्रेसिडेंट उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी के NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा, हम सभी को उन पर भरोसा है. वह अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, उनका चुनाव आम सहमति से हुआ है."
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नीतीश कुमार को बीजेपी ने किनारे कर दिया, अब उनकी राजनीतिक भूमिका खत्म हो गई-तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी भी 20 साल तक एनडीए के साथ सत्ता में रही, लेकिन इसके बावजूद बिहार का खजाना खाली है. उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री जनता द्वारा चुना हुआ नहीं है और लोगों ने ऐसा जनादेश नहीं दिया. उनका आरोप है कि अगर नीतीश कुमार को बीजेपी ने किनारे कर दिया है, तो अब उनकी राजनीतिक भूमिका खत्म हो गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभालेंगे- राम कृपाल यादव
राम कृपाल यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभालेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह कल होगा. उन्होंने कहा कि सरकार सभी के समर्थन और सभी के विकास के लक्ष्य के साथ काम करेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पराली का होगा सामाधान, शोधकर्ताओं ने खोजी नई तरकीब
उत्तर भारत में पराली जलाने की बढ़ती समस्या को देखते हुए शोधकर्ताओं ने इसका समाधान निकालने के लिए एक नया और सस्ता तरीका तैयार किया है. पटियाला के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है, जो न्यूरल नेटवर्क तकनीक पर आधारित है और आग व धुएं को अपने आप पहचान सकता है. यह सिस्टम YOLO (You Only Look Once) प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसकी तकनीक को और बेहतर बनाकर आग और धुएं की पहचान को ज्यादा सटीक और तेज किया गया है.
शोधकर्ताओं ने अपनी स्टडी में बताया कि उनका नया तरीका मौजूदा तकनीकों से बेहतर प्रदर्शन करता है और कई मानकों पर ज्यादा सटीक साबित हुआ है. यह शोध 12 अप्रैल को प्रकाशित एक प्रतिष्ठित जर्नल में सामने आया है. उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में करीब 40 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान और गेहूं की खेती होती है. धान की कटाई अक्टूबर के मध्य में होती है, जिसके बाद किसानों को नवंबर के मध्य तक गेहूं की बुवाई करनी होती है, ताकि अप्रैल के मध्य तक अच्छी फसल मिल सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नीतीश कुमार का दौर बिहार में कभी खत्म नहीं हो सकता- शंभवी चौधरी
शंभवी चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का दौर बिहार में कभी खत्म नहीं हो सकता, क्योंकि उन्होंने राज्य के विकास में बड़ा योगदान दिया है. वे राज्यसभा जाने के उनके फैसले का समर्थन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. साथ ही सम्राट चौधरी को जिम्मेदारियां संभालने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे भी सभी निकायों का विकास करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
टमाटर की कीमतों में गिरावट, किसानों को नुकसान
आंध्र प्रदेश के तिरुपति और आसपास के मदनपल्ले क्षेत्र में टमाटर किसानों की हालत खराब हो गई है. ज्यादा उत्पादन और निर्यात में रुकावट के कारण पिछले एक हफ्ते में टमाटर के दाम तेजी से गिर गए हैं. स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि तिरुपति और चित्तूर में कुछ विक्रेता 100 रुपये में 7 किलो टमाटर तक बेच रहे हैं. कहा जा रहा है कि मदनपल्ले मंडी में थोक कीमतें पिछले एक हफ्ते से 10 से 15 रुपये प्रति किलो के बीच बनी हुई हैं, जबकि सामान्य समय में यह 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक रहती हैं. खुदरा बाजारों में भी कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे टमाटर इस समय सबसे सस्ती सब्जियों में से एक बन गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सम्राट चौधरी को BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "मैं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी और उन्होंने सम्राट चौधरी को आशीर्वाद दिया. BJP विधायक दल ने भी सम्राट चौधरी को चुना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सम्राट चौधरी को बिहार में BJP विधायक दल का नेता चुना गया है
सम्राट चौधरी को बिहार में BJP विधायक दल का नेता चुना गया है.
सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा विधायक दल के लीडर चुने गए। pic.twitter.com/Ln9GWnOsYu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
इस्तीफा देकर नीतीश कुमार बोले- नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा
नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "...हमने तय किया था कि मैं अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ दूंगा और इसलिए आज की कैबिनेट बैठक के बाद मैं राज्यपाल से मिला और उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. आगे भी बहुत अच्छे काम होंगे, और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा..."
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
-
Posted By: Saurabh Sharma
लोक भवन में नीतीश ने सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार का रास्ता साफ
बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद यह बड़ा राजनीतिक कदम उठाया. उनके इस्तीफे के साथ बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है. अब NDA विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता के नाम का ऐलान और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया, बोले- हमने बिहार के लिए बहुत काम किया
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. सम्राट चौधरी के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुहर लगना तय माना जा रहा है. जेडीयू से दो डिप्टी सीएम के नाम भी तय हैं.
-
Posted By: Saurabh Sharma
बिहार में NDA नेता चयन आज, भाजपा बोली- नई सरकार को मिला नीतीश का आशीर्वाद
पटना, बिहार में भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने नई सरकार के गठन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिल चुका है और उनके मार्गदर्शन में बिहार में अच्छी सरकार चलेगी. तिवारी ने बताया कि NDA विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और कुछ ही घंटों में नए नेता के नाम का ऐलान हो सकता है. उन्होंने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ता इस बदलाव से उत्साहित हैं और इसे खुशी का मौका बता रहे हैं. भाजपा के अनुसार बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
देहरादून से पीएम मोदी की अपील, 2029 से पहले लागू हो महिला आरक्षण
देहरादून, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि चार दशकों के इंतजार के बाद संसद ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया है और अब इसे लागू करने में देरी नहीं होनी चाहिए. पीएम ने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले यह कानून लागू होना देश की भावना और नारी शक्ति की इच्छा है. उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में इस मुद्दे पर विशेष चर्चा तय है. पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से सर्वसम्मति से समर्थन देने और देश की माताओं-बहनों से भागीदारी की अपील की.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
देवभूमि की स्वच्छता पर पीएम मोदी का संदेश, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से की खास अपील
देहरादून, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से देवभूमि की पवित्रता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पहाड़, वन क्षेत्र और धार्मिक स्थल हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है. पीएम ने खास तौर पर प्लास्टिक की बोतलें और कूड़ा-कचरा फैलाने से बचने को कहा. उन्होंने कहा कि ऐसे कचरे से देवभूमि की पवित्रता और सुंदरता को ठेस पहुंचती है. उन्होंने स्थानीय लोगों और यात्रियों दोनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि तीर्थ स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल करेगा 10वीं और 12वीं के परिक्षा परिणाम जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल कल यानी 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित करेंगे. इस वर्ष करीब 16 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं. परिणामों के साथ ही मेधावी छात्रों की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर केवल रोल नंबर दर्ज कर देख सकेंगे. शिक्षा विभाग ने परिणाम पूरी तरह 'फुलप्रूफ' रखने के लिए डेटा की गहन जांच की है, ताकि छात्र समय पर अगली कक्षाओं में प्रवेश ले सकें.
-
Posted By: Saurabh Sharma
देहरादून से पीएम मोदी ने दी त्योहारों और चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं
देहरादून, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में नए वर्ष और पर्व-त्योहारों की उमंग का माहौल है. पीएम ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों में यमुनोत्री, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसका करोड़ों श्रद्धालु श्रद्धाभाव से इंतजार करते हैं. उन्होंने इस पवित्र समय को आस्था और उत्साह का प्रतीक बताया. प्रधानमंत्री के संदेश से चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भी बढ़ गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई उड़ान
देहरादून में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के आर्थिक और सामाजिक विकास का बड़ा माध्यम बनेगा. उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन क्षेत्र को भी तेज गति मिलेगी. एक्सप्रेसवे बनने से राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी. गडकरी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों तक पहुंच आसान होगी, जिससे विकास का लाभ तेजी से गांवों और शहरों तक पहुंचेगा और पूरे राज्य को नई रफ्तार मिलेगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु 15 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अक्षय तृतीय 19 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिला मुख्यालय रायसेन में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु आयोजक नगर पालिका रायसेन तथा नोडल अधिकारी उप संचालक सामाजिक न्याय मनोज बाथम रहेंगे. सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले वर-वधु द्वारा आवेदन फार्म शासन द्वारा निर्धारित पात्रता मापदण्ड शर्तो के अधीन 15 अप्रैल तक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय रायसेन में जमा किए जा सकते हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रायसेन अनुराग भदौरिया के मो.न. 9131805671 पर या सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय रायसेन में सम्पर्क किया जा सकता है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
नोएडा मजदूर प्रदर्शन पर प्रशासन सक्रिय, दोनों पक्षों की मांगों पर समाधान की कोशिश तेज
नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बीच इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से विस्तार से बातचीत की गई है और सैकड़ों लोगों की राय ली गई है. उन्होंने बताया कि मजदूरों और प्रबंधन की चुनौतियों व मांगों को ध्यान में रखते हुए समिति ने अपनी सिफारिशें दी हैं. प्रशासन अब इन्हीं सुझावों के आधार पर समाधान निकालने में जुटा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी हालात संभालने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. हाल के दिनों में वेतन और कामकाजी शर्तों को लेकर प्रदर्शन तेज हुआ था, जिसके बाद सरकार ने बातचीत के जरिए रास्ता निकालने पर जोर दिया है. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में BJP दिखती ही नहीं! राहुल गांधी का TMC पर जोरदार हमला, सियासत गरम
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के रायगंज में बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में TMC की नीतियां ही BJP के उभरने का रास्ता बना रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर रोजगार दिया जाता और नफरत की राजनीति नहीं होती, तो BJP का यहां कोई अस्तित्व नहीं होता. राहुल गांधी ने दावा किया कि बंगाल में BJP अभी भी जमीन पर दिखाई नहीं देती.
-
Posted By: Isha Gupta
देहरादून में PM मोदी का रोड शो, जल्द ही करेंगे दिल्ली-देहरादून का इकोनॉमिक कॉरिडोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में रोड शो किया और जल्द ही दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस मेगा प्रोजेक्ट से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा. इससे न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
ग्रेटर नोएडा में हंगामा! 40,000 मजदूर सड़कों पर, 350 से ज्यादा गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल (कानून और व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में कल 80 से ज्यादा जगहों पर 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए. पुलिस ने लगातार बातचीत की, लेकिन 2 स्थानों पर स्थिति बिगड़ने पर तुरंत कार्रवाई की गई. मौके से 350 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. आज भी कुछ जगहों पर मजदूर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे, जिनसे पुलिस ने बातचीत कर स्थिति समझाने की कोशिश की.
-
Posted By: Isha Gupta
हर घर 10,000 रुपये महिलाओं को 2,000 रुपये महीना! बीजेपी का वादा सुनकर सब हैरान
Tamil Nadu Election: केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने घोषणापत्र के बड़े ऐलान करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये मासिक सहायता और हर घर को 10,000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे. मुफ्त LPG सिलेंडर, महिलाओं को ई-स्कूटर के लिए 25,000 रुपये किसानों को 9,000 रुपये सालाना सहायता समेत कई बड़े वादे किए गए. साथ ही सुरक्षा के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट और 100 फीसदी CCTV कवरेज का भी दावा किया गया.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली से देहरादून अब 2.5 घंटे में, आज इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोड शो किया, जब वे देहरादू के लिए रवाना हुए. वहां वे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट से यात्रा समय 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा. इसमें 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चेन्नई में जारी किया घोषणापत्र
BJP ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र चेन्नई में जारी किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, के. अन्नामलाई और तमिलिसाई सौंदरराजन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. पार्टी ने राज्य में विकास और परिवर्तन का दावा करते हुए जनता के लिए कई वादों की घोषणा की. कार्यक्रम में भारी राजनीतिक हलचल देखने को मिली.
-
Posted By: Isha Gupta
नोएडा में बवाल की आहट! मजदूरों के गुस्से से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 70 में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी कड़ी सुरक्षा के बीच.
-
Posted By: Isha Gupta
असम में बोहाग बिहू की शुरुआत, किसानों ने पशुओं की पूजा के साथ मनाया जश्न, देखें
असम में बोहाग बिहू के पहले दिन गोरु बिहू मनाया जाता है, जो कृषि संस्कृति का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. लखीमपुर और गोलाघाट जैसे इलाकों में लोग अपने पशुओं की पूजा और देखभाल करते हुए इस दिन को खास बनाते नजर आए. इस अवसर पर किसान अपने बैलों और गायों को नदी या तालाब में ले जाकर नहलाते हैं, उन्हें साफ करते हैं और अच्छे भोजन के साथ उनका सम्मान करते हैं.
#WATCH | Assam: Visuals of people in Lakhimpur celebrating Goru Bihu on the first day of Bohag Bihu
On this special day, considered one of the most significant celebrations in a farmer’s life, the villagers clean and bathe their ploughing bulls and dairy cows, including the… pic.twitter.com/IE8ZfHaONU
— ANI (@ANI) April 14, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
अमृतसर में गेहूं की कटाई के साथ बैसाखी मनाई गई, किसानों ने मनाया खुशहाली का जश्न, देखें
पंजाब के अमृतसर में बैसाखी का पर्व इस बार भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. किसानों ने खेतों में पक चुकी गेहूं की फसल की कटाई शुरू की और खुशहाली का जश्न मनाया. बैसाखी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि पंजाबी नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है. यह दिन रबी की अच्छी फसल के लिए आभार व्यक्त करने और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का प्रतीक है.
#WATCH | Amritsar, Punjab: Farmers in Amritsar celebrate Baisakhi by harvesting the wheat crop. The festival marks the Punjabi New Year and symbolises prosperity and gratitude for a good Rabi harvest. pic.twitter.com/PAgMd5Zg5h
— ANI (@ANI) April 14, 2026
-
Posted By: Kisan India
e-NAM से जुड़ी 1656 मंडियां, करोड़ों किसानों को मिला देशभर का बाजार
देश में कृषि कारोबार अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर तेजी से बढ़ रहा है और e-NAM इस बदलाव की बड़ी ताकत बनकर उभरा है. मार्च 2026 तक 23 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों की 1656 मंडियां इस नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं. करीब 1.80 करोड़ किसान, 2.73 लाख व्यापारी और हजारों एफपीओ इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन चुके हैं. 2016 से अब तक e-NAM के जरिए 13.25 करोड़ मीट्रिक टन से ज्यादा कृषि उपज का व्यापार हुआ है, जिसकी कुल कीमत 4.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि किसान अब डिजिटल मंडी को तेजी से अपना रहे हैं और उन्हें पहले से ज्यादा बड़े और बेहतर बाजार तक पहुंच मिल रही है.
-
Posted By: Kisan India
रोहतक में 45 मिनट में 34.5 एकड़ गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान
हरियाणा के रोहतक जिले के किलोई खास और रुड़की गांव में एक चिंगारी ने बड़ा नुकसान कर दिया. तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और महज 45 मिनट में करीब 34.5 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. सात किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई. आग को रोकने के लिए किसानों ने 15 से ज्यादा ट्रैक्टरों से जुताई कर काफी प्रयास किया, वहीं दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं है, लेकिन किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
छत्तीसगढ़ में साड़ी खरीद घोटाले पर बवाल, 9.7 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीद में कथित 9.7 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर विवाद बढ़ गया है. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला फूंका और जांच की मांग की. आरोप है कि कम गुणवत्ता और कम लंबाई की साड़ियां अधिक कीमत पर खरीदी गईं. कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में 40 लाख का सब्सिडी घोटाला, बागवानी विभाग के 5 कर्मचारी गिरफ्तार
हरियाणा के अंबाला में बागवानी विभाग में करीब 40 लाख रुपये के सब्सिडी घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है. आर्थिक अपराध शाखा ने माली और लेखाकार समेत पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला 2025 में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड की जांच में सामने आया था. आरोप है कि सब्सिडी राशि में गड़बड़ी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया. फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच एजेंसियों का कहना है कि इस मामले में और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं.
-
Posted By: Kisan India
पंचकूला प्लॉट घोटाले में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर चलेगा मुकदमा, CBI चार्जशीट की तैयारी
हरियाणा सरकार ने पंचकूला प्लॉट आवंटन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. यह मामला 2013 में 14 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन से जुड़ा है, जिसमें गड़बड़ी और नियमों में बदलाव के आरोप हैं. अब CBI हुड्डा समेत पूर्व अधिकारियों और प्लॉट आवंटियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी. जांच में सामने आया है कि बाजार से कम कीमत पर प्लॉट दिए गए, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ.
-
Posted By: Kisan India
पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
देश के पहाड़ी राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम काफी बदलता हुआ नजर आएगा. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग तारीखों पर बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं 17 से 19 अप्रैल के बीच असम और मेघालय के पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18-19 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है. कुल मिलाकर इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अस्थिर रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी के दौरे से पहले अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर बंदरों को हटाने के लिए गुलेल टीम तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और यातायात सुचारु रखने के लिए बंदरों को हटाने के लिए खास गुलेल टीम तैनात की गई है. मां डाट काली मंदिर के आसपास करीब 10 वनकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मोहंड क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के नीचे 30 वनकर्मी लगाए गए हैं, जो बंदरों को सड़क से दूर रखने का काम करेंगे.
-
Posted By: Kisan India
इस साल सामान्य से कम बारिश के आसार, खेती और महंगाई पर पड़ सकता है असर
मौसम विभाग ने इस साल मानसून को लेकर चिंता जताई है और बताया है कि बारिश सामान्य से कम रह सकती है. अनुमान के मुताबिक देश में कुल वर्षा औसत का करीब 92 फीसदी ही रह सकती है, जिसका मुख्य कारण अल नीनो प्रभाव है. खासतौर पर जुलाई से सितंबर के बीच मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे खेती पर सीधा असर पड़ेगा. भारत में बड़ी मात्रा में खेती बारिश पर निर्भर है, इसलिए कम बारिश होने पर फसलों की पैदावार घट सकती है और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे कम पानी वाली फसलों की ओर ध्यान दें और पहले से तैयारी रखें, ताकि नुकसान को कम किया जा सके.
-
Posted By: Kisan India
किसानों के बोनस पर केंद्र का बड़ा बयान- राज्यों का अधिकार बरकरार, सिर्फ सलाह दी गई
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि किसानों को MSP के ऊपर बोनस देने का अधिकार राज्यों के पास ही रहेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोई आदेश नहीं दिया, बल्कि केवल यह सलाह दी थी कि राज्य दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दें. यह कदम देश को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को बेहतर कीमत दिलाने के लिए उठाया गया है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में बारिश-ओलावृष्टि से नुकसान पर सरकार ने 46.28 करोड़ जारी, 24 घंटे में मदद का निर्देश
उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 46.28 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई है. अधिकारियों को साफ आदेश दिया गया है कि 24 घंटे के भीतर यह राशि किसानों तक पहुंचाई जाए. इस आपदा में गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. राहत राशि में ओलावृष्टि, आगजनी और अन्य आपदाओं से प्रभावित परिवारों को अलग-अलग मद में मदद दी जा रही है, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके.
-
Posted By: Kisan India
वैज्ञानिकों ने पहली बार खेतों और ग्रीनहाउस में उगाया दुनिया का सबसे महंगा गुच्छी मशरूम
कश्मीर में वैज्ञानिकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के सबसे महंगे गुच्छी मशरूम की सफल खेती कर ली है.शेर ए कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलाजी (SKUAST-K) के शोधकर्ताओं ने इसे ग्रीनहाउस और खुले खेत दोनों जगह उगाने में सफलता पाई है. अब तक यह मशरूम केवल जंगलों में ही उगता था और इसकी उपलब्धता बहुत सीमित थी. इस नई तकनीक से किसानों के लिए कम जमीन में ज्यादा कमाई का मौका मिलेगा, साथ ही जंगलों पर निर्भरता भी कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.
-
Posted By: Kisan India
मार्च में भारत का खाद्य तेल आयात 9.2 फीसदी घटा, महंगे दामों से मांग हुई कमजोर
भारत में मार्च महीने के दौरान खाद्य तेल का आयात फरवरी के मुकाबले 9.2 फीसदी घट गया है. इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतें, रुपये की कमजोरी और घरेलू स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता बताई जा रही है. बाजार में मांग कम होने से आयातकों ने खरीदारी धीमी कर दी है, जिससे आयात में यह गिरावट देखने को मिली है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में तीन बड़ी बैठकें, नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट के बाद इस्तीफा तय
बिहार में आज राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज रहने वाली हैं. सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है. इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और फिर एनडीए के नेताओं की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनेगी. माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
-
Posted By: Kisan India
बिहार के 25 जिलों में तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
बिहार में मौसम फिलहाल सुहावना बना रह सकता है, लेकिन 14 अप्रैल को मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब 25 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही गरज-चमक, बारिश और वज्रपात की संभावना है. पश्चिम चंपारण से लेकर भागलपुर और कटिहार तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में खासकर किसानों को सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
देहरादून में आज पीएम मोदी 1,963 करोड़ के एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली की दूरी घटकर 3 घंटे
प्रधानमंत्री मोदी आज देहरादून दौरे पर रहेंगे, जहां वे 213 किमी लंबे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. करीब 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई से तीन घंटे में पूरा हो सकेगा. इसके साथ ही पीएम 1000 मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे बिजली आपूर्ति को मजबूती मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में कहीं धूप तो कहीं हल्की बारिश, अगले 5 दिनों में 5°C तक बढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की बारिश और तेज हवाओं के बाद मौसम अब बदलने लगा है. 14 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं, फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसमें भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में आज 39°C तक पहुंच सकता है तापमान, वा से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है और धूप तेज रहेगी. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहेगा. दिनभर हवा की दिशा बदलती रहेगी, जिससे सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा.
-
Posted By: Kisan India
कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, 14 अप्रैल से लू का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. आने वाले 5 दिनों में पारा 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है और 14 अप्रैल से कई इलाकों में लू चलने की संभावना है. वहीं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.