Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
UP चुनाव की तैयारी में जुटे ओवैसी! बहराइच से लिया बड़ा सियासी फीडबैक
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 14 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है. उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके कारण पेड़ गिरने और बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. किसानों, यात्रियों और मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
देशभक्ति की मिसाल! रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ने सेना कल्याण फंड में दान किए 25.51 लाख रुपये
महाराष्ट्र के नागपुर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी श्रीकांत सहस्रबुद्धे ने देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए अपनी जीवन भर की बचत में से 25.51 लाख रुपये सेना केंद्रीय कल्याण कोष में दान किए. यह फंड देश के जवानों, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाता है. उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणा बन गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
राम मंदिर चढ़ावा जांच पर तेज एक्शन, SIT गठन की रफ्तार देख समिति अध्यक्ष ने की सराहना
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा तीन सदस्यीय SIT गठित किए जाने पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सबसे सराहनीय बात यह है कि सरकार ने 24 घंटे के भीतर SIT का गठन कर दिया और इसमें वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया. उन्होंने जांच की तेज़ रफ्तार की भी सराहना की, जिसमें 7 दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट का लक्ष्य रखा गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
बेंगलुरु में ‘स्वच्छ भारत’ अभियान में जुटे बड़े नेता, निर्मला सीतारमण समेत BJP नेताओं ने लिया हिस्सा
कर्नाटक के बेंगलुरु में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘स्वच्छ भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उनके साथ कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष चलवादी नारायणस्वामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और अन्य नेता भी मौजूद रहे. यह कार्यक्रम अनंजनेया स्वामी मंदिर के पास माइसोर बैंक सर्कल में आयोजित किया गया. अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है.
-
Posted By: Isha Gupta
जम्मू-कश्मीर की महिला ने रचा इतिहास, मसाला बिजनेस से बनी सफल उद्यमी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले की महिला उद्यमी अविलाशा सलारिया ने मसाला निर्माण का सफल व्यवसाय शुरू किया है. उन्होंने सरकारी बागवानी योजना के तहत अपने ऑर्गेनिक मसाला कारोबार को आगे बढ़ाया है. आज उनका यह व्यवसाय लगातार विस्तार कर रहा है और कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है. इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
UP चुनाव की तैयारी में जुटे ओवैसी! बहराइच से लिया बड़ा सियासी फीडबैक
उत्तर प्रदेश के बहराइच पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. ओवैसी ने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां अच्छी चल रही हैं. उनके दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर AIMIM की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वाहन की चपेट में आने से मौत
दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, रिंग रोड पर ड्यूटी के दौरान एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए. इसके बाद एक मालवाहक वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने स्कूटी चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
चेन्नई में साइक्लिंग का रोमांच, 'खेलो इंडिया' के तहत आयोजित हुई बड़ी साइक्लिंग लीग
तमिलनाडु साइक्लिंग एसोसिएशन ने चेन्नई में 'खेलो इंडिया' पहल के तहत अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग लीग का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य साइक्लिंग को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला.
-
Posted By: Isha Gupta
TMC में बढ़ा विवाद! बागी सांसद की बेटे ने ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस
तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में उन्होंने बारासात विधानसभा सीट से टिकट मांगने के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उनकी ऐसी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी. साथ ही उन्होंने 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक स्पष्टीकरण और माफी की मांग की है तथा अपने बारे में दिए गए कथित गलत बयानों को वापस लेने को कहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
योग दिवस से पहले बना बड़ा रिकॉर्ड! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में आयुष मंत्रालय के अधिकारी
दिल्ली में आयुष मंत्रालय के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयोजित ऑनलाइन लाइव योग सत्र में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास का हिस्सा है. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
यमुना सफाई अभियान में उतरीं CM रेखा गुप्ता, 28 घाटों पर चला बड़ा स्वच्छता अभियान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी के दशमेश घाट पर आयोजित 'मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव' में हिस्सा लिया. दिल्ली सरकार की ओर से यह अभियान यमुना के 28 घाटों पर चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य यमुना नदी के किनारों की सफाई करना और लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और स्वयंसेवक भी अभियान में शामिल हुए.
-
Posted By: Isha Gupta
यूरोप दौरे पर निकले PM मोदी… G7 समिट, मैक्रों से मुलाकात और स्लोवाकिया यात्रा पर दुनिया की नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे की शुरुआत फ्रांस से कर रहे हैं. इस दौरान उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अहम बैठक होगी और वे G7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे. दौरे का एक खास पड़ाव स्लोवाकिया की यात्रा भी होगी, जिसे ऐतिहासिक माना जा रहा है. इस दौरान रक्षा, व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
यमुना सफाई अभियान में पहुंचे मंत्री प्रवेश वर्मा, 28 घाटों पर चला बड़ा स्वच्छता अभियान
दिल्ली सरकार द्वारा यमुना के 28 घाटों पर आयोजित 'मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव' में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने हिस्सा लिया. इस अभियान का उद्देश्य यमुना नदी के किनारों की सफाई करना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है. अभियान के दौरान घाटों पर सफाई कार्य चलाया गया और स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया.
-
Posted By: Isha Gupta
ईरान डील की चर्चा के बीच ट्रंप का AI अवतार! सैन्य तस्वीर ने मचाई हलचल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित शांति समझौते की चर्चाओं के बीच एक AI से बनाई गई सैन्य थीम वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीर पर लिखा था, ‘You're getting discombobulated’, जिसका मतलब है ‘तुम भ्रमित या असंतुलित हो रहे हो’. ट्रंप की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की होगी जांच, योगी सरकार ने बनाई 3 सदस्यीय SIT
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. यह फैसला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर लिया गया है. SIT में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को शामिल किया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
नोएडा में बड़ा सड़क हादसा! डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, कई यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के नोएडा में महमाया फ्लाईओवर के पास एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद मौके पर नोएडा पुलिस पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी फ्रांस में करेंगे बड़े टेक मिशन की शुरुआत! 'भारत इनोवेट्स 2026' पर दुनिया की नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे के दौरान महत्वाकांक्षी तकनीकी पहल 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन करेंगे. इस पहल का उद्देश्य नवाचार, स्टार्टअप, उभरती तकनीकों और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है. माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम भारत को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.
-
Posted By: Isha Gupta
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन परिसर में पथराव की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है.