Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: अंडा के बाद अब आम और केला निर्यात प्रभावित, आलू के रेट में गिरावट, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया. छत्तीसगढ़, विदर्भ, पंजाब, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, सिक्किम और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा सांसद संजय जयसवाल RJD के बयान पर बोले- कहा कि उन्हें वोट प्रतिशत की गणना नहीं आती
भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने RJD के बयान पर कहा कि उन्हें वोट प्रतिशत की गणना नहीं आती. लेकिन अगर वे पहले, दूसरे और तीसरे वरीयता के वोट जोड़कर देखें, तो पता चलेगा कि कुल 20 हजार अंक हैं और ये सारे अंक हमारे पास हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उनके गठबंधन के पांचों उम्मीदवार 16 तारीख को 100 फीसदी जीतेंगे- LJP
LJP (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि उनके गठबंधन के पांचों उम्मीदवार 16 तारीख को 100 फीसदी जीतेंगे. उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल राज्यसभा चुनाव के लिए है. बाद में नई सरकार बनने की प्रक्रिया और रणनीति सभी बड़े नेता मिलकर तय करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह बोलीं- उन्हें पूरा भरोसा है कि वे सभी पांचों सीटें जीतेंगे
बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे सभी पांचों सीटें जीतेंगे. उन्होंने बताया कि इस बारे में RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के घर पर एक बैठक हो रही है, जिसमें वे शामिल हुई हैं. इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी. 16 तारीख को पता चल जाएगा कि विपक्ष की स्थिति कैसी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सोनम वांगचुक एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और देश को मान दिलाने में उन्होंने कई काम किए हैं- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सोनम वांगचुक एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और देश को मान दिलाने में उन्होंने कई काम किए हैं. उन्होंने बताया कि वांगचुक ने पर्यावरण बचाने के लिए आंदोलन किए, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें NSA के तहत गिरफ्तार कर उनके नाम पर दाग लगाने की कोशिश की. अब दो दिन बाद सरकार को जवाब देना है और कोई सबूत न होने के बावजूद उन्हें जेल में रखने का फैसला गलत था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में जो भाषा इस्तेमाल की, उसकी वह निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि देश एक वैश्विक संकट से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गैस सिलेंडरों का अच्छा प्रबंधन हो रहा है, फिर भी कांग्रेस नेता साजिशों में लगे हैं, यही वजह है कि वे सत्ता से बाहर हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दुबई और खाड़ी देशों को भेजे जाने वाले केले के निर्यात में आईं दिक्कतें-मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मौजूदा युद्ध की स्थिति का असर कृषि निर्यात पर पड़ रहा है, जिससे किसानों और उत्पादकों को परेशानी हो रही है. उन्होंने गन्नावरम विधानसभा क्षेत्र के सूरमपल्ली में आयोजित PM किसान- अन्नदाता सुखीभाव कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रायलसीमा से दुबई और खाड़ी देशों को भेजे जाने वाले केले के निर्यात में दिक्कत आ रही है. साथ ही अंडों का निर्यात भी रुक गया है, जिससे कीमतें गिरने की आशंका है. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के कारण गैस सप्लाई की समस्या भी पैदा हो गई है. इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने एक मंत्रियों की समिति बनाई है, जो इन चुनौतियों पर काम करेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गिरीश पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ- केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनाव का शंखनाद कर दिया है और आने वाले समय में बंगाल में बदलाव होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “मोदी की गारंटी” भी दी है और भाजपा सरकार बनने पर इन वादों को पूरा किया जाएगा. मजूमदार ने यह भी कहा कि गिरीश पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है और उसकी पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह कोई ऐसी डायरी नहीं है जो गायब हो जाए, बल्कि हर बात का पूरा हिसाब लिया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के हर क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र किया है- भाजपा विधायक
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि चुनाव का माहौल शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के हर क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र किया है. पॉल ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई यह सोच रहा है कि बंगाल में भाजपा नहीं आएगी, तो उन्हें सोच-समझकर काम करना चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि किए गए अन्याय को छोड़ा नहीं जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से आम निर्यात पर पड़ा असर
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत के आम उद्योग पर भी पड़ रहा है. खास कर आंध्र प्रदेश के आम उत्पादक ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. क्योंकि बढ़ते तनाव के चलते चित्तूर के आम पल्प निर्यातक मुश्किल में आ गए हैं. निर्यातकों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण नए सौदे और शिपमेंट फिलहाल अनिश्चित समय के लिए रोक दिए गए हैं. इस जलमार्ग के बंद होने से हिंद महासागर और अरब सागर के बीच समुद्री आवाजाही प्रभावित हो गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बंगाल की मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों- आदिवासियों पर हो रहा है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों, आदिवासियों और गरीब लोगों पर हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक संथाल आदिवासी परंपरा के कार्यक्रम में शामिल होने बंगाल आई थीं, लेकिन राज्य सरकार ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया और सही व्यवस्था भी नहीं की. मोदी ने आरोप लगाया कि TMC ने ऐसा करके आदिवासियों, महिलाओं और देश के सर्वोच्च पद का अपमान किया है, साथ ही संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब बंगाल की जनता जरूर देगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
TMC की गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने वाले हैं- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC की गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने वाले हैं और राज्य में उनकी सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बंगाल में बनती है, तो एक तरफ “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ काम किया जाएगा और दूसरी तरफ सभी से उनके कामों का हिसाब भी लिया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बंगाल की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा बढ़ा है, हिंदू अल्पसंख्यक बनते जा रहे हैं- PM मोदी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारे में कहा कि TMC “मां, माटी, मानुष” के नारे पर सत्ता में आई थी, लेकिन आज वही मां रो रही है, माटी लूटी जा रही है और बंगाली लोग बंगाल छोड़ने पर मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण बंगाल की रोटी, बेटी और जमीन पर सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है. बंगाल की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा बढ़ा है और दशकों में कई इलाकों की जनसंख्या बदल गई है, जिससे बंगाली हिंदू अल्पसंख्यक बनते जा रहे हैं. मोदी ने तुष्टीकरण की आलोचना करते हुए कहा कि जब शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने की बात आती है, तो TMC उसका विरोध करती है और वे हिंदुओं को वोटबैंक नहीं समझते, इसलिए SIR का विरोध कर घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में बनाए रखा जा रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में बढ़ती गर्मियों से गेहूं के किसानों में चिंता बढ़ गई
पंजाब में बढ़ती गर्मियों के कारण गेहूं के किसानों में चिंता बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि उनके खेतों में गेहूं का रंग बैंगनी हो गया है और उन्हें डर है कि गर्मी की वजह से बीज पतले या सिकुड़ सकते हैं, जिससे पैदावार कम हो सकती है. हालांकि, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) ने किसानों को चिंता न करने की सलाह दी है. PAU के कुलपति डॉ. गोसाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि इस साल तापमान बढ़ने के कारण ही गेहूं का रंग बदल रहा है, लेकिन चूंकि तापमान 35°C से अधिक नहीं हुआ है, इसलिए फसल सुरक्षित है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में वन रानी टॉय ट्रेन की उद्घाटन सवारी की
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में वन रानी टॉय ट्रेन की उद्घाटन सवारी के दौरान कहा कि यह ट्रेन पिछले 50 साल से उद्यान में लोगों को बहुत आकर्षित करती रही है. 2020 में आए चक्रवात में इसके ट्रैक खराब होने के कारण इसे बंद करना पड़ा था. उन्होंने खुशी जताई कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने इसे फिर से शुरू करने की मंजूरी दी. यह ट्रेन बैटरी से चलती है, इसलिए पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा. गोयल ने कहा कि यह दिखाता है कि भारत आधुनिक तकनीक के साथ विकास करता है और अपनी विरासत को भी सुरक्षित रखता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर.. करें ये काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KAISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी. इसी बीच पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने तय किया है कि जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें अब सेंट्रल फार्मर रजिस्ट्रेशन सिस्टम में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, तभी उनकी किस्तें जारी रहेंगी. मोहनली के मुख्य कृषि अधिकारी सुखजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि किसानों को Agristech पोर्टल पर रजिस्टर करके एक यूनिक Farmer Registration ID बनानी होगी. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करना है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से सही किसानों तक पहुंचे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री शशि पांजा का आरोप- भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर किया हमला
पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि वह और उनके TMC कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में शामिल लोग भाजपा के समर्थक नहीं, बल्कि गुंडे और हिंसक लोग हैं. मंत्री ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, भाजपा के पोस्टर फाड़े गए, TMC समर्थक पर हमला हुआ और पथराव किया गया. पुलिस भी इस दौरान घायल हुई. उन्होंने कहा कि इन हमलावरों के वीडियो और फोटो मौजूद हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान सपा सांसद का तंज, कहा- LPG गायब है.. आज हर जगह परेशानी है
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि LPG गायब है. आज हर जगह परेशानी है, अगर LPG की किल्लत नहीं है तो क्यों पुलिस लगी है, क्यों लाइने हैं?... ये(केशव प्रसाद मौर्य) हकीकत छुपा रहे हैं और ये जो बयानबाजी कर रहे हैं वह हकीकत से विपरीत है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कर्नाटक में 16 मार्च से तंबाकू की खरीदी फिर से शुरू हो सकती है
कर्नाटक के तंबाकू किसानों के लिए खुशखबरी है. राज्य में 16 मार्च से तंबाकू की खरीदी फिर से शुरू हो सकती है. इसके लिए मंत्रालय के अधिकारी तंबाकू खरीदने वाली बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे. साथ ही 190 देशों के राजदूतों को पत्र भेजकर उनकी कंपनियों को सीधे भारतीय तंबाकू खरीदने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि जल्द की कुछ रास्ता निकलेगा. वहीं, किसानों को कहना है कि अगर 16 मार्च से तंबाकू की खरीदी शुरू होती है, तो उन्हें राहत मिलेगी. इस बार फसल बेचकर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. लेकिन कीमतों में गिरावट नहीं नहीं चाहिए. कहा जा रहा है कि कीमतों में गिरावट के चलते कई नीलामी केंद्रों पर तंबाकू की खरीद कुछ समय के लिए रोक दी गई थी, क्योंकि किसानों को नुकसान हो रहा था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दलहन की खेती को बढ़ाने देने की सलाह दी
केंद्र सरकार धान-गेहूं की जगह दूसरी फसल की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. खास कर देश में दलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए दलहन मिशन चलाया जा रहा है. इस मिशन के तहत किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है. वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कृषि नीति में बड़ा बदलाव लाने को कहा है. अदालत ने केंद्र सरकार से कहा कि वह विशेषज्ञों और किसानों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करे और ऐसा लाभकारी ढांचा बनाए, जिससे किसान परंपरागत गेहूं और धान की जगह दालों की खेती करने के लिए प्रेरित हों. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नीति में दालों के लिए सुनिश्चित मूल्य (MSP) होना चाहिए.
-
Posted By: Kisan India
झारखंड में गैस संकट गहराया, महिलाएं और किसान सड़कों पर- मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
झारखंड में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं. राज्य सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि गैस की कमी के कारण महिलाएं और किसान सड़कों पर उतर आए हैं और अस्पतालों तक में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटी है और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. वहीं विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अंसारी ने कहा कि इस संकट को लेकर राजनीति करने के बजाय सभी को गंभीरता से समाधान पर ध्यान देना चाहिए.
-
Posted By: Kisan India
ब्राजील की ज्यादा सप्लाई से गिरी वैश्विक चीनी कीमतें, भारत में फिलहाल बाजार संतुलित
वैश्विक बाजार में चीनी की कीमतों में हाल के दिनों में गिरावट दर्ज की गई है. आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील से बढ़ी हुई चीनी आपूर्ति के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम नीचे आए हैं. हालांकि भारत में चीनी की मांग और आपूर्ति की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है. देश में चीनी उत्पादन बढ़ने के साथ एथेनॉल कार्यक्रम और घरेलू मांग उद्योग को सहारा दे रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
सोनम वांगचुक की हिरासत रद्द, केंद्र सरकार के फैसले के बाद होंगे रिहा
केंद्र सरकार ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत लिए गए इस निर्णय के बाद वांगचुक अब पूरी तरह से स्वतंत्र होंगे और उन्हें किसी अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा. मंत्रालय ने कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को संवाद और बातचीत के माध्यम से सुलझाने की दिशा में काम किया जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
अमेरिका में नया वोटर कानून प्रस्तावित, SAVE एक्ट के तहत मतदान के लिए देना होगा नागरिकता का प्रमाण
अमेरिका में प्रस्तावित SAVE एक्ट (Safeguard American Voter Eligibility Act) को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस कानून के तहत अब मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए लोगों को नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होगा. प्रस्ताव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य वैध सरकारी दस्तावेज दिखाकर ही वोटर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कानून को चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए जरूरी बता रहे हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी और कई नागरिक संगठनों का कहना है कि इससे लाखों लोग मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं.
-
Posted By: Kisan India
असम में पीएम मोदी ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि आज असम के विकास पर जितनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है, उतनी रकम लिखना भी कांग्रेस के लोगों के लिए मुश्किल होता था. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है और इससे राज्य में बुनियादी ढांचे और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिल रही है.
-
Posted By: Kisan India
झांसी में LPG सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 524 सिलेंडर बरामद कर 7 आरोपियों को पकड़ा
उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने एलपीजी सिलेंडर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 524 सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार, पुलिस टीम ने बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे ग्वालियर रोड स्थित गैस गोदाम के पास गश्त के दौरान जावेद, आमिर, ऋतिक और सुमित को पकड़ लिया. उनके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए. पूछताछ में सामने आया कि ऋतिक और जावेद ने ट्रक मालिक का पुराना कर्ज चुकाने के लिए एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी करने की योजना बनाई थी और उन्हें 13 लाख रुपये में बेचने के लिए शिव गैस एजेंसी में काम करने वाले आमिर से सौदा किया था.
-
Posted By: Kisan India
भारत के लिए LPG की बड़ी खेप रवाना, शिवालिक और नंदा देवी जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. एलपीजी से भरे दो भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों के सहयोग से इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया गया. हाल ही में भारतीय और ईरानी नेतृत्व के बीच हुई बातचीत के बाद इन जहाजों को आधिकारिक मंजूरी मिली थी. इन टैंकरों के भारत पहुंचने से देश में एलपीजी की आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में Ola-Uber ड्राइवरों पर सख्ती, बिना वजह राइड कैंसिल की तो किराये का 10 प्रतिशत कटेगा
उत्तर प्रदेश सरकार ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं पर सख्ती की तैयारी कर रही है. प्रस्तावित उत्तर प्रदेश मोटर यान (समूहक और वितरण सेवा प्रदाता) नियमावली 2026 के तहत अब Ola-Uber ड्राइवर बिना वैध कारण बताए राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे. अगर चालक बिना वजह राइड रद्द करता है तो उसके किराये से 10 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी. वहीं यात्री द्वारा राइड कैंसिल करने पर भी किराये का 10 प्रतिशत या अधिकतम 100 रुपये तक का शुल्क लगाया जा सकता है. परिवहन विभाग ने इस प्रस्ताव पर 30 दिनों के भीतर जनता और संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं.
-
Posted By: Kisan India
छत्तीसगढ़ में LPG की जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, 102 जगहों से 741 सिलेंडर जब्त
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने राज्यभर में छापेमारी कर अब तक 102 स्थानों से कुल 741 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं. अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा 392 सिलेंडर रायपुर जिले से बरामद हुए, जबकि बिलासपुर जिले में 130 सिलेंडर जब्त किए गए. प्रशासन लगातार संदिग्ध स्थानों पर निरीक्षण कर रहा है ताकि घरेलू गैस की जमाखोरी और अवैध बिक्री पर रोक लगाई जा सके. राज्य में फिलहाल इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की कुल पांच एलपीजी बॉटलिंग प्लांट संचालित हो रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
श्रीनगर में आज होगा ठंडे पानी की मत्स्य पालन पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, जारी होंगे नए दिशानिर्देश
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आज ठंडे पानी की मत्स्य पालन (कोल्ड वाटर फिशरीज) पर देश का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और “शीतजल मत्स्य पालन विकास के लिए आदर्श दिशानिर्देश” जारी करेंगे. सम्मेलन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, जॉर्ज कुरियन और जम्मू-कश्मीर के कृषि उत्पादन मंत्री जावेद अहमद डार भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में हिमालयी और पहाड़ी राज्यों में ठंडे पानी की मछली पालन की संभावनाओं और इसके विकास की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
-
Posted By: Kisan India
सोनीपत में SKM की बैठक, 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत का ऐलान
सोनीपत के किसान रेस्ट हाउस में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की मासिक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई. किसान नेताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर देशभर के किसानों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की. नेताओं का कहना है कि महापंचायत के जरिए किसानों की मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखा जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
मानसून के शुरुआती दौर में बन सकता है अल नीनो, कमजोर बारिश की बढ़ी आशंका
अमेरिकी मौसम एजेंसी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इस साल मानसून के शुरुआती महीनों में अल नीनो बनने की संभावना बढ़ गई है. जून से अगस्त के बीच इसके बनने की संभावना करीब 62 प्रतिशत बताई गई है, जो आगे चलकर 80 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि एल नीनो बनने पर भारत में मानसून कमजोर पड़ सकता है, इसलिए सरकार और कृषि क्षेत्र को पहले से तैयारी करने की जरूरत हो सकती है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 416 मंडियों में किसानों के लिए खास व्यवस्था
हरियाणा सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारियां पूरी कर ली हैं. राज्य में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी और इसके लिए 416 मंडियों और खरीद केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. सरकार का कहना है कि किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए डिजिटल निगरानी, ई-खरीद पोर्टल और अन्य आधुनिक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं. विभिन्न सरकारी एजेंसियां मिलकर मंडियों में गेहूं की खरीद करेंगी.
-
Posted By: Kisan India
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी से जल जीवन मिशन के 3,112 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में चल रही जल जीवन मिशन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 3,112 करोड़ रुपये की बकाया राशि जल्द जारी करने का अनुरोध किया है. स्टालिन ने बताया कि राज्य में अब 1.12 करोड़ घरों में नल से जल कनेक्शन पहुंच चुका है, जो कुल ग्रामीण घरों का लगभग 90 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से अब तक 5,914 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, लेकिन बाकी राशि मिलने से योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सोनभद्र के छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हो रही परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है. सोनभद्र जिले में यह परीक्षा दो दिनों तक छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. परीक्षा दो पालियों में हो रही है, जिसमें कुल 9600 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
-
Posted By: Kisan India
गैस संकट के बीच लोगों को राहत देने का भरोसा, आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बनाई निगरानी समिति
मध्य-पूर्व में जारी तनाव के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्थिति को संभालने के लिए कदम उठा रही हैं. कृष्णा जिले के सुरमपल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गैस की उपलब्धता पर नजर रखने के लिए एक विशेष उप-समिति बनाई गई है, जो नियमित रूप से सप्लाई की समीक्षा करेगी और लोगों को राहत देने के उपाय तय करेगी.
-
Posted By: Kisan India
सेब के बागों के कीटनाशक से मर रहीं मछलियां, कश्मीर के ट्राउट पालन पर मंडराया संकट
कश्मीर में सेब के बागों में इस्तेमाल हो रहे कीटनाशकों का असर अब मछली पालन पर भी दिखने लगा है. दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में ट्राउट मछलियों की अचानक मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं. मछली पालकों का कहना है कि बागों से बहकर आने वाले रसायन तालाबों के पानी को दूषित कर रहे हैं, जिससे मछलियां और उनके बीज नष्ट हो रहे हैं और किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है.
-
Posted By: Kisan India
महाराष्ट्र में मछली उत्पादन 47 प्रतिशत बढ़ा, अब AI तकनीक से बढ़ेगा मत्स्य पालन
महाराष्ट्र सरकार अब मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. मत्स्य विकास मंत्री नितेश राणे ने बताया कि राज्य की झीलों और जलाशयों की AI से मैपिंग की जा रही है, जिससे उत्पादन का सही डेटा मिल सके और बेहतर योजना बनाई जा सके. सरकार का दावा है कि पिछले एक साल में राज्य में मछली उत्पादन में करीब 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और आगे नई योजनाओं से इस क्षेत्र को और मजबूत किया जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
एग्रीस्टैक पोर्टल पर कांगड़ा के 1.21 लाख भूमि मालिकों का पंजीकरण, 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन जरूरी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अब तक 1.21 लाख से अधिक भूमि मालिक एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं. कृषि विभाग ने सभी किसानों और भूमि मालिकों से 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है. अधिकारियों के अनुसार भविष्य में केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ इसी पोर्टल के डाटा के आधार पर मिलेगा, इसलिए समय पर पंजीकरण न कराने पर किसानों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम एशिया तनाव का असर चाय उद्योग पर, खाड़ी देशों को निर्यात घटने से बढ़ी चिंता
ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के चाय उद्योग पर भी दिखने लगा है. खाड़ी देशों को होने वाला चाय निर्यात प्रभावित हो रहा है और कई जगहों से नए ऑर्डर कम मिलने लगे हैं. उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो ऑर्थोडॉक्स चाय के उत्पादन में कटौती करनी पड़ सकती है, क्योंकि इस चाय की सबसे ज्यादा मांग खाड़ी बाजार में ही रहती है.
-
Posted By: Kisan India
असम-बंगाल को आज बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. असम के सिलचर में करीब 23,500 करोड़ रुपये और कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इन योजनाओं में सड़क, रेलवे और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
असम का GI टैग जोहा चावल पहली बार यूरोप पहुंचा, ब्रिटेन और इटली को 25 टन की खेप रवाना
असम का प्रसिद्ध खुशबूदार जोहा चावल अब यूरोप के बाजारों तक पहुंच गया है. एपीडा की मदद से पहली बार 25 मीट्रिक टन जीआई-टैग वाला जोहा चावल ब्रिटेन और इटली को निर्यात किया गया है. इस पहल से उत्तर-पूर्व भारत के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है और असम के किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
देश में उर्वरक की कोई कमी नहीं, अप्रैल के लिए 163 लाख मीट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि देश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है. उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने के लिए करीब 163 लाख मीट्रिक टन उर्वरक स्टॉक उपलब्ध है, जो पिछले साल के 128.54 लाख मीट्रिक टन की तुलना में लगभग 26 प्रतिशत अधिक है. सरकार ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए उर्वरक विभाग को अतिरिक्त बजट भी दिया गया है. वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि देश में घरेलू यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है और उत्पादन 2014-15 के 225 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2024-25 में 306.67 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में बढ़ेगा तापमान, 15-16 मार्च को आंधी और हल्की बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि 15 और 16 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम में इस बदलाव से कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका के कारण किसानों की चिंता बढ़ सकती है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में बढ़ी गर्मी, लेकिन आंधी-बारिश से मिल सकती है राहत
राजस्थान में इन दिनों गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. जयपुर, अजमेर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम में इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. शुक्रवार सुबह से ही हल्की हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे बढ़ती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. अगले दो दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तेज हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है.