अब लाइव

भिवाड़ी में यूरिया कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 830 बैग जब्त, जांच के बाद हो सकती है सख्त कार्रवाई

Latest Agriculture News in Hindi: दिल्ली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल 2026 तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन गर्मी लगातार बढ़ेगी. 15 अप्रैल को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी. 16 और 17 अप्रैल को पारा 41–42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है. 18 अप्रैल को भी गर्मी बरकरार रहेगी और आंशिक बादल छा सकते हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: PM सूर्य घर योजना के तहत पूरे आंध्र में सोलर रूफटॉप के काम में तेज़ी लाई जाएगी आंध्र प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को निर्देश दिया कि वे PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पूरे राज्य में सोलर रूफटॉप लगाने के काम में तेजी लाएं. विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा), के. विजयानंद ने कहा कि सरकार SC और ST बिजली उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए 'यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन' (ULA) मॉडल लागू कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार बिजली का बोझ कम करने के साथ-साथ सोलर रूफटॉप लगाने के ज़रिए पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रही है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 16 Apr, 2026 | 08:39 AM
  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 08:48 AM (IST)

    गेहूं खरीद में 69 फीसदी गिरावट, गुणवत्ता विवाद पर पंजाब में किसान आंदोलन तेज

    इस बार गेहूं खरीद में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. खराब गुणवत्ता और बेमौसम बारिश के कारण अब तक सिर्फ 1.53 मिलियन टन ही खरीद हो पाई है, जो पिछले साल से काफी कम है. पंजाब में किसान नाराज हैं और गुणवत्ता मानकों में ढील की मांग कर रहे हैं. इसी के तहत 17 अप्रैल को रेल रोकने का ऐलान किया गया है, जबकि हरियाणा सरकार ने कुछ नियमों में राहत देकर खरीद शुरू कर दी है.

  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 08:35 AM (IST)

    भिवाड़ी में यूरिया कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 830 बैग जब्त, जांच के बाद हो सकती है सख्त कार्रवाई

    राजस्थान के भिवाड़ी से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां यूरिया की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर 830 बैग यूरिया जब्त किए हैं. यह कार्रवाई इलाके में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और इससे खाद कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 08:20 AM (IST)

    2040 तक कोको में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी, सरकार बनाएगी नया मिशन

    भारत में कोको उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ी योजना तैयार की जा रही है. लक्ष्य है कि 2040 तक देश कोको के मामले में आत्मनिर्भर बन जाए. इसके लिए ‘नेशनल मिशन ऑन कोको’ शुरू करने, किसानों को ट्रेनिंग देने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा. इस पहल से न सिर्फ आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ने और भारत को वैश्विक कोको प्रोसेसिंग हब बनाने में भी मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 08:02 AM (IST)

    सतारा में अडानी ग्रुप के कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट का विरोध तेज, 5 मई को बंद कराने की चेतावनी

    महाराष्ट्र के सतारा जिले के पाटण तालुका में तारली बांध क्षेत्र में बन रहे अडानी ग्रुप के कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है. डॉ. भारत पाटणकर ने 5 मई को इस प्रोजेक्ट को बंद कराने की चेतावनी दी है. किसानों और सिंचाई योजनाओं से जुड़े लोगों ने हजारों की संख्या में मोर्चा निकालने का फैसला किया है. उनका आरोप है कि इस प्रोजेक्ट के कारण पानी का रुख बदलेगा, जिससे खेती और गांवों पर बुरा असर पड़ेगा और कई इलाकों की जमीन बंजर होने का खतरा बढ़ जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 07:46 AM (IST)

    दिल्ली में 29 अप्रैल को महापौर-उपमहापौर चुनाव, आज जारी होगी अधिसूचना

    दिल्ली नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे. इसको लेकर आज अधिसूचना जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 अप्रैल तय की गई है. उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर अपना नाम वापस भी ले सकेंगे. चुनाव के लिए उसी दिन सदन की बैठक भी बुलाई गई है. मौजूदा संख्या बल को देखते हुए निगम में भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है और दोनों पदों पर उसकी जीत की संभावना ज्यादा बताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 07:31 AM (IST)

    पूर्वोत्तर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

    जहां देश के कई हिस्से गर्मी से परेशान हैं, वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम करवट लेने जा रहा है. अगले 48 घंटों तक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण यहां बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय और ओडिशा के कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 07:16 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी के साथ प्रदूषण भी बना चिंता, 19 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत

    दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है. अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम 21 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, बढ़ती गर्मी के साथ प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि कई इलाकों में एक्यूआई 300 के आसपास पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है. हालांकि 19 अप्रैल के बाद हल्की बारिश और आंधी से मौसम में बदलाव और कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    16 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब

    राजस्थान में गर्मी ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं. पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे लू का असर साफ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है कि जरूरी काम के अलावा घर से बाहर न निकलें, क्योंकि तेज गर्म हवाएं सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 16 Apr, 2026 | 06:54 AM