Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: महाराष्ट्र में खराब सोयाबीन बीजों का मामला गरमाया, तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश में आज से मॉनसून के और सक्रिय होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ लोगों को उमस से राहत मिलेगी. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 में फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 में फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, 'आर्टिकल 370' के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 में यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लीडिंग रोल) का पुरस्कार मिला है. वहीं, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लीडिंग रोल) का पुरस्कार साझा किया. ममूटी को यह सम्मान फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए, जबकि कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' में उनके अभिनय के लिए मिला.
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 | यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल' का पुरस्कार जीता।
ममूटी और कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों 'ब्रह्मयुगम' और 'चंदू चैंपियन' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' का पुरस्कार साझा किया। pic.twitter.com/KXppVsdK6Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाराष्ट्र में खराब सोयाबीन बीजों का मामला गरम, किसानों की शिकायतें लगातार बढ़ीं
महाराष्ट्र में खरीफ सीजन के दौरान खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीजों को लेकर किसानों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. राज्य के कृषि विभाग को अब तक 3,615 शिकायतें मिली हैं और इसका असर करीब 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र पर पड़ा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा शिकायतें अकोला, अमरावती, बुलढाणा और यवतमाल जैसे प्रमुख सोयाबीन उत्पादक जिलों से आई हैं. इसके अलावा विदर्भ और मराठवाड़ा के 16 अन्य जिलों से भी किसानों ने बीजों के ठीक से अंकुरित न होने की शिकायत की है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा की डबल इंजन सरकार के पिछले 9 वर्षों में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारें गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों के हित में काम नहीं करती थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और दंगों की घटनाएं होती थीं. योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के पिछले 9 वर्षों में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब दंगाई जानते हैं कि कानून तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने संभल और बरेली का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हिमाचल प्रदेश में मक्का किसानों के लिए एडवाइजरी, तुरंत करें ये काम
हिमाचल प्रदेश के मक्का किसानों के लिए जरूरी खबर है. हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर ने फॉल आर्मीवॉर्म (Fall Armyworm) कीट को लेकर एडवाइजरी जारी की है. विश्वविद्यालय ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने और समय रहते इस कीट पर नियंत्रण करने की सलाह दी है, क्योंकि लापरवाही बरतने पर मक्का की फसल को भारी नुकसान हो सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में कमजोर बारिश, फसलों की बुवाई प्रभावित
हरियाणा में कमजोर बारिश का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर साफ दिखने लगा है. बारिश की कमी के कारण इस बार राज्य में खरीफ फसलों की बुवाई पिछले साल के मुकाबले धीमी रही है. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 14 जुलाई तक राज्य में 20.31 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है. पिछले साल इसी अवधि में 22.90 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी. यानी इस बार अब तक करीब 2.59 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में बुवाई हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दतिया उपचुनाव पर जीतू पटवारी का बड़ा दावा, 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जनता का कांग्रेस पर पूरा भरोसा है और भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है. पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आम जनता, किसानों और युवाओं से किए वादे पूरे नहीं किए. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
21 जुलाई को होने वाली शहीद दिवस रैली पर टीएमसी विधायक कुणाल घोष का बड़ा बयान
टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने 21 जुलाई को होने वाली शहीद दिवस रैली को लेकर कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अगुवाई में बिड़ला तारामंडल के पास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी कोर्ट के सभी निर्देशों का पालन कर रही है. कुणाल घोष ने बताया कि उन्होंने डेरेक ओ'ब्रायन और बैश्वानर चट्टोपाध्याय के साथ लालबाजार में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की. उन्होंने कहा कि शाम 5:30 बजे पार्टी नेता कार्यक्रम स्थल का दौरा भी करेंगे, ताकि रैली की तैयारियों का जायजा लिया जा सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी बिना तथ्यों के कोई बयान नहीं देते- इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के कोई बयान नहीं देते. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर बात रिसर्च के आधार पर और सोच-समझकर कहते हैं. मसूद का दावा है कि पिछले 12 साल में राहुल गांधी की कई बातें सही साबित हुई हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हर बयान नपा-तुला और तथ्यों पर आधारित होता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना में इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर बना हुआ
तेलंगाना में इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर बना हुआ है. जुलाई का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन राज्य के ज्यादातर इलाकों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है. अब बारिश की कमी का असर खेती और जल स्रोतों पर साफ दिखाई देने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 33 में से 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. खास बात यह है कि हनमकोंडा और मेडचल-मलकाजगिरि ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है. इसी वजह से इन्हें भारी वर्षा घाटे (लार्ज डेफिसिट) वाले जिलों की श्रेणी में रखा गया है. हालांकि, पूरे मॉनसून सीजन में अब तक तेलंगाना में 35 फीसदी कम बारिश हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, BSF जवानों से मिले... 77 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित जुमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बीएसएफ (BSF) के जवानों से बातचीत की और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अमित शाह ने 77.06 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. उन्होंने सीमा पर बाड़ लगाने के काम का निरीक्षण किया, एक वॉचटावर का दौरा किया और परिसर में पौधारोपण भी किया.
-
Posted By: Saurabh Sharma
गोरखपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण, डिप्टी सीएम ने दिए बड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को गोरखपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ सांसद रवि किशन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इमरजेंसी वार्ड में उमस भरा माहौल मिलने पर उन्होंने तुरंत वहां एयर कंडीशनर (एसी) लगाने के निर्देश दिए. साथ ही CMS और CMO को एसी लगने के बाद उसकी तस्वीर भेजने को कहा. ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है. (ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी- शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
संजय जायसवाल का दावा, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा 1 लाख वोट से जीतेगी
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर के दावे पर कहा कि पिछली बार भाजपा 51 हजार वोटों से जीती थी और इस बार पार्टी की कोशिश जीत का अंतर 81 हजार से 1 लाख वोट तक पहुंचाने की है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पहले भी ऐसे दावे करते थे, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ. जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि उसके हित में क्या है और चुनाव में इसका जवाब भी देगी.
-
Posted By: Saurabh Sharma
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर ने रचा इतिहास, विक्रम-1 लॉन्च पर बोले स्काईरूट CEO
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस के CEO और संस्थापक पवन कुमार चंदन ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि पहली बार किसी निजी भारतीय कंपनी ने रॉकेट का निर्माण, लॉन्च पैड की तैयारी और लॉन्च-तीनों कार्य स्वयं किए हैं. चंदन ने बताया कि महज 28 वर्ष की औसत आयु वाली टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा कि पूरी तरह कार्बन कम्पोजिट से बना विक्रम-1 वैश्विक स्पेस सेक्टर में भारत की नई तकनीकी क्षमता और निजी क्षेत्र की ताकत का प्रतीक है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
2027 में सपा की सरकार बनेगी, शिवपाल यादव का बड़ा चुनावी दावा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है. लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. शिवपाल ने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और सपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब सभी प्रमुख राजनीतिक दल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
मराठी अध्ययन केंद्र के प्रस्ताव पर सचिन पायलट का हमला, बोले- शिक्षा छोड़ सरकार भटका रही मुद्दा
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे में सुधार करने के बजाय गैर-जरूरी मुद्दों को आगे बढ़ा रही है. पायलट ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री तबादलों में प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं और लोगों को निशाना बनाकर जिलों से बाहर भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्र बेहतर शिक्षा चाहते हैं, जबकि शिक्षा, चिकित्सा और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मोर्चों पर राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. (ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
574 करोड़ का विकास बूस्टर! CM योगी ने 57 परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
पहले राज्य का दर्जा, फिर विशेष दर्जे की बात, सुरिंदर चौधरी का केंद्र से वादा निभाने का आग्रह
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज दिया था. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग नहीं की जा सकती, इसलिए सबसे पहले राज्य का दर्जा बहाल होना जरूरी है. चौधरी ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसी मुद्दे को प्राथमिकता देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे की याद दिलाई जाएगी, क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर की जनता की प्रमुख मांग है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
मोदी के फैसले से बदली भारत की स्पेस तस्वीर, विक्रम-1 लॉन्च पर बोले जितेंद्र सिंह
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 के लॉन्च को देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने 5-6 वर्ष पहले स्पेस सेक्टर में निजी भागीदारी की अनुमति देने का साहसिक निर्णय लिया. सिंह के मुताबिक इस फैसले से भारत की स्पेस इकॉनमी को नई गति मिली और कई स्पेस स्टार्टअप्स उभरकर सामने आए. उन्होंने कहा कि स्काईरूट जैसी यूनिकॉर्न कंपनी का बनना इसी दूरदर्शी नीति का परिणाम है, जिससे भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
सोनम वांगचुक अब भी अनशन पर, पत्नी बोलीं- सिर्फ निगरानी हो रही, इलाज नहीं
दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि हाई कोर्ट ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का आदेश नहीं दिया था, बल्कि केवल स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल उनकी मांगी गई मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा रहा है, इसलिए वे बाहरी लैब से जांच करवाएंगे. गीतांजलि ने स्पष्ट किया कि वांगचुक अब भी अनशन पर हैं और केवल नमक मिला पानी ले रहे हैं, कोई शुगर या अन्य आहार नहीं ले रहे. उन्होंने कहा कि आगे की चिकित्सा व्यवस्था परिवार खुद करेगा और सरकारी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना की, सरकार पर शांतिपूर्ण विरोध को दबाने का आरोप
कांग्रेस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल स्थानांतरित करने की पुलिस की कार्रवाई की शनिवार को कड़ी आलोचना की. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘हमारा संविधान हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का बुनियादी अधिकार देता है. लेकिन आज गृह मंत्रालय का रवैया देखकर लगता है कि उसने इसी संवैधानिक अधिकार को अपना निशाना बना लिया है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आज दुनिया के सबसे अलोकतांत्रिक और लोकतंत्र-विरोधी राजनीतिक दल के कब्जे में है।’’ खेड़ा ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है, और कल ही इसी मंत्रालय ने दिल्ली को नया पुलिस आयुक्त दिया है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
भारत की निजी स्पेस क्रांति! विक्रम-1 ने पहली उड़ान में ही रचा इतिहास
भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है. देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 ने सफलतापूर्वक अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट पूरी करते हुए लगभग 450 किलोमीटर की कक्षा में पेलोड स्थापित कर दिया. अंतिम चरण (फाइनल बर्न) सफल रहने के बाद रॉकेट ने तय कक्षा में प्रवेश किया. इस उपलब्धि के साथ भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है, जिसके पास निजी क्षेत्र द्वारा विकसित ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता है. यह सफलता भारतीय निजी अंतरिक्ष उद्योग, तकनीकी नवाचार और देश के स्पेस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है. (ANI)
#WATCH | Vikram-1 Test Flight-1 has reached orbit. India's first privately developed orbital rocket has completed its final burn and injected its payloads into a ~450 km orbit, making India the third country in the world with private orbital launch capability.
(Source: Skyroot… pic.twitter.com/GDB9BtA1b9
— ANI (@ANI) July 18, 2026
-
Posted By: Saurabh Sharma
सोनम वांगचुक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
नई दिल्ली में डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश और तय मेडिकल जांच कार्यक्रम के तहत डॉक्टर सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा हस्तक्षेप करने से थोड़ी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. वांगचुक की बिगड़ती सेहत और डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक उपवास रखने के कारण वह काफी कमजोर हो गए हैं और उनमें डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं. फिलहाल उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखकर आवश्यक जांच की जा रही है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
स्कूल में चाकू-चापड़ लाने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक सरकारी स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के चाकू और चापड़ लेकर पहुंचने का मामला सामने आया है. सहायक अध्यापक विकास सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह पटेल स्कूल देर से पहुंचीं. इस दौरान सूचना मिली कि उनके पास चाकू और चापड़ है. इसके बाद शिक्षकों ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी. सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा दोनों हथियार जब्त कर लिए. मामले में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
भारत के निजी स्पेस मिशन ने भरी उड़ान
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण तब देखने को मिला, जब देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 का श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से प्रक्षेपण किया गया. इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने लॉन्च का लाइव प्रसारण देखा. उन्होंने इस उपलब्धि को भारत के बढ़ते निजी अंतरिक्ष क्षेत्र और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारतीय स्पेस सेक्टर में निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है और भविष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के नए अवसरों को मजबूती देगा. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी जेडीयू
लखनऊ में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाता है और जेडीयू भी इसी दिशा में लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि आज की बैठक में राज्य पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठन के विस्तार, अब तक हुए कार्यों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से राय भी ली जाएगी. श्रवण कुमार ने कहा कि सभी सुझावों के आधार पर पार्टी आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार करेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठा सकती है
Sugar Production: देश में चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठा सकती है. कहा जा रहा है कि सरकार जल्द ही साप्ताहिक चीनी कोटा और डिस्पैच व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है. इसका मकसद बाजार में चीनी की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखना और कीमतों को काबू में रखना है. कारोबारियों के अनुसार, देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में चीनी की एक्स-मिल कीमत जून में 3,800 रुपये प्रति क्विंटल थी. वहीं, 16 जुलाई तक यह बढ़कर 4,450 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई. यानी सिर्फ एक महीने में चीनी की कीमत में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
न्यूज वेबसाइट चीनी मंडी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार बिना किसी आयात शुल्क (ड्यूटी) के करीब 10 लाख टन चीनी आयात करने पर भी विचार कर रही है. इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाना और बढ़ती कीमतों पर काबू पाना है. इसके अलावा सरकार साप्ताहिक या पखवाड़े के आधार पर चीनी रिलीज और डिस्पैच व्यवस्था लागू करने के साथ-साथ व्यापारियों के स्टॉक की सीमा तय करने जैसे कदमों पर भी विचार कर रही है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
जगन्नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. ओडिशा के एडीजी सोमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि शनिवार रात से ही दर्शन लगातार जारी हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है तथा पुलिस बल हर महत्वपूर्ण स्थान पर तैनात है. श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक दर्शन कर रहे हैं. एडीजी ने उम्मीद जताई कि श्रद्धालुओं का सहयोग आगे भी इसी तरह बना रहेगा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित तरीके से संचालित होती रहे. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचते ही आंदोलन तेज, जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल में उतरे नए प्रदर्शनकारी
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन और तेज हो गया है. वामपंथी छात्र संगठनों ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया है. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक कार्यकर्ता ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. प्रदर्शनकारी वांगचुक की मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
केदारनाथ यात्रा पर बड़ा खतरा, लगातार बारिश से लैंडस्लाइड का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून के दौरान केदारनाथ, केदार घाटी और रुद्रप्रयाग जिले के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. इससे केदारनाथ पैदल मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें संवेदनशील और भूस्खलन संभावित स्थानों पर तैनात कर दी गई हैं. वहीं, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष पूरे हालात पर 24 घंटे नजर रख रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के साथ उमस करेगी परेशान
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर गर्मी और उमस बनी रह सकती है. ऐसे में लोगों को धूप और उमस से बचाव करने तथा मौसम को देखते हुए ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
वादा पूरा नहीं हुआ तो पूरे महाराष्ट्र में होगा आंदोलन, कर्ज माफी पर शरद पवार की सरकार को चेतावनी
महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि सरकार पहले तय समयसीमा का पालन नहीं कर पाई. अब सरकार ने नई तारीख दी है, इसलिए तब तक इंतजार करेंगे. पवार ने कहा कि अगर सरकार किसानों की कर्ज माफी लागू कर देती है तो कोई शिकायत नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन शुरू किया जाएगा.
-
Posted By: Isha Gupta
डोडा में बंद का ऐलान! फायरिंग में युवक की मौत के विरोध में इंटरनेट बंद, सुरक्षा कड़ी
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह के जाई वैली फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत के विरोध में सीरत कमेटी ने जिलेभर में पूर्ण बंद का आह्वान किया है. स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी बंद रखी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मृतक के परिवार ने मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
-
Posted By: Isha Gupta
राम मंदिर चढ़ावा गबन केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा गबन के कथित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अदालत ने मुख्य आरोपी रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है. हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों की 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की विशेष अदालत ने 39 घंटे की हिरासत ही मंजूर की. अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच करेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
चिनाब का जलस्तर बढ़ते ही खोले गए सलाल बांध के सभी गेट! प्रशासन ने जारी की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और आसपास के क्षेत्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. लोगों से नदी और निचले इलाकों से दूर रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
सोनम वांगचुक को हटाने पर बवाल, अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने दावा किया कि सुबह जंतर-मंतर पर पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरन वहां से हटाया. उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में उनके साथ भी मारपीट की गई. दिपके ने दिल्ली पुलिस और RSS को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, ये सभी आरोप अभिजीत दिपके के हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
-
Posted By: Isha Gupta
हॉर्मुज में टैंकर धमाकों पर नया मोड़, CENTCOM ने ईरान के दावों को किया खारिज
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों में बारूदी सुरंग (माइन) विस्फोट को लेकर ईरान के दावों को खारिज कर दिया है. CENTCOM का कहना है कि ईरान की ओर से किए गए दावों की पुष्टि नहीं होती. इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रखी जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
भारत की अंतरिक्ष यात्रा में नया इतिहास, आज लॉन्च होगा पहला निजी रॉकेट 'विक्रम-1'
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. सुबह 11:30 बजे स्काईरूट एयरोस्पेस अपने पहले निजी ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' का लॉन्च करेगी. यह चार चरणों वाला रॉकेट तेज और जरूरत के अनुसार सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए तैयार किया गया है. इस मिशन को भारत के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है. साथ ही, यह अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम भी दिखाता है.
-
Posted By: Isha Gupta
गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 14 घायल
गुजरात के अमरेली जिले में सावरकुंडला-महुवा मार्ग पर यात्रियों से भरा एक वाहन पलट गया. इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले जाया गया? दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी वजह
दिल्ली के डीसीपी (नई दिल्ली) सचिन शर्मा ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश, स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि वांगचुक को जरूरी चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पुलिस ने जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचाया
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचाया. वांगचुक पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. पुलिस के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव! 21 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के प्रदर्शन स्थल पर हंगामा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन स्थल पर हंगामे की खबर सामने आई. वांगचुक पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
'राहुल गांधी को सुनने उमड़ा छात्रों का हुजूम'! कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
देहरादून में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र राहुल गांधी को सुनने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों में देश की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का उत्साह दिखाई दे रहा है. गोदियाल के अनुसार, राहुल गांधी का कहना है कि यह कार्यक्रम चुनाव के लिए नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली दौरे के बाद बेंगलुरु लौटे CM डीके शिवकुमार, अहम बैठकों के बाद वापसी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली दौरा पूरा करने के बाद बेंगलुरु लौट आए. दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया. अब उनके बेंगलुरु लौटने के बाद राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सरकारी कार्यक्रमों पर आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी, 4 घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगूर चौक के पास बालटाल जा रही एक टोयोटा इनोवा सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई. हादसे में कम से कम चार श्रद्धालु घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) उधमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
सुबह की सैर पर निकले CM भजनलाल शर्मा, गांववालों से मिलकर सुनी समस्याएं
राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह की सैर के दौरान तिलानेश गांव के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने लोगों की बात ध्यान से सुनी और उनसे सीधे संवाद किया.