Todays Top News List: उत्तर प्रदेश में 15 जून से शुरू होगी मक्का की खरीद, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: केरल में आज 18 मई को कांग्रेस सरकार का शपथग्रहण समारोह है. समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. केरल के मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी मंत्री टीम की घोषणा की. शतीशन ने कहा कि मंत्रियों की सूची गठबंधन के नेताओं के बीच चर्चा के बाद अंतिम रूप दी गई है, जिसमें गठबंधन के भीतर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और सन्नी जोसेफ को मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा. UDF ने वरिष्ठ विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा का स्पीकर नियुक्त करने का भी फैसला किया, जबकि शानिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर के रूप में कार्य करेंगी. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 18 May, 2026 | 07:01 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 06:55 PM (IST)

    संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का किया समर्थन

    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सड़कें किसी एक व्यक्ति या किसी एक धर्म की नहीं होतीं, बल्कि सभी जनता के लिए होती हैं. उन्होंने कहा कि सड़कें सार्वजनिक स्थान हैं, इन्हें धार्मिक स्थान नहीं बनाया जा सकता. धार्मिक स्थल पर ही धर्म से जुड़ी गतिविधियां होनी चाहिए, जबकि सार्वजनिक जगहों का इस्तेमाल सभी लोगों के लिए सामान्य रूप से होना चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 06:36 PM (IST)

    सशक्त में वियतनाम एक अपनी हैसियत रख सकता है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वियतनाम आकार में कोई बड़ा देश नहीं है जनसंख्या में कोई बड़ा नहीं है लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं सशक्त में वियतनाम एक अपनी हैसियत रख सकता है और वियतनाम अपनी ताकत रखता है और वियतनाम में जो भारत समुदाय के लोग है मैं उन्हें यही कहूंगा कि आप अपनी साख बनाकर रखिए. भारत और वियतनाम के आज रिश्ते बहुत अच्छे हैं इसमें आपका सहयोग है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 06:20 PM (IST)

    खेती में प्राकृतिक तरीकों और रासायनिक खाद के सही संतुलन पर ध्यान देना जरूरी- शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती में प्राकृतिक तरीकों और रासायनिक खाद के सही संतुलन पर ध्यान देना जरूरी है. इसी दिशा में कृषि विभाग और आईसीएआर ने 'खेत बचाओ अभियान' शुरू करने का फैसला किया है. इसके तहत वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर मिट्टी की जांच करेंगे और किसानों को समझाएंगे कि उनकी जमीन में कौन सी खाद, कितनी मात्रा में और कब इस्तेमाल करना चाहिए. इससे जरूरत से ज्यादा खाद का इस्तेमाल रोका जा सकेगा और महंगी आयातित खादों पर निर्भरता भी कम होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 06:00 PM (IST)

    नॉर्वे ने PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' प्रदान किया

    नॉर्वे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान - 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' प्रदान किया है. 'ग्रैंड क्रॉस' रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट का सर्वोच्च सम्मान है. यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए 32वां वैश्विक सम्मान है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 05:42 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 15 जून से शुरू होगी मक्का की खरीद

    उत्तर प्रदेश में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने 15 जून से न्यूनतम समर्थन मूल (MSP) पर मक्का खरीद शुरू करने का फैसला किया है. खास बात यह है कि मक्का की खरीद गोंडा सहित कई जिलों में की जाएगी. ऐसे में प्रशासन ने मक्का खरीद की तैयारियां तेज कर दी हैं.  शासन के निर्देश के अनुसार गोंडा जिले में 15 जून से किसानों से मक्का की सरकारी खरीद शुरू होगी. इस साल मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 05:26 PM (IST)

    अब वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएंगी बैठकें

    बैठक में यह भी तय किया गया कि गुवाहाटी और विशाखापट्टनम में होने वाली दोनों जोनल कॉन्फ्रेंस अब आमने-सामने नहीं, बल्कि वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएंगी. इस फैसले से यात्रा, होटल, कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाला खर्च कम होगा. साथ ही राज्यों और संबंधित पक्षों के साथ बातचीत और समीक्षा का काम भी पहले की तरह जारी रहेगा. बैठक में बिजली बचाने पर भी खास जोर दिया गया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिया कि जरूरत न होने पर लाइट, पंखा, एसी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखें जाएं. साथ ही एसी और बिजली से चलने वाले उपकरणों के इस्तेमाल को नियंत्रित करने का फैसला लिया गया, ताकि अनावश्यक बिजली खर्च रोका जा सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 05:08 PM (IST)

    अब कृषि विभाग के अधिकारी भी करें ईंधन की बचत, लिया फैसला

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले के लिए. बैठक में तय किया गया कि ईंधन और बिजली की बचत की जाएगी, सरकारी खर्च कम किया जाएगा और कामकाज में वर्चुअल सिस्टम को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा. इसके अलावा अधिकारियों ने यह भी सामूहिक संकल्प लिया कि जरूरी पारिवारिक परिस्थितियों को छोड़कर वे एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे.

    दरअसल, वैश्विक चर्चा और बदलते आर्थिक माहौल के बीच केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बचत और संयम का संदेश दे रही है. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि, ग्रामीण विकास, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भूमि संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सरकारी खर्च कम करने, जमीनी स्तर के बेहतर उपयोग और काम को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए, जिससे सकारात्मक प्रभाव शासन व्यवस्था, समाज और कृषि क्षेत्र पर देखने को मिल सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 04:53 PM (IST)

    चावल डिलीवरी की समय सीमा खत्म, करनाल जिला अभी पीछे

    कस्टम-मिल्ड राइस (CMR) की डिलीवरी की समय सीमा खत्म होने में सिर्फ कुछ हफ्ते बचे हैं, लेकिन करनाल जिला अभी पीछे चल रहा है. अब तक फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) को केवल लगभग 40 फीसदी चावल ही सप्लाई किया गया है, जबकि मई के अंत तक 90 फीसदी लक्ष्य पूरा होना चाहिए था. निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, चावल मिल मालिकों को कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति अलग-अलग चरणों में करनी होती है. इसमें दिसंबर तक 15 फीसदी, जनवरी तक 25 फीसदी, फरवरी तक 20 फीसदी, मार्च तक 15 फीसदी, मई तक 15 फीसदी और जून तक बाकी 10 फीसदी चावल देना जरूरी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 May 2026 04:37 PM (IST)

    कितनी दूरी पर करें गन्ना बुवाई, होगी बंपर पैदावार

    गन्ना की खेती करने वाले किसानों के लिए बहुत ही जरूरी खबर है. हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलपति (वीसी) डॉ. बीआर कंबोज ने कहा है कि गन्ने की खेती में इंटरक्रॉपिंग तकनीक से किसानों की आय बढ़ सकती है और खेती ज्यादा लाभदायक बन सकती है. डॉ. बीआर कंबोज के अनुसार, गन्ने के साथ तिल, मूंगफली, मूंग, सोयाबीन, भिंडी और अन्य फसलों की सफल इंटरक्रॉपिंग करना फायदेमंद रहेगा. इससे किसानों को एक साथ डबल कमाई होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि किसान हमेशा 4 फीट की दूरी पर गन्ना की बुवाई करें

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    18 May 2026 04:20 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के 28 जिलों में भयंकर लू, तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचा 

    मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है. कल राजगढ़ में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा. मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, रतलाम, खंडवा समेत 28 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है. लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    18 May 2026 03:59 PM (IST)

    ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया

    नई दिल्ली: (18 मई) अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को दिल्ली और गोवा में तलाशी के बाद, मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया. सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार थे। एक जाँच के सिलसिले में 2024 में भी ED ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था.

    मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला बैंक लोन धोखाधड़ी का ही एक नतीजा है. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज़ बरामद हुए जो उनके खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल हो सकते हैं; इन्हीं दस्तावेज़ों के मिलने के बाद सिंगला को गिरफ़्तार कर लिया गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    18 May 2026 03:58 PM (IST)

    UP: BJP विधायक बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते दिखे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से जुर्माना लगाने को कहा

    देवरिया (UP): (18 मई) बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद, देवरिया से BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पुलिस से खुद पर जुर्माना लगाने की अपील की.

    उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और अनुरोध किया कि ट्रैफिक नियमों के अनुसार उन पर जुर्माना लगाया जाए. इसके बाद, पुलिस ने 1,000 रुपये का चालान जारी किया, और त्रिपाठी ने वह राशि जमा कर दी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    18 May 2026 03:45 PM (IST)

    कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकीकृत खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर

    कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकीकृत खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि किसानों को व्यवहारिक रूप से एकीकृत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 May 2026 03:30 PM (IST)

    मेट्रो मंडे अभियान- पंकज सिंह ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, दिया संदेश

    दिल्ली में दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 'मेरा भारत, मेरा योगदान' और मेट्रो मंडे अभियान के तहत आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों से बातचीत की और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया. मंत्री ने कहा कि मेट्रो से यात्रा करने से प्रदूषण कम होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या घटेगी. उन्होंने नागरिकों से निजी वाहनों की बजाय मेट्रो और बसों का अधिक उपयोग करने की अपील की. यह अभियान राजधानी में स्वच्छ और सुगम परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. लोगों ने पहल का स्वागत किया आज भी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 May 2026 03:19 PM (IST)

    मेट्रो उपयोग बढ़ाने का संदेश- पंकज सिंह ने पीएम मोदी के आह्वान को बताया अहम कदम

    दिल्ली में नरेंद्र मोदी के आह्वान पर परिवहन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार उत्सव नहीं मना रही है बल्कि जनता को एक महत्वपूर्ण संदेश दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मेट्रो और अन्य सार्वजनिक वाहनों के अधिक उपयोग का आह्वान किया है. मंत्री ने बताया कि 'मंडे मेट्रो' पहल का उद्देश्य दिल्लीवासियों को निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने यह पहल प्रदूषण और ट्रैफिक कम करने में मदद करेगी और जनता का समर्थन रहा है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 May 2026 03:04 PM (IST)

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में लोगों की शिकायतें सुनकर त्वरित समाधान के दिए निर्देश तुरंत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जनसुनवाई के दौरान प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने को कहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. जनसुनवाई में विभिन्न जिलों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. सरकार ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 May 2026 02:49 PM (IST)

    सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्रैफिक और प्रदूषण पर जताई चिंता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी और राजधानी में बढ़ते प्रदूषण व ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी.मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन को शामिल करें, तो इसका फायदा पूरे शहर को मिलेगा. उन्होंने बताया कि सरकार ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है, ताकि लोगों को सार्वजनिक परिवहन तक आसानी से पहुंच मिल सके. रेखा गुप्ता ने कहा कि नागरिकों के छोटे-छोटे प्रयास भी दिल्ली के लिए बड़े बदलाव ला सकते हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 May 2026 02:33 PM (IST)

    लाउडस्पीकर विवाद पर अग्निमित्रा पॉल का हमला, ममता बनर्जी पर उठाए सवाल

    हावड़ा में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने लाउडस्पीकर विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि माइक बंद करने का मामला किसी धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह भारतीय न्याय संहिता का विषय है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को धार्मिक रंग नहीं देना चाहिए. ममता बनर्जी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी पिछले 15 साल से सत्ता में हैं, ऐसे में अब बयान देने का कोई फायदा नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये मुद्दा इतना महत्वपूर्ण था तो सरकार ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 May 2026 02:18 PM (IST)

    भाजपा-JDU गठबंधन पर राजद का बड़ा हमला, सरकार गिरने का किया दावा

    पटना में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा-JDU गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और सरकार ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी. उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव पहले ही सरकार गिरने की भविष्यवाणी कर चुके हैं. मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि JDU के कई नेता पार्टी से नाराज हैं और अंदरूनी मतभेद लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी में बगावत हो सकती है और JDU कई हिस्सों में बंट सकती है. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 02:03 PM (IST)

    बिहार में हाईटेक फायर सिस्टम लॉन्च! सीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किए 80 आधुनिक वाहन और AI कंट्रोल रूम

    पटना में बिहार अग्निशमन सेवा विभाग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80 नए हाईटेक फायर वाहनों और AI आधारित कंट्रोल रूम की शुरुआत की. सरकार का कहना है कि इससे आग लगने और दूसरी आपात स्थिति में राहत और बचाव का काम पहले से ज्यादा तेज और बेहतर होगा.

    नए आधुनिक वाहनों और तकनीक की मदद से घटनास्थल तक जल्दी पहुंचने, निगरानी रखने और तुरंत कार्रवाई करने में आसानी होगी. AI आधारित कंट्रोल रूम के जरिए फायर सर्विस की पूरी व्यवस्था को डिजिटल तरीके से मॉनिटर किया जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 01:47 PM (IST)

    AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार! सुबह घर पर ED रेड के बाद बड़ा एक्शन

    दिल्ली में ED ने बैंक फ्रॉड मामले में AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले सुबह ED की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था और कई जरूरी दस्तावेजों व वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैंक धोखाधड़ी में पैसों का लेनदेन कैसे हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 01:31 PM (IST)

    UP में शुरू होगा हरियाली का सबसे बड़ा अभियान! गंगा-यमुना के किनारे लगाए जाएंगे 4.35 करोड़ पौधे

    UP River Plantation Drive: उत्तर प्रदेश को हराभरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में डबल इंजन सरकार एक बड़ा कदम उठा रही है. राज्य में पर्यावरण संरक्षण और नदी तटों के विकास को नई गति देने के लिए ‘कंटीन्यूअस फ्लो प्लांटेशन अभियान’ के तहत 4.35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. इस अभियान के जरिए यमुना, गंगा, गोमती समेत कई प्रमुख नदियों के किनारों को हरित वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 01:16 PM (IST)

    नॉर्डिक देशों के बड़े मंच पर PM मोदी! ओस्लो पहुंचते ही शुरू हुई हाईलेवल कूटनीति

    नरेंद्र मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस अहम बैठक में भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार, हरित ऊर्जा, तकनीक और वैश्विक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. पीएम मोदी का यह दौरा रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 01:03 PM (IST)

    केरल में नई सरकार की शुरुआत! वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की संभाली कमान

    तिरुवनंतपुरम में वीडी सतीशन ने राज्य सचिवालय पहुंचकर केरल के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया. शपथ ग्रहण के बाद सरकार के कामकाज की औपचारिक शुरुआत हो गई है. नई सरकार से प्रशासनिक बदलाव, विकास योजनाओं और नई नीतियों को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करते ही राज्य की राजनीति में नई दिशा और नई रणनीति की चर्चा तेज हो गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 12:46 PM (IST)

    पटना साहिब पहुंचे भगवंत मान! गुरु गोबिंद सिंह जी की धरती से दिया शांति और भाईचारे का संदेश

    पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेकने के बाद भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया में शांति और भाईचारे की कामना की है. उन्होंने बताया कि श्री पटना साहिब सिखों के पांच पवित्र तख्तों में से एक है और यही गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है. भगवंत मान ने कहा कि यह वही पवित्र धरती है जहां अन्याय के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत हुई थी और उन्होंने पूरे देश में शांति व सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 12:30 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में सुरक्षा को बड़ा बूस्ट! अमित शाह ने ‘डायल 112’ वाहनों को दिखाई हरी झंडी

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के परेड ग्राउंड से अमित शाह ने नए ‘डायल 112’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को और तेज एवं मजबूत बनाना है. नई गाड़ियों के जरिए लोगों को संकट की स्थिति में जल्द सहायता मिल सकेगी. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग को लेकर कई अहम बातें भी कही गईं.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 12:16 PM (IST)

    AAP नेता के घर ED की रेड, बैंक फ्रॉड केस में दिल्ली में बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

    दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा मारा है. यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी (बैंक फ्रॉड) के मामले में की गई है. ED की टीम घर पर मौजूद दस्तावेजों, पैसों के लेनदेन और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है.

    इस छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल एजेंसी की तरफ से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जांच में वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े अहम सुराग तलाशे जा रहे हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 12:02 PM (IST)

    दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट! CISF और सुरक्षा एजेंसियों ने किया बड़ा मॉक ड्रिल

    दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर 16 मई को आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया. इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति या सुरक्षा खतरे से निपटने की तैयारी को मजबूत करना था. ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रिएक्शन समय और कोऑर्डिनेशन क्षमता का परीक्षण किया गया. एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तैयारियों को लेकर यह अभ्यास बेहद अहम माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 11:46 AM (IST)

    ओडिशा में पक्षियों को बचाने की अनोखी पहल! भीषण गर्मी में BMC ने लगाए खास घोंसले और पानी के मटके

    भुवनेश्वर: भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) ने गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए एक खास पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. BMC के सहायक आयुक्त लोकेनाथ बेझ ने बताया कि नारियल के कचरे से पक्षियों के लिए घोंसले तैयार किए गए हैं. फिलहाल दो इलाकों में यह पहल शुरू की गई है, जहां अब तक 100 घोंसले लगाए जा चुके हैं. इसके साथ ही पक्षियों के लिए मिट्टी के पानी के मटके भी रखे गए हैं, ताकि तेज गर्मी में उन्हें राहत मिल सके.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 11:31 AM (IST)

    केरल में नई सरकार का शपथ ग्रहण! वीडी सतीशन कैबिनेट में कई बड़े चेहरे शामिल

    तिरुवनंतपुरम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एन. समसुद्दीन, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन और बिंदु कृष्णा ने मंत्री पद की शपथ ली. ये सभी वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं. नई सरकार के गठन के साथ राज्य की राजनीति में नए समीकरण और नई रणनीतियों की चर्चा तेज हो गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 May 2026 11:17 AM (IST)

    बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा केस में बड़ा खुलासा! 458 नई जांच, 181 FIR और 59 पुराने केस फिर खुले

    2021 के पश्चिम बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा एक्शन लिया है. ताजा जानकारी के अनुसार 458 नई जांच शुरू की गई हैं, 181 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 59 पुराने मामलों को दोबारा खोला गया है. इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जांच एजेंसियां हिंसा से जुड़े मामलों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 11:02 AM (IST)

    दाल और तिलहन की 100 फीसदी खरीद की मांग, भारतीय किसान संघ ने सरकार को दिए बड़े सुझाव

    भारतीय किसान संघ ने केंद्र सरकार से दालों और तिलहनों की पूरी खरीद की गारंटी देने की मांग की है. संगठन का कहना है कि किसानों को फसल विविधीकरण के लिए आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए, ताकि देश में दाल और तेलहन उत्पादन बढ़ सके. राजस्थान के माउंट आबू में हुई बैठक में संघ ने खेती में जीन-एडिटिंग तकनीक के इस्तेमाल पर रोक लगाने की भी मांग उठाई. संगठन का कहना है कि भारत अब भी दालों और खाद्य तेलों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, जो खाद्य सुरक्षा के लिहाज से चिंता की बात है.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 10:48 AM (IST)

    खेती में आधुनिक तकनीक के लिए हरियाणा को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, डिजिटल कृषि मॉडल की दुनिया में चर्चा

    हरियाणा को खेती और पर्यावरण संरक्षण में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के लिए बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है. नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में आयोजित जियोस्पेशियल वर्ल्ड फोरम 2026 में हरियाणा स्पेस एप्लिकेशन सेंटर को जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सरकार का कहना है कि इस डिजिटल प्रणाली से प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिल रहा है और करोड़ों कृषि खेतों की निगरानी आसान हुई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस उपलब्धि को किसानों और तकनीक के बेहतर मेल का परिणाम बताया है.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 10:33 AM (IST)

    वीडी सतीशन कैबिनेट में नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 14 नए मंत्री शामिल

    केरल में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की नई सरकार में इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया गया है. 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नेता पहली बार मंत्री बने हैं. कांग्रेस की ओर से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन और एपी अनिल कुमार समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को पांच मंत्री पद मिले हैं. नई कैबिनेट में अनुभव और नए नेतृत्व का संतुलन देखने को मिल रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 10:18 AM (IST)

    यूपी में बढ़ेगी भीषण गर्मी, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने अस्पतालों में दवाइयों, बेड और एंबुलेंस की व्यवस्था मजबूत करने को कहा है. लोगों से भी अपील की गई है कि तेज धूप और लू के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 10:02 AM (IST)

    वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, विदेश दौरे को बताया वजह

    केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता शशि थरूर शामिल नहीं हो पाएंगे. थरूर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वह इस समय अमेरिका के बोस्टन में हैं और अपने पुराने शिक्षण संस्थान के विशेष कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने नई सरकार और वीडी सतीशन को शुभकामनाएं भी दी हैं.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 09:48 AM (IST)

    केरल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण, सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वी डी सतीशन

    केरल में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के नेता वी डी सतीशन सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 20 मंत्रियों की पूरी टीम भी शपथ ग्रहण करेगी. दस साल बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया है. चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा को 140 में से 102 सीटों पर जीत मिली थी.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 09:33 AM (IST)

    बस्तर में आज शुरू होगा “जन-जन सुविधा केंद्र”, अमित शाह करेंगे नई विकास पहल का उद्घाटन

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज एक बड़ी विकास पहल की शुरुआत होने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेतानार में “जन-जन सुविधा केंद्र” मॉडल का उद्घाटन करेंगे. इस योजना के तहत दूरदराज के आदिवासी इलाकों में लोगों तक सरकारी सेवाएं और जरूरी सुविधाएं सीधे पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. जिन इलाकों को कभी नक्सल हिंसा और सुरक्षा अभियानों के लिए जाना जाता था, वहां अब विकास और जनसेवा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 09:17 AM (IST)

    ऑनलाइन बिक रहे खराब अंडों पर सख्त हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग, कंपनियों से मांगा जवाब

    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खराब गुणवत्ता वाले अंडे बिकने की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. ग्राहकों ने अंडों में बदबू और रबर जैसी बनावट की शिकायत की थी, जिसके बाद विभाग ने कंपनियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. विभाग ने कहा है कि ऑनलाइन बिकने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना कंपनियों की जिम्मेदारी है. मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 09:03 AM (IST)

    नीट परीक्षा रद्द होने पर भावुक हुए केजरीवाल, छात्रों से बोले- हिम्मत मत हारो, मिलकर समाधान निकालेंगे

    नीट परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में बढ़ते तनाव और निराशा को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि कई छात्र मानसिक दबाव में हैं और आत्महत्या जैसी घटनाएं बेहद दुखद हैं. केजरीवाल ने छात्रों से किसी भी हालत में गलत कदम न उठाने की अपील करते हुए कहा कि वह उनका दर्द समझते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनके समय में परीक्षा रद्द होती तो वह भी गहरे सदमे में होते. साथ ही भरोसा दिलाया कि छात्रों के साथ मिलकर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 08:47 AM (IST)

    25 मई को दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 131 हस्तियों का सम्मान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी. इस साल कुल 131 पद्म सम्मान घोषित किए गए हैं, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा. कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान और सामाजिक सेवा समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को यह सम्मान मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 08:32 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

    पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने नादिया, दार्जिलिंग, हुगली, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर और उत्तर दिनाजपुर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं कोलकाता में 18 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 08:17 AM (IST)

    मनरेगा में खराब प्रदर्शन पर बड़ा एक्शन, चार जिलों के अधिकारियों का वेतन रोका गया

    जम्मू-कश्मीर में मनरेगा योजना के तहत खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने शोपियां, कुपवाड़ा, किश्तवाड़ और सांबा जिलों के सहायक आयुक्त विकास का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं. विभागीय समीक्षा में पाया गया कि इन जिलों में रोजगार सृजन और कार्यों के निष्पादन में बेहद कमजोर प्रदर्शन रहा. सरकार ने साफ किया है कि योजनाओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 08:02 AM (IST)

    बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी

    बिहार में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में बिजली गिरने और वज्रपात का भी खतरा बताया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 07:46 AM (IST)

    दिल्ली में और मैली हुई यमुना, रिकॉर्ड बारिश के बाद भी नहीं घटा प्रदूषण

    दिल्ली में अप्रैल महीने में हुई रिकॉर्ड बारिश भी यमुना नदी का प्रदूषण कम नहीं कर सकी. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नदी के कई हिस्सों का पानी अब भी बेहद प्रदूषित है. जांच में मल-मूत्र से फैलने वाले फीकल कोलीफॉर्म का स्तर तय सीमा से कई गुना ज्यादा मिला है. कई जगहों पर पानी की स्थिति जलीय जीवों के लिए भी खतरनाक बताई गई है. यमुना की सफाई को लेकर सरकार के दावों के बीच यह रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 07:31 AM (IST)

    गंगा एक्सप्रेसवे पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, प्रयागराज से मेरठ का सफर होगा आसान और तेज

    उत्तर प्रदेश में आज से गंगा एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हो गई है. प्रयागराज से मेरठ के बीच चलने वाली यह बस सुबह विद्या वाहिनी मैदान से रवाना हुई. लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रास्ते में दो जगह बस का ठहराव भी रखा गया है. प्रयागराज से मेरठ तक का किराया 839 रुपये तय किया गया है. नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को तेज, आसान और किफायती सफर का फायदा मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 07:15 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाके में बनेगा 100 बेड का आधुनिक अस्पताल, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गंवरघुटरी क्षेत्र में जल्द ही 100 बेड का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल बनाया जाएगा. यह अस्पताल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसके लिए सरकार ने 2 हेक्टेयर जमीन 30 साल की लीज पर दी है. अस्पताल बनने से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ दौरे के दौरान इस परियोजना को बड़ी राहत देने वाला कदम बताया.

  • Posted By: Kisan India

    18 May 2026 06:58 AM (IST)

    योगी कैबिनेट की पहली बैठक आज, पिछड़ा वर्ग आयोग समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    उत्तर प्रदेश में नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद आज योगी कैबिनेट की पहली अहम बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नियमावली, मेडिकल सुविधाओं के विस्तार और पशु चिकित्सा छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे. बैठक को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 18 May, 2026 | 06:49 AM