Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
अनुराग ठाकुर ने IPL में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर RCB को बधाई दी
Agriculture News in Hindi: राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने कल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बौंछारे पड़ने का अनुमान जताया है. इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज से शुरू होगा 'खेत बचाओ अभियान'.. जानें इसके मायने
कमजोर मॉनसून के अनुमान और उर्वरक व डीजल जैसी कृषि लागत बढ़ने की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार सोमवार से देशभर में एक महीने का विशेष अभियान शुरू करने जा रही है. 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को उर्वरकों और पानी का संतुलित एवं सही उपयोग करने, मौसम से जुड़ी चुनौतियों के अनुसार समय पर सलाह देने और सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा.
इस अभियान का उद्देश्य किसानों को हरी खाद (ग्रीन मैन्योर), जैविक खाद और बायो-उत्पादों के अधिक इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना भी है. साथ ही, पानी की बचत और बेहतर उपयोग के लिए किसानों को सटीक सिंचाई (प्रिसिजन इरिगेशन) तकनीक अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे खेती की लागत कम होगी और फसलों की उत्पादकता बनाए रखने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कटक के लिंक रोड के डेली मार्केट में स्थित मछली बाजार में आग लग गई
ओडिशा के कटक के लिंक रोड के डेली मार्केट में स्थित मछली बाजार में आग लग गई. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-ईरान तनाव के चलते पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में पिछले 10 दिनों के दौरान तेज बढ़ोतरी देखी गई है. इसके बावजूद घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है. पश्चिम एशिया में तीन महीने तक चले युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा, जिसका प्रभाव भारत पर भी देखने को मिला. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है. देश के कुल कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) आयात का लगभग 40 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस का 65 प्रतिशत और एलपीजी की 90 प्रतिशत आपूर्ति खाड़ी क्षेत्र से आती है. युद्ध के कारण इन ऊर्जा उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आयात लागत पर दबाव बढ़ा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज से महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, कीमतों में बढ़ोतरी
देश में आज यानी 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्तरां, कैटरिंग और अन्य कारोबारों पर पड़ेगा, जो अपने कामकाज के लिए एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं. नई कीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये, मुंबई में 3,067 रुपये, कोलकाता में 3,255 रुपये और चेन्नई में 3,283 रुपये का हो गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अनुराग ठाकुर ने IPL में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर RCB को बधाई दी
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने आईपीएल में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बधाई दी. उन्होंने कहा कि फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया, लेकिन बड़ी संख्या में आरसीबी के फैंस टीम का समर्थन करने वहां पहुंचे. उनके अनुसार, यह क्रिकेट की लोकप्रियता और खेल के प्रति लोगों के जुनून को दिखाता है. उन्होंने कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और इसकी सफलता बीसीसीआई की एक बड़ी उपलब्धि है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान, कही ये बात
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि न तो किसी ने उन्हें धक्का दिया और न ही उन पर हमला किया. उनके मुताबिक, कल्याण बनर्जी सिर्फ नाटक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार पहले भी संसद में देखा गया है और लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. दिलीप घोष ने कहा कि कल्याण बनर्जी एक वरिष्ठ नेता और वकील रहे हैं, लेकिन उनके व्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आती रही हैं. उन्होंने दावा किया कि जनता में उनके प्रति नाराजगी है. साथ ही उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और इस तरह का ड्रामा करना उनके पद और छवि के अनुरूप नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कमजोर मॉनसून से बढ़ेगा फसल बीमा का खर्च
इस साल कमजोर मॉनसून की आशंका के बीच राज्यों पर फसल बीमा का खर्च बढ़ सकता है. राज्यों को या तो बीमा प्रीमियम पर अधिक पैसा खर्च करना होगा या फिर किसानों को ज्यादा मुआवजा देना पड़ सकता है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को जोखिम से बचाने के लिए राज्यों को दावों के भुगतान की जिम्मेदारी बीमा कंपनियों को सौंपनी चाहिए, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर सवाल उठाए
भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी के सिर पर चोट लगी थी, तो किसी ने खून क्यों नहीं देखा. अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी लोगों को गुमराह करने के लिए झूठा ड्रामा कर रही है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बातों पर अब कोई भरोसा नहीं करता. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि जेलों में जगह कम पड़ जाएगी और कुछ लोगों को तिहाड़ जेल भेजना पड़ सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ली, ऑरेंज अलर्ट जारी
राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है. जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में दोपहर बाद 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है.