Todays Top News List: पंजाब से किसानों का जत्था दिल्ली के लिए निकला, CJP का संसद मार्च अपडेट, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: संसद के मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सोमवार को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च से पहले नयी दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी. वहीं दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी. कॉजपा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च का आह्वान किया था, जिसके बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए भारी बारिश वाले रहने वाले हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने पांच जिलों में कल स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 20 Jul, 2026 | 07:48 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 07:46 PM (IST)

    राजस्थान: टोंक जिले में तेंदुए के हमले में दो घायल, वन विभाग ने पकड़ा

    जयपुर: 20 जुलाई (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को तेंदुए के हमले में शराब की दुकान के एक ‘सेल्समैन’ समेत दो लोग घायल हो गए.  अधिकारियों ने बताया कि घटना टोडारायसिंह कस्बे में हुई जहां तेंदुए ने पहले शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति फतेह लाल कोली (40) पर हमला किया. इसके बाद वह दुकान के अंदर घुस गया और वहां मौजूद ‘सेल्समैन’ संजय गुर्जर (25) पर भी हमला कर दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 07:32 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश में एफसीवी तंबाकू उत्पादन 8.1 करोड़ किलोग्राम तक सीमित रहेगाः कृषि मंत्री

    अच्चननायडू अमरावती: 17 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. अच्चननायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 2026-27 सत्र के लिए 'फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया' (एफसीवी) तंबाकू का उत्पादन 8.1 करोड़ किलोग्राम तक सीमित रखा जाएगा और इस बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 07:29 PM (IST)

    अनशन तब तक जारी रखूंगा जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती- सोनम वांगचुक

    एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, "शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे युवाओं के साथ जिस बेरहमी से बर्ताव किया जा रहा है, उसे देखते हुए मैंने फैसला किया है कि मैं अपना अनशन तब तक जारी रखूंगा जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती या मुझे उनसे यहीं अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती। उम्मीद है कि सरकार इससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी... मैं सरकार और पुलिस बल से अपील करता हूं कि वे छात्रों को आज या कल संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की इजाज़त देकर इस मुद्दे को सुलझाएं। मुझे यकीन है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी वैसा ही धैर्य और सहनशीलता दिखाएंगे जैसा उन्होंने आज दिखाया है।"

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 07:10 PM (IST)

    FTII छात्र संघ ने सीजेपी के प्रदर्शनों को समर्थन दिया; कहा- सरकार को बातचीत करनी चाहिए

    पुणे: 20 जुलाई (भाषा) भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्र संघ ने सोमवार को कहा कि उसने शिक्षा क्षेत्र में कथित अनियमितताओं और परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है. कॉजपा के 'संसद चलो' मार्च के समर्थन में आज सुबह यहां एफटीआईआई परिसर में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jul 2026 06:58 PM (IST)

    सौर ऊर्जा स्टोरेज प्रोजेक्ट दिसंबर तक होगा शुरू, बिजली मांग प्रबंधन में मिलेगी मदद

    केरल के ऊर्जा मंत्री सनी जोसेफ ने श्रीकंदापुरम सोलर एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट का दौरा किया. उन्होंने बताया कि यह परियोजना दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है. इस सोलर स्टोरेज सिस्टम के चालू होने से राज्य में बिजली की मांग को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. मंत्री ने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. यह पहल केरल में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jul 2026 06:50 PM (IST)

    केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबा रही मोदी सरकार

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश के युवा पेपर लीक, परीक्षा मूल्यांकन में गड़बड़ियों और NEET जैसी परीक्षाओं की समस्याओं से परेशान हैं. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि छात्रों की शिकायतों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जबकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था. केजरीवाल ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और संवाद से बचने का आरोप लगाया. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jul 2026 06:41 PM (IST)

    देहरादून-मसूरी हाईवे बंद, भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

    उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन से देहरादून-मसूरी स्टेट हाईवे को नुकसान पहुंचा है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए देहरादून-मसूरी रोड को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और बिना जरूरी यात्रा के सड़क पर नहीं निकलने की अपील की है. अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है. सड़क को सुरक्षित बनाने और यातायात बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jul 2026 06:24 PM (IST)

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच जारी, AAIB जल्द सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए कहा कि दुर्घटना की जांच अभी जारी है. उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी की थी. इसके बाद ICAO एनेक्स-13 के नियमों के तहत 12 जून 2026 को अंतरिम बयान जारी किया गया. मंत्री ने कहा कि हादसे की सभी संभावित वजहों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी. AAIB पूरी पारदर्शिता के साथ जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jul 2026 06:07 PM (IST)

    21 जुलाई की किसान महापंचायत से पहले बड़ा एक्शन! गुरनाम सिंह चढ़ूनी हिरासत में, किसानों का आंदोलन तेज

    दिल्ली में 21 जुलाई को प्रस्तावित किसान महापंचायत से पहले किसानों का आंदोलन तेज हो गया है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हरियाणा के पिहोवा से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. किसानों का दावा है कि चढ़ूनी के साथ कई अन्य किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है. इस कार्रवाई के बाद किसान संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है और आंदोलन को और तेज करने की बात कही जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jul 2026 05:53 PM (IST)

    राम मंदिर गबन मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार को SIT पर विचार करने को कहा

    सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से वरिष्ठ IPS अधिकारी की अगुवाई में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने पर विचार करने को कहा है. साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ताओं को इस मामले का राजनीतिकरण करने से बचने की भी नसीहत दी. कोर्ट ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना जरूरी है और इस पर अनावश्यक राजनीतिक विवाद नहीं होना चाहिए.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, DCGI ने QDENGA को दी मंजूरी

    भारत में डेंगू की रोकथाम की दिशा में बड़ी सफलता मिली है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने टाकेदा (Takeda) की QDENGA वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. यह भारत की पहली स्वीकृत डेंगू वैक्सीन है. इस मंजूरी के बाद देश में डेंगू से बचाव के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा. वैक्सीन के उपयोग और उपलब्धता से जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों और कंपनी द्वारा जारी की जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jul 2026 05:23 PM (IST)

    जेपी नड्डा से मिले सौरव दास, रखीं तीन बड़ी मांगें, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    Jantar Mantar Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर तीन प्रमुख मांगें रखीं. सौरव दास के अनुसार, उनकी मांगों में सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने, और NEET अभ्यर्थियों की मौत के मामलों में प्रभावित परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है. उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, इन मांगों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री या केंद्र सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jul 2026 05:09 PM (IST)

    राजस्थान में योजनाओं की समीक्षा तेज! सीएम भजनलाल शर्मा ने अफसरों को दिए जरूरी निर्देश

    जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित 'राज उन्नति' की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जन शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और लंबित मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jul 2026 04:56 PM (IST)

    दिल्ली में प्रदर्शन हुआ हिंसक, फिरोजशाह रोड पर पुलिस पर पथराव

    दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के जवानों पर पथराव किया. घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 04:40 PM (IST)

    संसद बच्चों की है, किसी की जागीर नहीं है- प्रियंका गांधी

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संसद देश के बच्चों की हैं, किसी की जागीर नहीं है. उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार बड़े-बड़े मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है और बच्चों को पिटवा रही है.

    प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये देश के बच्चे हैं, देश के भविष्य हैं. यह संसद उनकी है, किसी की जागीर नहीं हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘कई समस्याएं, बड़े-बड़े मुद्दे हैं, उन पर चर्चा के लिए (सरकार) राजी नहीं है. बच्चों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं. किस लिए? ये बच्चे हैं हमारे.’’ प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 04:20 PM (IST)

    कॉजपा संसद मार्च: अहम स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) संसद मार्च को लेकर एकत्र हुए कई प्रदर्शनकारियों को सोमवार को नयी दिल्ली जिले में कई स्थानों से हिरासत में लेकर उन्हें वहां से हटा दिया गया. साथ में प्रदर्शनकारियों को फिर से इकट्ठा होने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

    उन्होंने कहा कि पटेल चौक, जनपथ, जंतर मंतर, संसद मार्ग और अन्य प्रमुख स्थानों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है जहां प्रदर्शनकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद इकट्ठा होने का प्रयास किया. संसद के नजदीक भारतीय रिजर्व बैंक के पास कम से कम सात लोगों को हिरासत में लिया गया.

    सूत्रों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को विरोध स्थल से दूर, राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा रहा है, ताकि उन्हें फिर से इकट्ठा होने और कानून व्यवस्था को बाधित करने से रोका जा सके. इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि उन्हें चेतावनी देने के बाद रिहा कर दिया जाएगा.

    सूत्र ने कहा कि पुलिस, हिरासत में लिए गए लोगों के रिकॉर्ड का सत्यापन करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनमें से किसी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है. नयी दिल्ली जिले में कई स्तरों की बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई और प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई.

    संयुक्त पुलिस आयुक्त सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जमीनी सुरक्षा स्थिति की निगरानी के लिए सड़कों पर रहे. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी की कि प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़ न सकें या संसद की ओर मार्च न कर सकें.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    कॉजपा के विरोध मार्च के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से मुलाकात की

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.  यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉजपा के आह्वान पर हजारों लोगों ने संसद की ओर कूच करने का प्रयास किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 03:53 PM (IST)

    करीब 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की हेराफेरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग की टीम ने करीब दस लाख रुपये की साल की लकड़ी की हेराफेरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वन विभाग की टीम ने अभनपुर के आरा मिल में छापेमारी कर करीब 20 घन मीटर साल की लकड़ी बरामद की है जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है. कार्रवाई के दौरान आरा मिल को सील कर दिया गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 03:40 PM (IST)

    कॉजपा का संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने का दावा

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कॉजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया. कॉजपा प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सांसदों से छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की. दास ने कहा, ‘‘दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.’’

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन बेकाबू, झड़प में दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल 

    दिल्ली: आज संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प में दिल्ली पुलिस के जवान घायल हो गए. आज पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए. उन्होंने कहा, "हम बैरिकेड के पास खड़े थे, तभी उन्होंने (प्रदर्शनकारियों ने) पत्थर फेंके.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, तेहरान ने बहरीन और कुवैत को बनाया निशाना

    दुबई: 20 जुलाई (एपी) अमेरिका ने अपने एक और सैनिक की मौत की पुष्टि के बाद सोमवार को ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरेज को निशाना बनाकर हवाई हमले किए.  माना जाता है कि इस क्षेत्र में मिसाइलों के भूमिगत ठिकाने मौजूद हैं. वहीं, ईरान ने जवाबी हमले करते हुए बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया.

    बहरीन में अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है. पिछले महीने हुए अंतरिम युद्धविराम समझौते के टूटने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है और वे एक बार फिर पूर्ण युद्ध के करीब दिखाई दे रहे हैं. इस संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी काफी हद तक प्रभावित हुई है जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 03:04 PM (IST)

    असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, बचाव अभियान के लिए सेना तैनात

    गुवाहाटी: 20 जुलाई- असम के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है तथा ऊपरी असम के कई जिलों में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय सेना को तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल के चार सहयोगी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. (भाषा)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 02:44 PM (IST)

    कॉजपा के विरोध मार्च के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से मुलाकात की

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉजपा के आह्वान पर हजारों लोगों ने संसद की ओर कूच करने का प्रयास किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 02:34 PM (IST)

    कॉजपा के प्रदर्शन के चलते संसद के द्वार थोड़ी देर के लिए बंद किए गए

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई- संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को संसद के कुछ द्वार थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. (भाषा)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 02:24 PM (IST)

    मुंबई में ‘बेस्ट’ की बस डिवाइडर से टकराई, बुजुर्ग की मौत; 10 घायल

    मुंबई: 20 जुलाई (भाषा) मुंबई के मानखुर्द इलाके में सोमवार सुबह सायन-पनवेल राजमार्ग पर 'बेस्ट' बस के डिवाइडर से टकरा जाने से 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह बस पट्टे पर ली गई थी और यह बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के बेड़े का हिस्सा थी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 02:10 PM (IST)

    कॉजपा मार्च: प्रदर्शनकारियों की ओर से अवरोधक लांघने की कोशिश करने पर सुरक्षा बलों ने किया लाठीचार्ज

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च के दौरान सुरक्षा अवरोधकों को कथित तौर लांघने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज किया. सूत्रों के अनुसार, पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट पर प्रदर्शनकारियों ने उच्च सुरक्षा क्षेत्र में लगाए गए कई अवरोधक हटाने और उन्हें लांघने का प्रयास किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 01:57 PM (IST)

    यह सरकार लोगों के मुद्दों को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है- केसी वेणुगोपाल

    दिल्ली: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह सरकार लोगों के मुद्दों को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है. आप NEET और CBSE परीक्षा के पेपर लीक होने से देश के परिवारों का दर्द देख सकते हैं. माता-पिता छात्रों यानी अपने बेटे-बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

    हमारी यह मांग है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और NEET, CBSE परीक्षाओं पर चर्चा हो कि परीक्षा प्रणाली को कैसे बेहतर बनाया जाए, पेपर लीक को कैसे रोका जाए और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता कैसे बनाए रखी जाए. इस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए और कार्रवाई भी होनी चाहिए...सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है. स्पीकर हमें इस मुद्दे पर बोलने नहीं दे रहे हैं..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    भारत में 15 जुलाई तक डोपिंग के 78 मामले दर्ज, उत्तर प्रदेश और पंजाब सबसे आगे: खेल मंत्री

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई - केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में खुलासा किया कि भारत में इस साल 15 जुलाई तक डोपिंग के 78 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश और पंजाब में सबसे अधिक 13-13 मामले दर्ज किए गए.

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पिछले तीन वर्षों में प्रतिबंधित पदार्थों के लिए पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की संख्या के बारे में सवाल पूछा था जिसके लिखित जवाब में मांडविया ने बताया कि 2026 में डोपिंग के 78 मामले दर्ज दर्ज किए गए हैं.

    मंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय डोपिंगरोधी नियम 2021 के तहत इन खिलाड़ियों पर खेल गतिविधियों से प्रतिबंध लगा दिया गया है.’’ डोपिंग के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश और पंजाब में पाए गए. इनके बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है जहां 11 ऐसे मामले पाए गए। कर्नाटक इस सूची में चौथे नंबर पर है जहां नौ मामले दर्ज किए गए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 01:39 PM (IST)

    कॉजपा संसद मार्च : शास्त्री भवन के निकट प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च में सोमवार को शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश में कई प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन के पास सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 01:34 PM (IST)

    सरकार ने बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता : कॉजपा

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई- कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो प्रवक्ता संगठन की मांगें रखने के लिए केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे. बहरहाल, सरकार की ओर से इस बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 01:21 PM (IST)

    लोकसभा: विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित, नहीं चले प्रश्नकाल और शून्यकाल

    नयी दिल्ली: 20 जुलाई (भाषा) लोकसभा में सोमवार को विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके, वहीं कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न एक बजे तक स्थगित कर दी गई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के बाद सदन के छह पूर्व सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर के निधन की सूचना दी और सदस्यों ने कुछ क्षण मौन रखकर दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 01:07 PM (IST)

    'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म की

    दिल्ली: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म की.

     

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 12:49 PM (IST)

    CJP Sansad March Live : जेपी नड्डा से मिलने जा रहे सीजेपी के दो प्रवक्ता, खत्म हो सकता है आंदोलन

    CJP Sansad March Live : सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने अब से कुछ देर पहले 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि सुबह के 11:52 बजे हैं। आशुतोष रांका और मैं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की ओर से जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। हमारी मांगें साफ हैं। बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं।

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 12:42 PM (IST)

    देश के भविष्य माने जाने वाले युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया - सपा सांसद बर्क

    दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "आज देश के भविष्य माने जाने वाले युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. समाजवादी पार्टी के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जा रहा है और हम उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं. हमने संसद में भी मजबूती से उनका पक्ष रखा है. हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से संवाद करे."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 12:30 PM (IST)

    सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में पंजाब से दिल्ली के किसान घाट के लिए जत्थेबंदियां दल रवाना

    'देश बचाओ मोर्चा' के आह्वान पर भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर 21 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के किसान घाट पर होने वाली महा-रैली में शामिल होने के लिए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में पंजाब से सैकड़ों बसों और गाड़ियों का एक बड़ा काफिला 20 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे ब्यास से रवाना होगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 12:20 PM (IST)

    दिल्ली : सुरक्षा कारणों से पांच मेट्रो स्टेशन बंद, पुलिस ने पटेल चौक के पास हल्का बल प्रयोग किया

    20 जुलाई - दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर स्थित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन स्थल की ओर से जा रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास हल्का बल प्रयोग किया. 

    कॉजपा के संसद मार्च के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा सोमवार को पांच मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के बाद उनके आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा. 

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 11:52 AM (IST)

    हरियाणा में बंद पड़े कुएं में विषाक्त गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

    चंडीगढ़: 20 जुलाई- हरियाणा के झज्जर जिले में एक बछड़े को बचाने के लिए बंद पड़े कुएं में उतरे चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस को संदेह है कि विषाक्त गैस की वजह से उनकी मौत हुई। घटना रविवार शाम मुनीमपुर गांव में हुई. (भाषा)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 11:41 AM (IST)

    उप्र : प्रतापगढ़ और चंदौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

    प्रतापगढ़/चंदौली: 19 जुलाई- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और चंदौली जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक कुमार ने बताया कि कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव निवासी अफसर खां (18) रविवार सुबह खेत में पानी लगा रहा था. इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज हवा और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    20 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    यूपी के लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय में मची अफरा-तफरी

    राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है. सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया. आग लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी व लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 11:25 AM (IST)

    लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर ने की सहयोग की अपील

    लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. विपक्षी सांसदों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सदन में विरोध किया. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से अपनी सीटों पर बैठने और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 11:17 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग, दिल्ली में फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन

    दिल्ली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग उठाई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 11:03 AM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को DC कार्यालय ले गई पुलिस

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय ले जाया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के साथ उनकी बातचीत जारी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 10:46 AM (IST)

    संसद का मॉनसून सत्र देशहित में उपयोगी होना चाहिए- PM मोदी

    संसद के मानसून सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे अच्छा मॉनसून देश के लिए लाभदायक होता है, वैसे ही संसद का मॉनसून सत्र भी देशहित में उपयोगी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सक्रिय मॉनसून से देश और किसानों को फायदा होता है. इसी तरह अगर संसद का मानसून सत्र भी अच्छे ढंग से चले, तो इससे देश के विकास और जनता के कल्याण में मदद मिलेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 10:31 AM (IST)

    जंतर-मंतर पर CJP मार्च के दौरान बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    जंतर-मंतर से निकाले जा रहे CJP के विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और आरपीएफ (RPF) कर्मियों के बीच झड़प हो गई. स्थिति बिगड़ने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 10:18 AM (IST)

    सेब बागानों में अल्टरनेरिया फंगल बीमारी तेजी से फैल रही, किसानों को नुकसान

    हिमाचल प्रदेश के शिमला के सेब बागानों में अल्टरनेरिया फंगल बीमारी तेजी से फैल रही है. इस बीमारी की वजह से पेड़ों की पत्तियां समय से पहले झड़ने लगी हैं, जिससे सेब की फसल को नुकसान हो रहा है. कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) शिमला की प्रमुख उषा शर्मा ने कहा है कि कम ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक तापमान और नमी के कारण यह बीमारी तेजी से फैल रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 10:10 AM (IST)

    भाजपा में अहंकार है और उसे युवाओं की बात सुननी चाहिए- अखिलेश यादव

    संसद के मॉनसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा में अहंकार है और उसे युवाओं की बात सुननी चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि NEET परीक्षा में बड़ा घोटाला हुआ था और आज भी लोग उस पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा, "क्या यही अमृत काल है?

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 09:59 AM (IST)

    क्या विपक्ष के मार्च में शामिल होगी सपा? राम गोपाल यादव ने दिया जवाब

    संसद के मॉनसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि पार्टी सांसदों की बैठक आज सुबह 9:30 बजे के बाद होगी. उन्होंने कहा कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि सपा सांसद विपक्ष के विरोध मार्च में शामिल होंगे या नहीं. उनके मुताबिक, इस पर अंतिम फैसला संसदीय दल की बैठक में लिया जाएगा..

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 09:45 AM (IST)

    सोनम वांगचुक की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उनका अनशन जारी है- कॉकरोच जनता पार्टी

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रशासन सरकार की ओर से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने देर से पहल की, लेकिन उनकी पार्टी बातचीत के लिए तैयार है. हालांकि, अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रस्ताव नहीं आया है. उन्होंने कहा कि अब फैसला सरकार को करना है. सौरव दास ने बताया कि सोनम जी की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उनका अनशन जारी है. उन्होंने कहा कि सोनम ने देशभर के उन युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं, जो अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा. उनके मुताबिक, पिछले 30 दिनों से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की मिसाल पेश की है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    सांसद चंद्रशेखर आजाद जंतर-मंतर पहुंचे, CJP के विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद जंतर-मंतर पहुंचे, जहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. CJP ने आज, 20 जुलाई, संसद तक मार्च करने का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए और मंच पर मौजूद रहे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 09:15 AM (IST)

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. उनके मुताबिक, पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि राजनीतिक दलों को तोड़ा जाए और सांसदों को डराया-धमकाया जाए. पवन खेड़ा ने कहा कि जनता ने भाजपा को 240 सीटों पर रोक दिया, फिर भी वह अपनी संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसके पीछे सरकार की मंशा क्या है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 08:58 AM (IST)

    लगातार भारी बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अचानक आई बाढ़, लोगों में दहशत

    लगातार भारी बारिश के बाद राजौरी में अचानक बाढ़ आ गई. राजौरी नदी का जलस्तर बढ़ने से मदीना कॉलोनी समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 08:42 AM (IST)

    कांग्रेस सांसद आज सुबह 10:30 बजे कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में बैठक करेंगे

    संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस के लोकसभा सांसद आज सुबह 10:30 बजे संसद स्थित कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में बैठक करेंगे. इस बैठक में विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी सांसदों को दी जाएगी।.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 08:30 AM (IST)

    पंजाब में हर साल धान की खेती का रकबा बढ़ रहा है

    पंजाब में हर साल धान की खेती का रकबा बढ़ रहा है. इसके साथ ही धान की फसल में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख उर्वरक यूरिया की खपत भी बढ़ी है. हालांकि, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जरूरत से ज्यादा यूरिया का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक यूरिया डालने से खेती की लागत बढ़ती है और पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए किसानों को केवल अनुशंसित मात्रा में ही यूरिया का उपयोग करना चाहिए. आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में राज्य में 31.79 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई थी, जो 2024-25 में करीब 2 फीसदी बढ़कर 32.43 लाख हेक्टेयर हो गई.  इसकी मुख्य वजह सिंचाई के लिए पानी की बेहतर उपलब्धता रही.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 08:15 AM (IST)

    पिछले 10-12 वर्षों में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हुई- अभिजीत दिपके

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि  देश के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है. पिछले 10-12 वर्षों में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हुई है. जंतर-मंतर पर एक महीने तक लोगों के धरने ने लोकतंत्र की आवाज को फिर से मजबूत किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानते थे कि यह आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रहेगा और कोई सड़क पर नहीं आएगा. लेकिन आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सभी सड़कें लोगों से भरी हुई हैं. हमें संसद तक जाने से कोई नहीं रोक सकता.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    सरकार ने 25 लाख टन चावल निजी कंपनियों और सहकारी संस्थाओं को ई-ऑक्शन के जरिए बेचने का फैसला किया

    सरकार ने 25 लाख टन चावल निजी कंपनियों और सहकारी संस्थाओं को ई-ऑक्शन के जरिए बेचने का फैसला किया है. इसके लिए जुलाई से अक्टूबर के दौरान आरक्षित कीमत 2,660 से 2,890 रुपये प्रति क्विंटल और नवंबर 2026 से जून 2027 के लिए 2,740 से 2,970 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है. इस कोटे में छोटे निजी व्यापारी, उद्यमी और व्यक्तिगत खरीदार भी शामिल होंगे. वे जुलाई-अक्टूबर के दौरान 2,890 रुपये प्रति क्विंटल और नवंबर 2026 से जून 2027 के दौरान 2,970 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चावल खरीद सकेंगे. इसके अलावा, सरकार ने 10 फीसदी टूटे दाने वाले 20 लाख टन चावल को भी खुले बाजार में ई-ऑक्शन के जरिए बेचने का फैसला किया है. इसकी आरक्षित कीमत जुलाई-अक्टूबर के लिए 3,090 रुपये प्रति क्विंटल और नवंबर 2026 से जून 2027 के लिए 3,180 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 07:40 AM (IST)

    'भारत' ब्रांड के चावल की बिक्री पर बड़ा फैसला, NAFED-NCCF का आवंटन फिलहाल टला

    केंद्र सरकार ने फिलहाल नेफेड (NAFED), एनसीसीएफ (NCCF) और केंद्रीय भंडार जैसी राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं को 'भारत' ब्रांड के तहत चावल बेचने के लिए आवंटन रोक दिया है. खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि इन संस्थाओं को कितना चावल दिया जाएगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी. इससे पहले ये संस्थाएं सरकार द्वारा तय कीमत पर 'भारत' ब्रांड का चावल बेचती थीं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 07:23 AM (IST)

    एथेनॉल उत्पादन को सरकार का बड़ा बढ़ावा, FCI के चावल से पूरी होगी बढ़ती मांग

    सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने (ब्लेंडिंग) के लक्ष्य को पूरा करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. खाद्य मंत्रालय ने अगले एथेनॉल सीजन के लिए सरकारी भंडार से 72 लाख टन चावल डिस्टिलरी को देने का फैसला किया है. यह पिछले 2025-26 सीजन में दिए गए 52 लाख टन से 20 लाख टन ज्यादा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jul 2026 07:05 AM (IST)

    IMD ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और नागालैंड शामिल हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 20 Jul, 2026 | 06:57 AM