Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) 20 जून को जारी होगी. एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
PM Kisan: 9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे 23वीं किस्त
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. सामान्यतः 15-16 जून तक दस्तक देने वाला मानसून इस बार करीब 10 दिन की देरी से 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है. जून माह में अब तक प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET-UG 2026 की तैयारियां जोरों पर, देशभर में परीक्षा व्यवस्था हुई अलर्ट मोड में
दिल्ली में NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए संबंधित एजेंसियां और शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं. परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET री-एग्जाम से पहले देशभर में बड़ा मॉक ड्रिल, परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त तैयारी
दिल्ली समेत पूरे देश में NEET री-एग्जाम से पहले एक राष्ट्रीय स्तर का मॉक ड्रिल किया जा रहा है, ताकि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराया जा सके. इस अभ्यास का मकसद परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को परखना और किसी भी तकनीकी या सुरक्षा खामी को पहले ही दूर करना है. अधिकारियों के मुताबिक, सभी राज्यों में निगरानी बढ़ाई गई है और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
समुद्री यात्रा के दौरान भारतीय अधिकारी की मौत, तमिलनाडु मंत्री ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
तमिलनाडु के मत्स्य पालन मंत्री ए. श्रीनाथ ने भारतीय समुद्री यात्री निशांत उइर्थनाथन के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. निशांत एक ओमान जा रहे मालवाहक जहाज में सेकेंड ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे और 14 जून को यात्रा के दौरान मेडिकल जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया. मंत्री ने परिवार की समस्याएं और मांगें सुनीं और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि सरकार परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और मामले में जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
मुंबई में BEST बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
महाराष्ट्र के मुंबई में बेस्ट अंडरटेकिंग के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारियों की मांग है कि वेट लीज पर काम कर रहे कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सीधे विभाग की मुख्य सेवा में शामिल किया जाए. हड़ताल के चलते शहर में बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
वंदे भारत एक्सप्रेस बीच रास्ते में फंसी, सासाराम में 4.5 घंटे तक रुकी ट्रेन
बिहार के सासाराम में वाराणसी-रांची वंदे भारत अचानक तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में रुक गई. डीडीयू-गया रेल सेक्शन पर शिउ सागर और कुम्हाऊ रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आने से यह स्थिति बनी. इस वजह से ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे तक फंसी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और समस्या को ठीक करने का प्रयास किया गया. इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
PM Kisan: 9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे 23वीं किस्त
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इस बार 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलेगा. सरकार किसानों के खातों में राशि भेजने के लिए 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जारी करेगी. इस कदम से किसानों को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा और खेती से जुड़ी जरूरतों में राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने आगरा में देखा ताजमहल, MSME मीटिंग के बाद सांस्कृतिक दौरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में 19 जून को आए ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने आज ऐतिहासिक ताजमहल का दौरा किया. ये प्रतिनिधि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के तहत आयोजित पहले ब्रिक्स MSME फोरम और तीसरी ब्रिक्स SME वर्किंग ग्रुप बैठक में शामिल होने आए थे. बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने ताजमहल पहुंचकर इसकी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व को करीब से देखा. इस दौरान उन्होंने भारत की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की और यात्रा को यादगार बताया.
-
Posted By: Isha Gupta
योग दिवस से पहले दिल्ली में ‘रन फॉर योगा’ और जबरदस्त सेशन, दिखा फिटनेस का जोश
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 'रन फॉर योगा' कार्यक्रम और एक खास जुम्बा सेशन का आयोजन किया. इस इवेंट में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाई. कार्यक्रम का मकसद योग के साथ-साथ आधुनिक फिटनेस गतिविधियों को जोड़कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ और डांस सेशन में भाग लिया.
-
Posted By: Isha Gupta
पश्चिम बंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राज्य की प्रगति और समृद्धि की कामना
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंग दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य और देश के विकास में उसके योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने राज्य के लोगों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को पश्चिम बंग दिवस की बधाई दी.
-
Posted By: Isha Gupta
शाहदरा में घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियां, इलाके में मची अफरा-तफरी
दिल्ली के शाहदरा इलाके की बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में एक घर में अचानक आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
योग दिवस से पहले लखनऊ में बड़ा योग शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया योगाभ्यास
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. योग दिवस से पहले आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है.
-
Posted By: Isha Gupta
'शेर की खाल पहनने से कोई शेर नहीं बन जाता’, एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तीखा हमला
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘शेर की खाल पहन लेने से कोई शेर नहीं बन जाता.’ उन्होंने दावा किया कि चार साल पहले कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी थी कि, ‘तुम्हें मुंबई आना पड़ेगा, वर्ली से होकर गुजरना पड़ेगा.’ शिंदे ने सवाल उठाया कि क्या मुंबई किसी की निजी जागीर है? उनके इस बयान को राज्य की सियासत में चल रही बयानबाजी और राजनीतिक टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
मॉनसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन! केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे और यात्रा मार्ग पर खास तैयारी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मॉनसून आने से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. केदारनाथ और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों के लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और धंसाव वाले जोनों के साथ-साथ केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर विशेष तैयारियां की गई हैं. संवेदनशील जगहों पर जेसीबी और अन्य भारी मशीनें तैनात की गई हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीआरडी कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
-
Posted By: Isha Gupta
एक ही दुकान का खाना खाते ही बिगड़ी 59 लोगों की तबीयत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है. भिवंडी की एक फूड स्टॉल से खाना खाने के बाद 59 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आईजीएम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी मधुरी पनाहरे ने बताया कि सभी मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे हैं. सभी ने एक ही दुकान का खाना खाया था. राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और पहले भर्ती हुए मरीजों की तबीयत में सुधार हो रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले हैदराबाद में भव्य आयोजन, राज्यपाल का हुआ खास सम्मान
हैदराबाद, तेलंगाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले आयोजित 24 घंटे के विशेष काउंटडाउन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का सम्मान किया. राज्यपाल इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए उत्साह पैदा करना है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व पर चर्चा की गई.