Todays Top News List: गन्ना किसानों को बड़ी सौगात की तैयारी, धान के बीज पर मिलेगी सब्सिडी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20 जून को पीएम मोदी जारी कर रहे हैं. वे पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से देशभर के किसानों को सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे. इस अवसर पर 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे देश के करीब 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी. इस उपलक्ष्य में आज देशभर में एक साथ पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. सामान्यतः 15-16 जून तक दस्तक देने वाला मानसून इस बार करीब 10 दिन की देरी से 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है. जून माह में अब तक प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 20 Jun, 2026 | 07:55 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 07:10 PM (IST)

    गन्ना किसानों को बड़ी सौगात की तैयारी, समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर ले जाने के संकेत

    उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को और अधिक आर्थिक लाभ देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आगामी मूल्य संशोधन में गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार लगातार किसान हितैषी फैसले ले रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 06:49 PM (IST)

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेतरा गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 06:35 PM (IST)

    भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही हैं. छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को धान का अच्छा मूल्य दे रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसानों की समस्याओं और जरूरतों को लेकर गंभीर हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की है, जिससे करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 06:15 PM (IST)

    21 जून को देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 जून को देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस वर्ष वह पश्चिम बंगाल में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की भूमि से जाने वाला योग का संदेश पूरे विश्व को प्रेरित करेगा. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि बंगाल के हर जिले और गांव में बड़े पैमाने पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 05:59 PM (IST)

    मयूरभंज में भाजपा विधायक आकाश दास नायक का बड़ा बयान, कही ये बात

    ओडिशा के मयूरभंज में भाजपा विधायक आकाश दास नायक ने कहा कि आज राज्य के लिए खुशी का दिन है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का जन्मदिन है और इसी अवसर पर प्रधानमंत्री उनके गांव पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने ओडिशा के विकास के लिए 47 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी. विधायक ने कहा कि इसके लिए पूरा ओडिशा प्रधानमंत्री का आभारी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 05:49 PM (IST)

    तेजस्वी यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया, कहा- फर्जी एनकाउंटर का मामला है

    राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक फर्जी एनकाउंटर का मामला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में पहले भी ऐसे कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि कुछ मामलों में जाति के आधार पर कार्रवाई की गई और पुलिस थानों के अंदर भी लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 05:30 PM (IST)

    दूध हो सकता है और महंगा, कीमतों में होगी बढ़ोतरी

    देश में दूध की कीमतें आने वाले महीनों में फिर बढ़ सकती हैं. डेयरी उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यदि अल नीनो के असर और कमजोर मॉनसून के कारण चारे की कमी बढ़ती है, तो दूध उत्पादन प्रभावित हो सकता है. ऐसे में जुलाई या अगस्त तक दूध के दामों में 3-4 फीसदी तक और बढ़ोतरी हो सकती है. दरअसल, कम बारिश होने पर किसानों को पशुओं के लिए चारा और पानी जुटाने में परेशानी होती है. इससे कई किसान पशुओं की संख्या घटा देते हैं, जिसका असर दूध उत्पादन पर पड़ता है. उत्पादन कम होने पर बाजार में दूध महंगा हो जाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 05:13 PM (IST)

    PM मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 04:59 PM (IST)

    पीएम किसान: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 'PM किसान उत्सव दिवस' ​​कार्यक्रम में शामिल हुए

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने के लिए राज्य-स्तरीय 'PM किसान उत्सव दिवस' ​​कार्यक्रम में शामिल हुए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 04:45 PM (IST)

    कुछ देर में जारी होगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, मंच पर पहुंचे PM मोदी

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में जारी की जाने वाली है. इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा, रसगुल्ला और संदेश भेंट स्वरूप दिए गए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और अन्य लोग मौजूद रहे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 04:33 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के कोयला क्षेत्र में विकास के एक नए दौर की शुरुआत की- केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के कोयला क्षेत्र में विकास के एक नए दौर की शुरुआत की है. उन्होंने बताया कि अब कोयले का इस्तेमाल सिर्फ ईंधन के रूप में नहीं होगा, बल्कि कोयला गैसीफिकेशन तकनीक के जरिए इससे कई नए उत्पाद भी बनाए जा सकेंगे. रेड्डी ने कहा कि इस परियोजना में बीएचईएल और कोल इंडिया लिमिटेड मिलकर 25,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं. इससे उर्वरक (फर्टिलाइज़र) का उत्पादन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी देश में कोयला गैसीफिकेशन को बढ़ावा देने के लिए 46,000 करोड़ रुपये की सहायता दे रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 04:15 PM (IST)

    सरकार किसानों की आय बढ़ाने लिए लगातार काम कर रही है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए लगातार काम कर रही है. किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिए प्रदेश में कई स्थानों पर कोल्ड स्टोरेज और मेगा फूड पार्क स्थापित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को सुगंधित फसलों की खेती में अग्रणी बनाने के लिए इस वर्ष "महक क्रांति नीति" लागू की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी राज्य ने अच्छी प्रगति की है और अब तक 2.75 लाख महिलाएं "लखपति दीदी" बन चुकी हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 03:54 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 03:39 PM (IST)

    तमिलनाडु में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है, भारी बारिश का अलर्ट

    तमिलनाडु में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 जून से राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऊपरी हवा में बने एक सिस्टम की वजह से बारिश बढ़ने के आसार हैं. इसी कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी अब तेजी से सक्रिय होने वाला है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश और बढ़ सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 03:23 PM (IST)

    NEET परीक्षा की तैयारियों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कही ये बात

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर कहा कि पहले कुछ परीक्षाओं में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं. इन्हीं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सरकार इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 03:12 PM (IST)

    पीएम-जनमन अभियान से आदिवासी समुदायों तक पहुंच रही सरकार- प्रधानमंत्री मोदी

    ओडिशा के मयूरभंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम-जनमन अभियान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन और उनसे हुई चर्चाओं का परिणाम है. उन्होंने बताया कि यह अभियान उन विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के लिए शुरू किया गया है, जो जनजातीय समुदायों में भी सबसे अधिक पिछड़े रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब सरकार खुद ऐसे समुदायों के घर तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं का लाभ दे रही है. उन्होंने कहा कि आदिवासी युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए देशभर में करीब 500 एकलव्य मॉडल स्कूल खोले गए हैं, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिल रही है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 02:54 PM (IST)

    पवन राजे निंबालकर हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने पर बोले शिंदे, हाई कोर्ट जाएगी CBI

    कोल्हापुर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पवन राजे निंबालकर हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 20 साल पुराने इस मामले में CBI कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला था और पीड़ित परिवार सहित कई लोगों को उम्मीद थी कि आरोपियों को सजा मिलेगी. शिंदे ने बताया कि उन्होंने और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर चर्चा की है. उनके अनुसार, अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि CBI इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी और मामले की कानूनी लड़ाई आगे जारी रखेगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 02:36 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    ओडिशा के मयूरभंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि मयूरभंज की धरती पर पली-बढ़ी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक पर आसीन हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा की बेटी का इस ऊंचे पद तक पहुंचना पूरे देश और राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू आज देश का मार्गदर्शन कर रही हैं और उनकी उपलब्धियां सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 02:20 PM (IST)

    47,600 करोड़ की परियोजनाओं से किसानों और युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

    ओडिशा के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायरंगपुर में 47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं का सबसे अधिक लाभ किसानों, ग्रामीण परिवारों और युवाओं को मिलेगा. कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने पर विशेष ध्यान दिया गया है. साथ ही इन योजनाओं से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. सरकार का मानना है कि ये परियोजनाएं ओडिशा के विकास को नई रफ्तार देंगी.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 02:09 PM (IST)

    TMC सांसदों के NCPI में जाने पर सियासत तेज, सुकांता मजूमदार बोले- कोर्ट जा सकते हैं अभिषेक बनर्जी

    कोलकाता में केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने TMC सांसदों के NCPI में शामिल होने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सदस्य किसी अन्य दल में शामिल होते हैं या अलग समूह बनाते हैं, तो उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता. मजूमदार के अनुसार, TMC के 28 सांसदों में से 20 सांसद NCPI में शामिल हुए हैं, जो NDA का समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी इस फैसले से असहमत हैं तो वे अदालत का रुख कर सकते हैं. वहीं, TMC के बैंक खाते फ्रीज होने के मामले में उन्होंने कहा कि जांच जारी है और फिलहाल कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 01:51 PM (IST)

    PM-KISAN की 23वीं किस्त आज जारी, बिहार के 34 हजार किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में DBT के जरिए 18,880 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी. योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की किस्त मिलेगी. हालांकि, जिन किसानों ने e-KYC, Farmer ID और भू-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे लाभ से वंचित रह सकते हैं. वहीं, बिहार में लगभग 34 हजार किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे उन्हें इस बार किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 01:46 PM (IST)

    शिवसेना में अब कोई गुट नहीं, सिर्फ एक ही शिवसेना है: अमित शाह

    कोल्हापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पहले शिवसेना के शिंदे गुट को अलग पहचान देने के लिए "शिंदे गुट" कहना पड़ता था, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है. शाह ने कहा कि अब कोई गुट नहीं बचा है और सिर्फ एक ही शिवसेना है. उनका यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में अहम माना जा रहा है. अमित शाह के इस बयान को शिवसेना के नेतृत्व और पार्टी की वर्तमान स्थिति पर भाजपा के स्पष्ट रुख के रूप में देखा जा रहा है.(ANI)

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 01:43 PM (IST)

    अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- अब केवल एक ही शिवसेना है, कोई अलग गुट नहीं बचा है

    महाराष्ट्र कोल्हापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले शिवसेना के शिंदे गुट को अलग पहचान देने के लिए उसे एकनाथ शिंदे गुट कहा जाता था, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है. अब केवल एक ही शिवसेना है और कोई अलग गुट नहीं बचा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    20 Jun 2026 01:28 PM (IST)

    धान की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत, सरकार सब्सिडी पर देगी बीज

    Paddy Seed Subsidy: धान की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है. आंध्र प्रदेश सरकार किसानों की खेती की लागत कम करने के लिए रियायती दरों पर बीज उपलब्ध करा रही है. सरकार धान के बीज पर 10 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दे रही है. वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) किसानों के लिए बीज पर 90 प्रतिशत तक विशेष अनुदान दिया जा रहा है. वहीं, सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है. किसानों का कहना है कि सरकार के इस कदम से किसानों को फायदा होगा. इनकी कमाई बढ़ेगी और इनपुट लाग कम होगी.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 01:13 PM (IST)

    अमित शाह ने माता अंबाबाई मंदिर में की पूजा, सौंदर्यीकरण परियोजना की रखी आधारशिला

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध माता अंबाबाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण से जुड़ी विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. अमित शाह ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और बेहतर सुविधाओं के जरिए श्रद्धालुओं को अधिक सुगम और सुविधाजनक अनुभव उपलब्ध कराया जा रहा है. मंदिर परिसर के विकास कार्यों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 12:59 PM (IST)

    NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तैयारियां पूरी, जबलपुर में 23 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 10,426 छात्र

    जबलपुर में 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 10,426 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों सहित सुरक्षा और निगरानी की पूरी व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 12:46 PM (IST)

    NEET-UG 2026 पूरी पारदर्शिता के साथ होगी, PM मोदी खुद रख रहे नजर- गजेंद्र सिंह शेखावत

    जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर कहा कि सरकार की प्राथमिकता परीक्षा को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और तय मानकों के अनुसार आयोजित करना है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे, इसके लिए आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया है. शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के साथ संपन्न होगी. साथ ही उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 12:30 PM (IST)

    राहुल गांधी के नेतृत्व को कोई स्वीकार नहीं करना चाहता-शहजाद पूनावाला

    दिल्ली में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक तरफ DMK के साथ राजनीतिक संबंध बनाए रखना चाहते हैं और दूसरी तरफ TVK का भी समर्थन करना चाहते हैं. पूनावाला ने कहा कि DMK के प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि वे राहुल गांधी के साथ नहीं जुड़ना चाहते. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व को विपक्षी दल भी स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के भीतर लगातार मतभेद सामने आ रहे हैं और कई दल राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं जता रहे हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 12:14 PM (IST)

    NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर यूपी सरकार आश्वस्त, मंत्री बोले- दोबारा नहीं होगी पिछली घटना

    लखनऊ में NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो, जिससे युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे. राजभर ने भरोसा जताया कि पिछली बार जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होगी, क्योंकि सरकार और संबंधित एजेंसियों ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 11:58 AM (IST)

    NEET री-एग्जाम को लेकर नाना पटोले का हमला, बोले- छात्रों की जिंदगी से खेल रही सरकार

    नागपुर में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र और भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक के बाद देशभर में कई छात्रों ने आत्महत्या की है, जो बेहद गंभीर मामला है. पटोले ने आरोप लगाया कि अब री-एग्जाम के लिए नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी में परीक्षा केंद्र दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले छात्रों और उनके परिवारों के लिए बड़ी परेशानी पैदा करते हैं. पटोले ने इसे छात्रों के भविष्य और जिंदगी से खेलने जैसा बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 11:48 AM (IST)

    शास्त्रार्थ आज भी उतना ही जरूरी, जितना प्राचीन काल में था: विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 'वर्तमान समय में शास्त्रार्थ' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के दौर में शास्त्रार्थ की प्रासंगिकता उतनी ही है जितनी प्राचीन काल में थी. उन्होंने बताया कि शास्त्रार्थ का मूल उद्देश्य सत्य की खोज के लिए सार्थक संवाद करना है. गुप्ता ने कहा कि इसमें हारने वाला भी सीखता है और अंततः जीतता है. उन्होंने एक स्पीकर के रूप में कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ संवाद और विचार-विमर्श की बेहद आवश्यकता है. यह संगोष्ठी दो दिनों तक चलेगी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    20 Jun 2026 11:30 AM (IST)

    संजय राउत का शिंदे पर हमला, बोले-उन्हें गंभीरता से लेना बंद करें

    मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के "यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है" वाले बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी. राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने शिंदे को बेईमान नेता बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ही लोगों को धोखा दिया है. राउत ने कहा कि सत्ता और पैसे के दम पर ऐसे नेता बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का नाम लेते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को जरूरत से ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए.(ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 11:15 AM (IST)

    PM Kisan: पीएम किसान की 23वीं किस्त आज 3:45 बजे जारी, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे पैसे

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 23वीं किस्त आज दोपहर 3:45 बजे जारी की जाएगी. मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित किया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लाभार्थी किसानों के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर करेंगे. सरकार का कहना है कि पूरी राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और बिचौलियों की कोई भूमिका न रहे. इस किस्त से करोड़ों किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 11:02 AM (IST)

    NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले देहरादून में सख्ती, धारा 163 लागू

    उत्तराखंड के देहरादून में 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 री-एग्जाम को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार मिश्रा ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है. इस आदेश का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या बाधा को रोकना है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और निगरानी बढ़ाई जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 10:50 AM (IST)

    उत्तराखंड में श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, CM धामी ने DBT से सीधे खातों में भेजी सहायता राशि

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए देहरादून स्थित सीएम आवास ऑडिटोरियम से एक क्लिक में जारी की गई.

    इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को बिना किसी देरी और बिचौलियों के सीधे सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा और त्वरित लाभ मिल सके.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 10:36 AM (IST)

    NEET-UG 2026 की तैयारियां जोरों पर, देशभर में परीक्षा व्यवस्था हुई अलर्ट मोड में

    दिल्ली में NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए संबंधित एजेंसियां और शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं. परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 10:21 AM (IST)

    NEET री-एग्जाम से पहले देशभर में बड़ा मॉक ड्रिल, परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त तैयारी

    दिल्ली समेत पूरे देश में NEET री-एग्जाम से पहले एक राष्ट्रीय स्तर का मॉक ड्रिल किया जा रहा है, ताकि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराया जा सके. इस अभ्यास का मकसद परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को परखना और किसी भी तकनीकी या सुरक्षा खामी को पहले ही दूर करना है. अधिकारियों के मुताबिक, सभी राज्यों में निगरानी बढ़ाई गई है और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 10:03 AM (IST)

    समुद्री यात्रा के दौरान भारतीय अधिकारी की मौत, तमिलनाडु मंत्री ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

    तमिलनाडु के मत्स्य पालन मंत्री ए. श्रीनाथ ने भारतीय समुद्री यात्री निशांत उइर्थनाथन के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. निशांत एक ओमान जा रहे मालवाहक जहाज में सेकेंड ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे और 14 जून को यात्रा के दौरान मेडिकल जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया. मंत्री ने परिवार की समस्याएं और मांगें सुनीं और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि सरकार परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और मामले में जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 09:49 AM (IST)

    मुंबई में BEST बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    महाराष्ट्र के मुंबई में बेस्ट अंडरटेकिंग के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारियों की मांग है कि वेट लीज पर काम कर रहे कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सीधे विभाग की मुख्य सेवा में शामिल किया जाए. हड़ताल के चलते शहर में बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 09:33 AM (IST)

    वंदे भारत एक्सप्रेस बीच रास्ते में फंसी, सासाराम में 4.5 घंटे तक रुकी ट्रेन

    बिहार के सासाराम में वाराणसी-रांची वंदे भारत अचानक तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में रुक गई. डीडीयू-गया रेल सेक्शन पर शिउ सागर और कुम्हाऊ रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आने से यह स्थिति बनी. इस वजह से ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे तक फंसी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और समस्या को ठीक करने का प्रयास किया गया. इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 09:17 AM (IST)

    PM Kisan: 9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे 23वीं किस्त

    केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इस बार 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलेगा. सरकार किसानों के खातों में राशि भेजने के लिए 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जारी करेगी. इस कदम से किसानों को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा और खेती से जुड़ी जरूरतों में राहत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 09:03 AM (IST)

    ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने आगरा में देखा ताजमहल, MSME मीटिंग के बाद सांस्कृतिक दौरा

    उत्तर प्रदेश के आगरा में 19 जून को आए ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने आज ऐतिहासिक ताजमहल का दौरा किया. ये प्रतिनिधि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के तहत आयोजित पहले ब्रिक्स MSME फोरम और तीसरी ब्रिक्स SME वर्किंग ग्रुप बैठक में शामिल होने आए थे. बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने ताजमहल पहुंचकर इसकी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व को करीब से देखा. इस दौरान उन्होंने भारत की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की और यात्रा को यादगार बताया.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 08:49 AM (IST)

    योग दिवस से पहले दिल्ली में ‘रन फॉर योगा’ और जबरदस्त सेशन, दिखा फिटनेस का जोश

    दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 'रन फॉर योगा' कार्यक्रम और एक खास जुम्बा सेशन का आयोजन किया. इस इवेंट में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाई. कार्यक्रम का मकसद योग के साथ-साथ आधुनिक फिटनेस गतिविधियों को जोड़कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ और डांस सेशन में भाग लिया.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 08:34 AM (IST)

    पश्चिम बंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राज्य की प्रगति और समृद्धि की कामना

    प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंग दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य और देश के विकास में उसके योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने राज्य के लोगों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को पश्चिम बंग दिवस की बधाई दी.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 08:20 AM (IST)

    शाहदरा में घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियां, इलाके में मची अफरा-तफरी

    दिल्ली के शाहदरा इलाके की बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में एक घर में अचानक आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 08:05 AM (IST)

    योग दिवस से पहले लखनऊ में बड़ा योग शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया योगाभ्यास

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. योग दिवस से पहले आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 07:51 AM (IST)

    'शेर की खाल पहनने से कोई शेर नहीं बन जाता’, एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तीखा हमला

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘शेर की खाल पहन लेने से कोई शेर नहीं बन जाता.’ उन्होंने दावा किया कि चार साल पहले कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी थी कि, ‘तुम्हें मुंबई आना पड़ेगा, वर्ली से होकर गुजरना पड़ेगा.’ शिंदे ने सवाल उठाया कि क्या मुंबई किसी की निजी जागीर है? उनके इस बयान को राज्य की सियासत में चल रही बयानबाजी और राजनीतिक टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 07:34 AM (IST)

    मॉनसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन! केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे और यात्रा मार्ग पर खास तैयारी

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मॉनसून आने से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. केदारनाथ और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों के लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और धंसाव वाले जोनों के साथ-साथ केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर विशेष तैयारियां की गई हैं. संवेदनशील जगहों पर जेसीबी और अन्य भारी मशीनें तैनात की गई हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीआरडी कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 07:20 AM (IST)

    एक ही दुकान का खाना खाते ही बिगड़ी 59 लोगों की तबीयत

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है. भिवंडी की एक फूड स्टॉल से खाना खाने के बाद 59 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आईजीएम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी मधुरी पनाहरे ने बताया कि सभी मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे हैं. सभी ने एक ही दुकान का खाना खाया था. राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और पहले भर्ती हुए मरीजों की तबीयत में सुधार हो रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Jun 2026 07:03 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले हैदराबाद में भव्य आयोजन, राज्यपाल का हुआ खास सम्मान

    हैदराबाद, तेलंगाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले आयोजित 24 घंटे के विशेष काउंटडाउन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का सम्मान किया. राज्यपाल इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए उत्साह पैदा करना है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व पर चर्चा की गई.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) 20 जून को जारी होगी. एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 20 Jun, 2026 | 07:01 AM