Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: स्कूलों को 5 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ाने पर रोक, राम मंदिर दान चोरी मामले की तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने कहा कि एक द्रोणिका के असर से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिष होने की संभावना है. वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण आने वाले दो-तीन दिन तक रायपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास दक्षिण-पष्चिम मानसून प्रदेष के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ सकता है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
ऑपरेशन टाइगर सफल रहा एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख Eknath Shinde ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है. उन्होंने यह टिप्पणी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की. शिंदे का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य की राजनीति में लगातार बदलाव और दल-बदल की चर्चाएं तेज हैं. हालांकि उन्होंने अपने बयान के दौरान ऑपरेशन टाइगर के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन इसे हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है. उनके इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को नए आत्मविश्वास के साथ पुनर्जीवित कर रहा है- राजनाथ सिंह
दिल्ली में हनुमंत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि भारत विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के पुनर्जागरण का भी साक्षी बन रहा है. उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर और कामाख्या दिव्य लोक जैसी परियोजनाओं ने देश की सभ्यतागत पहचान को नई मजबूती दी है. उन्होंने बताया कि सरकार प्राचीन धरोहरों की वापसी, पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
राजस्थान में जिला आधारित विकास पर जोर, CM भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा
जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नीति आयोग के सदस्य के.वी. राजू के साथ जिला घरेलू उत्पाद (District Domestic Product) के अनुमानों की समीक्षा की. बैठक में राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के लिए जिला-आधारित विकास मॉडल पर विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले की आर्थिक क्षमता और स्थानीय संसाधनों के अनुसार विकास योजनाएं तैयार करने से संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है. समीक्षा के दौरान जिलों की आर्थिक प्रगति, निवेश की संभावनाओं और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
लखनऊ आग हादसे पर CM योगी सख्त, दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में हुए भीषण आग हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आने से कुछ बच्चों की दुखद मृत्यु हुई है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक और अपर प्रमुख सचिव (गृह) को मौके पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने कहा कि वह स्वयं लखनऊ रवाना हो रहे हैं ताकि घटना के कारणों की जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
शिवसेना UBT को बड़ा झटका, 6 सांसद एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. शिवसेना (UBT) के छह सांसदों ने पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री गुट की शिवसेना का दामन थाम लिया. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर ने उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की. इस घटनाक्रम को शिवसेना (UBT) के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है. आने वाले समय में इसका असर राज्य की राजनीति और विपक्षी गठबंधन की रणनीति पर भी पड़ सकता है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग, 14 शव मिलने से मचा हड़कंप
लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब तक 13 बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि मौके पर 14 शव देखे गए हैं. आग लगने के बाद इमारत में घना धुआं भर गया, जिससे राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आईं. फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है.(ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बिहार पुलिस मुठभेड़: सीबीआई जांच, विशेषज्ञ समिति के गठन को लेकर न्यायालय में याचिका
नयी दिल्ली: 22 जून (भाषा) बिहार में पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की कथित ‘‘न्यायेतर हत्या’’ की जांच के लिए शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है. याचिका में मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का अनुरोध करते हुए कहा गया है कि इस मामले में त्वरित, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आवश्यक है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केंद्रीय औषधि निकाय को मई में 46 दवाओं के नमूने घटिया गुणवत्ता के मिले
नयी दिल्ली: 22 जून (भाषा) केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने मई के लिए अपनी मासिक औषधि सूचना रिपोर्ट में विभिन्न कंपनियों की 46 दवाओं के नमूनों को ‘‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’’ (एनएसक्यू) पाया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने यह भी बताया कि इसके अलावा, राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 113 दवाओं के नमूने को ‘एनएसक्यू’ के तौर पर पहचाना है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मुसलमानों को हाशिये पर धकेलने के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष दलों ने साधी ‘आपराधिक चुप्पी’: पर्सनल लॉ बोर्ड
नयी दिल्ली: 22 जून (भाषा) ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फैसला किया है कि ‘‘मुसलमानों को सामाजिक और राजनीतिक रूप से हाशिये पर धकेलने तथा मस्जिदों और मदरसों के ध्वंस’’ के खिलाफ जल्द ही वह एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा. बोर्ड ने आरोप लगाया कि धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल ‘‘आपराधिक चुप्पी’’ साधे हुए हैं और उनके लिए मुसलमान केवल वोट बैंक बनकर रह गया है। बोर्ड ने कांग्रेस समेत सभी ऐसे दलों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
तमिलनाडु विधानसभा में अमोनिया रिसाव एवं मेकेदातु बांध विवाद को लेकर शोर-शराबा हुआ
चेन्नई: 22 जून (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को अमोनिया गैस रिसाव हादसे तथा मेकेदातु बांध पर चर्चा की विपक्षी दलों -- द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की मांग नहीं माने जाने पर शोर-शराबा हुआ एवं अन्नाद्रमुक सदस्यों ने बहिर्गमन किया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राष्ट्रपति मुर्मू ने MP के कूनो नेशनल पार्क में 'चीता मित्रों' से बातचीत की
श्योपुर (MP): (22 जून) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में 'चीता मित्रों' से बातचीत की। उन्होंने यहाँ फिर से बसाए गए चीतों के संरक्षण के प्रयासों के बारे में जानकारी ली.
एक अधिकारी ने बताया कि आमने-सामने हुई बातचीत में उन्हें चीतों की सुरक्षा और उनके व्यवहार के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के बारे में बताया गया. इसके बाद उन्होंने चीता संरक्षण प्रोजेक्ट के लिए 'चीता मित्रों' के स्वैच्छिक प्रयासों की सराहना की.
'चीता मित्र' खास तौर पर प्रशिक्षित स्थानीय स्वयंसेवक होते हैं, जिनमें अक्सर आदिवासी सहरिया समुदाय के लोग शामिल होते हैं. ये कूनो नेशनल पार्क में फिर से बसाए गए चीतों के लिए समुदाय और पार्क प्रशासन के बीच कड़ी का काम करते हैं और चीतों की सुरक्षा भी करते हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश
आज देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. दोपहर बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के कई हिस्सों में तेज बारिश देखी गई. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई है.
#WATCH | रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/IyEfQJELkA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल का बजट आर्थिक सुधार और महिला सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करता है: सामिक भट्टाचार्य
कोलकाता: (22 जून) बीजेपी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सामिक भट्टाचार्य ने सोमवार को वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता द्वारा पेश किए गए राज्य बजट का स्वागत किया. उन्होंने इसे एक "व्यापक" और जन-केंद्रित दस्तावेज बताया, जिसका मकसद राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और लोगों, खासकर महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है.
विधानसभा में बजट पेश किए जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि यह बजट सत्ता में आने से पहले बीजेपी द्वारा किए गए वादों को दर्शाता है और राज्य की आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने की कोशिश करता है. उन्होंने कहा कि मैं इस बजट के लिए दासगुप्ता और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं. यह एक व्यापक और जन-केंद्रित बजट है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सालाना 5 फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे निजी स्कूल, कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी
चंडीगढ़: 22 जून। पंजाब के मंत्रिमंडल ने सोमवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी, जिसके तहत निजी स्कूलों द्वारा फीस में की जाने वाली वार्षिक वृद्धि को अधिकतम पांच प्रतिशत तक सीमित किया जाएगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संवाददाताओं को बताया कि निजी स्कूलों को फीस में केवल पांच प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अध्यादेश राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि किसी स्कूल ने पिछले तीन वर्षों में फीस में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है, तो 15 प्रतिशत से अधिक वसूली गई राशि अभिभावकों को वापस करनी होगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आंध्र प्रदेश ने 692 उपेक्षित प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए 800 करोड़ रुपये आवंटित किए
अमरावती: (22 जून) आंध्र प्रदेश के बंदोबस्त (एंडोमेंट्स) मंत्री ए. रामनारायण रेड्डी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में लगभग 700 उपेक्षित प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है.
टीडीपी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत पिछले दो वर्षों में बंदोबस्त विभाग की उपलब्धियों को बताते हुए, रेड्डी ने कहा कि इन मंदिरों के विकास के लिए धनराशि 'सर्वश्रेयोनिधि' योजना के तहत मंजूर की गई थी.
सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हमने 'सर्वश्रेयोनिधि' के तहत 692 उपेक्षित प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए 813 करोड़ रुपये आवंटित करके इतिहास रचा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राम मंदिर के दान के वित्तीय प्रबंधन मामले में तत्काल सुनवाई से उच्च न्यायालय का इनकार
लखनऊ: 22 जून (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के वित्तीय प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया. अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके कारण इसे सामान्य प्रक्रिया से हटकर प्राथमिकता दी जाए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बागपत में युवक के संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से झुलसने के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बागपत (उप्र): 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में एक युवक के संदिग्ध हालात में आग से गंभीर रूप से झुलसने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी एवं उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को इसकी जनकारी दी.
थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बिजवाड़ा गांव का रहने वाला राजीव (30) शनिवार की रात अपने घर में गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिला था. परिजन उसे पहले बिनौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भेज दिया गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केरल ने जंगली सूअरों की समस्या से निपटने के लिए खास अभियान शुरू किया: मंत्री
तिरुवनंतपुरम: (22 जून) केरल के वन मंत्री शिबू बेबी जॉन ने सोमवार को कहा कि वन्यजीव विभाग ने जंगली सूअरों की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए एक खास अभियान शुरू किया है. उन्होंने बताया कि 15 जून को अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 225 जंगली सूअरों को मारा जा चुका है.
विधानसभा में 'ध्यान आकर्षण प्रस्ताव' पर चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव की समस्या से निपटने के लिए एक नया तरीका अपना रही है, क्योंकि वह जंगल के आस-पास रहने वाले किसानों को होने वाली गंभीर दिक्कतों को समझती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
NTA ने पेपर लीक का दावा करने वाले वीडियो को 'फर्जी' बताया, कहा- NEET की दोबारा परीक्षा सफल रही
नई दिल्ली: (22 जून) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया पर फैल रहे उस वीडियो को फर्जी बताया है जिसमें दावा किया गया था कि NEET-UG 2026 का पेपर लीक हो गया था. X पर जारी एक बयान में एजेंसी ने कहा कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई.
बयान में कहा गया, "NTA का ध्यान NEET (UG) 2026 के बारे में सोशल मीडिया पर फैल रहे एक मनगढ़ंत वीडियो की ओर गया है. यह वीडियो फर्जी है और इसमें किए गए दावे गलत हैं." इसमें कहा गया, "यह वीडियो फर्जी है और इसमें किए गए दावे गलत हैं." एजेंसी ने कहा कि छात्रों को धोखा देने या डराने के लिए ऐसी गलत जानकारी बनाना और जानबूझकर फैलाना एक "गंभीर अपराध" है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
किसानों को 100% भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने बनाया नया कीर्तिमान
कवर्धा, 21 जून 2026। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने देश के सहकारी शक्कर उद्योग में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए लगातार दूसरे वर्ष गन्ना किसानों को एफआरपी और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून माह में ही पूरा कर दिया है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपये की अंतिम राशि अंतरित की गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
तमिलनाडु : अमोनिया गैस रिसाव से जान गंवाने वालों की संख्या पांच हुई, संयुक्त टीम कर रही जांच
चेन्नई: 22 जून (भाषा) तमिलनाडु के श्रम कल्याण मंत्री जे मोहम्मद फरवास ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव हादसे में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है और उनके पार्थिव शरीरों को उनके गृह राज्य भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं.
राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 21 जून को दो महिलाओं की मौत हुई थी और सोमवार सुबह तीन और प्रवासी महिला श्रमिकों ने दम तोड़ दिया, जिससे इस गैस रिसाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बलिया में एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन घायल
बलिया (उप्र): 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रिंग बंधा पर सोमवार सुबह बैरिया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की सरकारी गाड़ी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन लोग घायल हो गये. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार बैरिया के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, उनके चालक श्रीभगवान और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री, बारिश के आसार
नयी दिल्ली: 22 जून (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति हेतु MPTAAS पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है. जिन विद्यार्थियों ने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया है वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें. इसके साथ ही जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत सभी पात्र विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति का आवेदन कराएं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 जून
मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग भोपाल की ओर से संचालित विशिष्ट संस्था शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीबीएसई बोर्ड हिन्दी माध्यम अंतर्गत कक्षा 7वी, 8वी, 9वी एवं 11वी के उपलब्ध रिक्त सीटों में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं.
प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जायेगी. इसके लिये आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है. प्राचार्य शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिये शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
मानसून सत्र के पहले दिन शिवाजी महाराज को नमन! विपक्षी विधायकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुंबई में विपक्षी विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने शिवाजी महाराज के साहस, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया. विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया.
-
Posted By: Isha Gupta
BRICS बैठक के लिए भारत पहुंचे ईरानी सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा और सहयोग पर होगी अहम चर्चा
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के उप सचिव गदीर नेजामी नई दिल्ली पहुंच गए हैं. वह BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान विभिन्न देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकें भी होने की संभावना है.
-
Posted By: Isha Gupta
अमरावती MLC चुनाव में BJP की जीत, प्रवीण पोटे-पाटिल की जीत पर जश्न
महाराष्ट्र के अमरावती स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (MLC) चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण पोटे-पाटिल की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और जीत का उत्सव मनाया. इस जीत को क्षेत्र में बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता माना जा रहा है. समर्थकों ने प्रवीण पोटे-पाटिल के पक्ष में मिले जनसमर्थन को विकास और विश्वास की जीत बताया.
-
Posted By: Isha Gupta
सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन खाली कराने पर प्रशासन का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नजूल (सरकारी) जमीन पर बने एक समाजवादी पार्टी कार्यालय को अदालत के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया. नगर निगम की कार्यकारी अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि कब्जाधारियों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया के तहत भूमि को कब्जामुक्त कराया है. सीमा सिंह के अनुसार, इस जमीन पर कोई स्पष्ट नाम-पट्ट नहीं था और प्रशासन का उद्देश्य इस भूमि को सरकारी कॉलेज के लिए सुरक्षित करना है.
-
Posted By: Isha Gupta
सीएम विजय के जन्मदिन पर हरियाली का संदेश! कांचीपुरम में शुरू हुआ विशाल पौधारोपण अभियान
तमिलनाडु के कांचीपुरम में वन मंत्री आर.वी. रंजीतकुमार ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की. इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने भाग लिया.
-
Posted By: Isha Gupta
लुधियाना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएस जोहल से की भेंट
पंजाब के लुधियाना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद्म भूषण सम्मानित और देश के प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदारा सिंह जोहल से मुलाकात की. इस दौरान कृषि क्षेत्र, किसानों से जुड़े मुद्दों और कृषि विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. डॉ. जोहल को भारतीय कृषि के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है. इस मुलाकात को कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
सीएम विजय के जन्मदिन पर भव्य जश्न! शिवकाशी में उमड़ा समर्थकों का सैलाब
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) कार्यकर्ताओं ने शिवकाशी में भव्य समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर अभिनेता जय और राज्य मंत्री कीर्तन भी समारोह में पहुंचे और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
-
Posted By: Isha Gupta
मुंबई-वडोदरा हाईवे पर भीषण हादसा, BMW कार दुर्घटना में 2 की मौत
महाराष्ट्र के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक BMW कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
मुंबई में झमाझम बारिश! गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की एंट्री, जल्द होगा मानसून का ऐलान
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर जारी है. शहर में प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, जबकि कई क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक पर असर भी देखा जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मुंबई में मानसून आज देर शाम या कल तक आधिकारिक रूप से दस्तक दे सकता है. हालांकि, मानसून की घोषणा तभी की जाएगी जब इसके लिए निर्धारित सभी मौसम संबंधी मानक पूरे हो जाएंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय सी. जोसेफ विजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु में चक्रवाती हवाओं का कहर, तूफानी मौसम से भारी नुकसान
तमिलनाडु के तूतीकोरिन (थूथुकुडी) जिले में तेज चक्रवाती हवाओं ने भारी तबाही मचाई है. तूफानी हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा है. खराब मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ है और स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में बड़ा कदम, अमेरिकी प्रतिनिधि इस सप्ताह आएंगे भारत
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने बताया कि इस सप्ताह राजदूत ग्रीयर भारत दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. बैठक में भारत-अमेरिका संयुक्त बयान और अंतरिम व्यापार समझौते पर चर्चा होगी, जो व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
माता खीर भवानी मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी! गंदेरबल में हाई अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक खीर भवानी मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. प्रशासन ने मेले के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें.
-
Posted By: Isha Gupta
मुंबई में मॉनसून की एंट्री, IMD का येलो अलर्ट, बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून 2026 ने दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. बांद्रा ईस्ट समेत कई इलाकों में बारिश का असर देखने को मिला. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
गुरुद्वारे में बवाल का आरोप! पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और लाखों के नुकसान का दावा
रुद्रप्रयाग के नागरासू गुरुद्वारे के बाबा बेअंत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पहले गुरुद्वारे में ठहरे, लेकिन बाद में स्वयंसेवकों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने लगे. उन्होंने कहा कि समझाने के बावजूद विवाद बढ़ता गया. बाबा बेअंत सिंह के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी देखकर वे लोग इमारत की ऊपरी मंजिल पर चढ़ गए, दीवारें तोड़ीं और पुलिस, स्थानीय लोगों तथा दुकानदारों पर पत्थर फेंके. उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने पानी की आपूर्ति बाधित की, सोलर पैनल तोड़े और पूरी रात तोड़फोड़ की, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ.
-
Posted By: Isha Gupta
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों का बढ़ा आक्रामक अंदाज, रेड कार्ड की संख्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दिखाए गए रेड कार्डों की संख्या 8 तक पहुंच गई है, जो 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में दिए गए कुल रेड कार्डों के बराबर है. टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के आक्रामक खेल और मैदान पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते रेफरी को कई बार सख्त फैसले लेने पड़े हैं. यह आंकड़ा दर्शाता है कि इस बार मुकाबले पहले से कहीं ज्यादा तीखे रहे हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
15 दिन से जारी कैब ड्राइवरों का आंदोलन तेज! कांग्रेस नेता भी धरने में पहुंचे
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में कैब ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन लगातार 15वें दिन भी जारी है. ड्राइवर यूनियन ‘निष्पक्ष नियम’, ‘पारदर्शी नीतियां’ और ‘कॉर्पोरेट शोषण से सुरक्षा’ की मांग कर रही है. प्रदर्शनकारी ड्राइवरों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है और उन्हें उचित अधिकार मिलने चाहिए. इस बीच, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी आंदोलन में शामिल हुए.