Todays Top News List: पंजाब में खाद की किल्लत, मंडियों में समय पर नहीं हो रहा गेहूं का उठान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे राज्य को बड़ी सौगात देते हुए गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम 28 अप्रैल को वाराणसी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो महिलाओं से जुड़ा होगा और 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है और करीब 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लगातार बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर करीब 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

नोएडा | Updated On: 22 Apr, 2026 | 07:23 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 07:12 PM (IST)

    गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी के अधिकारियों को काम करने से रोका गया और सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई. भाटिया ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी की सरकार “जंगलराज” जैसी स्थिति पैदा कर रही है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी फटकार मिली है. उन्होंने आगे कहा कि अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उनके अनुसार, ममता बनर्जी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बन रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 06:55 PM (IST)

    क पंजाब में करीब 4.8 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 31,000 मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति 

    मिड-मार्च तक पंजाब में करीब 4.8 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 31,000 मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति  हुई थी. इसमें से सरकार ने 2 लाख मीट्रिक टन यूरिया प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) को दिया, जबकि IFFCO ने 1.5 लाख मीट्रिक टन यूरिया इन समितियों को उपलब्ध कराया. डीएपी की उपलब्धता इन समितियों के पास लगभग 12,000 से 15,000 मीट्रिक टन के बीच है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 06:40 PM (IST)

    पंजाब में खाद की किल्लत, किसान परेशान

    अगल महीने यानी मई से पंजाब के किसान खरीफ सीजन की तैयारी शुरू कर देंगे. ऐसे में किसान खरीफ सीजन शुरू होने से पहले यूरिया की व्यवस्था शुरू कर देते हैं. लेकिन इस बार यूरिया की व्यवस्था करने में किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इससे फसल की पैदावार को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, मिड-मार्च तक पंजाब में करीब 4.8 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 31,000 मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति हुई थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 06:20 PM (IST)

    पहले पूर्वी यूपी के कई गांवों में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी फैली हुई थी- CM योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन सम्मान कार्यक्रम में कहा कि पहले पूर्वी यूपी के कई गांवों में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी फैली हुई थी, जिससे बच्चों की मौतें भी होती थीं. जांच में पता चला कि इसका एक बड़ा कारण खुले में शौच और साफ पीने के पानी की कमी थी. उन्होंने बताया कि इस समस्या को खत्म करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनाए गए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर दिए गए, जिनमें अधिकतर घर महिलाओं के नाम पर देने की कोशिश की गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 06:05 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़ी आलोचना की

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें कांग्रेस की सोच को दर्शाती हैं और यह बहुत गलत है. गोयल ने आरोप लगाया कि विपक्ष को इस बात से परेशानी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने तीन बार प्रधानमंत्री चुना है।

     

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 05:50 PM (IST)

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव के बयान की आलोचना की, कही ये बात

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि उनकी भाषा बहुत आपत्तिजनक और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है, और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. राहटकर ने कहा कि आज देश की महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक अच्छा काम कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं, लेकिन इस तरह की बयानबाजी समाज की सोच को पीछे ले जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बयान संविधान की मूल भावना के खिलाफ है. उन्होंने बताया कि इस मामले का संज्ञान बिहार महिला आयोग ने ले लिया है और आगे की कार्रवाई वहीं से की जा रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 05:35 PM (IST)

    कर्नाटक में आम उत्पादन में गिरावट की संभावना, बढ़ेगी कीमत

    कर्नाटक में इस साल आम का उत्पादन कम होने की संभावना है, जिससे आम की कीमतें बढ़ सकती हैं. अनुमान है कि उत्पादन करीब 5 लाख टन तक घट जाएगा.  आमतौर पर राज्य में 16 लाख टन से ज्यादा आम पैदा होता है, लेकिन इस बार यह घटकर 10 से 11 लाख टन रह सकता है. उत्पादन कम होने की वजह से बाजार में आम के दाम 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं. इससे आम खाने के शौकीनों और किसानों, दोनों पर असर पड़ेगा. ये जानकारी  कर्नाटक राज्य आम विकास और विपणन निगम (मैंगो बोर्ड) ने दी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 05:18 PM (IST)

    बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार से नाराज है- मंत्री संजय सेठ

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार से नाराज है. उनका कहना है कि लोग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को अपनाते हुए भाजपा का समर्थन करने की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जैसे बिहार में जनता ने बदलाव किया था, वैसा ही बदलाव अब असम और बंगाल में भी देखने को मिल सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 05:05 PM (IST)

    अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को हटाने का समय आ गया है- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को हटाने का समय आ गया है और वहां भाजपा की सरकार आएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि 29 तारीख को वोट देकर घुसपैठियों के खिलाफ फैसला करें. शाह ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 04:50 PM (IST)

    एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, कही ये बात

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह बयान 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. शिंदे ने आरोप लगाया कि पहले भी कुछ कांग्रेस नेताओं ने देश के खिलाफ बातें की थीं और प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह के बयान देना गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी बयानबाजी से कांग्रेस को ही नुकसान होगा. साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे रोकने की कोशिश की, जिसका जवाब देश की महिलाएं देंगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 04:32 PM (IST)

    30 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र सरकार ने प्रवीण पारदेशी की अध्यक्षता में समिति बनाई थी

    30 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र सरकार ने प्रवीण पारदेशी की अध्यक्षता में यह समिति बनाई थी. यह कदम उस आंदोलन के बाद उठाया गया, जिसका नेतृत्व प्रहार जनशक्ति के नेता बच्चू कडू ने किया था. वे किसानों की कर्जमाफी लागू करने की मांग कर रहे थे. मार्च में राज्य के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया था कि सरकार 30 सितंबर 2025 की कट-ऑफ तारीख तक 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की योजना पर काम कर रही है. इसके साथ ही जो किसान समय पर अपना कर्ज चुकाते हैं, उन्हें 50,000 रुपये का प्रोत्साहन देने की भी बात कही गई थी. हालांकि, कर्जमाफी का अंतिम स्वरूप पारदेशी समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही तय किया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Apr 2026 04:16 PM (IST)

    महाराष्ट्र में किसानों की हो सकती है कर्जमाफी, सौंपी गई रिपोर्ट

    महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी को लेकर बनी प्रवीण पारदेशी की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दी है. यह समिति करीब छह महीने पहले बनाई गई थी, जिसका काम कर्जमाफी के लिए नियम तय करना और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए छोटे और लंबे समय के सुझाव देना था. इस रिपोर्ट के आने के बाद सरकार अब कर्जमाफी लागू करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है. यह कर्जमाफी 2024 के विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन के वादों में शामिल थी. अब इस रिपोर्ट को सहकारिता विभाग जांचेगा और इसके बाद इसे मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) के सामने रखा जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 04:01 PM (IST)

    छात्रों का इंतजार हुआ खत्म.. कल 4 बजे आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट!

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ा ऐलान किया है. UP बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर भी देख सकेंगे. लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, ऐसे में सभी की नजरें कल के रिजल्ट पर टिकी हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 03:46 PM (IST)

    157 करोड़ रुपये का बड़ा फैसला! अब 35 गांवों के किसानों की बदलेगी किस्मत

    MP कैबिनेट बैठक में उज्जैन के इंदोख-रुठरेड़ा माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट को 157 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. इस योजना से करीब 10,800 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे 35 गांवों के किसानों को सीधा फायदा होगा. राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि इस परियोजना से खेती में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, उत्पादन में सुधार होगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 03:28 PM (IST)

    'कश्मीर से 370 हटाया, अब बंगाल में सफाया'! योगी का बड़ा हमला, TMC-कांग्रेस पर तीखे तेवर

    उदयनारायणपुर, पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जैसे Article 370 को कश्मीर से स्थायी रूप से हटाया गया, वैसे ही बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वाम दलों को भी खत्म करना होगा.

    योगी ने आरोप लगाया कि ये दल बंगाल की पहचान से छेड़छाड़ कर रहे हैं और राज्य को उगाही व गुंडागर्दी का अड्डा बना दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं होगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 03:13 PM (IST)

    एक्सप्रेसवे बना ‘हवाई रनवे’! 3 तेजस विमानों ने किया टच-एंड-गो, UP में दिखा एयरफोर्स का दम

    उतार प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने अभ्यास के दौरान 3 HAL तेजस विमानों से आसमान में शानदार करतब दिखाए. इसके बाद विमानों ने एक्सप्रेसवे पर ‘टच-एंड-गो’ लैंडिंग कर अपनी ताकत और तैयारी का प्रदर्शन किया. यह अभ्यास आपात स्थिति में हाईवे को रनवे की तरह इस्तेमाल करने की क्षमता को दर्शाता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 02:51 PM (IST)

    लखनऊ में 24 अप्रैल को जुटेंगे देशभर के कृषि मंत्री! किसानों के लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    लखनऊ: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ‘द सेंट्रम होटल’ में 24 अप्रैल 2026 को ‘जोनल कॉन्फ्रेंस-2026’ आयोजित होगी. इस अहम बैठक की अध्यक्षता शिवराज सिंह चौहान करेंगे. सम्मेलन का उद्देश्य कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाना है. इसमें उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और जम्मू और कश्मीर के कृषि मंत्री शामिल होंगे. साथ ही चंडीगढ़ और लद्दाख के प्रशासक व वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे.

    सुबह 9:30 से शाम 7:30 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में कृषि योजनाओं, चुनौतियों और किसानों के हितों पर गहन चर्चा होगी. कार्यक्रम के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम फैसलों की जानकारी भी साझा की जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 02:36 PM (IST)

    CM योगी का बड़ा दावा.. UP बना विकास मॉडल, अब बंगाल की बारी!

    नदिया/पश्चिम बंगाल: नदिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यूपी में सुरक्षा और विकास दोनों मजबूत हैं. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में 7000 से ज्यादा उद्योग बंद हुए, जबकि यूपी में 9 साल में 17000 नए उद्योग लगे. योगी ने कहा कि 500 साल से लंबित अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ. उन्होंने ‘डबल इंजन’ सरकार को इसकी वजह बताते हुए कहा कि अब बंगाल में भी ऐसा ही मॉडल बनने जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 02:18 PM (IST)

    बंगाल में माफिया राज! योगी का बड़ा हमला, TMC पर लगाए गंभीर आरोप

    नदिया (पश्चिम बंगाल) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने TMC पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर, अरबिंदो घोष और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पवित्र धरती पर आज गुंडागर्दी और लूट का माहौल है. योगी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अब ‘माफिया राज’ और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है. उन्होंने कहा कि जहां कभी उद्योग और रोजगार फलते-फूलते थे, आज वहां बेरोजगारी और अशांति बढ़ रही है, जिससे किसान और युवा दोनों परेशान हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    22 Apr 2026 02:02 PM (IST)

    13 घंटे के लिए सब कुछ ठप! MLA की मौत पर सुलगा मणिपुर

    मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में आज 13 घंटे का पूर्ण बंद लागू है, जिसने जनजीवन को पूरी तरह रोक दिया है. यह बंद जोमी संगठनों ने बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे की मौत के विरोध में बुलाया है, जिनका निधन 20 फरवरी 2026 को गुरुग्राम के अस्पताल में हुआ था. उन्हें 4 मई 2023 को भीड़ ने गंभीर रूप से घायल किया था. सुबह 5 बजे शुरू हुआ बंद शाम 6 बजे तक रहेगा, सभी दुकानें, स्कूल और परिवहन बंद हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 01:48 PM (IST)

    तमिलनाडु हो या पश्चिम बंगाल, भाजपा पर जनता विश्वास नहीं करेगी- कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

    दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "चाहे तमिलनाडु हो या पश्चिम बंगाल हो भाजपा किसी भी संभावना की तलाश में जरूर है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है. दोनों जगहों पर भाजपा का सफाया हो जाएगा इसलिए परेशान होकर वो तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है. मुझे पूरा भरोसा है कि तमिलनाडु में हम और DMK मिलकर दो तिहाई बहुमत से ज्यादा से सरकार बनाएंगे और पश्चिम बंगाल में हमारी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज होने जा रही है..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 01:30 PM (IST)

    ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों के जरिए फर्जी मतदान कराने का लगाया आरोप 

    पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों की सूची लम्बी होती जा रही है. इस बार उन्होंने भवानीपुर के 63, 74 और 77 नंबर वार्डों में केंद्रीय बलों के जरिए फर्जी मतदान कराने का गंभीर आरोप लगाया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 01:14 PM (IST)

    देशभर में बदला मौसम मिजाज, कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट

    उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं रुद्रप्रयाग में बर्फबारी ने मौसम को सुहावना बना दिया है. भारत मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना व्यक्त की है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 12:57 PM (IST)

    स्पॉट डिमांड बढ़ने से गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी

    नई दिल्ली: (22 अप्रैल) बुधवार को फ़्यूचर्स ट्रेडिंग में सोने की कीमतें 1,879 रुपये बढ़कर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं. इसकी वजह यह थी कि सट्टेबाजों ने स्पॉट मार्केट में मज़बूत मांग को देखते हुए नई पोज़िशन्स बनाईं.

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, जून डिलीवरी के लिए सोने के कॉन्ट्रैक्ट्स 1,879 रुपये, या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुए। इस दौरान कुल 8,393 लॉट्स का कारोबार हुआ. विश्लेषकों के अनुसार, बाज़ार में हिस्सा लेने वालों द्वारा नई पोज़िशन्स बनाने के कारण ही सोने की कीमतों में यह तेज़ी आई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 12:46 PM (IST)

    बंगाल चुनावों के पहले चरण से पहले, ट्रिब्यूनल द्वारा मंज़ूर किए गए मतदाताओं की सूची जारी

    कोलकाता: (22 अप्रैल) चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं की बूथ-वार सूचियां जारी की हैं जिनके मामलों का निपटारा ट्रिब्यूनल द्वारा कर दिया गया था, जिससे उन्हें पश्चिम बंगाल चुनावों के पहले चरण में भाग लेने की अनुमति मिल गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

    चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दो अलग-अलग सूचियां प्रकाशित की हैं -- एक उन मतदाताओं की जिनके नाम ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद शामिल किए गए हैं, और दूसरी उन लोगों की जो अभी भी सूची से बाहर हैं. हालांकि, सूची में किए गए कुल जोड़ और हटाव की संख्या अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 12:32 PM (IST)

    बंगाल चुनावों के पहले चरण से पहले, ट्रिब्यूनल द्वारा मंजूर किए गए मतदाताओं की सूची जारी

    कोलकाता: (22 अप्रैल) चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं की बूथ-वार सूचियाँ जारी की हैं जिनके मामलों का निपटारा ट्रिब्यूनल द्वारा कर दिया गया था, जिससे उन्हें पश्चिम बंगाल चुनावों के पहले चरण में भाग लेने की अनुमति मिल गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

    चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दो अलग-अलग सूचियां प्रकाशित की हैं -- एक उन मतदाताओं की जिनके नाम ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद शामिल किए गए हैं, और दूसरी उन लोगों की जो अभी भी सूची से बाहर हैं. हालांकि, सूची में किए गए कुल जोड़ और हटाव की संख्या अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 12:18 PM (IST)

    MP के पन्ना और कान्हा रिज़र्व में बाघ और शावक मृत पाए गए

    पन्ना/मंडला (MP): (22 अप्रैल) वन अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश के दो बाघ रिज़र्व में एक बाघ और एक नर शावक मृत पाए गए हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 12:08 PM (IST)

    पृथ्वी दिवस: नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी वन्यजीवों की रक्षा करने के लिए नया मॉडल पेश किया

    कोलकाता: भारत, 21 अप्रैल, 2026: एक जबरदस्त नए अध्ययन से पता चला है कि बच्चों को जिस तरह से शिक्षित किया जाता है, वह शायद ग्रह को हो रहे नुकसान में योगदान दे रहा है, और यह अध्ययन इस नुकसान को पलटने के लिए एक साहसी रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है. 'वन्यजीवों की रक्षा के लिए सिस्टम थिंकिंग (समग्र सोच) सिखाना: पश्चिम बंगाल के माध्यमिक विद्यालयों में एक पायलट अध्ययन' नामक यह रिपोर्ट, पृथ्वी दिवस के एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर सामने आई है, जब पूरी दुनिया तेजी से हो रहे पर्यावरणीय पतन और जैव विविधता के नुकसान से जूझ रही है.

    नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी (NGS) द्वारा वित्तपोषित और 'वॉइसेस फॉर एशियन एलिफेंट्स' (https://www.vfaes.org/projects) के प्रकाशन सहयोग से तैयार यह शोध, पारंपरिक शिक्षा प्रणालियों में मौजूद कमियों को उजागर करता है. ये प्रणालियां अक्सर अलग-थलग और रटने पर आधारित शिक्षा पद्धति पर निर्भर रहती हैं, और अक्सर मानव-हाथी संघर्ष जैसे जटिल मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहती हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 11:56 AM (IST)

    2006 मालेगांव धमाका केस: बॉम्बे HC ने चार आरोपियों को बरी किया, उनके खिलाफ आरोप रद्द किए

    मुंबई: (22 अप्रैल) बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को 2006 के मालेगांव धमाका केस में आरोपी चार लोगों को बरी कर दिया और उनके खिलाफ आरोप तय करने वाले स्पेशल कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया.

    चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस श्याम चंदक की बेंच ने स्पेशल कोर्ट के आदेश के खिलाफ चार आरोपियों - राजेंद्र चौधरी, धन सिंह, मनोहर राम सिंह नरवारिया और लोकेश शर्मा - की अपील को मंज़ूरी दे दी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 11:44 AM (IST)

    महाराष्ट्र में भूजल स्तर गंभीर गिरा, ठाणे में 10 जून तक सर्विस सेंटरों पर गाड़ियां धोने पर रोक लगी

    ठाणे: (22 अप्रैल) अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बढ़ते तापमान के बीच पानी का स्तर गिरने के मद्देनज़र, ठाणे नगर निगम ने शहर भर के सर्विस सेंटरों पर 10 जून तक गाड़ियां धोने पर रोक लगा दी है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 11:32 AM (IST)

    CM रेखा गुप्ता की पहल के बाद FCI दिल्ली में गेहूं खरीदेगी; इस कदम से 21,000 किसानों को फायदा होगा

    नई दिल्ली: (21 अप्रैल) CMO ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दखल के बाद, फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI) दिल्ली में पाँच साल के अंतराल के बाद गेहूं की खरीद शुरू करेगा. बयान में कहा गया है कि गेहूं की स्थानीय खरीद, जिससे शहर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली मज़बूत होगी, 24 अप्रैल से नरेला और नजफ़गढ़ मंडियों में शुरू होगी.

    गुप्ता ने इस मामले में दखल देते हुए केंद्र सरकार से FCI के ज़रिए गेहूं खरीदने का आग्रह किया था, जिसे 2021 में रोक दिया गया था. बयान के अनुसार, केंद्र सरकार ने इस अनुरोध को मान लिया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    22 Apr 2026 11:23 AM (IST)

    भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा: पहलगाम हमले की बरसी पर बोले PM

    नई दिल्ली: (22 अप्रैल) पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ज़ोर देकर कहा कि भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले साल इसी दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 बेकसूर लोग मारे गए थे; इनमें ज़्यादातर भारत भर से आए पर्यटक थे.

    मोदी ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "पिछले साल इसी दिन हुए पहलगाम के भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले बेकसूर लोगों को याद कर रहा हूँ। उन्हें कभी नहीं भुलाया जाएगा." प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएँ उन शोकाकुल परिवारों के साथ भी हैं जो इस दुख की घड़ी का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "एक राष्ट्र के तौर पर, हम दुख और संकल्प में एकजुट होकर खड़े हैं। भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे."

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से एक जवाबी सैन्य कार्रवाई की थी, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सैन्य और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 11:02 AM (IST)

    देशभर में 141 दवाओं के सैंपल फेल, कंपनियों को नोटिस जारी

    हिमाचल प्रदेश समेत देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. जांच में कुल 141 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं, जिनमें 46 दवाएं हिमाचल में बनी हैं. सोलन, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा की कई कंपनियों की दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरीं. राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर के अनुसार सभी संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर बाजार से दवाओं का स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं. यह कार्रवाई दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए की जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 10:46 AM (IST)

    इंडोनेशिया से भारत को मिल सकती है खाद की बड़ी सप्लाई, 10 लाख टन निर्यात पर बातचीत तेज

    खाद की बढ़ती कमी के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इंडोनेशिया भारत समेत फिलीपींस, थाईलैंड और ब्राजील को करीब 10 लाख टन उर्वरक निर्यात करने पर बातचीत कर रहा है. यह कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है, जब ईरान से जुड़े वैश्विक तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है और कई देशों में खाद की कमी बढ़ रही है. इंडोनेशिया का कुल यूरिया उत्पादन 7.8 मिलियन टन है, जबकि उसकी घरेलू जरूरत 6.3 मिलियन टन है, जिससे अतिरिक्त उत्पादन निर्यात के लिए उपलब्ध है. इससे भारत में खाद आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 10:30 AM (IST)

    मई-जुलाई में आ सकता है अल नीनो, मानसून और गर्मी पर पड़ सकता है असर

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल मई से जुलाई के बीच अल नीनो बनने की संभावना है, जिसका असर भारत के मौसम पर दिख सकता है. प्रशांत महासागर का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे गर्मी और तेज हो सकती है और मानसून प्रभावित हो सकता है. हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे में आने वाले महीनों में गर्मी और बारिश दोनों के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 10:16 AM (IST)

    खरीफ से पहले बीटी कपास बीज बिक्री को मंजूरी, 34 कंपनियां देंगी सप्लाई

    राजस्थान के कपास किसानों के लिए अच्छी खबर है. खरीफ सीजन से पहले सरकार ने बीटी कपास हाइब्रिड बीजों की बिक्री को मंजूरी दे दी है, जिससे किसानों को समय पर बेहतर गुणवत्ता वाले बीज मिल सकेंगे. इस फैसले के तहत 34 कंपनियों को बीज उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है और 30 अप्रैल तक सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार ने बीज की गुणवत्ता और कीमत को लेकर सख्त नियम भी तय किए हैं, ताकि किसानों को किसी तरह का नुकसान न हो और उत्पादन के साथ उनकी आमदनी भी बढ़ सके.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 10:02 AM (IST)

    पटना में गर्मी का असर, स्कूल टाइम में बदलाव; छोटे बच्चों की छुट्टी अब 11:30 बजे तक

    पटना में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. के आदेश के अनुसार प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कक्षा 5 तक के बच्चों की कक्षाएं अब सुबह 11:30 बजे तक ही चलेंगी. वहीं कक्षा 8 तक के लिए दोपहर 12:30 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है. यह फैसला बच्चों को तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए लिया गया है और फिलहाल 25 अप्रैल तक लागू रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 09:46 AM (IST)

    उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, हिमाचल में 25-26 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के आसार

    उत्तराखंड में अब पहाड़ भी गर्मी की चपेट में आ गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे खासकर मैदानी और निचले इलाकों में गर्मी ज्यादा महसूस होगी. हालांकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम थोड़ा राहत भरा रह सकता है. वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें तो अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को हिमाचल में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 09:32 AM (IST)

    केदारनाथ धाम के कपाट खुले, 51 कुंतल फूलों से सजा मंदिर

    केदारनाथ मंदिर में आज सुबह विधि-विधान के साथ कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इस बार मंदिर को करीब 51 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा धाम आकर्षक दिख रहा है. बाबा केदार की डोली मंगलवार शाम गौरीकुंड से पहुंची, जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ स्वागत किया. मंदिर परिसर में सेना के बैंड और डमरू की गूंज से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया. कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 09:17 AM (IST)

    पहलगाम हमले की बरसी: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा भारत

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ भारत कभी झुकेगा नहीं. पीएम मोदी ने साफ किया कि आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और देश पूरी मजबूती के साथ उनका मुकाबला करता रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 08:47 AM (IST)

    दिल्ली में 4 साल बाद फिर शुरू होगी गेहूं खरीद, किसानों को मिलेगा MSP और सही दाम

    राजधानी दिल्ली के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. चार साल के लंबे इंतजार के बाद अब सरकार फिर से गेहूं की खरीद शुरू करने जा रही है. FCI के जरिए 24 अप्रैल से नरेला डिपो और नजफगढ़ मंडी में खरीद होगी. इससे किसानों को अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलेगा और उन्हें मजबूरी में सस्ते दाम पर गेहूं बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. माना जा रहा है कि इस फैसले से किसानों की आय बढ़ेगी और दिल्ली की स्थानीय कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 08:31 AM (IST)

    गन्ने के कचरे से बनेगा हरित ईंधन, हैदराबाद के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता

    CSIR-IICT के वैज्ञानिकों ने गन्ने की खोई (बैगास) से जैव ईंधन बनाने की नई और असरदार तकनीक विकसित की है. इस नई विधि से करीब 52.8% तक जैव-तेल तैयार किया जा सकता है, जो पुराने तरीकों के मुकाबले काफी ज्यादा है. इस ईंधन की गुणवत्ता भी बेहतर बताई जा रही है और इससे कम प्रदूषण होगा. खास बात यह है कि भारत में हर साल 90 से 100 मिलियन टन गन्ने का कचरा निकलता है, जिसे अब उपयोग में लाया जा सकेगा. इस तकनीक से न सिर्फ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 08:16 AM (IST)

    कपास की कीमतों में तेजी से कपड़ा उद्योग पर संकट, आयात शुल्क हटाने की मांग

    देश में कपास की बढ़ती कीमतों ने कपड़ा उद्योग की चिंता बढ़ा दी है. पिछले कुछ हफ्तों से कपास के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे सूत मिलों से लेकर कपड़ा और गारमेंट बनाने वाली कंपनियों तक सभी पर लागत का दबाव बढ़ गया है. उद्योग का कहना है कि उत्पादन करीब 290 लाख गांठ है, जबकि जरूरत 330 लाख गांठ की है, जिससे कमी बनी हुई है. ऐसे में सरकार से मांग की जा रही है कि मई से अक्टूबर तक कपास के आयात पर लगने वाला 11% शुल्क हटा दिया जाए, ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़े और कीमतों पर काबू पाया जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 08:01 AM (IST)

    EVM छेड़छाड़ पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, बंगाल में गड़बड़ी पर री-पोल और कार्रवाई की चेतावनी

    Election Commission of India ने EVM से छेड़छाड़ की आशंकाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में. आयोग ने सभी मतदान केंद्रों के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि EVM के बटन पूरी तरह साफ और बिना किसी रुकावट के दिखाई देने चाहिए. किसी भी बटन पर टेप, गोंद, रंग, स्याही या किसी तरह के रसायन का इस्तेमाल सख्त मना है, क्योंकि इससे मतदान की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है. आयोग ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी बूथ पर ऐसी गड़बड़ी पाई गई, तो वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 07:46 AM (IST)

    यूपी में लू का प्रकोप तेज, लखनऊ समेत कई जिलों में पारा 42°C के पार

    उत्तर प्रदेश में गर्मी अब और ज्यादा असर दिखाने लगी है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया और आसपास के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी. इसी स्थिति को देखते हुए बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है, ताकि तेज धूप और लू के बीच पढ़ाई का असर कम पड़े.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 07:32 AM (IST)

    महाराष्ट्र में दो तरह का मौसम: विदर्भ में लू का कहर, पश्चिमी हिस्सों में बारिश-आंधी का अलर्ट

    महाराष्ट्र में मौसम इन दिनों बदलता हुआ नजर आ रहा है. एक तरफ विदर्भ के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अमरावती जिले में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस समय राज्य में सबसे ज्यादा रहा. हालांकि कुछ जिलों में रात के समय हुई बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई है, लेकिन दिन के समय गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है. फिलहाल विदर्भ क्षेत्र में लू का असर सबसे ज्यादा बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 07:16 AM (IST)

    लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती पर आज बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने आज राजधानी लखनऊ में बड़े विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. लंबे समय से चल रहे इस विवाद में अभ्यर्थी सरकार की निष्क्रियता से नाराज हैं और उनका कहना है कि मामला लगातार टलता जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल होंगे. वहीं, स्थिति को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है और कई जिलों में सक्रिय अभ्यर्थियों को घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किया गया है. यह मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और पिछली सुनवाई के बाद से लगातार तारीखें बढ़ रही हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि छह साल से वे न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी है. ऐसे में आज का प्रदर्शन इस मुद्दे को फिर से जोरदार तरीके से उठाने की कोशिश माना जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    22 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    मेरठ में 23 अप्रैल से मिलेगा सर्टिफाइड बीज, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ आधार पर वितरण

    बासमती धान की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. Basmati Export Development Foundation और APEDA की ओर से 23 अप्रैल 2026 को मेरठ के मोदीपुरम स्थित केंद्र में बीज वितरण मेला लगाया जा रहा है. इस मेले में किसानों को पूसा बासमती 1121, 1885, 1718, 1509, 1692, 1, 1401 और 1847 जैसी प्रमुख किस्मों के सर्टिफाइड बीज दिए जाएंगे. बीज 10 किलो के पैक में 100 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेंगे और पूरी प्रक्रिया ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगी. इस आयोजन में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली और जम्मू से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है. साथ ही, मेले में किसान गोष्ठी का आयोजन भी होगा, जहां आधुनिक खेती और बेहतर उत्पादन से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की जाएगी.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

 

Published: 22 Apr, 2026 | 06:55 AM