Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: किसानों के क्रेडिट स्कोर पर निर्णय लेगी सरकार, दिल्ली में श्रमिक परिवारों के लिए स्वास्थ्य योजना को मंजूरी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने कहा कि एक द्रोणिका के असर से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिष होने की संभावना है. वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण आने वाले दो-तीन दिन तक रायपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास दक्षिण-पष्चिम मानसून प्रदेष के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ सकता है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अगर आरएसएस मांगे गए दस्तावेज पेश नहीं करता, तो कानूनी कार्रवाई होगी: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु: 23 जून (भाषा) कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से उसकी स्थापना और खर्च से जुड़े दस्तावेज दिखाने की मांग करते रहेंगे. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे.
मंत्री ने 100 साल पुराने संगठन आरएसएस के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है, जिसमें मांग की गई है कि वे देश में अपने रजिस्ट्रेशन और वित्तीय लेन-देन के दस्तावेज दिखाएं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केरल सरकार PRS लोन के पेमेंट में देरी से किसानों के क्रेडिट स्कोर पर पड़ने वाले बुरे असर को रोकेगी
तिरुवनंतपुरम: (22 जून) केरल के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने सोमवार को कहा कि सरकार ऐसे तकनीकी उपाय करेगी जिससे पैडी रिसिप्ट शीट (PRS) लोन के पेमेंट में देरी का किसानों के क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर न पड़े.
विधानसभा में विधायक ए.डी. थॉमस के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि पेमेंट से जुड़ी जानकारी समय पर अपडेट करने के लिए सप्लाईको (Supplyco) पोर्टल और PRS लोन संभालने वाले बैंकों के कंसोर्टियम के बीच वेब-सर्विस इंटीग्रेशन लागू किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा पेमेंट की जानकारी अपडेट करने में देरी के कारण तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे किसानों के CIBIL स्कोर पर असर पड़ने की शिकायतें मिली हैं, जबकि PRS लोन के पेमेंट की ज़िम्मेदारी राज्य सरकार की है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
किसानों की समृद्धि और गांवों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को राजनांदगांव के ‘स्टेट हाई स्कूल’ मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन और लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली सरकार ने 2.7 लाख पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य योजना को मंजूरी दी
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक स्वास्थ्य योजना को मंगलवार को मंजूरी दे दी. यह फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली: तकिया काले खां में आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर खाक; पुलिस ने 12 लोगों को बचाया
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) मध्य दिल्ली के तकिया काले खां इलाके में आग लगने से कम से कम 30 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया और पुलिस ने 12 लोगों को खतरे वाले क्षेत्र से बाहर निकाला। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
-
Posted By: Saurabh Sharma
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, समिति गठन के बाद होगा फैसला- योगेश कदम
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कहा कि राज्य में इसे लागू करने की मांग पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने बताया कि UCC के संबंध में एक समिति गठित की जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री पहले ही निर्देश दे चुके हैं. योगेश कदम ने कहा कि समिति अपनी रिपोर्ट और निष्कर्ष सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति की सिफारिशों के अनुसार ही महाराष्ट्र में UCC लागू करने पर अंतिम फैसला किया जाएगा.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बांग्लादेश में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर भारत की चिंता, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश में हिंदू देवी-देवताओं और उनकी मूर्तियों के कथित अपमान की घटनाओं पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण वहां विरोध-प्रदर्शन हुए हैं. भारत ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश सरकार चरमपंथी तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. रणधीर जायसवाल ने कहा कि सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए. भारत स्थिति पर नजर बनाए हुए है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया
भारत के महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. यह सम्मान खेल जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए दिया गया. विजय अमृतराज भारतीय टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और उन्होंने अपने खेल करियर के दौरान कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. इस सम्मान के साथ उनके लंबे और प्रेरणादायक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है. खेल जगत और उनके प्रशंसकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
श्रीनगर दौरे पर बोले राजीव शुक्ला, सीमा सुरक्षा और स्थानीय भरोसे पर हुई अहम चर्चा
विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने श्रीनगर दौरे के दौरान सुरक्षा और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि समिति को सेना के अधिकारियों ने पाकिस्तान सीमा से जुड़े हालात, सुरक्षा चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी. शुक्ला ने कहा कि सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय लोगों का भरोसा बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता के विश्वास दोनों को मजबूत करना जरूरी है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर CT रवि का तंज, बोले- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं
कर्नाटक के बीजेपी विधायक सी.टी. रवि ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में सबसे ज्यादा विदेश यात्रा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. सी.टी. रवि ने दावा किया कि राहुल गांधी जितना समय संसद में नहीं रहे, उससे अधिक समय विदेश में बिताया है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह एक नया रिकॉर्ड है और उन्हें यह रिकॉर्ड बनाने दिया जाना चाहिए. उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
छत्तीसगढ़ में हीरे मिलने की खबर पर बोले अरुण साव, राज्य के लिए सौभाग्य का अवसर
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में हीरे मिलने की खबर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में समय-समय पर विभिन्न कीमती धातुएं और खनिज मिलने की जानकारी सामने आती रही है. अब हीरे मिलने की खबर भी उत्साहजनक है. अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले पर गंभीरता से विचार करेगी और आवश्यक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि यदि यहां हीरे का भंडार मिलने की पुष्टि होती है, तो यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात होगी और इससे राज्य के आर्थिक विकास तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
PMCH को मिली बड़ी सौगात, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नए रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक विभाग का किया उद्घाटन
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में नए रेडियोलॉजी और डायग्नोस्टिक विभाग का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है. नए विभाग के शुरू होने से मरीजों को एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य जांच सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी. इससे जांच रिपोर्ट मिलने में लगने वाला समय भी कम होगा. स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश दिए. उद्घाटन कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक भी मौजूद रहे.(ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
धूल के गुबार में डूबा एनसीआर, दिल्ली में बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी.. हवाओं की रफ्तार बढ़ी
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार दोपहर धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी आने, बिजली चमकने और बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली में विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि ज्यादातर हिस्सों में बिजली कड़कने और 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आईडीएफसी फर्स्ट घोटाला: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 60 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज अग्रवाल को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के, हरियाणा सरकार के खातों से कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल 10 दिसंबर 2024 से 16 जून 2025 तक शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे. उन्हें 20 जून 2025 से इस वर्ष 24 मार्च तक कृषि विभाग में प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सीयूईटी स्नातक 2026 का परिणाम जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अंक
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी स्नातक) 2026 के नतीजे घोषित किए. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एजेंसी ने कहा, “इंतजार खत्म हुआ. सीयूईटी (स्नातक) 2026 के नतीजे अब उपलब्ध हैं. ”
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दक्षिण दिल्ली में फुटपाथ से बच्ची का अपहरण, बलात्कार और फिर हत्या; कैब चालक गिरफ्तार
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही 11 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसे मार डाला गया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कैब चालक ने जुर्म छिपाने की कोशिश में उसके शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे एक जंगल में फेंक दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना स्वागत योग्य कदम : डोभाल
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) ब्रिक्स देशों के अपने समकक्षों का मंगलवार को यहां स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है क्योंकि इससे ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी.
ब्रिक्स देशों के एनएसए के सम्मेलन में अपने प्रारंभिक उद्बोधन में डोभाल ने भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और आर्थिक अवरोधों के प्रभाव की बात की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समूह को इन चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभानी चाहिए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ICAR-CRIDA ने अल नीनो से निपटने के लिए सभी जिलों के लिए Contingency Plan बनाया- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में कहा कि मुझे बताते हुए संतोष है कि ICAR-CRIDA ने अल नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए देश के सभी जिलों के लिए Contingency Plan तैयार कर लिए हैं. हमारी प्राथमिकता है कि ये प्लान केवल कागजी दस्तावेज बनकर ना रह जाएं। इसको हम पूरी तरह से ऑपरेशनल करें और आवश्यकता पड़ने पर जमीन पर उतारें.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आज मुंबई में मॉनसून आगमन की घोषणा, कई इलाकों में जोरदार बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज 23 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में पहुंच गया है. सुबह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई है. तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
तमिलनाडु सरकार थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति संबंधी आदेश के खिलाफ न्यायालय पहुंची
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है जिसमें राज्य में थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति दी गई थी. सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार के वकील बी. करुणाकरन के माध्यम से 11 जून को यह याचिका दाखिल की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान के कुछ हिस्सों में 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज
जयपुर: 23 जून (भाषा) राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, इस अवधि में राज्य में सर्वाधिक वर्षा दूदवाना में 19.0 मिमी दर्ज की गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अल नीनो के खतरे से निपटने की तैयारी करें, हमें संकट आने का इंतजार नहीं करना है- कृषि मंत्री शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अल नीनो के खतरे से निपटने के लिए तैयारी करें अधिकारी और राज्य. उन्होंने कहा कि हमें संकट आने का इंतजार नहीं करना है, बल्कि पहले से तैयारी करनी है. हमारा दृष्टिकोण प्रोएक्टिव होना चाहिए, न कि केवल प्रतिक्रिया देने वाला. उन्होंने कहा कि हमें वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और विशेषज्ञों के सुझावों के अनुसार कार्य करना है. समय रहते सही कदम उठाकर हम अल नीनो की संभावित चुनौतियों के प्रभाव को कम कर सकते हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू की
नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर ने मंगलवार को यहां द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत शुरू की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों ने डाला डेरा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों ने डेरा डाल दिया है. संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे हैं. किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि समझौते के बाद अमेरिकी उत्पाद भारत आएंगे, जिससे घरेलू कृषि उत्पादों के दाम गिर जाएंगे और पहले से आर्थिक नुकसान झेल रहा किसान बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार कोई भी कदम उठाए.
-
Posted By: Saurabh Sharma
मुंद्रा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, कमर्शियल उड़ानें शुरू
गुजरात के मुंद्रा में आज नए विकसित मुंद्रा एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर जीत अडानी, जो Adani Airport Holdings Limited (AAHL) के डायरेक्टर हैं, ने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही मुंद्रा एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक (कमर्शियल) उड़ानों का संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया. यह कदम क्षेत्रीय हवाई संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यक्रम में जीत अडानी की पत्नी दिवा जैमिन शाह भी मौजूद रहीं. नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने और कच्छ क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ऑपरेशन टाइगर पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर निशाना
मुंबई में कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी एक पक्ष को पार्टी में फूट के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि पार्टी छोड़ने वालों की भी इसमें भूमिका रही है. वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में विपक्ष का अस्तित्व खत्म कर देना ही लक्ष्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की राजनीति गलत दिशा में जा रही है और जनता के बीच इससे नकारात्मक संदेश पहुंच रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रमों का असर भविष्य में देखने को मिल सकता है और इसके लिए भारी राजनीतिक कीमत भी चुकानी पड़ सकती है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि ये दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. शाह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया तथा 'एक देश, एक संविधान' के सिद्धांत के लिए अपना बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गृह मंत्री ने कश्मीर में लागू रहे अनुच्छेद 370 का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय वहां अलग संविधान और ध्वज की व्यवस्था थी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
उज्जैन में जमीन खरीद को लेकर CM मोहन यादव पर सवाल
एक मीडिया जांच में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने 2021 से 2025 के बीच उज्जैन और आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी है. रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने 253 एकड़ से अधिक भूमि खरीदी, जिनमें से कई भूखंड उन क्षेत्रों में हैं जहां सड़क, हाईवे और शहरी विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं. जांच में हितों के टकराव और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए हैं. वहीं, राज्य सरकार के अधिकारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परिवार लंबे समय से रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है और सभी खरीद-फरोख्त कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई हैं.
-
Posted By: Saurabh Sharma
लखनऊ अग्निकांड पर इमरान मसूद ने जताया दुख
सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने लखनऊ के कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को इस हादसे में खोया है, उनके दर्द की कल्पना करना भी मुश्किल है. मसूद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर अब भी गंभीरता नहीं दिखाई जाती. उन्होंने कोचिंग संस्थानों से सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की और कहा कि हर भवन में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम और आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) होना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
महिला सशक्तिकरण पर बोलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 2014 से ही प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना रहा है. उन्होंने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के माध्यम से महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराया गया, जो लंबे समय से लंबित था. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की पक्षधर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह लक्ष्य पूरी तरह साकार होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं ने विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को समझा और चुनावों में उसका जवाब दिया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
पानी प्रबंधन को लेकर हरियाणा सीएम की अहम बैठक
दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाने को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि लखवार और किशाऊ बांध पर सहमति बन चुकी है और इन परियोजनाओं से मिलने वाला पानी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा तक पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि पानी के बेहतर उपयोग और वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और बारिश के पानी को व्यर्थ बहने से रोकने पर जोर दिया गया. सरकार का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना है. बैठक में कई राज्यों के अधिकारियों ने भी भाग लिया और सहमति बनी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
एल नीनो प्रभाव पर कृषि मंत्रालय की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 2026 खरीफ सीजन पर El Nino के संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में मौसम की स्थिति, कृषि उत्पादन, और संभावित जोखिमों को लेकर विभिन्न विभागों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की. मंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसानों के हित में समय पर कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. बैठक में तैयारियों की sसमीक्षा भी की गई है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बयान
अयोध्या में समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने लखनऊ कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुए इस हादसे में 15 बच्चों की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना बेहद दर्दनाक है. उन्होंने इसे हृदयविदारक घटना बताया और सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए. इसके साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े सुरक्षा कदम जरूरी हैं. सरकार से अपेक्षा है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
दिल्ली में रेवंत रेड्डी और मनोहर लाल खट्टर की अहम मुलाकात
दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. यह बैठक राजधानी दिल्ली में हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. बातचीत का मुख्य फोकस राज्य से जुड़े विकास कार्य, केंद्र सरकार की योजनाएं और उनके बेहतर क्रियान्वयन पर रहा. दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग बढ़ाने और जनता से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. सूत्रों के अनुसार, बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और कई अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
अलीगंज अग्निकांड, पीड़ितों के अंतिम संस्कार में पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार हज़रतगंज स्थित बैकुंठ धाम में किया जा रहा है. इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बैकुंठ धाम पहुंचे और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. अलीगंज क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. प्रशासन राहत और सहायता कार्यों में जुटा हुआ है, जबकि सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
लखनऊ आग हादसे की जांच तेज, SIT जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
लखनऊ के कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. लखनऊ जोन के जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित टीम मौके का निरीक्षण कर रही है. उन्होंने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों का भी विस्तार से आकलन किया जाएगा. जांच टीम यह पता लगाएगी कि घटना किन कारणों से हुई और सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई. ADG ने कहा कि SIT जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों और आदर्शों को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
BRICS सुरक्षा बैठक में UAE के NSA का अजीत डोभाल ने किया स्वागत
दिल्ली में आयोजित 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अली मोहम्मद हम्माद अल शम्सी का स्वागत किया. यह बैठक क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई है. BRICS देशों और आमंत्रित साझेदार देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, आतंकवाद-रोधी प्रयासों, साइबर सुरक्षा तथा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. बैठक को बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
लखनऊ आग हादसे पर कांग्रेस का सवाल, सुरक्षा नियमों के पालन पर उठाए प्रश्न
दिल्ली में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने लखनऊ के कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल लखनऊ तक सीमित नहीं हैं और पहले भी अन्य शहरों में ऐसे हादसे हो चुके हैं. पुनिया ने सवाल उठाया कि आग से सुरक्षा के नियमों, आपातकालीन निकास और वैकल्पिक रास्तों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम क्यों नहीं उठाए गए. उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं से सबक लेकर सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए थे. साथ ही उन्होंने सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
लखनऊ आग हादसा, 15 लोगों की मौत, SDRF ने दीवार तोड़कर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया. घने धुएं और आग के कारण इमारत के भीतर पहुंचना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में SDRF की टीम ने अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए इमारत की बगल की दीवार में दो बड़े छेद किए. इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया. मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियां भी मौजूद रहीं. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन, नित्यानंद राय ने धारा 370 हटाने का किया जिक्र
पटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक विधान, एक प्रधान, एक निशान” के सिद्धांत के लिए संघर्ष किया और कश्मीर में अपना बलिदान दिया. राय ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर उनके सपने को साकार किया गया. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं का भी आभार जताया और कहा कि आज के दिन देश उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद कर रहा है.(ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
रायपुर में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई, इमारत के अवैध हिस्से के खिलाफ ध्वस्तिकरण
छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रशासन द्वारा बायरन बाजार में एक इमारत के अवैध हिस्से के खिलाफ ध्वस्तिकरण कार्रवाई जारी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नोएडा स्थित सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में लेबर कैंप में लगी आग
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में लेबर कैंप में आग लगी. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश के कारण वडाला RTO इलाके में जलभराव
महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश के कारण वडाला RTO इलाके में जलभराव देखने को मिला.
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण वडाला RTO इलाके में जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/x7dRyM7Dw6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/kpQiQGPyKe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार शुरू करेगी टमाटर की बिक्री, तैयार हुई पूरी योजना
टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है. सरकार टमाटर के दामों पर नियंत्रण के लिए सहकारी दुकानों के जरिए इसे सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है. इस कदम से उम्मीद है कि बाजार में बढ़े हुए दामों पर अंकुश लगेगा और ग्राहकों को सस्ते दाम पर टमाटर मिल सकेगा. योजना की शुरुआत पहले दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े शहरों से की जाएगी, जिसके बाद इसे अन्य राज्यों में भी विस्तार दिया जाएगा. फिलहाल देशभर में टमाटर का औसत खुदरा भाव बढ़कर 44.36 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 34.43 रुपये प्रति किलो था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया.
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया। pic.twitter.com/rGLS9doOvS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास की बढ़ती कीमतों में उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास की बढ़ती कीमतों और मध्य भारत में मॉनसून की देरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखने लगा है. पिछले कुछ दिनों में कपास के दामों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है. भारतीय कपास निगम (CCI) के मुताबिक, कपास की कीमतें करीब 1,100 रुपये प्रति कैंडी (356 किलोग्राम) तक बढ़ी हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों के बीच बाजार को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है.
कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 19 जून तक कपास की बुवाई में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इस बार कपास 17.13 लाख हेक्टेयर में बोया गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 22.82 लाख हेक्टेयर था. मॉनसून की धीमी प्रगति के कारण बुवाई में देरी हुई है. CAI की फसल समिति के अध्यक्ष अतुल गनात्रा ने बिजनेसलाइन को कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय फ्यूचर्स बाजार में तेजी है. उनके अनुसार, ICE दिसंबर फ्यूचर्स 75 सेंट प्रति पाउंड से बढ़कर 80 सेंट प्रति पाउंड तक पहुंच गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर कपास के दाम मजबूत हुए हैं. यानी कुल मिलाकर, मॉनसून की अनिश्चितता से बुवाई प्रभावित हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार की मजबूती ने कपास की कीमतों को सहारा दिया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ओलंपिक दिवस समारोह 2026 में हिस्सा लिया
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ओलंपिक दिवस समारोह 2026 में हिस्सा लिया.
#WATCH | अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ओलंपिक दिवस समारोह 2026 में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/2PhY0gVV36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कपास की बुवाई में गिरावट, 17.13 लाख हेक्टेयर रहा रकबा
कपास की बुवाई में इस बार बड़ी गिरावट देखने को मिली है. यह 25 प्रतिशत घटकर 17.13 लाख हेक्टेयर रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 22.82 लाख हेक्टेयर थी. सोयाबीन की बुवाई भी घटकर 1.30 लाख हेक्टेयर रह गई है, जो पिछले साल 2.50 लाख हेक्टेयर थी. उड़द (काली मटपे) का क्षेत्र भी कम होकर 0.62 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पहले 0.98 लाख हेक्टेयर था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद ने तय लक्ष्य को पार कर लिया है, जानें क्या है आंकड़ा
देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद ने तय लक्ष्य को पार कर लिया है. सरकार ने गेहूं खरीद का संशोधित लक्ष्य 355.4 लाख टन रखा था, लेकिन 21 जून तक यह बढ़कर 357.6 लाख टन तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि के 299.5 लाख टन की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है, जिससे इस साल गेहूं की खरीद मजबूत स्थिति में दिख रही है. राजस्थान ने इस बार गेहूं खरीद में रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है. वहीं उत्तर प्रदेश ने पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा गेहूं की खरीद की है, जिससे दोनों राज्यों का योगदान काफी अहम रहा है.
बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल गेहूं खरीद का लक्ष्य शुरुआत में 303 लाख टन तय किया गया था, जिसे बाद में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बढ़ाकर 345 लाख टन किया गया. जून में किसानों की मांग और कुछ राज्यों द्वारा खरीद अवधि बढ़ाने की अपील के बाद इसे फिर संशोधित किया गया. साल 2025 में सरकार ने लगभग 300 लाख टन गेहूं की खरीद की थी, लेकिन इस बार उत्पादन बढ़ने की उम्मीद के चलते खरीद भी अधिक रही है. कृषि मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन 1206.6 लाख टन तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरीफ सीजन में इस बार फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में 1.7 प्रतिशत बढ़ी है
श में चल रहे खरीफ सीजन में इस बार फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में 1.7 प्रतिशत बढ़ी है. कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 जून तक कुल बुवाई क्षेत्र 119.90 लाख हेक्टेयर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 117.95 लाख हेक्टेयर था. हालांकि कुछ प्रमुख फसलों जैसे कपास, सोयाबीन और उड़द की बुवाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अगर मॉनसून आगे सामान्य हो जाता है तो आने वाले दिनों में इन फसलों का रकबा अन्य फसलों की ओर भी स्थानांतरित हो सकता है.
गन्ने की बुवाई इस साल 57.31 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जबकि पिछले साल यह 56.64 लाख हेक्टेयर थी. हालांकि मौसम और खेती के रुझान को देखते हुए इसमें आगे बदलाव संभव है. इसी तरह धान (पैडी), जो खरीफ सीजन की सबसे प्रमुख फसल है, इस बार 12.36 लाख हेक्टेयर में रोपा गया है, जबकि पिछले साल यह 8.09 लाख हेक्टेयर था. दालों की बुवाई भी बढ़कर 7.21 लाख हेक्टेयर हो गई है, जो पिछले साल 6.39 लाख हेक्टेयर थी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अगले 24 घंटों के दौरान 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है
देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है. एक ओर कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी, पूर्वोत्तर और तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां सबसे अधिक रहने की उम्मीद है. कई स्थानों पर जलभराव, यातायात में बाधा और दृश्यता कम होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.