Todays Top News List: पंजाब से दुबई हरी मिर्च का निर्यात, बासमती चावल के लिए खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आज 24 अप्रैल शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन होगा. इस सम्मेलन में उत्तर भारत के राज्यों के कृषि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों, एफपीओ, स्टार्टअप्स, केवीके, वित्तीय संस्थानों और खरीद एजेंसियों की भागीदारी के माध्यम से खेती, किसान आय, तकनीक, विपणन और कृषि अवसंरचना से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी.  आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: बिहार में हीट वेव का असर जारी है और मौसम वैज्ञानिकों ने 26 अप्रैल के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि राज्य में फिलहाल अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है. उन्होंने किसानों को अपने पशुओं को छांव में रखने की सलाह दी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 24 Apr, 2026 | 07:07 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 07:04 PM (IST)

    नीतीश कुमार ने जो काम शुरू किए हैं, उन्हें अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार आगे बढ़ाएगी- निशांत कुमार

    निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो काम शुरू किए हैं, उन्हें अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार आगे बढ़ाएगी और जारी रखेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 06:48 PM (IST)

    पंजाब में बासमती चावल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होगा- CM मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीदरलैंड दौरे के दौरान पंजाब में बासमती चावल के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की. यह केंद्र एलटी फूड्स के सहयोग से बनाया जाएगा, जो रॉटरडैम में एक बड़ा प्रोसेसिंग हब चलाती है. इसका उद्देश्य खेती में विविधता बढ़ाना और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि एलटी फूड्स कम कीटनाशक उपयोग वाली खेती के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू करेगी और किसानों से फसल की सुनिश्चित खरीद (प्रोक्योरमेंट) का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के बासमती को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत बनाने के लिए कीटनाशकों का उपयोग कम करना जरूरी है, ताकि यह वैश्विक मानकों पर खरा उतर सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 06:28 PM (IST)

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान, कही ये बात

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए यह आत्मचिंतन का समय है. उन्होंने सवाल उठाया कि अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ना पंजाब के साथ गद्दारी कैसे माना जा सकता है. पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी से कई नेता पहले भी जा चुके हैं और यह पार्टी कांग्रेस के खिलाफ और भ्रष्टाचार व जन लोकपाल के मुद्दों पर बनी थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 06:12 PM (IST)

    पंजाब से दुबई में हरी मिर्च का निर्यात, पहुंची पहली खेप

    पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर ने खेती के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यहां उगाई गई हरी मिर्च पहली बार दुबई के बाजारों तक पहुंची है, जिसे राज्य से इस फसल का पहला विदेशी निर्यात माना जा रहा है. हाल ही में जिले से 15 मीट्रिक टन हरी मिर्च की पहली खेप भेजी गई है. यह इस बात का संकेत है कि किसान अब पारंपरिक गेहूं-धान की खेती से हटकर ज्यादा मुनाफे वाली और निर्यात आधारित फसलों की ओर बढ़ रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 05:54 PM (IST)

    नितिन नवीन से BJP हेडक्वार्टर में मिले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, साथ में ये नेता भी मौजूद

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से पार्टी हेडक्वार्टर में मुलाकात की. राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 05:40 PM (IST)

    बंगाल में डबल इंजन की सरकार बन सकती है-चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बंगाल में हुए मतदान में बढ़ा हुआ मत प्रतिशत यह दिखाता है कि लोग मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काम से संतुष्ट नहीं हैं. उनका मानना है कि लंबे समय बाद बंगाल में डबल इंजन की सरकार बन सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि पांचों राज्यों में एनडीए को भारी बहुमत मिलने और सरकार बनने की संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 05:20 PM (IST)

    सेब की नई किस्म को मिली मंजूरी, होगी बंपर पैदावार

    प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी ने किसानों द्वारा विकसित एक नई सेब किस्म ‘कंवर मझोली सिलेक्शन-1’ को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया है. यह भागीदारी आधारित फसल सुधार की दिशा में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है. यह किस्म शिमला जिले के मझोली गांव के प्रगतिशील बागवान जोगिंदर सिंह कंवर के लंबे प्रयासों का परिणाम है. इसमें रीजनल हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड ट्रेनिंग स्टेशन मशोबरा के वैज्ञानिकों ने भी सहयोग किया, जो डॉ वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री नौणी के अंतर्गत कार्य करता है.

    RHRTS-मशोबरा के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ दिनेश सिंह ठाकुर ने 'द ट्रिब्यून' से कहा है कि इस नई सेब किस्म की खोज साल 2016 में हुई थी, जब जोगिंदर सिंह कंवर ने अपने बाग में 47 साल पुराने रेड डिलीशियस पेड़ की एक निचली शाखा पर जल्दी पकने वाले और गहरे रंग के अलग तरह के फल देखे. ये फल उसी पेड़ के बाकी फलों से काफी अलग थे, जिसके बाद इस पर वैज्ञानिक जांच शुरू की गई.

    साल 2017 में वैज्ञानिकों की एक टीम, जिसमें डॉ नीना चौहान भी शामिल थीं, ने बाग का निरीक्षण किया और पाया कि यह बदलाव पूरी शाखा में हुआ एक म्यूटेशन है. इसके बाद उस शाखा से बडवुड लेकर उसे M9 रूटस्टॉक पर ग्राफ्ट किया गया, ताकि इसके गुणों और फल की गुणवत्ता को परखा जा सके. इस किस्म का अध्ययन मशोबरा में करीब 4-5 साल तक किया गया, जो समुद्र तल से 2,286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 05:05 PM (IST)

    आप के 50 विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं- अमरिंदर सिंह राजा वारिंग

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के भाजपा में जाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि AAP को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि उनके करीब 50 विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ सांसदों ने पार्टी छोड़ी है. वारिंग ने AAP पर विचारधारा की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह स्थिति स्वाभाविक है और इन सांसदों का पंजाब में ज्यादा प्रभाव भी नहीं है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 04:49 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में झींगा किसानों को नुकसान, ये है वजह

    आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में झींगा (श्रिम्प) पालन करने वाले किसानों के सामने इस समय बड़ा संकट है. लगातार गिरती कीमतें, बढ़ती लागत और बीमारियों के फैलाव ने इस व्यवसाय को काफी मुश्किल बना दिया है. जो काम पहले हजारों किसानों की आजीविका का मजबूत सहारा था, अब वह लगातार घाटे का सौदा बनता जा रहा है और किसानों की चिंता बढ़ा रहा है. खासकर झींगे की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव सबसे बड़ी समस्या है. हाल ही में थोड़ी बढ़त के बाद दाम अचानक गिरकर लगभग 20,000 रुपये प्रति टन तक कम हो गए. यानी 2000 रुपये प्रति क्विंटल कीमत कम हो गई है, जिससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ.

    किसानों का आरोप है कि व्यापारी और बिचौलिए कीमतों में हेरफेर कर रहे हैं, जिससे उन्हें सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं. इसके साथ ही व्हाइट स्पॉट सिंड्रोम जैसी बीमारियां और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अनियमित मौसम स्थितियां भी संकट बढ़ा रही हैं. तापमान में अचानक बदलाव और पानी की खराब गुणवत्ता  के कारण कई तालाबों में झींगों की बड़े पैमाने पर मौत हो रही है. कम ऑक्सीजन स्तर भी स्थिति को और खराब कर रहा है, जिससे फसल बचाना किसानों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Apr 2026 04:35 PM (IST)

    ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की आग हरियाणा तक पहुंच गई

    ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की आग हरियाणा तक पहुंच गई है. युद्ध के चलते केवल बासमती चावल के निर्यात पर ही असर नहीं पड़ा है, बल्कि यमुनानगर जिले की प्लाईवुड इंडस्ट्री भी प्रभावित हुई है. इस समय यह प्लाईवुड इंडस्ट्री गंभीर संकट से गुजर रही है. कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है. क्योंकि अरब देशों से आने वाले जरूरी केमिकल्स का आयात प्रभावित हुआ है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है.

    उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, प्लाईवुड बनाने में इस्तेमाल होने वाले फॉर्मेलिन, फिनोल और मेलामाइन जैसे महत्वपूर्ण केमिकल्स की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है. वैश्विक तनाव के कारण इन केमिकल्स की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही पोपलर लकड़ी जैसे अन्य कच्चे माल की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं, जिससे फैक्ट्री मालिकों पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 04:20 PM (IST)

    हरियाणा NCR में 23 और एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाएगा, 11 महीनों में पुराने कचरे को खत्म करेगा

    चंडीगढ़: (24 अप्रैल) हरियाणा सरकार NCR में 23 और एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाएगी, जिससे इस साल जुलाई तक इनकी कुल संख्या 29 से बढ़कर 52 हो जाएगी. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ट्रांसपोर्ट सेवाओं को रेगुलेट करने के लिए एक एग्रीगेटर पॉलिसी भी लाएगी और अगले 11 महीनों के भीतर पुराने ठोस कचरे को खत्म करेगी.

    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को NCR में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट पर एक रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की और सभी विभागों को समय-सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एयर क्वालिटी में लंबे समय तक सुधार के लिए सभी सेक्टरों के बीच लगातार तालमेल जरूरी है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 04:04 PM (IST)

    सांसद राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सासंदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    दिल्ली: AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, "... हम भाजपा में विलय कर रहे हैं. पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे... इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.

    राघव चड्ढा ने कहा, "जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है... मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं... हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 03:42 PM (IST)

    मोदी बोले- पहले चरण की वोटिंग से 'बदलाव की लहर' और बंगाल में BJP की जीत का संकेत

    कोलकाता: (24 अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में "बदलाव की लहर" वोटिंग के पहले चरण में ही साफ नजर आ गई है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि "BJP के पक्ष में" जो समर्थन दिखा है, उसने विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का बिगुल बजा दिया है.

    उत्तर 24 परगना ज़िले की दमदम लोकसभा सीट के तहत पानीहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी TMC ने "तानाशाही" के जरिए बंगाल में "लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया" था, लेकिन उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने अपने जनादेश के ज़रिए इसे "फिर से बनाना" शुरू कर दिया है.

    उन्होंने कहा, "बदलाव की जो लहर बंगाल में लंबे समय से दिख रही थी — कल हुई वोटिंग के पहले चरण ने उस पर मुहर लगा दी है। कल BJP के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने पार्टी की जीत का बिगुल बजा दिया है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 3.60 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 92 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 03:17 PM (IST)

    बागवानी विकास के लिए 9 क्लीन प्लांट बनाए जा रहे- शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ कृषि सम्मेलन में कहा कि आलू के दाम गिरने के बाद किसानों को राहत देने के लिए एमआईएस योजना के तहत 20 लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने की अनुमति दी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में आलू उत्पादन, शोध, प्रसंस्करण और भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक इंटरनेशनल प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसानों को फसल का बेहतर मूल्य और प्रसंस्करण आधारित अवसर मिल सकेंगे. बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कहा कि देश में 9 क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 02:56 PM (IST)

    'अंग, बंग, कलिंग' में अगले महीने BJP की सरकारें होंगी: शाह

    कोलकाता: (24 अप्रैल) यह कहते हुए कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में लोगों ने बदलाव के लिए पूरे उत्साह के साथ वोट दिया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 'अंग, बंग और कलिंग' - वे प्राचीन राज्य जिन्होंने आज के पूर्वी भारत पर राज किया था - में अगले महीने BJP की सरकारें होंगी.

    कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि BJP उन 152 सीटों में से 110 से ज़्यादा सीटें जीतेगी, जिन पर गुरुवार को पहले चरण में मतदान हुआ था. 92 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "बंगाल के लोगों ने पहले चरण में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और बदलाव के लिए पूरे उत्साह के साथ वोट दिया."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 02:44 PM (IST)

    किसान एक फसल से बढ़कर दो और तीन फसलों के मॉडल की ओर बढ़े हैं, जो लाभकारी है- सीएम योगी

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि विकास केवल उत्पादन बढ़ाने का विषय नहीं है, बल्कि यह आय, लागत, तकनीक और बाजार से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज, समय पर तकनीक, कम रासायनिक निर्भरता, प्राकृतिक खेती की दिशा में प्रयास और वैल्यू एडिशन का मॉडल किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में निर्णायक होगा. वह लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में बोल रहे थे.

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कई क्षेत्रों में किसान एक फसल से बढ़कर दो और तीन फसलों के मॉडल की ओर बढ़े हैं, और यह बदलाव जानकारी, बेहतर बीज, सरकारी सहयोग और बाजार तक पहुंच के कारण संभव हुआ है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां पहले सीमित खेती होती थी, वहीं अब किसान अतिरिक्त आमदनी वाली फसलों से बेहतर लाभ कमा रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर अन्नदाता बहुत तेजी से परिणाम दे सकता है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 02:32 PM (IST)

    सर: CJI ने पश्चिम बंगाल चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटर टर्नआउट की सराहना की

    नई दिल्ली: (24 अप्रैल) सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपीलीय ट्रिब्यूनलों से कहा कि वे उन लोगों को बारी से पहले सुनवाई का मौका दें, जो पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए अर्जेंट सुनवाई की मांग करते हैं.

    सुनवाई की शुरुआत में, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुरुवार को हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में भारी संख्या में वोट पड़ने पर खुशी ज़ाहिर की. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 152 सीटों के लिए 92.72 प्रतिशत का रिकॉर्ड वोटर टर्नआउट दर्ज किया गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 02:14 PM (IST)

    केरल HC ने पशु बाजारों में मवेशियों के साथ क्रूरता के आरोप वाली PIL पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा

    कोच्चि: (24 अप्रैल) केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक PIL पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा. इस PIL में आरोप लगाया गया है कि राज्य के पशु बाज़ारों में जानवरों के साथ क्रूरता की जाती है, जहां पालतू मवेशियों को कथित तौर पर कसकर बांधकर रखा जाता है, उन्हें पानी नहीं दिया जाता और पूरे दिन तेज़ धूप में रखा जाता है.

    जस्टिस ज़ियाद रहमान ए.ए. और जस्टिस के.वी. जयकुमार की बेंच ने केंद्र सरकार, केरल सरकार, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) और पेरुम्बावूर नगर पालिका को नोटिस जारी किया। बेंच ने पशु अधिकार कार्यकर्ता एंजेल्स नायर द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) में किए गए दावों पर उनका पक्ष जानना चाहा. कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 01:58 PM (IST)

    बावनकुले ने अधिकारियों से सालों से खाली पड़े सरकारी प्लॉट वापस लेने को कहा

    ठाणे: (24 अप्रैल) एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उन सरकारी प्लॉटों को वापस ले लें, जो ऐसी एजेंसियों को आवंटित किए गए थे, जिन्होंने सालों से उन पर कोई विकास कार्य नहीं किया है, या जहाँ आवंटन की शर्तों का उल्लंघन किया गया है.

    विज्ञप्ति में बताया गया है कि मंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय 'मंत्रालय' में हुई एक बैठक के दौरान, सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CIDCO) और नवी मुंबई एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस नोटिफाइड एरिया (NAINA) जैसे निकायों को आवंटित भूमि के संबंध में यह निर्देश जारी किया.

    बावनकुले ने कोंकण संभागीय आयुक्त से ऐसे भूमि आवंटनों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने को कहा. इस जानकारी में आवंटित प्लॉटों की संख्या, लाभार्थियों के नाम, और यह शामिल होगा कि क्या आवंटन से जुड़ी कानूनी शर्तों का उल्लंघन किया गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 01:58 PM (IST)

    दिल्ली CM ने 'अनियमितताओं' के चलते ट्रेड एंड टैक्सेस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों का आदेश दिया

    नई दिल्ली: (24 अप्रैल) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्रेड एंड टैक्सेस विभाग के 162 अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है, जिनमें तीन सहायक आयुक्त भी शामिल हैं. सरकार ने शुक्रवार को बताया कि यह कदम मुख्यमंत्री द्वारा विभाग के अचानक किए गए दौरे के दौरान पाई गई "गंभीर अनियमितताओं" के परिणामस्वरूप उठाया गया है.

    दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार, इन अधिकारियों में 58 सेक्शन ऑफिसर, 22 सहायक सेक्शन ऑफिसर, 74 वरिष्ठ सहायक और पांच कनिष्ठ सहायक शामिल हैं. गुप्ता ने 8 अप्रैल को विभाग के दौरे के दौरान "गंभीर अनियमितताओं" को नोटिस किया था, जो इन बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों का आधार बनीं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 01:56 PM (IST)

    राहुल गांधी ने सरकार के CIC उम्मीदवार पर 'असहमति' जताई: RTI जवाब से खुलासा

    नई दिल्ली: (24 अप्रैल) लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किए जाने पर "असहमति" जताई थी। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जारी किए गए मिनट्स के अनुसार, उन्होंने IAS सुमिता डावरा, जस्टिस एस. मुरलीधर और प्रोफेसर फैजान मुस्तफा के नामों का सुझाव दिया था.

    एक्टिविस्ट कमोडोर लोकेश बत्रा (रिटायर्ड) को दिए गए एक RTI जवाब में, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने उस बैठक के मिनट्स उपलब्ध कराए, जो 10 दिसंबर, 2025 को संसद भवन में मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और आठ अन्य सूचना आयुक्तों के चयन के लिए आयोजित की गई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी शामिल हुए थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 01:42 PM (IST)

    झारखंड के धनबाद में भू-धसान से 10 घर जमींदोज, चार लोग घायल

    झारखंड में धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के टंडाबाड़ी बस्ती में देर रात एक बार फिर भू-धसान की घटना घटी, जिसमें करीब 10 घर पूरी तरह जमीन में समा गए, वहीं चार लोग घायल हैं. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भू-धसान के बाद जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

    पीड़ित मनोज सिंह और नरेश भुईयां ने बताया कि भू-धसान में भारी क्षति हुई है. टंडाबाड़ी बस्ती में भू-धसान की यह तीसरी घटना है. पहली घटना में तीन लोगों की जान गई थी, जबकि बुधवार की सुबह हुई दूसरी घटना में कई घरों में दरारें आ गई थीं. लोग सुरक्षित स्थान पर जाने की सोंच रहे थे, इसी बीच कल रात तीसरी घटना घटित हुई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 01:28 PM (IST)

    पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, चालू रहेंगी जरूरी सेवाएं

    पंजाब में आज रात 8 बजे से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य आपातकालीन और नागरिक सुरक्षा तैयारियों का आकलन करना है। हालांकि, आवश्यक सेवाएं अभ्यास के दौरान पूरी तरह से चालू रहेंगी।

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 01:15 PM (IST)

    कर्नाटक के बीदर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

    बीदर (कर्नाटक): (24 अप्रैल) पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीदर ज़िले में आंधी-तूफ़ान के दौरान बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नवदगी के रहने वाले रेवनसिद्ध (28) और जेवरगी के यल्ललिंगा (28) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम को भालकी तालुका के नवदगी गांव में हुई, जब दोनों अपने खेतों में काम कर रहे थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Apr 2026 12:47 PM (IST)

    UP ATS ने नोएडा में 2 लोगों को Pak अपराधियों और ISI के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया

    लखनऊ: (24 अप्रैल) नोएडा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि ये पाकिस्तानी हैंडलर्स—जिनमें ISI के लोग भी शामिल हैं—के साथ-साथ पड़ोसी देश के कुछ गैंगस्टरों और "कट्टरपंथी YouTubers" के लिए काम कर रहे थे.

    उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) सोशल मीडिया के ज़रिए बनाए गए पाकिस्तानी स्लीपर सेल्स की मौजूदगी की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि दो लोग—जिनमें से एक मेरठ का और दूसरा दिल्ली का है—कथित तौर पर पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स के सीधे संपर्क में थे और "किसी बड़ी गड़बड़ी वाली घटना की साज़िश रच रहे थे"।

    ADGP (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि ATS ने Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए बनाए गए स्लीper cells के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की थी।

  • Posted By: Saurabh Sharma

    24 Apr 2026 12:36 PM (IST)

    वोटिंग प्रतिशत पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, बताया ‘आंकड़ों का खेल’

    दिल्ली में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 91.78 फीसदी से अधिक मतदान पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ों का मायाजाल है और मतदाता सूची में बदलाव के कारण प्रतिशत बढ़ा हुआ दिख रहा है. तिवारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कुल वोटरों की संख्या घटा दी जाए और उतने ही लोग मतदान करें, तो प्रतिशत स्वतः बढ़ जाता है. उन्होंने इसे SIR के नकारात्मक प्रभाव का परिणाम बताया और कहा कि वास्तविक स्थिति को समझने के लिए आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण जरूरी है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    24 Apr 2026 12:30 PM (IST)

    सम्राट चौधरी सेलेक्टेड CM, जनता के नहीं- रणविजय साहू

    पटना (बिहार) में राजद नेता रणविजय साहू ने बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं. साहू के अनुसार, उन्हें नीतीश कुमार और एनडीए के नेतृत्व ने चुना है, न कि जनता ने. उन्होंने इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में जनमत का सम्मान होना चाहिए. उनके बयान से बिहार की राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    24 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    गाल में भयमुक्त मतदान का माहौल, एंटी-इनकंबेंसी चरम पर- अमित शाह

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में एंटी-इनकंबेंसी चरम पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में बूथ लूट और मतदाताओं को डराने की घटनाएं हुई थीं, जिससे निष्पक्ष मतदान प्रभावित हुआ. शाह के अनुसार, इस बार मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया है और फर्जी नाम हटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और CAPF ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, वहीं चुनाव आयोग ने भी भयमुक्त माहौल सुनिश्चित किया. उनके मुताबिक, इस बार मतदान अधिक स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहा है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    24 Apr 2026 11:59 AM (IST)

    बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान पर अमित शाह ने जताई खुशी

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ परिवर्तन के लिए मतदान किया है. शाह ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), पूरे प्रशासनिक तंत्र और बंगाल पुलिस को बधाई दी. उन्होंने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय बाद ऐसा चुनाव हुआ है जिसमें एक भी मृत्यु नहीं हुई. उनके अनुसार, यह लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    24 Apr 2026 11:44 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान, बदलाव का संकेत-अमित शाह

    कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी हिंसा के आंकड़ों को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि 2016, 2021, 2023 और 2024 के चुनावों में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे, जबकि इस बार 30 से भी कम लोग घायल हुए हैं और एक भी मृत्यु नहीं हुई. शाह के अनुसार, यह दर्शाता है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं. उन्होंने बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को जनता की बदलाव की इच्छा से जोड़ा और कहा कि यह संकेत है कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    24 Apr 2026 11:32 AM (IST)

    बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, जनता बदलाव चाहती है- मंगल पांडे

    पटना में भाजपा नेता मंगल पांडे ने पश्चिम बंगाल के मतदान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भारी मतदान कर स्पष्ट संकेत दिया है कि वह वर्तमान सरकार से असंतुष्ट है और बदलाव चाहती है. पांडे के अनुसार, रिकॉर्ड स्तर पर हुए मतदान ने यह दिखाया है कि लोग एक नई दिशा की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी बड़े पैमाने पर मतदान होने की संभावना है. उनके मुताबिक, जनता का यह उत्साह लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है और चुनाव परिणाम में बड़ा बदलाव ला सकता है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    24 Apr 2026 11:19 AM (IST)

    माधव आनंद का दावा! बहुमत हमारे पक्ष में, विधानसभा में दिखेगा नया राजनीतिक समीकरण

    पटना में आरएलएम विधायक माधव आनंद ने विश्वास जताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनी सरकार पूरी तरह मजबूत है. उन्होंने कहा कि उनके पक्ष में पर्याप्त संख्या बल है और वे आसानी से बहुमत साबित करेंगे. माधव आनंद ने राज्यसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने पहले ही पांचों सीट जीतने का दावा किया था और उसे पूरा भी किया. उन्होंने संकेत दिया कि विधानसभा में होने वाली वोटिंग के दौरान कई नए राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कई विधायक सरकार के समर्थन में आगे आएंगे, जिससे सरकार और मजबूत होगी. (ANI)

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 11:05 AM (IST)

    कर्नाटक के बीदर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौत

    बीदर जिले में तूफान के दौरान बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई. घटना भालकी तालुका के नवदगी गांव की है, जहां बारिश से बचने के लिए दोनों किसान आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे. इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लोगों से अपील की है कि तूफान के समय पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 10:55 AM (IST)

    हिमाचल में निकाय चुनाव से पहले सख्ती, मंत्री-विधायक सरकारी कर्मी और वाहन नहीं ले जा सकेंगे साथ

    हिमाचल प्रदेश में 17 मई को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. अब मंत्री और विधायक चुनावी दौरों के दौरान किसी भी सरकारी कर्मचारी को अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे और सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है. आयोग ने साफ किया है कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर सख्त नजर रखी जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 10:36 AM (IST)

    हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, खर्च का हिसाब न देने पर 115 उम्मीदवार 5 साल के लिए अयोग्य

    हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले राज्य चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए 115 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया है. इन सभी ने तय समय के भीतर चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा जमा नहीं कराया था. नियमों के अनुसार, परिणाम आने के 30 दिनों के भीतर खर्च का हिसाब देना अनिवार्य होता है. अब ये उम्मीदवार अगले 5 साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, जिससे चुनावी पारदर्शिता को लेकर आयोग की सख्ती साफ दिख रही है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 10:22 AM (IST)

    जालना में शॉर्ट सर्किट से खेतों में भीषण आग, 300 क्विंटल मक्का जलकर राख

    जालना जिले में शॉर्ट सर्किट और बिजली तारों की स्पार्किंग से खेतों में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं. भोकरदन तहसील के टाकली बाजड़ गांव में किसान के खेत में रखी मक्के की फसल में आग लग गई, जिससे करीब 5 एकड़ में रखा लगभग 300 क्विंटल मक्का जलकर राख हो गया. इस हादसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 10:07 AM (IST)

    बांग्लादेश ने बदला मक्का आयात का रुख, अब ब्राजील सबसे बड़ा सप्लायर, भारत की हिस्सेदारी घटी

    बांग्लादेश के मक्का आयात में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब देश ने भारत की बजाय ब्राज़ील और अमेरिका से ज्यादा मक्का खरीदना शुरू कर दिया है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कुल आयात में करीब 78% हिस्सा ब्राज़ील से आ रहा है, जबकि भारत की हिस्सेदारी घटकर करीब 11 फीसदी रह गई है. बढ़ती मांग और वैश्विक कीमतों में बदलाव इसके पीछे मुख्य कारण बताए जा रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 09:55 AM (IST)

    ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 44 डिग्री के पार पारा, लू का अलर्ट

    ओडिशा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. हालात को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं. फिलहाल आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 09:36 AM (IST)

    दिल्ली में 4 साल बाद आज फिर शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद, 21 हजार किसानों को बड़ी राहत

    दिल्ली में 24 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद फिर शुरू हो गई है. करीब तीन साल बाद शुरू हुई इस प्रक्रिया से लगभग 21 हजार किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. नरेला एफसीआई डिपो और नजफगढ़ मंडी में खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान एमएसपी पर अपनी फसल बेच सकेंगे. इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने के साथ उनकी आय बढ़ने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 09:20 AM (IST)

    पंजाब में आज रात 8 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, एयर रेड की तैयारी पर प्रशासन अलर्ट

    पंजाब में आज रात 8 बजे एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. यह अभ्यास गृह मंत्रालय के निर्देशों पर किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति या हवाई हमले जैसी परिस्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियों की तैयारी को परखा जा सके. इस दौरान लोगों से सहयोग करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 09:05 AM (IST)

    पीएम मोदी का बंगाल दौरा आज, चुनाव प्रचार तेज, पानीहाटी में करेंगे रैली

    नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे चुनाव प्रचार को गति देने के लिए पानीहाटी में जनसभा करेंगे. राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है, ऐसे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसके अलावा प्रधानमंत्री का हरियाणा के खरखौदा दौरा भी प्रस्तावित है, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 08:50 AM (IST)

    खरीफ से पहले 25 लाख टन यूरिया आयात, युद्ध के चलते दोगुनी कीमत चुकाएगा भारत

    खरीफ फसलों की तैयारी के बीच सरकार ने यूरिया का स्टॉक बढ़ाने के लिए 25 लाख टन आयात का फैसला लिया है. इंडियन पोटाश लिमिटेड के जरिए यह यूरिया विदेशों से मंगाया जाएगा. हालांकि वैश्विक तनाव के कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं और अब भारत को यूरिया करीब 935 से 959 डॉलर प्रति टन की दर से खरीदना पड़ रहा है, जो पहले के मुकाबले लगभग दोगुना है. इससे खेती की लागत पर असर पड़ने की चिंता भी बढ़ गई है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 08:35 AM (IST)

    पराली जलाने के मामलों में 23 फीसदी उछाल, एमपी सबसे आगे, यूपी में तेजी से बढ़ी घटनाएं

    देश में गेहूं की पराली जलाने के मामलों में इस साल बड़ा उछाल देखने को मिला है. आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल से अब तक 32 हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल से करीब 23 फीसदी ज्यादा हैं. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 22 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में भी करीब 10 हजार घटनाएं दर्ज की गई हैं. इससे पर्यावरण और खेती दोनों पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 08:17 AM (IST)

    मध्य प्रदेश किसानों के लिए बड़ी राहत, गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 लाख से बढ़कर 100 लाख टन

    मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य में इस साल अच्छी पैदावार को देखते हुए सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया है. अब 78 लाख मीट्रिक टन की जगह 100 लाख मीट्रिक टन तक गेहूं खरीदा जाएगा. इससे किसानों को अपनी पूरी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने का मौका मिलेगा और उन्हें सही दाम मिलने में आसानी होगी.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 08:02 AM (IST)

    झारखंड में मौसम बदलेगा करवट, 26 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत

    झारखंड में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है और तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह रहा है. हालांकि 26 अप्रैल के बाद मौसम बदलने की संभावना है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 07:46 AM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम का दोहरा असर, देहरादून में गर्मी बढ़ी, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    उत्तराखंड में मौसम ने अलग-अलग रूप दिखाना शुरू कर दिया है. देहरादून समेत मैदानी इलाकों में तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण तापमान बढ़ रहा है और लोगों को गर्मी परेशान कर रही है. वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम के इस बदलाव का असर जनजीवन और चारधाम यात्रा पर भी दिख रहा है, जहां निचले इलाकों में गर्मी और ऊंचाई पर ठंडक बनी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 07:31 AM (IST)

    हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, ऊना में 40 डिग्री के साथ रिकॉर्ड गर्मी

    हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. शिमला मौसम केंद्र ने 24 और 25 अप्रैल के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 26 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने की संभावना है. इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को फिर मौसम खराब हो सकता है. दूसरी ओर मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है और ऊना में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 07:15 AM (IST)

    चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, सीएम धामी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी FIR

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि यात्रा की गरिमा और श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. हाल ही में केदारनाथ धाम से जुड़ा एक गलत वीडियो सामने आने के बाद सोनप्रयाग थाने में मामला दर्ज किया गया है. सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें.

  • Posted By: Kisan India

    24 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर जारी, पारा 42 डिग्री के पार, अगले 2-3 दिन और तपेगा मौसम

    दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है. तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए दोपहर के समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने के कारण धूप और तेज महसूस होगी. हालांकि शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले कुछ दिन गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 24 Apr, 2026 | 06:55 AM