अब लाइव

दिल्ली: तकिया काले खां में आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर खाक; पुलिस ने 12 लोगों को बचाया

Latest Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो गई है. आदिवासी विकास विभाग के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे. वहीं, नये आवेदन एक अगस्त से स्वीकार किए जाएंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विज्ञानी डॉ गायत्री वाणी ने बताया कि सोमवार 22 जून को मानसून ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया है और आज की स्थिति में मानसून मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है. वहीं, आगामी दो से तीन दिन में मानसून के और भी आगे बढ़ने की संभावना है, इसी के प्रभाव से बारिश और वज्रपात की स्थिति प्रदेश में आगामी 5 दिन तक रहने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 24 Jun, 2026 | 11:29 AM
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    24 Jun 2026 11:28 AM (IST)

    दिल्ली: तकिया काले खां में आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर खाक; पुलिस ने 12 लोगों को बचाया

    नयी दिल्ली: 23 जून (भाषा) मध्य दिल्ली के तकिया काले खां इलाके में आग लगने से कम से कम 30 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया और पुलिस ने 12 लोगों को खतरे वाले क्षेत्र से बाहर निकाला. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने का सही कारण अब पता नहीं चल पाया है.

    दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, सोमवार रात 11.22 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने कहा कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग तीन घंटे लगे. डीएफएस ने कहा कि सोमवार देर रात 12.55 बजे तक आग बुझा दी गई, जिसके बाद शीतलन अभियान चलाया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 11:07 AM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी ने ओडिशा के विकास में अहम योगदान दिया- CM माझी

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानी और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी की पुण्यतिथि है. इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ओडिशा के विकास में अहम योगदान दिया और एक सरल जीवन जिया. वे राज्य के लोगों के लिए आज भी प्रेरणा हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 10:53 AM (IST)

    CM मोहन चरण माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नव कृष्ण चौधरी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नव कृष्ण चौधरी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 10:36 AM (IST)

    मुंबई में भारी बारिश के बीच कार पर गिरा बड़ा पेड़

    मुंबई में भारी बारिश के बीच दादर के पास एक बड़ा पेड़ एक कार पर गिर गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 10:18 AM (IST)

    ओडिशा में किसान ने जहर खाकर दी जान

    ओडिशा में किसानों की आत्महत्या करने के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला नुआपाड़ा में जिले में सामने आया है, जहां एक किसान ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. इससे नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-353 को जाम कर दिया. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा. नाराज किसानों का कहना है कि मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजे मिलना चाहिए, क्योंकि उसने सिस्टम से परेशान होकर खुदकुशी की है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 10:03 AM (IST)

    लोग वीरभद्र सिंह के हिमाचल के विकास में दिए गए योगदान को आज भी याद कर रहे हैं- प्रतिभा सिंह

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हिमाचल प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को आज भी याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे हर क्षेत्र में विकास कार्य किए, जिसके लिए लोग उनके आभारी हैं और उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 09:45 AM (IST)

    मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित

    मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. जलभराव की वजह से सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के लिए राहत कार्य में जुटा हुआ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    क्या तेलंगाना में बढ़ेगा धान खरीद का टारगेट, मंत्री ने केंद्र से की बड़ी मांग

    तेलंगाना सरकार ने केंद्र से यासंगी (रबी) 2025-26 सीजन के लिए धान खरीद का कोटा बढ़ाने और कस्टम मिल्ड राइस (CMR) जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है. सरकार का कहना है कि इस बार रिकॉर्ड मात्रा में धान की खरीद हुई है, जिससे भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है. इसी कारण समय सीमा बढ़ाना जरूरी हो गया है. इस संबंध में सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 09:10 AM (IST)

    टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी पर दिलीप घोष का बड़ा बयान

    टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कई नेताओं के पास जरूरत से ज्यादा संपत्ति जमा है और उन्हें कानून का सामना करना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हुई संपत्ति की लूट का पैसा कुछ नेताओं के घरों में जमा है, जिसकी जांच में सच्चाई सामने आएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 08:55 AM (IST)

    लखनऊ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, इमारत पर चिपकाया नोटिस

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अधिकारियों ने अलीगंज में उस इमारत पर नोटिस चिपका दिया है, जहां 22 जून को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी. नोटिस में बिल्डिंग मालिकों से 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इमारत को गिराने की कार्रवाई की जा सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 08:40 AM (IST)

    भारी बारिश के कारण मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर पानी भर गया

    महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर पानी भर गया. जलभराव के चलते यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ. रेलवे और स्थानीय प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 08:25 AM (IST)

    दिल्ली के उद्योग भवन इलाके के पास झुग्गियों में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां

    दिल्ली के उद्योग भवन इलाके के पास झुग्गियों में आग बुझाने का काम चल रहा है. मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद हैं. आग पर काबू पा लिया गया है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 08:10 AM (IST)

    उत्पादन के मोर्चे पर राहत की खबर, 2210 लाख टन सब्जियों का प्रोडक्शन

    हालांकि, उत्पादन के मोर्चे पर कुछ राहत की खबर भी है. वर्ष 2025-26 में देश का कुल सब्जी उत्पादन बढ़कर 2210 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2024-25 में 2178 लाख टन था. इसी अवधि में सब्जियों का रकबा भी 117.9 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 118.8 लाख हेक्टेयर हो गया है. इसके बावजूद मौसम संबंधी चुनौतियां बाजार में कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 07:50 AM (IST)

    मई में 17 प्रमुख सब्जियों में से 8 की महंगाई दर दोहरे अंक में रही

    आलू, प्याज और मटर के अलावा कई अन्य सब्जियों की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मई में 17 प्रमुख सब्जियों में से 8 की महंगाई दर दोहरे अंक में रही. इनमें सबसे ज्यादा तेजी टमाटर की कीमतों में देखने को मिली. आंकड़ों के मुताबिक, सब्जियां, कंद-मूल, केला और दालों को शामिल करने वाले समूह की महंगाई दर अप्रैल में नकारात्मक स्तर पर थी, लेकिन मई में बढ़कर 5.3 प्रतिशत हो गई. यह खाद्य महंगाई दर 4.78 प्रतिशत और कुल खुदरा महंगाई दर 3.93 प्रतिशत से भी अधिक है.

    विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता और समय से पहले पड़ी भीषण गर्मी के कारण सब्जियों की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. वहीं, सामान्य से कम मॉनसून की आशंका के चलते आने वाले महीनों में सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने की संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 07:35 AM (IST)

    उत्तराखंड में भी 24 से 28 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा

    उत्तराखंड में भी 24 से 28 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा. 29 जून को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश  हो सकती है. 24 से 25 जून के बीच गरज-चमक और 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, पंजाब में 24 से 26 जून और फिर 29 जून को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 07:20 AM (IST)

    प्याज के रेट में बढ़ोतरी, 2600 रुपये क्विंटल रेट

    देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव एपीएमसी में मंगलवार को प्याज के थोक दाम में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. औसत थोक कीमत 15 प्रतिशत बढ़कर 2,000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई, जो पिछले छह महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे पहले दिसंबर 2025 में प्याज के भाव इसी स्तर के आसपास थे. हालांकि, सोमवार को मंडी में प्याज का औसत थोक भाव 1,740 रुपये प्रति क्विंटल था, जो एक दिन में बढ़कर 2,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. मंगलवार को मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 800 रुपये और अधिकतम भाव 2,628 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि आवक में कमी और मांग बढ़ने के कारण प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    देशभर में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया, बारिश का अलर्ट जारी

    शभर में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, बुधवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून की रफ्तार बढ़ने से देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है, जिससे कुछ इलाकों में मौसम संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 24 Jun, 2026 | 07:02 AM