Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
कोलकाता शेड हादसे के पीड़ितों को मदद, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता
Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश के लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि आगामी सप्ताह में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
कोलकाता शेड हादसे के पीड़ितों को मदद, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता
कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. यह मदद प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दी जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
कोलकाता शेड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 8 लोगों की गई जान
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. कोलकाता पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. हादसा कल हुआ था, जिसके बाद से सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
वेनेजुएला भूकंप पर PM मोदी ने जताया दुख, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं, खासकर उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला के साथ एकजुटता से खड़ा है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है.
-
Posted By: Isha Gupta
संविधान पर सीधा हमला था आपातकाल, कांग्रेस पर PM मोदी का निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल (इमरजेंसी) की घोषणा की वर्षगांठ पर उसे भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया. उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौरों में से एक था, जब नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा दिया गया था. पीएम मोदी ने उन लोगों को भी याद किया जिन्होंने उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कठिन परिस्थितियों का सामना किया.
-
Posted By: Isha Gupta
अरुणाचल में बारिश बनी आफत, फ्लैश फ्लड में 1 की मौत, 4 लोग लापता
अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले के याचुली क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचाई है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं. प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3-4 लोगों की मौत की आशंका
दिल्ली के नंद नगरी डिपो के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, लोग रेड लाइट पर खड़े थे तभी पीछे से तेज रफ्तार बस आई और बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में 3 से 4 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि बस उत्तर प्रदेश नंबर की थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
गंगा आरती के साथ हुआ नई उड़ान सेवा का शुभारंभ, वाराणसी से दुनिया तक बढ़ी कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘फर्स्ट हब एंड स्पोक फ्लाइट कनेक्टिंग वाराणसी टू द वर्ल्ड वाया दिल्ली’ के उद्घाटन समारोह में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच नई हवाई सेवा की शुरुआत की गई, जो वाराणसी को दिल्ली के माध्यम से दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ेगी. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने गंगा आरती में भाग लेकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया.
-
Posted By: Isha Gupta
नेपाल फुटबॉल को बड़ा झटका, FIFA ने ANFA को अगले आदेश तक किया निलंबित
नेपाल फुटबॉल को बड़ा झटका लगा है. FIFA ने ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. FIFA का कहना है कि यह फैसला उसके नियमों के तहत लिया गया है. इस बैन का असर नेपाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और क्लबों पर भी पड़ सकता है. निलंबन के दौरान नेपाल की टीमें कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट और गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. फिलहाल FIFA की ओर से अगला फैसला आने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा.
-
Posted By: Isha Gupta
कोलकाता शेड हादसा: सेना और NDRF ने संभाला मोर्चा, बचाव अभियान जारी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. घटनास्थल पर भारतीय सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मिलकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं. भारी मशीनों और विशेष उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है. प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
वाराणसी से दुनिया तक सफर हुआ आसान, पहली 'हब एंड स्पोक' उड़ान सेवा का शुभारंभ
वाराणसी में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और एयर इंडिया के CEO एवं MD कैंपबेल विल्सन ने ‘फर्स्ट हब एंड स्पोक फ्लाइट’ सेवा का उद्घाटन किया. इस नई व्यवस्था के तहत वाराणसी को दिल्ली के जरिए दुनिया के अलग-अग अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. इस पहल से पूर्वांचल के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
यमुना बाजार में चला DDA का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने निगम बोध घाट के पास यमुना बाजार इलाके में अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए ढांचों को हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया. अधिकारियों की मौजूदगी में कई अवैध निर्माण तोड़े गए. कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा.
DDA का कहना है कि यमुना किनारे की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने और उसका सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था 25 जून 1975, इमरजेंसी को लेकर योगी का कांग्रेस पर हमला!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जून 1975 को लागू की गई इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय बताया है. सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेस ने देश की संवैधानिक भावना को कुचलने का प्रयास किया था. योगी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को गंभीर चोट पहुंची थी. उन्होंने उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
-
Posted By: Isha Gupta
निर्जला एकादशी पर सरयू घाट में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्जला एकादशी के अवसर पर सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने सरयू में पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर भगवान विष्णु का आशीर्वाद मांगा. एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने निर्जला एकादशी का व्रत रखा है और सरयू घाट पर स्नान कर पूजा कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और इस दिन स्नान, दान तथा पूजा का विशेष महत्व होता है.
-
Posted By: Isha Gupta
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, पुलवामा में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 25 जून 2026 को भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. यह भूकंप सुबह 2:36 बजे आया, जिसका केंद्र पुलवामा क्षेत्र में जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. हालांकि, भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया.
-
Posted By: Isha Gupta
मुंबई में बारिश का दौर जारी, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दिखा मॉनसून का असर
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी बारिश के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती नजर आई. शहर में गरज-चमक के साथ प्री-मॉनसून और मॉनसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.