Todays Top News List: मॉनसून को लेकर दिल्ली सरकार की खास तैयारी, अंत्योदय परिवारों को खाद्यान्न देने में बदलाव, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरा होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा. सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले इस कार्यक्रम में जागरूकता, सहभागिता और नवाचार को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही लोगों को सहकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा. इस दौरान पैक्स, दूध समितियों और सहकारी समितियों पर दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश के लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि आगामी सप्ताह में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 25 Jun, 2026 | 07:28 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 07:14 PM (IST)

    अब टीके, सूक्ष्मजीवरोधी और कैंसर की दवा पर क्यूआर कोड अनिवार्य

    नयी दिल्ली: 25 जून (भाषा) सरकार ने नकली और घटिया दवाइयों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ‘क्यूआर कोड’ आधारित प्रणाली का दायरा बढ़ा दिया है ताकि इसमें सभी सूक्ष्मजीवरोधी, टीके, कैंसर-रोधी और मन:प्रभावी दवाइयों को शामिल किया जा सके.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'औषधि नियमावली, 1945' में बदलावों को अधिसूचित किया है. इसके तहत दवाइयों की इन श्रेणियों को 'अनुसूची एच2' में शामिल किया गया है, जिसके लिए उत्पाद की पहचान और सत्यापन के लिए बार कोड या ‘क्विक रिस्पॉन्स’ (क्यूआर) कोड का इस्तेमाल करना जरूरी है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 06:58 PM (IST)

    मानसून को लेकर एमसीडी का दावा, नालों की सफाई से इस बार जलभराव की स्थिति होगी बेहतर

    दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने राजधानी में मानसून की तैयारियों को लेकर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून के दौरान स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है. महापौर के अनुसार, दिल्ली सरकार के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कई प्रमुख नालों की व्यापक सफाई की गई है. उन्होंने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया गया है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी. महापौर ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मानसून से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 06:44 PM (IST)

    जय प्रकाश नारायण के आवास पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- यहां से मिलती है नई ऊर्जा और सेवा की प्रेरणा

    पटना में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भारत रत्न जय प्रकाश नारायण के आवास का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थान से उनकी बचपन और युवावस्था की कई यादें जुड़ी हुई हैं. नड्डा ने बताया कि यहां आने पर जय प्रकाश नारायण के साथ हुई मुलाकातों की स्मृतियां ताजा हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि यह स्थान उन्हें समाज सेवा, बेबाकी से जनहित के मुद्दों के लिए खड़े होने और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है. नड्डा ने कहा कि वह नई ऊर्जा, नए उत्साह और जय प्रकाश नारायण द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ यहां से लौट रहे हैं.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 06:32 PM (IST)

    आपातकाल को लेकर बोले प्रमोद सावंत, नई पीढ़ी को इतिहास से सीख लेने की जरूरत

    मापुसा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आपातकाल की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देशभर में उस दौर को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से कई स्थानों पर प्रदर्शनी और संग्रहालय लगाए गए तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया. सावंत ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों की जबरन नसबंदी की गई, कई लोगों को जेल में बंद किया गया और नागरिक अधिकारों पर असर पड़ा. उन्होंने कहा कि गोवा भी उस दौर के प्रभाव से अछूता नहीं रहा. मुख्यमंत्री ने तत्कालीन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और उससे जुड़े अनुभवों को समझने की आवश्यकता है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 06:15 PM (IST)

    मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद गुलमर्ग गोंडोला सेवा फिर शुरू, पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

    गुलमर्ग में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गोंडोला सेवा का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्यों की समीक्षा की गई है. उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सर्विस प्रक्रियाओं का प्रमाणन पूरा होने के बाद ही गोंडोला सेवा को दोबारा शुरू किया गया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सेवा बहाल करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की गई और सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया. उन्होंने उम्मीद जताई कि गोंडोला सेवा शुरू होने से गुलमर्ग आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 05:58 PM (IST)

    संजय दीना पाटिल की टिप्पणी पर मंत्री बावनकुले की प्रतिक्रिया, कहा- धमकी भरी भाषा उचित नहीं

    मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सांसद संजय दीना पाटिल की कथित विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसी भी प्रकार की धमकी भरी भाषा या भय पैदा करने वाली टिप्पणी करना उचित नहीं है. बावनकुले ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को जिम्मेदारी और संयम के साथ अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने संजय दीना पाटिल से अपील की कि ऐसी टिप्पणियों से बचें, क्योंकि इससे गलत संदेश जाता है और माहौल प्रभावित हो सकता है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 05:43 PM (IST)

    भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनने पर पूजा पाल ने जताया आभार

    प्रयागराज में भाजपा नेत्री पूजा पाल ने भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी. उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा. पूजा पाल ने उन पर विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाने का प्रयास करेंगी.(ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 04:58 PM (IST)

    गुजरात पुलिस ने ‘एपीके फाइल’ भेजकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

    अहमदाबाद: 25 जून (भाषा) गुजरात पुलिस ने झारखंड के एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ‘‘एपीके फाइल’’ भेजकर लोगों के मोबाइल फोन तक अनधिकृत पहुंच हासिल करता था और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था.  अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा के मुताबिक, मुख्य आरोपी पूर्णानंद उर्फ मुकेश तिवारी ने लोगों के मोबाइल फोन तक अनधिकृत पहुंच हासिल करने के लिए ‘‘एपीके फाइल’’ और एक ‘‘टेलीग्राम बॉट’’ बनाया था, जिसके जरिए बैंक, सरकारी व अन्य सेवाओं के नाम पर फर्जी ऐप बेचे जाते थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 04:41 PM (IST)

    उच्च न्यायालय ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोरेन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    रांची: 25 जून (भाषा) झारखंड उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया. सोरेन इस मामले के सिलसिले में पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक अदालत में मुकदमे का सामना कर रहे थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 04:29 PM (IST)

    लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग

    यूपी की खेती और गांवों के विकास के लिए शिवराज सिंह ने सीएम योगी को दो बड़े पत्र सौंपे यूपी के किसानों को राहत,
    रबी विपणन वर्ष 2026–27 में गेहूं–चना–मसूर की एमएसपी खरीद अवधि 8 जुलाई तक बढ़ाने को शिवराज सिंह ने दी मंजूरी
    पीएम आवास योजना ग्रामीण में उप्र के लिए 6,18,482 पक्के मकानों की स्वीकृति, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने सीएम योगी को सौंपा पत्र

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 04:10 PM (IST)

    अमेरिकी डील के खिलाफ चंडीगढ़ में एकजुट हुए किसान संगठन, सरकार को समझौता रद्द करने को कहा

    Farmer Unions Unite Against US Trade Deal: किसान मजदूर मोर्चा पंजाब के आह्वान पर चंडीगढ़ में देशभर के किसान संगठनों के नेता इकट्ठा हुए हैं. बैठक में सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि भारत अमेरिका व्यापार समझौते को तुरंत रद्द करने के लिए देशभर के किसान संगठनों ने समर्थन दिया है और एक मंच पर आंदोलन करने का विचार बना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 03:58 PM (IST)

    इमरजेंसी का काला दौर, जब भारतीय लोकतंत्र को बेरहमी से कुचला गया: PM मोदी

    नई दिल्ली: (25 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इमरजेंसी संविधान पर सीधा हमला थी। इस दौरान नागरिकों की आजादी छीन ली गई, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई गई और उन संस्थाओं पर हमला किया गया जो भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं.

    "भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों" में से एक के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती से रक्षा करने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा कि इमरजेंसी ने अनगिनत नागरिकों के असाधारण साहस को भी दिखाया, जिन्होंने चुप रहने से इनकार कर दिया और संविधान में निहित आदर्शों को बनाए रखा.

    1975 में इसी दिन लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र करते हुए उन्होंने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "इमरजेंसी हमारे संविधान पर सीधा हमला थी. इसमें नागरिकों की आजादी छीन ली गई, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई गई, राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया और उन संस्थाओं पर हमला किया गया जो हमारे लोकतंत्र की नींव हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 03:46 PM (IST)

    गंगा- कावेरी नदियों को जोड़ दिया जाए तो भारत को कोई नहीं रोक पाएगा : चंद्रबाबू नायडू

    होसपेट (कर्नाटक): 25 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में कहा कि अगर गंगा और कावेरी नदियों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो भारत को कोई नहीं रोक पाएगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 03:35 PM (IST)

    रोजगारमुखी ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, अंतिम तिथि 30 जून

    शासकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) राजगढ़ में सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न रोजगारमुखी ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं.

    प्रभारी संस्था प्रमुख एम.व्ही. सतीष कुमार ने बताया कि संस्था में वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफी (हिन्दी) एवं कोपा (कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश उपलब्ध हैं. इन पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्‍यार्थी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 03:28 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने इबोला संक्रमण पर निगरानी मजबूत करने के लिए पोर्टल शुरू किया

    नयी दिल्ली: 25 जून (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला बीमारी के प्रकोप के मद्देनजर भारत में प्रवेश बिंदुओं पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को उन्नत और संपर्क रहित यात्री स्वास्थ्य स्व-घोषणा पोर्टल शुरू किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के सहयोग से विकसित ‘एयर सुविधा 2.0’ पोर्टल अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वाले यात्रियों को आव्रजन मंजूरी से पहले एक अनिवार्य ऑनलाइन स्वास्थ्य स्व-घोषणा जमा करने की सुविधा देता है।

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 03:10 PM (IST)

    भारत ने चीन से आयातित तीन उत्पादों के खिलाफ शुरू की डंपिंग रोधी जांच

    नयी दिल्ली: 25 जून (भाषा) भारत ने घरेलू विनिर्माताओं की अलग-अलग शिकायतों के आधार पर चीन से आयातित तीन उत्पादों के खिलाफ डंपिंग रोधी जांच शुरू की है. वाणिज्य मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. इन उत्पादों में थर्मल पेपर, बाइएक्सियली ओरिएंटेड पॉलिएमाइड (बीओपीए) फिल्म और कुछ एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 02:59 PM (IST)

    भरत तिवारी मुठभेड़: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार सिन्हा मृतक के परिजन से मिले

    आरा: 25 जून (भाषा) बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच कर रहे पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को मृतक के पैतृक गांव पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की और घटना के संबंध में उनका पक्ष सुना.

    न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सिन्हा, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्रीराज के साथ बिलौती गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से बातचीत की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 02:40 PM (IST)

    सरकार का अंत्योदय परिवारों को प्रति व्यक्ति 7 किलोग्राम खाद्यान्न देने पर विचार

    नयी दिल्ली: 25 जून (भाषा) सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह खाद्यान्न की मात्रा को सात किलोग्राम करने पर विचार कर रही है. हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 35 किलोग्राम ही रहेगी. इस कदम से बड़े गरीब परिवारों को लाभ होगा. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है. खाद्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 पर 13 जुलाई तक आम लोगों से सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 02:27 PM (IST)

    आगरा में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

    आगरा के गढ़ी भदौरिया इलाके में स्थित एक जूता फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. किसी के हताहत होने की भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.(ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jun 2026 02:12 PM (IST)

    वेनेजुएला में दो जबरदस्त भूकंपों से कम से कम 32 लोगों की मौत

    काराकस (वेनेजुएला): (25 जून) (AP) देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने बताया कि बुधवार शाम वेनेजुएला में एक के बाद एक आए जबरदस्त भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 700 लोग घायल हो गए. दक्षिण अमेरिकी देश के कई इलाकों में इन भूकंपों से नुकसान हुआ है.

    कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. शाम 6 बजे के बाद आए 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों के बाद बचाव दल गिरी हुई इमारतों की तलाशी ले रहे हैं और आपातकालीन टीमें प्रभावित इलाकों तक पहुंच रही हैं.

    रोड्रिगेज ने बुधवार देर रात देश को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा की और कहा कि भूकंप से कई राज्यों में नुकसान हुआ है. गुरुवार सुबह जारी हताहतों की संख्या में ला गुएरा राज्य को शामिल नहीं किया गया था; रोड्रिगेज ने इस इलाके को "आपदा क्षेत्र" और सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाका बताया.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 01:51 PM (IST)

    NCERT का फैसला सही, नई पीढ़ी को आपातकाल का सच जानना चाहिए- धर्मेंद्र प्रधान

    चंडीगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 9 की NCERT पुस्तक में आपातकाल से जुड़ा अध्याय शामिल किए जाने का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि NCERT ने सही फैसला लिया है. धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल जैसे दौर के बारे में जानना और समझना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा न उत्पन्न हों. उन्होंने कहा कि इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को शिक्षा का हिस्सा बनाना जरूरी है और इस दिशा में NCERT ने अच्छा काम किया है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 01:35 PM (IST)

    हैमर थ्रो में गोल्ड जीतने वाली अनुष्का यादव की नजर अब एशियन गेम्स पर

    भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हैमर थ्रो स्पर्धा में 67.02 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का यादव ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और कोचिंग को दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है और वह फिलहाल चोट से उबर रही हैं. अनुष्का ने बताया कि वह नियमित रूप से शाम के समय अभ्यास करती हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उनके लिए काफी मेहनत की है और वही उन्हें प्रशिक्षण भी देते हैं. अनुष्का यादव ने कहा कि अब उनका लक्ष्य आगामी एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 01:15 PM (IST)

    द सेकंड ऑर्बिट से बच्चों को प्रेरित करना चाहता हूं- शुभांशु शुक्ला

    दिल्ली में अपनी पुस्तक द सेकंड ऑर्बिट के लॉन्च के अवसर पर IAF ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह किताब उनके जीवन के अनोखे अनुभवों को साझा करने का प्रयास है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी बड़ी किताब लिखेंगे, लेकिन अपने अनुभवों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पिछले वर्ष इस पर काम शुरू किया. शुभांशु शुक्ला ने कहा कि लेखन की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन जरूरी भी थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक बच्चों को नई चीजें सीखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jun 2026 12:59 PM (IST)

    आपातकाल इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था- रविशंकर प्रसाद

    दिल्ली में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस और तत्कालीन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान की बात करने वालों को 1975 की घटनाओं को भी याद करना चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने बताया कि वह जेपी आंदोलन के कार्यकर्ता रहे हैं और आपातकाल के दौरान संघर्ष का हिस्सा थे. उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द होने और राहत न मिलने के बाद सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाया गया. उनके अनुसार, आपातकाल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ एक कदम था.(ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 10:40 AM (IST)

    कोलकाता शेड हादसे के पीड़ितों को मदद, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता

    कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. यह मदद प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दी जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 10:26 AM (IST)

    कोलकाता शेड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 8 लोगों की गई जान

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. कोलकाता पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. हादसा कल हुआ था, जिसके बाद से सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 10:13 AM (IST)

    वेनेजुएला भूकंप पर PM मोदी ने जताया दुख, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं, खासकर उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला के साथ एकजुटता से खड़ा है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 09:56 AM (IST)

    संविधान पर सीधा हमला था आपातकाल, कांग्रेस पर PM मोदी का निशाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल (इमरजेंसी) की घोषणा की वर्षगांठ पर उसे भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया. उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौरों में से एक था, जब नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा दिया गया था. पीएम मोदी ने उन लोगों को भी याद किया जिन्होंने उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कठिन परिस्थितियों का सामना किया.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 09:40 AM (IST)

    अरुणाचल में बारिश बनी आफत, फ्लैश फ्लड में 1 की मौत, 4 लोग लापता

    अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले के याचुली क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचाई है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं. प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3-4 लोगों की मौत की आशंका

    दिल्ली के नंद नगरी डिपो के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, लोग रेड लाइट पर खड़े थे तभी पीछे से तेज रफ्तार बस आई और बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में 3 से 4 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि बस उत्तर प्रदेश नंबर की थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 09:11 AM (IST)

    गंगा आरती के साथ हुआ नई उड़ान सेवा का शुभारंभ, वाराणसी से दुनिया तक बढ़ी कनेक्टिविटी

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘फर्स्ट हब एंड स्पोक फ्लाइट कनेक्टिंग वाराणसी टू द वर्ल्ड वाया दिल्ली’ के उद्घाटन समारोह में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच नई हवाई सेवा की शुरुआत की गई, जो वाराणसी को दिल्ली के माध्यम से दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ेगी. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने गंगा आरती में भाग लेकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 08:57 AM (IST)

    नेपाल फुटबॉल को बड़ा झटका, FIFA ने ANFA को अगले आदेश तक किया निलंबित

    नेपाल फुटबॉल को बड़ा झटका लगा है. FIFA ने ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. FIFA का कहना है कि यह फैसला उसके नियमों के तहत लिया गया है. इस बैन का असर नेपाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और क्लबों पर भी पड़ सकता है. निलंबन के दौरान नेपाल की टीमें कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट और गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. फिलहाल FIFA की ओर से अगला फैसला आने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 08:40 AM (IST)

    कोलकाता शेड हादसा: सेना और NDRF ने संभाला मोर्चा, बचाव अभियान जारी

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. घटनास्थल पर भारतीय सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मिलकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं. भारी मशीनों और विशेष उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है. प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 08:26 AM (IST)

    वाराणसी से दुनिया तक सफर हुआ आसान, पहली 'हब एंड स्पोक' उड़ान सेवा का शुभारंभ

    वाराणसी में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और एयर इंडिया के CEO एवं MD कैंपबेल विल्सन ने ‘फर्स्ट हब एंड स्पोक फ्लाइट’ सेवा का उद्घाटन किया. इस नई व्यवस्था के तहत वाराणसी को दिल्ली के जरिए दुनिया के अलग-अग अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. इस पहल से पूर्वांचल के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 08:09 AM (IST)

    यमुना बाजार में चला DDA का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने निगम बोध घाट के पास यमुना बाजार इलाके में अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए ढांचों को हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया. अधिकारियों की मौजूदगी में कई अवैध निर्माण तोड़े गए. कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा.

    DDA का कहना है कि यमुना किनारे की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने और उसका सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 07:55 AM (IST)

    लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था 25 जून 1975, इमरजेंसी को लेकर योगी का कांग्रेस पर हमला!

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जून 1975 को लागू की गई इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय बताया है. सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेस ने देश की संवैधानिक भावना को कुचलने का प्रयास किया था. योगी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को गंभीर चोट पहुंची थी. उन्होंने उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 07:42 AM (IST)

    निर्जला एकादशी पर सरयू घाट में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्जला एकादशी के अवसर पर सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने सरयू में पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर भगवान विष्णु का आशीर्वाद मांगा. एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने निर्जला एकादशी का व्रत रखा है और सरयू घाट पर स्नान कर पूजा कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और इस दिन स्नान, दान तथा पूजा का विशेष महत्व होता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 07:27 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, पुलवामा में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज

    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 25 जून 2026 को भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. यह भूकंप सुबह 2:36 बजे आया, जिसका केंद्र पुलवामा क्षेत्र में जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. हालांकि, भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया.

  • Posted By: Isha Gupta

    25 Jun 2026 07:15 AM (IST)

    मुंबई में बारिश का दौर जारी, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दिखा मॉनसून का असर

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी बारिश के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती नजर आई. शहर में गरज-चमक के साथ प्री-मॉनसून और मॉनसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 25 Jun, 2026 | 07:00 AM