Top 20 News Today: नया साल आते ही मथुरा-वृंदावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हापुड़ के आलू किसानों के समर्थन में अखिलेश यादव, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने दिल्ली, असम, मेघालय, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रविवार तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा और उप-हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहेगा.

Agriculture News in Hindi: राजधानी में लगातार दूसरे दिन लोगों को थोड़ी राहत मिली, हवा की क्वालिटी में सुधार होकर यह 'खराब' कैटेगरी में आ गई और गुरुवार को AQI 234 रिकॉर्ड किया गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट से होने वाला प्रदूषण और पड़ोसी शहरों से होने वाला प्रदूषण राजधानी के एयर पॉल्यूशन में काफी योगदान दे रहा है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शाम 4 बजे 234 रहा, जो 'खराब' कैटेगरी में है, जबकि एक दिन पहले इसी समय यह 271 रिकॉर्ड किया गया था.

नोएडा | Updated On: 26 Dec, 2025 | 07:09 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 07:05 PM (IST)

    भारत में केवल बड़ी बातें की जा रही हैं पर बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कहा कि वहां अन्याय हो रहा है और केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही. उन्होंने कहा कि भारत में केवल बड़ी बातें की जा रही हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वे वहां प्रभावी कार्रवाई करें ताकि हिंदू सुरक्षित महसूस करे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 06:53 PM (IST)

    अरावली पर्वत माला पर जारी खनन पट्टों में 70 फीसदी पट्टे गहलोत की सरकार में दिए गए थे-मंत्री जवाहर सिंह बेधम

    राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने कहा कि अरावली पर्वत माला पर जारी खनन पट्टों में 70 फीसदी पट्टे अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार में दिए गए थे. उन्होंने कहा कि जो लोग अब प्रदर्शन कर रहे हैं, वे भी उस समय की सरकार से जुड़े थे. उन्होंने बताया कि अरावली को बचाने की शुरुआत कांग्रेस ने नहीं की थी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली के संरक्षण का स्पष्ट आदेश दिया था और भारत सरकार ने भी खनन पर रोक लगा दी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 06:35 PM (IST)

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से बंगाल का हिंदू समाज बहुत चिंतित है- भाजपा नेता दिलीप घोष

    भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से बंगाल का हिंदू समाज बहुत चिंतित है. उन्होंने कहा कि वहां पीड़ितों के साथ अन्य नागरिकों की तरह व्यवहार नहीं किया जा रहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि वहां शांति बनी रहे और लोग खुशहाल जीवन जी सकें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 06:20 PM (IST)

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और प्रार्थना की

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि वीर साहिबजादों के बलिदान को पूरा देश नमन करता है. उन्होंने कहा कि यह बलिदान देश और धर्म की रक्षा के लिए दिया गया. राज्यपाल ने आशीर्वाद मांगा कि हमें भी ऐसी शक्ति मिले ताकि हम देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दे सकें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 06:05 PM (IST)

    सरकार अरावली को बेचने की नीयत रखती थी पर जनता ने इसे समझ लिया- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार अरावली को बेचने की नीयत रखती थी, लेकिन जनता ने इसे समझ लिया है. उन्होंने कहा कि अरावली को बचाने के लिए देशभर के लोग आगे आए हैं. हुड्डा ने कहा कि जब तक सरकार साफ तौर पर यह नहीं कहती कि वह 100 मीटर की गाइडलाइन के खिलाफ है और इसे रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी, तब तक लोगों की चिंता बनी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन सिर्फ राजस्थान का नहीं है, हरियाणा भी इसमें पूरी तरह शामिल है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 05:50 PM (IST)

    AAP सांसद संजय सिंह का आरोप- चर्च में घुसकर मारपीट की घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही

    AAP सांसद संजय सिंह ने सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दर्ज FIR पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह FIR एक भाजपा नेता ने कराई है, जो हैरान करने वाली बात है. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि चर्च में घुसकर मारपीट की घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन सौरभ भारद्वाज पर केस दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 05:35 PM (IST)

    सरकार किसी भी नौकरी या आरक्षण में कोई गड़बड़ी नहीं होने देगी- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फर्जी पीडीए वालों के आरोप बेबुनियाद हैं और जनता में उनका कोई असर नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी नौकरी या आरक्षण में कोई गड़बड़ी नहीं होने देगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 05:20 PM (IST)

    धार्मिक स्थल पर कभी अलाउद्दीन खिलजी ने हमला किया था- उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी

    गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि वे आज यहां आए हैं और अलग-अलग विकास कार्यों का जायजा लिया है. उन्होंने कहा कि जिस धार्मिक स्थल पर कभी अलाउद्दीन खिलजी ने हमला किया था, उसी इलाके में अब भाजपा सरकार विकास के काम कर रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 05:05 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इन हमलों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत सरकार इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कदम उठाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 04:50 PM (IST)

    कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने बांग्लादेश में जारी अशांति पर चिंता जताई.

    कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने बांग्लादेश में जारी अशांति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे साफ होता है कि मौजूदा विदेश नीति सफल नहीं रही. सिंहदेव के अनुसार बांग्लादेश से भारत के रिश्ते इतने बिगड़ गए हैं कि वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने इसे विदेश नीति की नाकामी बताया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 04:33 PM (IST)

    बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार दुश्मनी चिंता की बात है- प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार दुश्मनी चिंता की बात है. उन्होंने हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की निंदा की और उम्मीद जताई कि इस अपराध के दोषियों को जल्द न्याय के सामने लाया जाएगा।

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 04:18 PM (IST)

    वनटांगिया उत्तर प्रदेश का पहला जल समर्पित गांव बन गया, लगाई गई 1.75 लाख लीटर पानी की टंकी

    वनटांगिया गांव अब राज्य का पहला जल समर्पित गांव बन गया है. भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद कि गोरखपुर को इस योजना के लिए चुना गया. जल शक्ति मंत्रालय ने गोरखपुर को 1500 करोड़ रुपये दिए.वनटांगिया गांव में 1.75 लाख लीटर पानी की टंकी लगाई गई है. यह आदिवासी भाई-बहनों के लिए बहुत खास दिन है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 03:48 PM (IST)

    राखीगढ़ी महोत्सव 2025 में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कही बड़ी बात

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी महोत्सव 2025 में कहा कि उन्हें राखी शाहपुर पंचायत से पांच मांगों वाला प्रस्ताव मिला है. ये मांगें संबंधित विभाग को भेजी जाएंगी और पूरी करने के लिए काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि उनके घोषणापत्र में 217 वादे थे, जिनमें से 53 वादे पहले ही पूरे किए जा चुके हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 03:32 PM (IST)

    वीर बाल दिवस हमें सिखाता है कि शौर्य और पराक्रम की कोई उम्र नहीं होती- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस पर कहा कि वीर बाल दिवस हमें सिखाता है कि शौर्य और पराक्रम की कोई उम्र नहीं होती. वीर साहिबजादों ने बहुत कम उम्र में धर्म की रक्षा की और अपने जीवन को इसके लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया. देश की आजादी के बाद लंबे समय तक इस इतिहास को नजरअंदाज किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने वीर साहिबजादों के इतिहास को फिर से इतिहास के पन्नों में शामिल किया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 03:18 PM (IST)

    हरी सब्जियां हुईं महंगी, 100 रुपये किलो कटहल

    हरी सब्जियां धीरे-धीरे सस्ती हो रही हैं, लेकिन टमाटर अभी भी हाई पर बना हुआ है. दिल्ली के खुदरा मार्केट में यह 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं मध्य प्रदेश में टमाटर 80 रुपये किलो हो गया है, जबकि भिंडी, करेला और कटहल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं. इससे आम जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है. हालांकि, हर साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते आते-आते टमाटर की कीमतों में गिरावट शुरू हो जाती थी, लेकिन इस साल अभी तक ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है. करीब पिछले एक महीने से टमाटर महंगा ही है. इसका रेट 50 रुपये किलो से नीचे नहीं आया है. खास बात यह है कि लगभग यही हाल दिल्ली के साथ-साथ कई राज्यों में है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 03:02 PM (IST)

    ओडिशा सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में शुरू करेगी मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना

    ओडिशा सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष से मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना (MRVY) शुरू करने का फैसला किया है, जो रेशम उद्योग को मजबूत करने की प्रमुख योजना है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हाल ही में मंजूरी मिली इस योजना के तहत विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी किसानों को लाभ मिलेगा. हैंडलूम, टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट विभाग अगले पांच साल में 274.22 करोड़ रुपये खर्च करेगा. ओडिशा में फिलहाल चार तरह की रेशम की खेती हो रही है. तसर, एरी, मुगा और मलबेरी. तसर रेशम खेती प्रमुख रूप से आदिवासी समुदायों के लिए महत्वपूर्ण है और राज्य ने अलग-अलग कृषि-जलवायु क्षेत्रों में एरी और मुगा रेशम खेती को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 02:59 PM (IST)

    प्रशांत महासागर में अभी भी है ला नीना का असर

    वैश्विक मौसम को प्रभावित करने वाले प्रमुख संकेतकों में बदलाव दिख रहा है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो (BoM) के अनुसार, उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में ला नीना की स्थिति अभी भी बनी हुई है. वहीं भारतीय महासागर डाइपोल (IOD) का नेगेटिव चरण खत्म हो चुका है. अब IOD न्यूट्रल अवस्था में है. यह जानकारी BoM की ताजा क्लाइमेट ड्राइवर्स रिपोर्ट में दी गई है. BoM ने कहा कि 21 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में नीनो-3.4 समुद्री सतह तापमान सूचकांक माइनस 0.91 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जब यह सूचकांक लगातार माइनस 0.80 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है, तो उसे ला नीना की पुष्टि माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के मध्य से ही यह सूचकांक ला नीना की सीमा के आसपास बना हुआ है, जिससे यह साफ है कि प्रशांत महासागर में ला नीना का असर लगातार बना हुआ है.

    मौसम एजेंसी के अनुसार, उसके मॉडल बताते हैं कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर  का तापमान 2026 की शुरुआत तक ला नीना के स्तर पर बना रह सकता है. इसके बाद इसके धीरे-धीरे न्यूट्रल स्थिति में लौटने की संभावना है. हालांकि यह बदलाव आम ENSO चक्रों की तुलना में थोड़ा जल्दी हो सकता है. एजेंसी का कहना है कि यह अनुमान ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय मौसम मॉडलों से भी मेल खाता है. BoM ने यह भी कहा कि नेगेटिव इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) का दौर अब समाप्त हो गया है और IOD सूचकांक न्यूट्रल स्थिति में आ चुका है. एजेंसी के मॉडल संकेत देते हैं कि IOD कम से कम 2026 की शरद ऋतु के अंत तक न्यूट्रल बना रह सकता है. यह अनुमान भी सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मॉडलों के अनुरूप है. आमतौर पर IOD दिसंबर से अप्रैल के बीच सक्रिय नहीं रहता, इसलिए इस दौरान इसका असर सीमित रहता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 02:45 PM (IST)

    हरियाणा के करनाल जिले में हर साल चावल मिलर डिफॉल्ट करते आ रहे हैं

    हरियाणा के करनाल जिले में हर साल चावल मिलर डिफॉल्ट करते आ रहे हैं, लेकिन खरीद और वसूली की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसियों के अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इससे पूरे सिस्टम में जवाबदेही और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. साल 2023- 24 के धान खरीद सीजन में जिले के पांच राइस मिलरों ने करीब 22 करोड़ रुपये का कस्टम मिल्ड राइस (CMR) सरकार को नहीं सौंपा. खास बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है. इससे पहले 2022- 23 में भी पांच मिलर डिफॉल्टर रहे थे. 2021- 22 में दो, 2020- 21 में पांच और 2019- 20 में चार मिलरों ने CMR नहीं दिया. बड़ी बात यह है कि इससे सरकार को नुकसान हो रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 02:30 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ब्राह्मण विधायकों का अपमान किया- अजय राय

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ब्राह्मण विधायकों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि अन्य जातियों की बैठक पर कोई कार्रवाई की बात नहीं हुई, लेकिन ब्राह्मण समाज को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है. राय ने कहा कि ब्राह्मणों को इस मामले में मजबूत रुख अपनाना चाहिए और कांग्रेस उनके अन्याय के खिलाफ समर्थन करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Dec 2025 02:15 PM (IST)

    बांग्लादेश में लगातार हिंदूओं पर हमले हो रहे हैं, ये चिंता का विषय है- पवन खेड़ा

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदूओं पर हमले हो रहे हैं और ये चिंता का विषय है. सरकार क्या कदम उठा रही है या सरकार कैसे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को तलब कर रही है, इस बात की हमें जानकारी नहीं है लेकिन यह बहुत ही गंभीर विषय है कि वहां पर अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 02:00 PM (IST)

    नया साल आते ही मथुरा-वृंदावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बाहरी वाहनों पर रोक

    नववर्ष 2026 से पहले मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए देश-भर से लोग पहुंच रहे हैं, जिससे शहर के लगभग सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं. प्रशासन का अनुमान है कि नए साल पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु आ सकते हैं. भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े कर ई-रिक्शा और गोल्फ कार्ट से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा. पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 01:45 PM (IST)

    हापुड़ के आलू किसानों के समर्थन में अखिलेश यादव, तत्काल भुगतान की उठाई मांग

    हापुड़ के आलू किसानों को समय पर भुगतान न मिलने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुलकर सामने आए हैं. उन्होंने किसानों की परेशानी को गंभीर बताते हुए कहा कि आलू किसानों को उनका पैसा तुरंत मिलना चाहिए. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को चेतावनी दी कि अगर भुगतान में देरी जारी रही, तो समाजवादी पार्टी इस आंदोलन को और मजबूत समर्थन देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात किसानों को हतोत्साहित करने वाले हैं और इससे खेती-किसानी पर बुरा असर पड़ रहा है. अखिलेश ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई, लागत और बाजार की मार झेल रहे हैं, ऐसे में भुगतान रोकना उनके साथ अन्याय है. उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों का बकाया जल्द से जल्द चुकाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे अपनी खेती को आगे बढ़ा सकें.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 01:30 PM (IST)

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़े काम के घंटे, डॉक्टरों में नाराजगी; सरकार को आंदोलन की चेतावनी

    केरल सरकार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम के घंटे बढ़ाने के फैसले का डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया है. सरकार ने इन केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक करने का निर्णय लिया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इससे उन पर काम का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा. केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने साफ कहा है कि पहले से ही स्टाफ की कमी है और ऐसे में समय बढ़ाना व्यावहारिक नहीं है. संगठन ने सरकार से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 01:15 PM (IST)

    क्रिसमस पर हिमाचल में सैलानियों का सैलाब, पर्यटन स्थल हाउसफुल, एक दिन में आए 7,865 वाहन

    क्रिसमस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. शिमला, मनाली, कुल्लू, कसौली, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, डलहौजी और खज्जियार जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पूरी तरह सैलानियों से भर गए हैं. होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक कमरे भर चुके हैं और सड़कों पर पर्यटक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है. अकेले शिमला में एक ही दिन में 7,865 पर्यटक वाहन पहुंचे, जिनसे करीब 70 हजार सैलानी आए. कुल्लू-मनाली क्षेत्र में भी हजारों वाहन दाखिल हुए हैं. भारी भीड़ के कारण कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सैलानी ठंड के बीच पहाड़ों की खूबसूरती और बर्फ का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं. नए साल तक हिमाचल के पर्यटन स्थलों में इसी तरह रौनक बने रहने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 01:00 PM (IST)

    चौमू में अचानक तनाव, मस्जिद से जुड़े विवाद पर पुलिस पर पथराव, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

    चौमू कस्बे में देर रात उस समय तनाव फैल गया, जब एक धार्मिक स्थल के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया. देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और एहतियातन इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं. फिलहाल जयपुर जिले के चौमू क्षेत्र में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 12:45 PM (IST)

    बेंगलुरु में इफ्को के चौथे नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    बेंगलुरु में किसान सहकारी संस्था IFFCO ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. शुक्रवार को शहर में इफ्को के चौथे नैनो उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर इफ्को के अध्यक्ष दिलीप संघानी मौजूद रहे. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, निदेशक मंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और कर्नाटक राज्य विपणन कार्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. नए नैनो उर्वरक संयंत्र से आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन में मदद मिलेगी. यह संयंत्र टिकाऊ खेती और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 12:27 PM (IST)

    पटना साहिब में श्रद्धा का सैलाब, गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

    पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359वां प्रकाश पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना साहिब पहुंचे हैं. गुरुद्वारे में कीर्तन, गुरबाणी और लंगर सेवा का विशेष आयोजन किया गया है. संगत की सुविधा के लिए रहने, खाने और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं. पूरे इलाके में “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारे गूंज रहे हैं और वातावरण भक्ति व सेवा भाव से सराबोर नजर आ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 12:10 PM (IST)

    नए साल से पहले कश्मीर में बदलेगा मौसम, सोनमर्ग–गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड

    कश्मीर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है. बादलों की मौजूदगी के कारण कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि पहाड़ी पर्यटन स्थलों सोनमर्ग और गुलमर्ग में ठंड अब भी तेज बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में, खासकर नए साल के आसपास, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं. श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है और ठंडी हवाओं के चलते सुबह-शाम सर्दी का असर साफ महसूस किया जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 11:55 AM (IST)

    औषधीय नीम खुद बीमारी की चपेट में, तेलंगाना में फंगल संक्रमण से हजारों पेड़ों पर संकट

    तेलंगाना में नीम के पेड़ों पर फैल रहे एक फंगल संक्रमण ने वैज्ञानिकों और पर्यावरण से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार बड़ी संख्या में नीम के पेड़ ‘डाइबैक’ नाम की बीमारी से प्रभावित पाए गए हैं, जिसमें पेड़ की ऊपरी टहनियां सूखने लगती हैं और धीरे-धीरे पूरा पेड़ कमजोर हो जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार और ज्यादा बारिश के कारण यह संक्रमण तेजी से फैला है. हालांकि राहत की बात यह है कि यह बीमारी इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है और ज्यादातर बड़े पेड़ समय के साथ खुद ही उबर सकते हैं, लेकिन कम उम्र के नीम के पौधों को ज्यादा नुकसान हो रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 11:40 AM (IST)

    दिल्ली के जल निकायों पर अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त, DSWA से मांगी पूरी रिपोर्ट

    National Green Tribunal (एनजीटी) ने दिल्ली में तालाबों, झीलों और अन्य जल निकायों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. एनजीटी ने दिल्ली नमभूमि प्राधिकरण (DSWA) से निर्देश दिया है कि राजधानी के सभी जल निकायों की पूरी जानकारी एक तय फॉर्मेट में इकट्ठा कर कोर्ट में पेश की जाए. इसमें यह भी बताना होगा कि कहां-कहां अतिक्रमण हुआ है, कितना क्षेत्र कब्जे में है और अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कार्रवाई की गई है. एनजीटी ने साफ कहा है कि जल निकायों में निर्माण, कब्जा या कचरा डालना नियमों का सीधा उल्लंघन है और इस पर सख्त कदम उठाने होंगे.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 11:19 AM (IST)

    कोविड के बाद भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बना वायु प्रदूषण, सेहत पर गहराता संकट

    कोविड महामारी के बाद अब वायु प्रदूषण भारत के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर समय रहते इस पर गंभीर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में हालात और खराब हो सकते हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देश में सांस से जुड़ी बीमारियों की एक बड़ी लहर धीरे-धीरे सामने आ रही है, जिसे अभी ठीक से पहचाना भी नहीं जा पा रहा है. बढ़ते प्रदूषण, शहरी इलाकों में वाहनों और अन्य साधनों से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण लोगों का फेफड़ों और दिल की बीमारियों से जुड़ा जोखिम तेजी से बढ़ रहा है. इसका सीधा असर आम लोगों की सेहत के साथ-साथ देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी लंबे समय तक देखने को मिल सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 11:00 AM (IST)

    हरियाणा में ठंड का कहर जारी: 31 दिसंबर तक राहत नहीं, घना कोहरा और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 31 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. अगले चार दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सभी जिलों में रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जबकि सोनीपत में सबसे कम 4.3 डिग्री और करनाल में दिन का तापमान 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 10:45 AM (IST)

    सांगली में खुलेगा समर्पित किशमिश रिसर्च सेंटर, किसानों और प्रोसेसरों को मिलेगा वैज्ञानिक सहारा

    महाराष्ट्र के सांगली जिले को जल्द ही एक समर्पित किशमिश अनुसंधान केंद्र मिलने जा रहा है. इस प्रस्ताव को हाल ही में शिवाजी विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है. यह केंद्र राज्य भर में किशमिश उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने, प्रोसेसिंग तकनीक विकसित करने और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने पर काम करेगा. सांगली पहले से ही अंगूर और किशमिश का बड़ा केंद्र है, लेकिन अब तक विशेष रिसर्च सुविधा के अभाव में किसानों और उद्योग को सीमित मदद मिल पाती थी. नए केंद्र से किसानों को प्रशिक्षण, वैज्ञानिक मार्गदर्शन और निर्यात प्रतिस्पर्धा से निपटने में सहयोग मिलने की उम्मीद है, जिससे महाराष्ट्र की किशमिश को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में और मजबूती मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 10:30 AM (IST)

    उत्तराखंड में शीत दिवस जैसे हालात, देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    उत्तराखंड में आज मौसम बेहद सर्द रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन में भी ठंड का असर बना रहेगा. वहीं उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद कम है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 10:15 AM (IST)

    झांसी में पहली बार एफपीओ को एगमार्क प्रमाणन, मसाले और खाद्यान्न को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    बुंदेलखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पहली बार किसी किसान उत्पादक संगठन को मसालों और खाद्यान्न के लिए एगमार्क प्रमाणन मिला है. चिरगांव देहात स्थित श्री खाटू श्याम जी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को यह प्रमाणन भारत सरकार की ओर से प्रदान किया गया है. इससे किसानों की उपज को गुणवत्ता की पहचान मिलेगी और उन्हें बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी. सरकार के सहयोग से मिली इस सफलता को क्षेत्र में कृषि आधारित आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 10:00 AM (IST)

    ट्रेन से सफर हुआ महंगा: रेलवे की नई किराया दरें लागू, लंबी दूरी की यात्रा पर पड़ेगा असर

    भारतीय रेलवे ने आज से यात्री ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी लागू कर दी है, जिससे लंबी दूरी की रेल यात्रा अब थोड़ी महंगी हो गई है. रेलवे के मुताबिक यह फैसला बढ़ती संचालन लागत और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के संतुलन के लिए लिया गया है. हालांकि आम यात्रियों को राहत देते हुए सेकंड क्लास आर्डिनरी ट्रेनों में 215 किलोमीटर तक किराया नहीं बढ़ाया गया है. नई किराया दरें राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो, तेजस, हमसफर, गरीब रथ और अन्य विशेष ट्रेनों में श्रेणी के अनुसार लागू होंगी. इससे 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 09:45 AM (IST)

    कानपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, ढाई करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

    कानपुर में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार दोपहर बर्रा इलाके के एक हाईवे अंडरपास से 13.2 किलो चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार कर्ण के रूप में हुई है, जो यह चरस नेपाल से तस्करी कर कानपुर लाया था. आरोपी दो झोलों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर चरस भरकर लाया था, जिन्हें ब्राउन टेप से पैक किया गया था. पूछताछ में सामने आया कि वह इस नशे की खेप को शहर के कुछ इलाकों में सप्लाई करने वाला था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस आरोपी से आगे के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 09:30 AM (IST)

    NAFED चेयरमैन जेठाभाई अहीर ने डिप्टी स्पीकर पद से दिया इस्तीफा

    गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. NAFED के चेयरमैन और गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे जेठाभाई अहीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. जेठाभाई अहीर ने कहा कि वे किसानों से जुड़े कार्यों और NAFED की जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से यह फैसला लिया है. इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि खाली हुए डिप्टी स्पीकर पद के लिए अगला चेहरा कौन होगा.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 09:15 AM (IST)

    गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, सुबह-सुबह 4.4 तीव्रता से कांपी धरती

    कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 4:30 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में बताया गया है. झटके महसूस होते ही लोग नींद से जाग गए और डर के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि भूकंप हल्का था और अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. इससे पहले कुछ दिन पहले भरूच में भी हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 09:00 AM (IST)

    दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, औसत AQI 292; कई इलाकों में हवा अब भी खराब

    दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है. गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 292 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि राहत के बावजूद कई इलाकों में हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं. आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, रोहिणी और सोनिया विहार जैसे क्षेत्रों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया. वहीं लोधी रोड और नजफगढ़ जैसे कुछ इलाकों में हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक खराब हवा का असर खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 08:45 AM (IST)

    ओडिशा में जल्द होगा प्रशासन पेपरलेस, जिला और ब्लॉक कार्यालयों में बदलेगा कामकाज का तरीका

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि राज्य के जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यालयों में अधिकारियों का कामकाज जल्द ही पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगा. सरकार प्रशासन को तेज, पारदर्शी और आसान बनाने के लिए आईटी आधारित प्रणाली ओडिशा राज्य वर्कफ्लो ऑटोमेशन सिस्टम (OSWAS 2.0) का विस्तार कर रही है. सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘सीएम डैशबोर्ड’ की शुरुआत की और बेहतर स्वास्थ्य व जल आपूर्ति सेवाओं के लिए ‘आम साथी यूनिफाइड व्हाट्सएप चैटबॉट’ को जनता को समर्पित किया. इसके साथ ही चंदका में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के लिए नए प्रशिक्षण और ब्रीफिंग केंद्र का उद्घाटन भी किया गया, जिससे सुरक्षा बलों की क्षमताएं और मजबूत होंगी.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 08:30 AM (IST)

    कालाहांडी और नबरंगपुर के किसानों को बड़ी सफलता, दुबई पहुंची फसल

    ओडिशा के किसानों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी सफलता हासिल की है. कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों के किसान उत्पादक संगठनों से जुड़ी ताज़ी फसल पहली बार दुबई भेजी गई है. इस खेप में 1,000 किलोग्राम लहसुन और फ्रेंच बीन्स के साथ बेबी आलू, तुड़ाई, परवल और पपीता शामिल हैं. यह निर्यात भुवनेश्वर के बीजू पट्नायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जरिए किया गया. किसानों की उपज को गुणवत्ता जांच और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया, जिससे गल्फ देशों में ओडिशा की सब्ज़ियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 08:15 AM (IST)

    2047 तक किसानों की सालाना आय 12.53 लाख करने का रोडमैप तैयार

    तेलंगाना सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लंबी और ठोस योजना तैयार की है. सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 तक राज्य के किसानों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाकर ₹12.53 लाख प्रति वर्ष की जाए. इसके लिए फल, सब्जी, मसाला, दलहन और ताड़ जैसी फसलों के रकबे को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाएगा. साथ ही कोल्ड चेन, भंडारण, निर्यात सुविधाएं और माइक्रो सिंचाई को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार किसानों से सीधे खरीद, बेहतर मार्केटिंग और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए खेती को ज्यादा मुनाफे वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 08:01 AM (IST)

    ईरान-इराक से चीन तक बढ़ी मांग, 2025 में चमकेगी भारतीय चाय

    भारत की चाय इंडस्ट्री के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौजूदा रुझानों के मुताबिक साल 2025 में चाय का उत्पादन और निर्यात, दोनों ही पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की संभावना है. इस बार दिसंबर महीने में भी कई चाय बागानों में पत्तियों की तुड़ाई जारी रही, जिससे कुल उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय चाय की मांग बनी हुई है और ईरान, इराक और चीन जैसे देशों में निर्यात बढ़ा है. इन हालातों के चलते साल के अंत तक चाय निर्यात के आंकड़े 2024 से आगे निकल सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 07:45 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला लगातार जारी है. रात के समय कड़ाके की सर्दी लोगों को कंपा रही है, जबकि दिन में निकलने वाली हल्की धूप से थोड़ी राहत मिल रही है. इसी बीच न्यूनतम तापमान एक बार फिर गिर गया है और मेरठ में प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इटावा में भी पारा 4.8 डिग्री तक लुढ़क गया. मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है. शुक्रवार को कई जिलों में शीत से अत्यंत शीत दिवस का अलर्ट भी दिया गया है. कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर समेत कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 27 और 28 दिसंबर को भी कोहरे का असर बना रह सकता है, जबकि 29 से 31 दिसंबर के बीच मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 07:30 AM (IST)

    शिमला-मनाली में पारा 0 डिग्री के करीब, बर्फबारी के आसार

    हिमाचल प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. शिमला और मनाली में रात का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे सुबह और रातें बेहद सर्द हो गई हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे जाने के संकेत मिल रहे हैं और वहां हल्की बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. निचले क्षेत्रों में भी दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है. आने वाले घंटों में अगर बर्फबारी होती है तो ठंड और तेज हो सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 07:15 AM (IST)

    कश्मीर में कड़ाके की ठंड से डल झील और नलों में जमी बर्फ, पारा माइनस में

    श्रीनगर और आसपास के इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है. मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान शून्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चला गया है. लगातार गिरते तापमान के कारण डल झील के हिस्सों में और कई इलाकों में पानी के नलों में बर्फ जमने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है. वहीं गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी से नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है और सैलानी ठंड के बीच बर्फ का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    26 Dec 2025 07:00 AM (IST)

    बिहार में ठंड का कहर तेज- गया और भागलपुर में दृश्यता 20 मीटर, कोल्ड डे का अलर्ट

    बिहार में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटों में गया और भागलपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां सुबह के समय दृश्यता घटकर सिर्फ 20 मीटर तक पहुंच गई. सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में कोहरे का असर और बढ़ने की संभावना है. 31 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, वहीं पूरे बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है. सुबह खुले में खड़ी गाड़ियों, घास और सड़कों पर ओस की मोटी परत जमी नजर आ रही है, जबकि रात होते ही चारों ओर धुंध और कोहरा फैल जा रहा है.

Agriculture News in Hindi Live Updates : मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं (Stubble Burning Cases) दर्ज की जा रही हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में औसत से अधिक बारिश (Heavy Rain) दर्ज की जा चुकी है. पंजाब में भीषण बाढ़ (Punjab Flood), हिमाचल में भूस्खलन (Himachal Floods) और उत्तराखंड में आपदा (Uttarakhand Landslide) से कई मौतें हुई हैं. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 26 Dec, 2025 | 06:48 AM