अब लाइव

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे, 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ करने और महिलाओं के कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे. आज दिनभर के कृषि समाचार यहां पढ़ें..

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ तूफान की चेतावनी दी है. वहीं, अगले सात दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 28 Feb, 2026 | 09:08 AM
  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 09:15 AM (IST)

    बोलिविया में नोटों से भरा वायुसेना का विमान हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत

    दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास बड़ा विमान हादसा हो गया. बोलिविया वायुसेना का एक हरक्यूलिस कार्गो विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद रनवे से फिसलकर एल आल्टो शहर की हाईवे पर जा गिरा. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. विमान केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट लेकर जा रहा था. टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और हाईवे पर चल रही करीब 15 गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं. दुर्घटना के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में नकदी बिखर गई, जिसे उठाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर सख्ती करनी पड़ी. राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 08:59 AM (IST)

    उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट

    उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर राज्य के मौसम पर साफ दिखाई देगा. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है. बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड फिर से बढ़ेगी और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा. वहीं मैदानी इलाकों में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगह हल्के बादल छा सकते हैं. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 08:51 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, तेज धूप से बढ़ेगा पारा

    मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी. इसके चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जिससे मौसम में दिन-रात का अंतर साफ महसूस होगा.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 08:46 AM (IST)

    US सेब पर ड्यूटी छूट के खिलाफ सेब किसानों का दिल्ली कूच, घरेलू बाजार बचाने की मांग तेज

    जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सेब किसान अगले महीने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे. किसानों का कहना है कि अमेरिका से आने वाले सेब पर ड्यूटी में छूट देने का फैसला घरेलू उत्पादकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी सेब को कोटा आधारित ड्यूटी छूट दी है, जिससे कुछ मात्रा में सेब बिना आयात शुल्क के भारतीय बाजार में आ सकेंगे. किसानों को डर है कि अगर बड़ी मात्रा में सस्ते विदेशी सेब बाजार में आए, तो उनके सेब की कीमत गिर सकती है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसान सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग कर रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 08:31 AM (IST)

    राजस्थान में बारिश के आसार नहीं, पश्चिमी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

    राजस्थान में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर जैसे जिलों में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई देगा. यहां अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 08:17 AM (IST)

    1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 2700 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वे कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर लॉन्च करेंगे और सड़क, रेल व अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:45 बजे पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को देश को समर्पित किया जाएगा. राजस्थान और गुजरात के कार्यक्रमों के बाद पीएम शनिवार रात चेन्नई पहुंचेंगे और अगले दिन अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 08:00 AM (IST)

    तमिलनाडु-केरल में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

    दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इसके असर से तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. समुद्र किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. वहीं पूर्वोत्तर के असम और अरुणाचल प्रदेश में भी एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश की संभावना जताई गई है.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 07:46 AM (IST)

    यूपी में बढ़ने लगी गर्मी, होली तक पारा और चढ़ने के संकेत

    उत्तर प्रदेश में अब दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है. कई शहरों में हालात ऐसे हैं कि लोगों को पंखा चलाना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है. अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में होली तक प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 07:28 AM (IST)

    गोदरेज एग्रोवेट ने फसल सुरक्षा कारोबार में अब 10 फसलों तक बढ़ाएगी पहुंच

    फसल सुरक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री में चल रही सुस्ती के बीच अपने बिजनेस को फिर रफ्तार देने की रणनीति तैयार की है. कंपनी अब अपनी फसल कवरेज बढ़ाने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर जोर दे रही है. अभी तक कंपनी की मजबूत पकड़ 5-6 प्रमुख फसलों में थी, लेकिन अब वह लेबल विस्तार और नए उत्पादों के जरिए करीब 10 फसलों को कवर करने की योजना बना रही है. साथ ही, गुजरात के दाहेज में बन रही तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जल्द शुरू होने वाली है, जिससे नए उत्पादों और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 07:16 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगी गर्मी, वीकेंड पर 30°C तक पहुंचेगा पारा

    दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है, लेकिन दिन में धूप तेज होने से हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड पर आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. शनिवार को पालम में 14.5°C, लोधी रोड में 12.9°C और रिज क्षेत्र में 14.4°C तापमान दर्ज होने की संभावना है. हल्की हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है और AQI करीब 185 के आसपास है, जो मध्यम श्रेणी में आता है. फिलहाल प्रदूषण का स्तर पहले की तुलना में कम हुआ है, लेकिन दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    28 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, 36 घंटे मौसम रहेगा खराब

    हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. कुल्लू, मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जैसे इलाकों में अगले 36 घंटों तक मौसम खराब रह सकता है. घाटी में न्यूनतम तापमान काफी नीचे बना हुआ है, जिससे दिन में ठंड और रात में कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है. धर्मशाला में बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान गिर गया है. हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम अधिकतर साफ है और धूप निकलने से दिन का मौसम सुहावना बना हुआ है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 28 Feb, 2026 | 06:55 AM