Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: महाराष्ट्र के प्याज किसानों को बड़ी राहत! 10 लाख टन खरीदी और 1500 रुपये क्विंटल सब्सिडी देने की तैयारी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 28 से 29 मई के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 29 मई को तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 28 से 29 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी चल सकती है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
-
Posted By: Saurabh Sharma
ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, गिरिबाला सिंह को कोर्ट में किया जाएगा पेश
भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच एजेंसी CBI ने कार्रवाई तेज कर दी है. CBI ने प्रधान जिला न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव को गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है. इसके लिए जांच एजेंसी की टीम गिरफ्तारी से जुड़े जरूरी दस्तावेज लेकर अदालत पहुंची. जानकारी के अनुसार CBI की टीम अब गिरिबाला सिंह को कल अदालत में पेश करेगी. मामले में लगातार जांच आगे बढ़ रही है और एजेंसी विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. इस कार्रवाई के बाद केस ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को मिलेगी नई रफ्तार: सतीश उपाध्याय
दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने खुशी जताई और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और उन्हें जमीनी स्तर से लेकर प्रशासन तक का व्यापक अनुभव है. सतीश उपाध्याय ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा महापौर और केंद्रीय राज्य मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता से संगठन के शीर्ष पद तक का सफर तय किया है. उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा का विस्तार और तेजी से होने की उम्मीद जताई जा रही है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
गड़चिरोली में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों की हथियार बनाने वाली फैक्ट्री ध्वस्त
महाराष्ट्र के गड़चिरोली में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. नारायणपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान जवानों ने माओवादियों की हथियार निर्माण इकाई को नष्ट कर दिया. अभियान के दौरान इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें हथियार बनाने से जुड़े सामान और अन्य सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस कार्रवाई से माओवादी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है. इलाके में सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
उत्तराखंड BJP कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संस्कृति के साथ उनका अभिनंदन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे. माना जा रहा है कि उनके उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को मिलेगी नई मजबूती- सतीश उपाध्याय
दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और उन्हें संगठनात्मक व प्रशासनिक दोनों स्तरों का अच्छा अनुभव है. सतीश उपाध्याय ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा ने एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर महापौर और केंद्रीय राज्य मंत्री तक की जिम्मेदारियां निभाई हैं. उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से दिल्ली भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ेगा. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा दावा, रिकॉर्ड गेहूं खरीदी और जल संरक्षण में बना नंबर-1 राज्य
इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदने का नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने बताया कि अब तक 13 लाख 46 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों से 1 करोड़ 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया में छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी गई. उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत आने वाले समय में किसानों को बिजली समेत कई बड़ी सौगातें दी जाएंगी. मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में 2 लाख से ज्यादा जल संरचनाओं पर काम किया गया है, जिसके कारण मध्य प्रदेश जल संरक्षण कार्यों में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा डेथ केस में जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जबलपुर हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका देर रात खारिज कर दी, जिसके बाद CBI ने यह कदम उठाया. ये मामला पहले से ही काफी चर्चा में रहा है और जांच एजेंसियां लगातार मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. गिरफ्तारी के बाद अब आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया तेज होने की संभावना है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया. नितिन नवीन अपने पहले तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं, जिसे संगठन और राज्य राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जोरदार उत्साह दिखाया. इस दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
दिल्ली में लू से बचाव के इंतजाम तेज, LG ने राहत कार्यों की समीक्षा की
दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की. बैठक में डिविज़नल कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के 8 जिलों में विशेष ‘कूलिंग ज़ोन’ बनाए गए हैं, जहां लोगों को गर्मी से राहत देने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा 6 मई 2026 से ‘मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट’ भी शुरू की गई हैं. ये यूनिट दिल्ली के सभी 13 जिलों में घूमकर लोगों को पानी, प्राथमिक सहायता और जरूरी राहत सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं, ताकि लू के असर को कम किया जा सके. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC में बयानबाजी पर सौगत रॉय का हमला, बोले- मुश्किल समय में पार्टी के खिलाफ बोलना गलत
कोलकाता में TMC नेता सौगत रॉय ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से शांतनु सेन के इस्तीफे और हालिया बयानबाजी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पार्टी के कठिन समय में उसके खिलाफ बयान देना सही नहीं है. सौगत रॉय ने कहा कि जिन नेताओं के पास कोई संगठनात्मक ताकत या नैतिक आधार नहीं है, उनके बयानों का ज्यादा महत्व नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं को पार्टी नेतृत्व और ममता बनर्जी के समर्थन से पहचान मिली है, इसलिए उन्हें पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने से बचना चाहिए.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनने पर हर्ष मल्होत्रा बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी सरकार, जनता के लिए करेंगे लगातार काम
दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है और वे संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार के कामों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान देंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और पार्टी नेतृत्व का भी धन्यवाद किया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
केंद्रीय विधायी कार्यवाही के 89 खंडों का विमोचन, ‘विधान चेतना’ पत्रिका भी लॉन्च
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय विधायी विधानसभा की 1924 से 1930 तक की कार्यवाही को 89 खंडों में प्रकाशित किया गया है, जिसका विमोचन किया गया. इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘विधान चेतना’ का शुभारंभ भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई सांसद मौजूद रहे. वहीं, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
जालंधर के बर्लटन पार्क में होने वाली एशियाई हॉकी चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टूर्नामेंट पंजाब के लिए गर्व की बात है और इससे राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी. स्टेडियम में मैदान, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.(ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
इस साल देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है
Paddy Cultivation Tips: भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस साल देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. यह चिंता की बात है, खासकर उन इलाकों के लिए जहां खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर होती है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार के अनुसार, धान जैसी फसलों को अच्छे पानी की जरूरत होती है, इसलिए बारिश कम हुई तो फसल उत्पादन घट सकता है और किसानों की कमाई पर भी असर पड़ सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना में मक्का खरीद, सरकार ने जारी किए 1,173 करोड़ रुपये
तेलंगाना सरकार ने मक्का किसानों को राहत देते हुए खरीद प्रक्रिया के तहत बुधवार को 1,173 करोड़ रुपये जारी किए. कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने कहा कि यह राशि राज्य के करीब एक लाख किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि रबी 2025-26 सीजन में अब तक 338 खरीद केंद्रों के जरिए 2.42 लाख किसानों से 13.42 लाख मीट्रिक टन मक्का खरीदा जा चुका है, जो राज्य गठन के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर की गई खरीद है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने कहा कि मुझे सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री के तौर पर) का इस्तीफा मिल गया है, लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं. राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज इससे पहले मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए.
कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने कहा, "मुझे सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री के तौर पर)का इस्तीफ़ा मिल गया है, लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं।"
राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज इससे पहले मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। pic.twitter.com/l9eR4yzS6E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पूरी गंभीरता और मुस्तैदी से काम कर रही है- उपेंद्र कुशवाहा
बिहार में RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पूरी गंभीरता और मुस्तैदी से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस भी काफी सक्रिय है और लोग इसकी कार्यशैली को देख और महसूस कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे डीके शिवकुमार, आज होगा बड़ा फैसला
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे. आज मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई ब्रेकफास्ट बैठक के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री आज इस्तीफा देंगे.
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे।
आज मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई ब्रेकफास्ट बैठक के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री आज इस्तीफा देंगे। pic.twitter.com/DCKEg3B0by
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यमुनानगर में 2.12 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया
हरियाणा के यमुनानगर जिले में खरीफ सीजन 2026 के दौरान 2.12 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है. तेज गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों को डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है. जिले में 25 मई से डीएसआर की बुवाई भी शुरू हो चुकी है. कृषि विभाग के अनुसार डीएसआर तकनीक से धान की खेती करने पर कई फायदे मिलते हैं. इससे करीब 30 फीसदी भूजल की बचत होती है और बिजली की खपत भी कम होती है. मजदूरों की जरूरत और लागत घटने से किसानों का खर्च लगभग 10 हजार रुपये प्रति एकड़ तक कम हो सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
(तस्वीरें: PMO इंडिया/X) pic.twitter.com/YpCx3Vr9ms
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग! चंदरकोट गांव के जंगलों में हड़कंप
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट गांव के जंगल क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय प्रशासन आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटा है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
ट्विशा शर्मा केस में परिवार को बड़ी राहत! HC के फैसले के बाद पिता बोले, ‘सच जरूर सामने आएगा’
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर हाई कोर्ट द्वारा उनकी सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद पीड़िता के पिता नवनिधि शर्मा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस न्याय की लड़ाई में साथ देने वाले सभी लोगों का वह धन्यवाद करते हैं और उम्मीद जताई कि यह सिर्फ शुरुआत है. नवनिधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश का भी आभार जताया, जिन्होंने मामले पर ध्यान दिया और संज्ञान लिया.
-
Posted By: Isha Gupta
गांधीनगर में अमित शाह का बड़ा कार्यक्रम, नई लाइब्रेरी का उद्घाटन, टोयोटा संग हुआ अहम समझौता
अमित शाह ने कलोल (गांधीनगर संसदीय क्षेत्र) में एक नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के दौरान टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और राज्य सरकार के बीच एक अहम समझौता (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए. माना जा रहा है कि इस समझौते से विकास को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए नए रोजगार के मौके भी बन सकते हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
कीटनाशक विधेयक पर सरकार का बड़ा अपडेट! अगले सत्र में पेश करने की तैयारी
खरीफ सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कीटनाशक विधेयक पर मिले सभी सुझावों का काम पूरा हो चुका है. सरकार की कोशिश है कि इस विधेयक को आने वाले संसद सत्र में पेश किया जाए. साथ ही किसानों तक खेती की नई जानकारी और आधुनिक तकनीक पहुंचाने के लिए देशभर में बड़े और क्षेत्रीय सम्मेलन भी किए जा रहे हैं. इसका मकसद किसानों को बेहतर जानकारी देना, उनकी सुरक्षा बढ़ाना और खेती की पैदावार को मजबूत करना है.
-
Posted By: Isha Gupta
महाराष्ट्र के प्याज किसानों को बड़ी राहत! 10 लाख टन खरीद और 1500 रुपये सब्सिडी की तैयारी
महाराष्ट्र के प्याज किसानों को राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार किसानों से 10 लाख टन प्याज खरीदने की तैयारी कर रही है, साथ ही 1,500 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी देने पर भी काम चल रहा है. इसके अलावा केंद्र सरकार प्याज बीज के निर्यात पर शुल्क लगाने और पारदर्शी ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है. माना जा रहा है कि इन कदमों से किसानों को बेहतर दाम मिलने और बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
कृषि उत्पादन में टूटा हर रिकॉर्ड! शिवराज बोले, ‘किसानों की मेहनत से देश बना मजबूत’
दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि कृषि से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकाला जाए. शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताते हुए कहा कि किसानों की मेहनत, केंद्र सरकार की योजनाओं, वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई बीज किस्मों और राज्यों के प्रयासों की बदौलत इस बार कृषि उत्पादन ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
कर्नाटक में बड़ा सियासी धमाका! HK पाटिल का दावा, ‘3 बजे इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया, DK शिवकुमार बनेंगे नए CM’
बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री 3 बजे इस्तीफा देंगे और डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.” इस बयान के बाद कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, अभी तक कांग्रेस हाईकमान या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
कर्नाटक की राजनीति में हलचल! सिद्धारमैया की बैठक के बाद मंत्री ईश्वर खंड्रे का बड़ा बयान
बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “हम सभी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है, जिन्होंने इतने वर्षों तक हमारा मार्गदर्शन किया. आगे वह खुद आपसे बात करेंगे.”
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलें और तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में अब मुख्यमंत्री के अगले बयान का इंतजार किया जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
कर्नाटक में नई सियासी मांग! प्रियंक खड़गे को डिप्टी CM बनाने की उठी आवाज
कर्नाटक के कलबुर्गी में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्री शरणा बसवेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य में प्रियंाक खड़गे को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंाक खड़गे को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. इस मांग के बाद कर्नाटक कांग्रेस की राजनीति में चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
त्रिपुरा BJP को मिला नया अध्यक्ष! अभिषेक देबरॉय को बड़ी जिम्मेदारी
अभिषेक देबरॉय को भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी है, जब राज्य में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. उनके नियुक्त होने के बाद त्रिपुरा भाजपा में नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
कुर्बानी वाले बयान पर संजय राउत का पलटवार, बोले- महाराष्ट्र वीरों और बलिदान की भूमि
मुंबई में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने ‘कुर्बानी’ को लेकर चल रही बहस पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मांसाहार करने वालों और छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है. राउत ने कहा कि “हम क्षत्रिय हैं, मराठा हैं और बलिदान देना जानते हैं. देश और महाराष्ट्र की रक्षा के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी भी देते आए हैं.” उन्होंने कामाख्या मंदिर का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि वहां कितनी कुर्बानियां दी गईं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई है.
-
Posted By: Kisan India
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, BSF को सौंपी गई 142 एकड़ जमीन
पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने बॉर्डर आउटपोस्ट और फेंसिंग के निर्माण के लिए 142.79 एकड़ जमीन BSF को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि यह फैसला सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने की योजना का हिस्सा है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमा इलाकों में तेजी से काम कर रही है. नौ जिलों में BSF को जमीन ट्रांसफर की गई है.
-
Posted By: Kisan India
दुनिया में कितना भी संकट आए, भारत में कोई भूखा नहीं रहेगा: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित खरीफ कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया में चाहे कितना भी बड़ा संकट क्यों न आ जाए, भारत में कोई भूखा नहीं रहेगा क्योंकि देश के पास पर्याप्त अनाज भंडार मौजूद हैं. मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि हर परिस्थिति में देशवासियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके.
-
Posted By: Kisan India
नौतपा के बीच यूपी में बदलेगा मौसम, आज से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच आज से मौसम बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 मई तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि बुंदेलखंड और प्रयागराज के कुछ इलाकों में फिलहाल गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है.
-
Posted By: Kisan India
लखनऊ में 43 घंटे बिजली गुल रहने से हाहाकार, पानी के लिए तरसे लोग, सड़कों पर उतरे नागरिक
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में ट्रांसफार्मर जलने से करीब 300 परिवारों और व्यापारियों की बिजली 43 घंटे तक ठप रही. भीषण गर्मी में लोग बिजली और पानी के लिए परेशान हो गए. कई घरों में पानी की सप्लाई भी बंद हो गई, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन किया. लगातार शिकायतों के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और दो नए ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई बहाल की गई.
-
Posted By: Kisan India
मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा, किसान नेता प्रवीण त्यागी की मौत से गांव में मातम
मेरठ के खरखौदा इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में किसान यूनियन अराजनीतिक के ग्राम अध्यक्ष प्रवीण त्यागी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार छोटे हाथी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक की लहर फैल गई है.
-
Posted By: Kisan India
गिर जंगल में शेर के 4 शावकों की मौत से हड़कंप, संक्रमण के डर से 17 शेरों को किया गया अलग
गुजरात के गिर जंगल क्षेत्र में शेर के चार शावकों की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों को वायरल इन्फेक्शन का शक है, जिसके चलते 17 बड़े शेरों को अलग रखकर निगरानी में रखा गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई-लेवल बैठक की. वन विभाग लगातार शेरों की सेहत पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण के कारणों की जांच की जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
कर्नाटक में नेतृत्व बदलने की चर्चा तेज, सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल
कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने आवास पर पार्टी नेताओं और मंत्रियों की अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है. बैठक से पहले सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई. बताया जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई लंबी बैठक के बाद सत्ता हस्तांतरण को लेकर पार्टी के भीतर मंथन तेज हो गया है. सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक फैसला हो सकता है.
-
Posted By: Kisan India
देश में बढ़ा प्राकृतिक रबर उत्पादन, FY26 में 9 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा
भारत में प्राकृतिक रबर उत्पादन में FY26 के दौरान 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस साल उत्पादन बढ़कर 9.05 लाख टन पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 8.75 लाख टन था. बेहतर मौसम, ज्यादा टैपिंग दिनों और रबर बोर्ड की योजनाओं से उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली. वहीं घरेलू बाजार में रबर की कीमतों में मजबूती आने से किसानों का रुझान भी बढ़ा है. इस दौरान रबर आयात में 16.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
-
Posted By: Kisan India
अच्छे दामों से बढ़ा किसानों का भरोसा, खरीफ 2026 में कपास की खेती बढ़ने की उम्मीद
देश में कपास के बेहतर दाम मिलने से किसानों का रुझान इस बार कपास की खेती की ओर बढ़ता दिख रहा है. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) के मुताबिक खरीफ 2026 सीजन में कपास का रकबा करीब 7 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. केंद्र सरकार ने भी कपास के MSP में 557 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद किसानों को और फायदा मिलने की उम्मीद है. मौजूदा सीजन में अच्छे भाव मिलने से किसान अगले सीजन में ज्यादा क्षेत्र में कपास की बुवाई करने की तैयारी कर रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर तेज हुई बातचीत, 1 जून से भारत आएगी अमेरिकी टीम
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अब तेज हो गई है. वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक 1 से 4 जून तक एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आएगा. इस दौरान दोनों देशों के बीच अंतरिम ट्रेड डील के अहम बिंदुओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी. अमेरिकी टीम का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच करेंगे. बातचीत में बाजार पहुंच, निवेश, सीमा शुल्क, व्यापार सुविधा और आर्थिक सुरक्षा जैसे कई बड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंडी हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत
बिहार में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है. पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि पटना समेत कई इलाकों में उमस अभी लोगों को परेशान कर सकती है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने बढ़ाई तैयारी, खरीफ सीजन से पहले होगा भारी यूरिया आयात
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और गैस सप्लाई प्रभावित होने के बीच भारत ने खरीफ सीजन से पहले यूरिया आयात बढ़ाने का फैसला लिया है. सरकार 17 लाख टन यूरिया खरीदने की तैयारी कर रही है ताकि किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े. ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और सप्लाई पर भी असर पड़ा है. सरकार का कहना है कि खरीफ बुवाई के दौरान किसानों तक समय पर खाद पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
असम की चाय ने बनाया नया रिकॉर्ड, डेकियाजुली चाय 800 रुपये किलो में बिकी
असम की मशहूर डेकियाजुली चाय ने गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह प्रीमियम चाय 800 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिकी, जिसे असम चाय उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह असम की चाय की बढ़ती वैश्विक मांग और बेहतर गुणवत्ता का संकेत है. सरकार ने भी 200 साल पुराने चाय उद्योग को लगातार समर्थन देने की बात कही है.
-
Posted By: Kisan India
ईरान युद्ध से प्रभावित हुआ भारत का बासमती कारोबार, खाड़ी देशों में चावल निर्यात घटा
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत के चावल कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है. ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में बासमती चावल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे भारत के चावल निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है. जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच बासमती निर्यात करीब 7 प्रतिशत कम हुआ है. शिपमेंट में देरी, बढ़े समुद्री भाड़े और नए ऑर्डर रुकने से निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है. वहीं रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
केंद्र सरकार की नई ‘सार्थक-PDS’ योजना मंजूर, 2031 तक राशन व्यवस्था होगी और मजबूत
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी PDS को और मजबूत बनाने के लिए ‘सार्थक-PDS’ योजना को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी मिली. सरकार अगले 5 वर्षों में इस योजना पर 25,530 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसके तहत राशन के परिवहन, हैंडलिंग और राशन दुकानदारों के कमीशन के लिए राज्यों को आर्थिक मदद दी जाएगी. साथ ही PDS को आधुनिक तकनीक से जोड़कर पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा. यह योजना 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगी.
-
Posted By: Kisan India
29 मई से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से लू का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा. उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू हो सकता है. IMD ने बताया कि 28 मई से सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदल देगा. हालांकि अगले दो-तीन दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी जारी रह सकती है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में 28-29 मई को राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, खरीफ सीजन की तैयारी पर होगा मंथन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 28 और 29 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस दो दिवसीय सम्मेलन में खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर राज्यों के साथ विस्तृत चर्चा होगी. बीज, मौसम, फसल बीमा, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया जाएगा. सम्मेलन में कई राज्यों के कृषि मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे. सरकार का फोकस आत्मनिर्भर खेती, टिकाऊ कृषि और किसानों के जोखिम को कम करने पर रहेगा.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में पारा 48 डिग्री के करीब
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का असर अभी जारी रहने वाला है. श्रीगंगानगर में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलोदी जैसे कई शहरों में पारा 46 डिग्री के पार बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि 28 मई से जयपुर, अजमेर और भरतपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे महीने के आखिर तक थोड़ी राहत मिल सकती है.