अब लाइव

कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6; पाकिस्तान में भी महसूस हुआ असर

Latest Agriculture News in Hindi: आगामी 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं बारिश और शीत दिवस का अनुमान जताया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की आशंका जताई है.

Agriculture News in Hindi: बजट में कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की गई है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए बजट 2026-27 में 63,500 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च रखा गया है. बीते वर्ष भी योजना के लिए इतना ही बजट प्रस्ताविक किया गया था. यानी इस साल पीएम किसान सम्मान योजना का बजट बढ़ाया नहीं गया है. ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोत्तरी नहीं होगी. वहीं, बजट भाषण में राशि बढ़ोत्तरी को लेकर कोई ऐलान नहीं किए जाने से किसानों में निराशा है.

नोएडा | Updated On: 2 Feb, 2026 | 08:25 AM
  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 08:16 AM (IST)

    हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तापमान माइनस में जाएगा

    हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 फरवरी को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. पहाड़ी जिलों में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. शिमला, कुल्लू, चंबा और मंडी में बारिश की आशंका अधिक जताई गई है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. तेज ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:59 AM (IST)

    बजट 2026-27 में चाय उद्योग को बड़ी राहत, टी बोर्ड का बजट 36% बढ़कर 380 करोड़

    बजट 2026-27 में चाय उद्योग के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. टी बोर्ड इंडिया के बजट में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 380 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे चाय उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और उद्योग के विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है. साथ ही चाय मजदूरों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना को भी अगले वित्त वर्ष तक बढ़ा दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से असम और पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों, खासकर महिलाओं और बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    यूपी को बुलेट ट्रेन की सौगात: लखनऊ से दिल्ली 2 घंटे में, वाराणसी सिर्फ 60 मिनट में पहुंचना होगा आसान

    उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा की तस्वीर जल्द ही पूरी तरह बदलने वाली है. दिल्ली–वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के तहत बुलेट ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. इसके शुरू होने के बाद लखनऊ से दिल्ली का सफर महज दो घंटे में और लखनऊ से वाराणसी सिर्फ 60 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. वहीं, दिल्ली से वाराणसी की दूरी करीब तीन घंटे में तय होगी. इस हाईस्पीड कॉरिडोर के लखनऊ के रास्ते गुजरने की संभावना है, जिससे कानपुर, अयोध्या और आसपास के शहरों को भी फायदा मिलेगा. परियोजना के लागू होने से यात्रियों का समय बचेगा और प्रदेश में तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा का नया दौर शुरू होगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:34 AM (IST)

    उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

    उत्तराखंड में 2 और 3 फरवरी को मौसम बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा. मसूरी में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. खराब मौसम को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:18 AM (IST)

    दिल्ली में बढ़ा न्यूनतम तापमान, पश्चिमी विक्षोभ से मौसम हुआ सुहावना; आगे भी रहेगी हल्की ठंड

    दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी का न्यूनतम तापमान एक दिन में करीब 5 डिग्री बढ़कर 12.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से ऊपर है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है और तापमान हल्का बना रहेगा. शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि अगले सप्ताहांत एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से इसमें फिर 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. हल्की बारिश और हवाओं से वायु गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि AQI अभी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी को मौसम काफी खराब रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तेज बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. जम्मू, पुंछ, राजौरी, बारामूला, कुपवाड़ा और किश्तवाड़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. खराब मौसम के चलते पहाड़ी रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है और लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) पेश कर दिया है. बजट को लेकर किसान और ग्रामीणों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कृषि सेक्टर के लिए बजट (Agriculture Budget 2026) में कई घोषणाएं की गई हैं. मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से तापमान नीचे लुढ़क गया है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 2 Feb, 2026 | 06:54 AM