Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पर सख्ती, गड़बड़ी पर 25 लाख तक जुर्माना
Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मई महीने के मौसम पूर्वानुमान में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है. IMD ने कहा कि मई 2026 में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी. अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य या कम रहेगा, लेकिन कुछ राज्यों में लू के दिन बढ़ सकते हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम लगातार बदला हुआ बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड का एहसास बढ़ गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की गर्मी बनी हुई है. मौसम विभाग ने 5 मई तक कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश, बर्फबारी और आंधी के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पर सख्ती, गड़बड़ी पर 25 लाख तक जुर्माना
महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है. मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि मिलावट या लापरवाही मिलने पर 25 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा. रोजाना बड़ी मात्रा में प्रसाद तैयार होता है, इसलिए शुद्ध सामग्री और सही वजन पर खास ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही आने वाले समय में आधुनिक मशीनों से प्रसाद बनाने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि गुणवत्ता और व्यवस्था दोनों बेहतर हो सकें.
-
Posted By: Kisan India
बंगाल में ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है. यह पुनर्मतदान डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. इनमें से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में हैं. बीजेपी द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने जांच के आधार पर इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है.
-
Posted By: Kisan India
2 मई को बजेगा मोबाइल पर सायरन, सरकार का अलर्ट टेस्ट, घबराने की जरूरत नहीं
2 मई को आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन और अलर्ट मैसेज आ सकता है, लेकिन इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. यह सरकार द्वारा किया जा रहा एक परीक्षण है, जिसका मकसद आपदा के समय लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचाना है. DoT और NDMA ने मिलकर तैयार किया है, जिसे SACHET नाम दिया गया है. यह तकनीक ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ और कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर काम करती है, जिससे बिना इंटरनेट के भी लाखों मोबाइल फोन पर एक साथ संदेश और सायरन भेजा जा सकता है.
सरकार ने पहले ही SMS के जरिए लोगों को इस टेस्ट की जानकारी दी है. अगर आपके फोन पर यह अलर्ट आता है, तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. यह सिर्फ एक अभ्यास है, ताकि भविष्य में भूकंप, बाढ़ या तूफान जैसी आपात स्थिति में लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सके.
-
Posted By: Kisan India
मध्य प्रदेश में 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, खंडवा में गर्मी बरकरार
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. चंबल समेत प्रदेश के 21 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है. हालांकि खंडवा में गर्मी अभी भी तेज बनी हुई है, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. अन्य कई जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, लेकिन बारिश और बादलों की वजह से मौसम में हल्की राहत देखने को मिल रही है.
-
Posted By: Kisan India
बंगाल चुनाव पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच मिलीभगत नजर आ रही है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है. उन्होंने एग्जिट पोल को भी पक्षपाती बताते हुए कहा कि इनके जरिए माहौल बनाया जा रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की जनता समझदार है और सही फैसला लेगी, इसलिए सभी को अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए.
-
Posted By: Kisan India
तेलंगाना में धान खरीद तेज, MSP के तहत 500 करोड़ से ज्यादा का हुआ भुगतान
तेलंगाना में रबी सीजन के दौरान धान खरीद तेजी से बढ़ रही है और राज्य ने 10 लाख टन का आंकड़ा पार कर लिया है. सरकार का लक्ष्य इस बार 90 लाख टन धान खरीदने का है और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसे हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही है. किसानों को MSP के तहत अब तक करीब 500.20 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं. साथ ही, राज्य में खरीद केंद्र और भंडारण की बेहतर व्यवस्था के कारण पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है.
-
Posted By: Kisan India
मछली उत्पादन में तमिलनाडु बना नंबर 1, केरल में सार्डिन की वापसी
CMFRI की रिपोर्ट के अनुसार भारत में समुद्री मछली उत्पादन में 3% की बढ़ोतरी हुई है और यह 35.7 लाख टन तक पहुंच गया है. इस बार तमिलनाडु सबसे आगे रहा, जबकि गुजरात में उत्पादन घटा है. केरल में ऑयल सार्डिन की अच्छी वापसी देखने को मिली है. बढ़ती मांग के चलते मछली का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मछुआरों को फायदा हो रहा है.
-
Posted By: Kisan India
लद्दाख में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, लेह में हाई कैपेसिटी प्लांट का ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख के डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने लेह में रोजाना 50,000 लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट की घोषणा की, जबकि कारगिल में 10,000 लीटर क्षमता वाले प्लांट की आधारशिला रखी गई है. इस पहल से स्थानीय किसानों और पशुपालकों को फायदा मिलेगा और रोजगार के नए मौके बनेंगे. साथ ही दूध की गुणवत्ता जांच के लिए मोबाइल लैब और डिजिटल सिस्टम जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं, जिससे डेयरी क्षेत्र को आधुनिक बनाया जा सके.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, फिर बदलेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और 4-5 मई को एक बार फिर आंधी और बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि वीकेंड पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज गर्मी नहीं पड़ेगी. वहीं, मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है और कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है.
-
Posted By: Kisan India
गेहूं खरीद नियमों में किसानों को मिलेगा सीधा फायदा, बोले कृषि मंत्री
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि गेहूं खरीद के नियमों में दी गई छूट किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. उन्होंने बताया कि रबी सीजन 2026-27 के लिए यह फैसला केंद्र सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए लिया है. हाल की बेमौसम बारिश से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी, जिससे किसानों को नुकसान का डर था. ऐसे में खरीद मानकों में ढील देकर किसानों को राहत दी गई है, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने में आसानी होगी और नुकसान कम होगा.
-
Posted By: Kisan India
कर्नाटक में बर्ड फ्लू से 44 मोरों की मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि
कर्नाटक के तुमकुरु जिले से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां 44 मोरों की मौत की वजह H5N1 बर्ड फ्लू वायरस पाई गई है. अधिकारियों के अनुसार, 16 अप्रैल को पहली बार मामले सामने आए थे और एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग इलाकों में बड़ी संख्या में मोर मृत मिले. वन विभाग की टीम ने केसरमाडू, हिरेहल्ली और गुलुर गांवों में तलाशी अभियान चलाया, जहां खेतों में ये मोर मृत पाए गए. इस घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.