Todays Top News List: हरियाणा के किसानों को MSME से लाभ मिलेगा, मानसून में देरी से मराठवाड़ा के बांधों में पानी घटा, दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 30 जून से 1 जुलाई, 2026 तक आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी. 30 जून को राष्ट्रपति विजयनगरम में आंध्र प्रदेश के केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. 1 जुलाई को राष्ट्रपति अनंतपुरमु में आंध्र प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. देरी होने से अधिकतर हिस्सों में उमस का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अलग-अलग इलाकों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात का दौर जारी रह सकता है. दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 2 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और 2 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 30 Jun, 2026 | 08:45 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 07:10 PM (IST)

    जुलाई में भारत में औसत मासिक बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है : आईएमडी

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि जुलाई के दौरान भारत में मासिक औसत बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि जुलाई में लंबी अवधि के औसत (एलपीए) (1971-2020) की 94 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. भारत में जुलाई में एलपीए बारिश लगभग 280.4 मिमी होती है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 06:56 PM (IST)

    विहिप ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी से वकीलों को रोकने के प्रस्ताव की आलोचना की

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के उस प्रस्ताव की आलोचना की, जिसमें वकीलों को राम जन्मभूमि मंदिर में दान की कथित चोरी के आरोपियों की तरफ से पैरवी करने से रोका गया है था.  विहिप ने कहा कि यह कदम संवैधानिक सिद्धांतों और पेशेवर नैतिकता का उल्लंघन है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 06:45 PM (IST)

    कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी; वांगचुक का ब्लड शुगर स्तर गिरा

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का प्रदर्शन मंगलवार को लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान, प्रदर्शन स्थल पर तीन दिन से अनशन पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के ब्लड शुगर के स्तर में गिरावट दर्ज की गई.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 06:31 PM (IST)

    अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की मॉक ड्रिल, SSP ने दिए निर्देश

    श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें सिविल प्रशासन, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया. SSP जी.वी. संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि हर मॉक ड्रिल के बाद विस्तृत ब्रीफिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके. उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर यात्रा को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 06:15 PM (IST)

    भोपाल- उमंग सिंघार का बयान, कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान पर बोले

    भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि ये अभियान 25 जून से 9 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को उठाना है. सिंघार ने आरोप लगाया कि कई राज्यों में परीक्षाओं में गड़बड़ियां और घोटाले सामने आ रहे हैं, जिससे छात्र परेशान हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों की क्या गलती है और उन्हें क्यों परेशान होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान के जरिए छात्रों की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाना चाहती है और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 05:56 PM (IST)

    मुंबई-चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरा, हादसे में एक छात्र की मौत

    मुंबई के चेंबूर इलाके में रोड नंबर 11 पर यूनिवर्सल हाई स्कूल की एक बस पर अचानक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बस में सवार 12 बच्चों को कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस घटना में 4 बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चों को तुरंत जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान स्थिति को गंभीर बताया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 05:41 PM (IST)

    सरगुजा में रामगढ़ महोत्सव का समापन, सीएम विष्णु देव साय ने की शिरकत

    सरगुजा, छत्तीसगढ़ में रामगढ़ महोत्सव 2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के समापन समारोह में उपस्थित हैं. उन्होंने बताया कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में भाग लिया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को रामगढ़ महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों की सराहना भी की और कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को ऐसे मंचों से नई पहचान मिलती है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 05:23 PM (IST)

    दिल्ली-मॉनसून तैयारियों पर मंत्री पंकज सिंह का बयान, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    दिल्ली में मॉनसून की तैयारियों को लेकर मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) पूरी तरह से तैयार हैं और किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं. उन्होंने दावा किया कि शहर में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं, दवाइयों का स्टॉक मौजूद है और डॉक्टरों की टीम अलर्ट पर है. मंत्री ने भरोसा जताया कि इस बार बारिश से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी और सभी व्यवस्थाएं मजबूत हैं. इसके साथ ही उन्होंने SIR को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना रह गया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना वजह मुद्दे खड़े करता है और सकारात्मक बातों को नजरअंदाज करता है. पंकज सिंह ने ये भी कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वह हर विषय को विवाद बनाने की कोशिश करता है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 05:07 PM (IST)

    अंबाला में बड़ा हादसा- 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी

    अंबाला, हरियाणा के धनाउरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेलते-खेलते एक 4 साल का मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीनों और विशेष टीमों की मदद ली जा रही है. जिला प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है. अभी तक बच्चे को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 04:50 PM (IST)

    रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. विभाग का कंट्रोल रूम नदी के जलस्तर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी कर रहा है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है ताकि किसी भी संभावित आपदा से समय रहते निपटा जा सके. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 04:38 PM (IST)

    दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजीं. राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है. समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 04:25 PM (IST)

    हरियाणा विजन 2047 को लेकर सीएम नायब सैनी की बड़ी बैठक, विकास की कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन 2047 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में राज्य के दीर्घकालिक विकास, बुनियादी ढांचे, उद्योग, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा. सरकार का उद्देश्य राज्य के समग्र और सतत विकास को नई दिशा देना है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 04:11 PM (IST)

    अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI सिस्टम, सेवाएं होंगी और आसान

    दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) सिस्टम का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था से विदेशी अंशदान से जुड़े काम और OCI कार्डधारकों को मिलने वाली सेवाएं पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और आसान होंगी. FCRA 2.0 पोर्टल के जरिए विदेशी फंड से संबंधित प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और सरल बनाया गया है. वहीं, e-OCI सिस्टम से आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी. सरकार का उद्देश्य तकनीक के जरिए नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाना है. (ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 03:53 PM (IST)

    जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया.  उनके नाम पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमान के नेतृत्व की विशिष्ट उपलब्धि दर्ज है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 03:52 PM (IST)

    मानसून में देरी: मराठवाड़ा के बड़े बांधों में पानी का भंडार घटकर 33.59 फीसदी हुआ

    छत्रपति संभाजीनगर: (30 जून) एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मानसून में देरी के कारण मराठवाड़ा की 11 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में पानी का भंडार घटकर 33.59 प्रतिशत रह गया है और दो जलाशय पूरी तरह सूख गए हैं.

    आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, आठ जिलों वाले मराठवाड़ा क्षेत्र में जून में होने वाली अपेक्षित बारिश का केवल 79.6 प्रतिशत ही दर्ज किया गया है; यहां सामान्य औसत 129.5 मिमी के मुकाबले अब तक 103.1 मिमी बारिश हुई है.

    पीने, सिंचाई और औद्योगिक जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण इन 11 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की कुल 'लाइव स्टोरेज' क्षमता 182.07 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (TMC) है। सोमवार तक इनमें अपनी क्षमता का केवल 33.59 प्रतिशत पानी ही मौजूद था, जो पिछले साल इसी दिन दर्ज किए गए 42.85 प्रतिशत (78.01 TMC) के मुकाबले काफी कम है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 03:41 PM (IST)

    कोलकाता को फिर राष्ट्रीय संस्थानों का बड़ा केंद्र बनाने की मांग, वित्त मंत्री ने केंद्र से की अपील

    पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि करीब 50 साल बाद कोलकाता को फिर से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों का केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य के बीच लंबे समय तक चले तनाव के दौरान कई राष्ट्रीय संस्थानों के मुख्यालय कोलकाता से दूसरे शहरों में चले गए थे. अब राज्य सरकार चाहती है कि भविष्य में बनने वाले नए राष्ट्रीय संस्थानों और महत्वपूर्ण विभागों के मुख्यालय कोलकाता में स्थापित किया जाए. उन्होंने केंद्र सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने और अपने कैबिनेट सहयोगियों तक यह संदेश पहुंचाने की अपील की.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    30 Jun 2026 03:26 PM (IST)

    वडोदरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में लिया हिस्सा

    गुजरात के वडोदरा में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर उन्होंने राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर अपने विचार साझा किए. सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने उद्योग, रक्षा क्षेत्र और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक और सरकारी अधिकारी शामिल हुए. सम्मेलन का उद्देश्य गुजरात में निवेश को बढ़ावा देना और राज्य को औद्योगिक विकास के नए अवसरों से जोड़ना रहा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 03:10 PM (IST)

    हरियाणा के CM और Flipkart के CEO ने किसानों और MSME के ​​लिए मार्केट तक पहुंच बढ़ाने पर चर्चा की

    चंडीगढ़: (29 जून) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नई दिल्ली में Flipkart ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति और चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार से मुलाकात की और राज्य के साथ कंपनी की पार्टनरशिप को मजबूत करने पर चर्चा की.

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में टेक्नोलॉजी-आधारित पहलों के जरिए किसानों और माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) के लिए मार्केट तक पहुँच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया.

    दोनों पक्षों ने एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने, एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने, स्किलिंग और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने और हरियाणा में समावेशी आर्थिक विकास को गति देने पर चर्चा की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 02:57 PM (IST)

    दिल्ली हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 5.56 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां हवाई अड्डे पर दो भारतीय यात्रियों से लगभग 5.56 करोड़ रुपये कीमत का करीब 16 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ बरामद किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैंकाक से लौटे दोनों यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध चीजें देखीं और विस्तृत जांच के बाद नौ पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें एक हरे रंग का मादक पदार्थ था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 02:45 PM (IST)

    नाबालिग से दुष्कर्म का मामला : न्यायालय ने आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के 2013 के एक मामले में स्वयंभू बाबा आसाराम द्वारा दायर उस याचिका पर राजस्थान सरकार से मंगलवार को जवाब मांगा, जिसमें उसने अपनी दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है. न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने आसाराम की सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 02:31 PM (IST)

    कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और आरोप लगाया है कि सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के शहीद होने के संबंध में सदन को गुमराह किया. वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि सदन को गुमराह करने के लिए रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की प्रक्रिया शुरू की जाए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 02:14 PM (IST)

    भारत ने ब्रिक्स महिला कार्य समूह की तीसरी प्रारंभिक बैठक आयोजित की

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत की अध्यक्षता के तहत मंगलवार को डिजिटल माध्यम से ब्रिक्स महिला कार्य समूह की तीसरी प्रारंभिक बैठक आयोजित की. मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास सचिव अनिल मलिक ने की.

    उन्होंने छह से नौ जुलाई तक कोच्चि में आयोजित होने वाली बैठकों से पहले इस बैठक के महत्व पर प्रकाश डाला. इन बैठकों में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक और ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शामिल हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 02:01 PM (IST)

    विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए बिना शर्त ऋण माफी की मांग की

    मुंबई: 29 जून । विपक्षी दलों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने सोमवार को पात्रता शर्तों को खत्म करते हुए किसानों के लिए बिना शर्त कृषि ऋण माफी की मांग की. इसके साथ ही विपक्ष ने महायुति सरकार द्वारा घोषित ऋण माफी योजना को किसानों के लिए "भ्रामक" करार दिया है. राज्य विधानसभा में अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता विजय वडेट्टीवार ने ऋण माफी की घोषणा को 'धोखा' करार देते हुए दावा किया कि सख्त शर्तों के कारण अधिकांश किसान इसके दायरे से बाहर हो जाएंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    30 Jun 2026 01:55 PM (IST)

    विपक्ष के 23 दलों ने SIR, चुनाव संबंधी अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को पत्र भेजा

    नयी दिल्ली: 30 जून (भाषा) विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय राज्यसभा सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को एक साझा पत्र भेजा है. ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने आठ जून को यहां हुई बैठक में प्रधान न्यायाधीश को पत्र भेजने का फैसला किया था. इस पत्र पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी हस्ताक्षर किए हैं, जिन्होंने आठ जून की बैठक से दूरी बनाई थी.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 01:40 PM (IST)

    आज से SIR का बड़ा अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, जानें किन राज्यों में चलेगा अभियान

    आज से दिल्ली समेत कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र और झारखंड में SIR अभियान की शुरुआत हो गई है. इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. चुनाव अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह सही, अपडेट और पारदर्शी बनाना है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 01:26 PM (IST)

    PM मोदी ने बुलाई सभी मंत्रालयों के सचिवों की बड़ी बैठक, 'ईज ऑफ लिविंग' और कारोबार सुधार पर होगा मंथन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों की अहम बैठक बुलाई है. बैठक में आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने (ईज ऑफ लिविंग) और कारोबार को बेहतर बनाने (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) से जुड़े सुधारों पर चर्चा होगी. इसके अलावा विभिन्न मंत्रालयों की योजनाओं और सुधार पहलों की समीक्षा भी की जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 01:10 PM (IST)

    भारतीय सेना को मिला नया प्रमुख, जनरल धीरज सेठ ने संभाली 31वें सेना प्रमुख की कमान

    जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के रूप में पदभार संभाल लिया है. उन्होंने औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी ग्रहण की. सेना के शीर्ष नेतृत्व में यह बदलाव देश की रक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 12:51 PM (IST)

    अयोध्या में सियासी बवाल, अजय राय को कथित 'हाउस अरेस्ट' किए जाने पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

    अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को कथित तौर पर 'हाउस अरेस्ट' किए जाने के आरोप के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि, 'हाउस अरेस्ट' किए जाने का दावा कांग्रेस की ओर से किया गया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 12:38 PM (IST)

    कांचीवरम सिल्क से पीतल के कछुए तक, PM मोदी ने सेशेल्स को दिए भारत की संस्कृति से जुड़े खास तोहफे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के नेतृत्व को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए. इन तोहफों में पीतल का कछुआ (ब्रास टॉर्टॉइज), कांचीवरम सिल्क समेत कई पारंपरिक भारतीय कलाकृतियां शामिल हैं. इन उपहारों के जरिए भारत की कला, शिल्प और सांस्कृतिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 12:22 PM (IST)

    राम मंदिर चंदा मामले की गूंज महाराष्ट्र विधानसभा तक, विपक्षी विधायकों का जोरदार हंगामा

    मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान कथित अयोध्या राम मंदिर चंदा गड़बड़ी मामले को लेकर विपक्षी विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. विधानसभा परिसर में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया रहा.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 12:08 PM (IST)

    किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान! बिना सॉइल हेल्थ कार्ड भी मिलेगी जानकारी

    हरियाणा के रेवाड़ी में 'खेत बचाओ अभियान' के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए कई अहम बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे भविष्य में किसानों को अलग से सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने बताया कि अल नीनो के कारण पानी की कमी को देखते हुए कम पानी में तैयार होने वाली और जल्दी पकने वाली फसलों के साथ-साथ ऐसे बीजों की व्यवस्था की जा रही है, जिनसे कम पानी में भी अच्छी पैदावार मिल सके.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 11:54 AM (IST)

    एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, कल संभालेंगे नई जिम्मेदारी

    दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ का पद छोड़ने पर एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. अब वह कल भारतीय वायुसेना के नए वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पदभार संभालेंगे. यह नियुक्ति वायुसेना के शीर्ष नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 11:40 AM (IST)

    केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! आरोपी से होगी सख्त पूछताछ, क्राइम सीन दोबारा होगा तैयार

    केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी चेतन चौधरी को लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने लाया गया है. पुलिस उससे घटना वाले दिन पहने गए कपड़ों के बारे में पूछताछ करेगी. साथ ही, आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है. पुलिस जल्द ही चेतन चौधरी की मौजूदगी में क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी कर सकती है, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 11:25 AM (IST)

    राम मंदिर चंदा मामले पर SP सांसद का बड़ा हमला, बोले - ट्रस्ट को पहले सस्पेंड करना चाहिए था

    कथित राम मंदिर चंदा गड़बड़ी मामले पर समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश से गठित टीम से कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले ट्रस्ट को निलंबित कर उसके अधिकारियों को हटाया जाना चाहिए था, उसके बाद SIT जांच शुरू होती. अवधेश प्रसाद ने यह भी दावा किया कि बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे पर सत्ता में आई थी और इसी मुद्दे पर उसे राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा. हालांकि, यह समाजवादी पार्टी सांसद का बयान है और मामले की जांच जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 11:10 AM (IST)

    भारत तिवारी एनकाउंटर केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मां बोलीं - 'यह एनकाउंटर नहीं, हत्या थी'

    बिहार के आरा में चर्चित भारत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुनवाई से पहले भारत तिवारी की मां आशा तिवारी ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह कथित 1400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की जानकारी रखता था. उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की और कहा कि उन्हें न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 10:56 AM (IST)

    भुवनेश्वर में मूसलाधार बारिश! सड़कों पर भरा पानी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार को तेज बारिश हुई. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. वहीं, लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 10:40 AM (IST)

    शेयर बाजार की धीमी चाल, बढ़त के साथ खुलने के बाद थमे सेंसेक्स-निफ्टी

    घरेलू शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट कारोबार करते दिखे. निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों पर बनी हुई है. बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव सीमित है और निवेशक आगे की दिशा तय करने वाले आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Jun 2026 10:25 AM (IST)

    “दिल्ली आज भी उनके काम को याद करती है”, साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर भावुक हुए मनोज तिवारी

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के विकास और लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जो काम किए, उन्हें आज भी याद किया जाता है. मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी समाधि पर हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि साहिब सिंह वर्मा आज भी दिल्ली और देश के लोगों के दिलों में खास स्थान रखते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 10:05 AM (IST)

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से दिल्ली ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया. उन्होंने कहा कि साहिब सिंह वर्मा के कार्यकाल में दिल्ली के विकास को नई दिशा मिली और लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा. मनोज तिवारी ने उनकी पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 09:49 AM (IST)

    भारत के नए आर्मी चीफ बने जनरल धीरज सेठ, उपेंद्र द्विवेदी ने अपना पदभार सौंपा

    भारत के नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ बन गए हैं. आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें पदभार सौंपते हुए कहा कि अब यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ संभालेंगे, जो एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि जनरल सेठ के नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं, पेशेवर उत्कृष्टता और मजबूत संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों को छुएगी. उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सेना के भविष्य पर पूरा भरोसा है और सेना आगे भी चुनौतियों का मजबूती से सामना करते हुए हर स्थिति के लिए तैयार रहेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 09:35 AM (IST)

    अमेरिका भारतीय काली मिर्च, हल्दी और स्पाइस ओलियोरेजिन्स का प्रमुख आयातक है

    अमेरिका भारतीय काली मिर्च, हल्दी और स्पाइस ओलियोरेजिन्स (मसालों के सघन अर्क) का प्रमुख आयातक है. वर्ष 2025-26 के दौरान अमेरिका को काली मिर्च और हल्दी का निर्यात बढ़ा, जबकि स्पाइस ओलियोरेजिन्स के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मात्रा (वॉल्यूम) के लिहाज से चीन अब भी भारतीय मसालों का सबसे बड़ा खरीदार रहा, लेकिन निर्यात मूल्य के आधार पर अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया. चीन को भारतीय मसालों का निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में तेजी से घटा है. इस दौरान चीन को 518.98 मिलियन डॉलर के मसालों का निर्यात हुआ, जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 769.58 मिलियन डॉलर था. यानी निर्यात मूल्य में करीब 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 09:17 AM (IST)

    अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले में कथित गड़बड़ी पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, कही ये बात

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले में कथित गड़बड़ी को लेकर कहा कि मामले की जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है. राजभर ने कहा कि एसआईटी अपनी जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 08:58 AM (IST)

    वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय मसालों का सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका बन गया

    अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय मसालों का सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका बन गया है. इस दौरान चीन ने मिर्च और जीरा जैसे मसालों की खरीद में बड़ी कटौती कर दी, जिसके कारण वह पहले स्थान से पीछे हो गया. कई वर्षों से चीन भारतीय मसालों का सबसे बड़ा आयातक रहा था. हालांकि, कुल मिलाकर भारत के मसाला निर्यात में गिरावट दर्ज की गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 08:44 AM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत और 19 घायल

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 112 के पास एक बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 08:20 AM (IST)

    विशेष निर्यात नीति तैयार कर रहे है तेलंगाना, चावल निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

    Rice Export Policy: देश के शीर्ष तीन चावल उत्पादक राज्यों में शामिल तेलंगाना अब चावल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष निर्यात नीति लाने की तैयारी कर रहा है. राज्य सरकार का मानना है कि इससे चावल मिलों और निर्यातकों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी. वहीं, नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी का कहना है कि विशेष चावल निर्यात नीति से चावल के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और राइस मिलर्स को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी.

    बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को हैदराबाद में ‘अनलॉकिंग मार्केट पोटेंशियल: एडवांसिंग फोर्टिफाइड राइस इन तेलंगाना एंड आंध्र प्रदेश’ सम्मेलन का आयोजन हुआ था. इसमें नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में हर साल करीब 3 करोड़ टन चावल का उत्पादन होता है. इसके मुकाबले राज्य में केवल 36 लाख टन चावल की खपत होती है. यानी उत्पादन का बड़ा हिस्सा अधिशेष बच जाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 08:05 AM (IST)

    2 से 3 दिनों में मॉनसून मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में पहुंच जाएगा

    मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात के शेष इलाकों में भी पहुंचने की संभावना है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मॉनसून की रफ्तार  बनी रहती है, तो खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आ सकती है और किसानों को राहत मिल सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 07:55 AM (IST)

    ज्वार की बुवाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है

    मोटे अनाज (श्री अन्न) की फसलों में ज्वार ही एकमात्र ऐसी फसल रही, जिसकी बुवाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस साल 25 जून तक ज्वार की बुवाई 3.38 लाख हेक्टेयर में हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2.70 लाख हेक्टेयर थी. वहीं, बाजरा का रकबा 13.06 लाख हेक्टेयर से घटकर 11.34 लाख हेक्टेयर, रागी 0.73 लाख हेक्टेयर से घटकर 0.66 लाख हेक्टेयर और मक्का 18.61 लाख हेक्टेयर से घटकर 15.71 लाख हेक्टेयर रह गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 07:35 AM (IST)

    इस साल 25 जून तक कपास की बुवाई 29.66 लाख हेक्टेयर में हुई

    इस साल 25 जून तक कपास की बुवाई 29.66 लाख हेक्टेयर में हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 45.36 लाख हेक्टेयर थी. यानी कपास का रकबा करीब 35 फीसदी घट गया है. इसी तरह धान की रोपाई 34.41 लाख हेक्टेयर से घटकर 25.75 लाख हेक्टेयर रह गई है. दालों की बुवाई भी प्रभावित हुई है. इस साल दालों का कुल रकबा 14.92 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल यह 21.46 लाख हेक्टेयर था.  अरहर की बुवाई 8.45 लाख हेक्टेयर से घटकर 3.56 लाख हेक्टेयर, मूंग 8.63 लाख हेक्टेयर से घटकर 8.37 लाख हेक्टेयर और उड़द 2.51 लाख हेक्टेयर से घटकर 1.07 लाख हेक्टेयर रह गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 07:20 AM (IST)

    देश में मॉनसून की कमी का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर साफ दिखाई देने लगा है

    देश में मॉनसून की कमी का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर साफ दिखाई देने लगा है. 29 जून तक मॉनसून सामान्य से 42 फीसदी कम रहा, जिसके चलते खरीफ फसलों की बुवाई में पिछले साल के मुकाबले 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कृषि विशेषज्ञ इसे उत्पादन में संभावित कमी का शुरुआती संकेत मान रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब सुपर अल नीनो की आशंका भी जताई जा रही है.

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 25 जून तक खरीफ फसलों की बुवाई 182.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 236.46 लाख हेक्टेयर था. हालांकि हाल के दिनों में कुछ क्षेत्रों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन जुलाई का महीना खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में किसानों और कृषि विशेषज्ञों की नजर मॉनसून की आगे की प्रगति पर बनी हुई है.

    फसलों की बात करें तो गन्ना ही एकमात्र प्रमुख फसल है, जिसके रकबे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं धान, अरहर, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का और कपास जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में कम रही है. कृषि क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि यदि जुलाई में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    30 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में आज हो सकती है भारी बारिश

    देशभर में गर्मी और बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 जून के लिए व्यापक मौसम अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मॉनसून काफी सक्रिय रहेगा, जिससे भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. IMD ने कहा है कि कई राज्यों में दिनभर तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में लगातार और तीव्र वर्षा होने की भी संभावना है, जिससे जलभराव और स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ सकती है. खासकर 30 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर व्यापक बारिश होने की संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 30 Jun, 2026 | 07:01 AM